Good Daily News...


मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

स्कूल चलो कार्यक्रम’’ के अन्तर्गत जनपद में नामांकन महाअभियान 13 अप्रैल से होगा संचालित। नामांकन अभियान में चिन्हित आउट आफ स्कूल बच्चों को उसी दिन विद्यालय में कराया जाएगा नामांकन

‘ ‘

 देवरिया 12 अप्रैल। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि 13 अप्रैल 2022 को स्कूल चलो कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में नामांकन महाअभियान संचालित किया जायेगा। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा-01 से 08 तक के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अधिकाधिक नामांकन को प्रोत्साहन देने तथा छात्रों को नामांकन कराने के उद्देश्य से ‘‘स्कूल चलो अभियान’’ कार्यक्रम का संचालन विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी संचालित किया जा रहा है। जिसमें त्वरित प्रगति लाने हेतु 13 अप्रैल 2022 को प्रातः 07.30 से दोपहर 02.00 बजे तक ‘‘स्कूल चलो अभियान’’ के अन्तर्गत जनपद में नामांकन महाअभियान संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है। नामांकन अभियान में चिन्हित आउट आफ स्कूल बच्चों को उसी दिन विद्यालय में नामांकन भी कराया जायेगा।
        जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार राय ने उक्त कार्यक्रम को सफल सम्पदान एवं कियान्वयन हेतु समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस महाअभियान के निर्धारित तिथि को जनपद के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में मात्र 02 अध्यापक उपस्थित रहेगें, इसके अतिरिक्त प्रधानाध्यापक सहित सभी अध्यापक / शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक ग्राम पंचायत के मजरों में हाउस होल्ड सर्वे के अन्तर्गत अभिभावक सम्पर्क करेंगे । सर्वे प्राप्त चिन्हित बच्चों का नामांकन उसी दिन विद्यालय में सभी अध्यापक द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा। सभी जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान एवं मध्यान्ह भोजन जनपद के दो-दो विकास खण्डों के 05 ग्राम पंचायतों के न्यूनतम 20 घरों का हाउस होल्ड सर्वे का कार्य किया जायेगा। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने विकास खण्डो में कार्यरत सभी ए०आर०पी० को हाउस होल्ड सर्वे कार्य करने हेतु 02 ग्राम पंचायतों के 10-10 घरो का सर्वे कार्य करने हेतु कार्य का आवंटन अपने स्तर से किया जायेगा। जनपद के कार्यरत सभी एस०आर०जी० न्यूनतम 02 न्याय पंचायत में अवस्थित 02 ग्राम पंचायतों का 10-10 घरो का सर्वे का कार्य किया जायेगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र देवरिया संवेदनशील स्थान, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, मलिन नगरीय बस्ती एवं झुग्गी झोपड़ियों में अवस्थित परिवारों/बच्चों के चिन्हीकरण हेतु विशेष अभियान चलाकर बच्चों का नामांकन का कार्य किया जायेगा। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने विकास खण्ड के न्यूनतम 05 ग्राम पंचायतों के 20 घरो का हाउस होल्ड सर्वे का कार्य किया जायेगा। सभी डायट मेंटर अपने-अपने विकास खण्ड के न्यूनतम 05 ग्राम पंचायतों के 20 घरो का हाउस होल्ड सर्वे का कार्य किया जायेगा। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने विकास खण्डों में अवस्थित ईंट-भट्ठों पर निवास कर रहे अप्रवासी परिवारों से सम्पर्क स्थापित कर उनके बच्चों का नामांकन कराया जायेगा। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने विकास खण्ड में कार्यरत सभी अध्यापकों की ड्यूटी सम्बन्धित ग्राम पंचावार / मजरेवार लगाया जाए। साथ में यह भी ध्यान दिया जायेगा कि कोई भी मजरा / ग्राम पंचायत सर्वे कार्य हेतु छूटना नहीं चाहिए। इसका विशेष ध्यान दिया जाए। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी उक्त महाअभियान को अपने देख-रेख में संचालित कराया जायेगा। 13 अप्रैल 2022 के सांय को 4.30 बजे विद्यालयवार / ब्लाकवार नामांकन की रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  कार्यालय में लिखित रूप से प्रस्तुत किया जायेगा। इसमें अपने विकास खण्ड में कार्यरत ए०आर०पी० से सहयोग लिया जायेगा। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करेगें कि उक्त तिथि को जो महाअभियान के रूप में दर्ज है, उस दिन के सर्वे का कार्य करते हुए उसका फोटो कार्यालय के व्हाट्स पोर्टल / ब्लाक के शारदा ग्रूप पर आवश्यक रूप से डालना अनिवार्य होगा। सभी चिन्हित / नवीन नामांकित बच्चों का रजिस्ट्रेशन दो दिवस के अंदर प्रेरणा पोर्टल पर करना सुनिश्चित करें।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789