Good Daily News...


बुधवार, 2 मार्च 2022

निर्वाचन के लिया तैयारियों का जायजा लिया

*
देवरिया (सू0वि0) 02 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के लिए नियुक्त विशेष सामान्य पर्यवेक्षक अजय वी नायक तथा विशेष पुलिस पर्यवेक्षक दीपक मिश्रा ने मतदान से पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। पर्वेक्षकगणों ने मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
       पर्यवेक्षकगणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित इलेक्शन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और चुनाव के दौरान आने वाली शिकायतों के निस्तारण के कार्यविधि को विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। प्रेक्षकद्वय ने वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान वेबकास्टिंग के नोडल अधिकारी ने प्रेक्षकद्वय को बताया कि विधानसभा चुनाव में 1611 बूथों की वेबकास्टिंग की गई है। इन सभी बूथों पर होने वाली गतिविधियों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी।
       सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकद्वय ने विधानसभावार सभी प्रत्याशियों की प्रोफाइल पर निगाह बनाये रखने का निर्देश दिया। प्रेक्षकद्वय ने डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर 1950 एवं सी-विजिल मॉनिटरिंग सेंटर के निरीक्षण के दौरान आ रही शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की।
        इसके पश्चात प्रेक्षकद्वय स्टेडियम पहुंचे और पोलिंग पार्टी के रवानगी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं डीआईजी/पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने प्रेक्षकद्वय को आश्वस्त किया कि 3 मार्च को जनपद की सभी सात विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान कराया जाएगा। 
      इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह, एडीएम (प्रशासन) कुँवर पंकज, एएसडीएम कुणाल गौरव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। 
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789