Good Daily News...


मंगलवार, 4 जनवरी 2022

जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा


धीमी प्रगति पर 'टीकेसी गायत्री प्रोजेक्ट्स लिमिटेड' को कारण बताओ नोटिस जारी

देवरिया (सू0वि0) 04 जनवरी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सोमवार की देर सायं विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों में धीमी प्रगति पर टीकेसी गायत्री प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया और कहा कि जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
        समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 677 परियोजनाओं के सापेक्ष 620 परियोजनाओं के लिए कार्यदायी संस्थाओं को भूमि की उपलब्ध करा दी गई है। शेष 57 प्रोजेक्ट्स के लिए दस दिन के अंदर राजस्व विभाग, जल निगम के प्रतिनिधि तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि भूमि को चिन्हित करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि कुल 643 परियोजनाओं का डीपीआर तैयार हो चुका है। शेष का डीपीआर भी समयबद्ध तरीके से तैयार कर अग्रिम स्वीकृति हेतु शासन स्तर पर अग्रसारित कर दिया जाएगा। 
      जिलाधिकारी ने बताया कि गायत्री प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने जनपद में 25 परियोजनाओं पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही संचालित नहीं की है। इसके लिए उन्हें 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया गया है। साथ ही एक अन्य कार्यदायी संस्था एलसी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को भी अपने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी के निर्माण और पाइपलाइन नेटवर्क बिछाने का कार्य समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरा होना चाहिए।
     इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृतलाल बिंद, डीपीआरओ अविनाश कुमार, जल निगम के अधिशासी अभियंता अखिल, सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

 ँबॉक्स संख्या 1

*धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने लगाई आईएसएएजेंसियों को फटकार
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में कार्यरत सभी 7 इम्पलीमेंटेशन स्पोर्ट एजेंसियों (आईएसए) को धीमी प्रगति पर कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने मानव उत्थान सेवा संस्थान, कृष्णा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, ग्रामोदय और कुमुद फाउंडेशन को 3 दिन के भीतर सभी आवंटित ग्राम पंचायतों में खाता खुलवाने का निर्देश दिया। साथ ही लक्ष्य पूरा न होने पर सख़्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उल्लेखनीय है कि इन आईएसए एजेंसियों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में आवंटित ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल के लिए जन जागरूकता अभियान, क्षमता निर्माण तथा योजनाओं के स्व-वित्तियन के लिए प्रोत्साहित करने का दायित्व सौंपा गया है।

बॉक्स संख्या 2
 
क्या है जल जीवन मिशन

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2024 तक सभी घरों में पाइप लाइन के जरिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। इस मिशन के तहत कृषि में पुनः उपयोग के लिए वर्षा जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण और घरेलू अपशिष्ट जल प्रबंधन हेतु बुनियादी ढांचे के निर्माण पर भी जोर दिया जा रहा है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789