Good Daily News...


शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021

आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद को मिला प्रदेश में दसवाँ स्थान


जनशिकायत निस्तारण में जिलाप्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयास का निकला सार्थक नतीजा

जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी बधाई, कहा शीर्ष 5 में आना अगला लक्ष्य

देवरिया (सू0वि0) 10 दिसंबर। जनशिकायतों के निस्तारण में जिलाप्रशासन द्वारा की जा रही पहल में जनपद को बड़ी सफलता मिली है। आज जारी नवंबर माह की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली में (आईजीआरएस) रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में दसवाँ स्थान मिला है। 
     आईजीआरएस रैंकिंग का निर्धारण जनशिकायतों के निस्तारण के आधार पर होता है। इन शिकायतों में जनता दर्शन, तहसील दिवस, पीजीपोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय संदर्भ सहित अन्य ऑन लाइन शिकायतों को शामिल किया जाता है।नवंबर माह में कुल 2282 सन्दर्भ निस्तारण हेतु आये जिसमें डिफाल्टर संदर्भ एक भी नही रहा। जिला प्रशासन ने विशेष रणनीति एवं निरंतर समीक्षा के माध्यम से प्रत्येक मामले के समाधान हेतु प्रयास किया। इसी का परिणाम है कि देवरिया शीर्ष दस जनपदों में स्थान बना सका। सन्दर्भो के भौतिक सत्यापन में जनपद में शत-प्रतिशत कार्रवाई हुई। रैंकिंग में जनता के फीडबैक को भी शामिल किया जाता है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों बधाई दी है। साथ ही शीर्ष 5 जनपदों में आने के लिए और परिश्रम करने के लिए प्रेरित भी किया है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789