गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 40 वां दीक्षान्त समारोह आज होगा. जिसके मुख्य अतिथि के रुप प्रो.(डॉ) ए.के. श्रीवास्तव सदस्य, कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल, नई दिल्ली शामिल होगें वही महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल अध्यक्षता करेगीं.
विश्वविद्यालय प्रशासन कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए प्रवेश का मार्ग बदल दिया है, अब कार्यक्रम में आने वाले अतिथि विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास वाले गेट से प्रवेश करेंगे जबकि वीवीआइपी दीक्षा भवन स्थित गेट से कार्यक्रम स्थल को जाएंगे.सभी के वाहन क्रीड़ा संकुल में खड़े होंगे। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्री पीएचडी के छात्र परीक्षा मामले को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर हैं जिसके कारण प्रशासन ने मुख्य द्वार से कार्यक्रम में प्रवेश बदल दिया है। पिछले दीक्षांत समारोह विविध कार्यक्रमों में मुख्य द्वार से प्रवेश होते रहे हैं और विश्वविद्यालय को सजा दिया जाता रहा है.आज विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सन्नाटा छाया हुआ है और जहां पर दीक्षांत समारोह के बैनर, पोस्टर, गेट पर होना चाहिए वहां पर कुलपति हटाओ विश्वविद्यालय बचाओ,कुलपति तुम इस्तीफा दो के बड़े पोस्टर लगे हुए हैं.मुख्य द्वार सुना सुना दिख रहा है और गेट से प्रवेश करते ही प्री पीएचडी के शोधार्थी धरने पर बैठे हुए हैं.एक तरफ परिसर में महामहिम होंगी और दूसरी तरफ विद्यार्थी धरने पर होंगे.विश्वविद्यालय प्रशासन इसे दबाने के लिए प्रवेश द्वार को बदलना विकल्प के रूप में स्वीकार कर लिया लेकिन छात्रों के इस आंदोलन के संदर्भ में अभी मौन साधे हुए हैं।
बुधवार, 15 दिसंबर 2021
Home »
» डीडीयू के दीक्षांत समारोह के अवसर पर मेन गेट पर कुलपति हटाओ ,विश्वविद्यालय बचाओं का बैनर






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें