देवरिया 12 अप्रैल। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मीनू सिंह ने जनपद में इच्छुक स्वैच्छिक संस्थाएं निःशक्त व्यक्ति (समान अवसर अधिकारों का संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम, 1995 के अन्तर्गत पंजीकृत स्वैच्छिक संगठन जो मानसिक मंदिता के क्षेत्र में अनुभव तथा योजना हेतु पात्रता रखते हो, को अवगत कराया है कि मानसिक मंदित तथा मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन हेतु आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र के संचालन हेतु अनुदान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अनुदान प्रस्ताव 30 जून तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग देवरिया में उपलब्ध कराना होगा।
इस योजना हेतु जारी दिशा-निर्देश निदेशालय की वेबसाइट http://uphwd.gov.in से प्राप्त किये जा सकते है। 30 जून तक अनुदान प्रस्ताव उपलब्ध न कराये जाने पर विचार किया जाना सम्भव नहीं होगा।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें