छूटे हुए लोगो का सत्यापन करने व शतप्रतिशत उनका वैक्सीनेशन कराये जाने का दिया निर्देश
देवरिया (सू0वि0) 17 जनवरी। मण्डलायुक्त गोरखपुर रवि कुमार एनजी ने कोविड-19 टीकाकरण से छूटे हुए लोगो का सत्यापन करने व शतप्रतिशत उनका वैक्सीनेशन कराये जाने पर बल देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन क्षेत्रों में जाये और इसका प्रभावी अनुश्रवण करते हुए शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करायें। उन्होने यह भी कहा है कि एक दिन अभियान के रुप में सभी वरिष्ठ अधिकारी बीएलओ के साथ एक-एक गांव में टीम सहित जायें, मतदाता सूची अनुसार टीकाकरण कराये गए लोगो का वास्तविक रुप से सत्यापन सुनिश्चित करें।
मण्डलायुक्त श्री एनजी विकास भवन के गांधी सभागार में प्रथम व द्वितीय डोज से छूटे हुए लोगो एवं 15 से 18 वर्ष के युवाओं के वैक्सीनेशन कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उन्होने यह भी कहा कि जब अधिकारी गांवो में जायें तो 50 वर्ष से उपर की महिलाओं एवं 60 वर्ष के उपर के पुरुष का भी सत्यापन करें कि कितने का टीकाकरण हुआ है। उन्होने कहा कि मतदाता सूची अनुसार घर-घर सत्यापन कर टीम लगा कर कराया जाये और जिनके डाटा अभी अपलोड न हुए हो, उनके कोविड वैक्सीनेशन कार्ड या आधार, राशन कार्ड व मोबाइल नम्बर लेकर उनके ब्यौ जाये। किसी भी दशा में कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन न छूटे, यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक पाण्डेय को इसका प्रभावी अनुश्रवण किए जाने एवं छूटे हुए लोगों को आच्छादित करने हेतु रणनीति बनाकर कार्य करने व प्रगति में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि गांवों में इस सत्यापन कार्य के लिए टीम गठित की गयी है व उन्हे डाटा फीडिंग के लिए प्रशिक्षित भी किया गया है, जिन्हे सत्यापन कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होने मण्डलायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कराये जाने हेतु आशवस्त किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एडीएम एफ आर नागेन्द्र सिंह, सीएमएस एएमवर्मा, एसीएमओ डा सुरेन्द्र सिंह, संजय चन्द्र, अंकुर सागवान, डा एच के मिश्रा, डा वी पी सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग व अन्य जुडे विभागो के अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें