देवरिया। रुद्रपुर मंगलवार को बस स्टेशन के समीप भवन निर्माण कार्य में छत की ढलाई के दौरान सटरिंग धराशायी होने से सटरिंग के ठेकेदार की दबने से मौत हो गई जबकि तीन मजदूर घायल हो गये।
घटना की सूचना होते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा सीओ जिलाजीत सिंह और कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मजदूरों को अस्पताल भेजवाया।
मिली जानकारी अनुसार मस्जिद वार्ड निवासी रघुबर निगम के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था मंगलवार को मकान के छत की ढलाई चल ही रही थी कि पूर्वाह्न 3 बजे के करीब छत की ढलाई के दौरान अचानक छत की सटरिंग भरभरा कर गिर गया इस दौरान करमेल बनरही गांव निवासी राजाराम चौहान व सीताराम पुत्र झल्लू तथा सेखुई निवासी नन्हे राजभर घायल हो गया जिन्हें अस्पताल भेजा गया। जबकि छत के मलबे के नीचे एक अन्य के दबे होने कि सूचना पर उप जिला अधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय ने नगर पंचायत की जेसीबी मशीन मंगाकर कर्मचारियों के सहयोग से दीवार तोड़ कर दबे हुए अशोक यादव पुत्र स्वर्गीय चन्द्रभान यादव को बाहर निकलवाया और एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल के लिए भेजा जहाँ उसकी मौत हो गई।
बताया जाता हैं कि अशोक यादव सटरिंग का ठेका लिया था। मकान मालिक रघुवर निगम ने बताया कि ठेकेदार को छत निर्माण के कार्य में शटरिंग का ठेका दिया गया था और उसने अपने मजदूर लगा रखे थे।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद समाजवादी पार्टी के नेता श्री नाथ तिवारी पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र मद्धेशिया वार्ड सभासद सुनील श्रीवास्तव विष्णु जायसवाल, अजय जायसवाल लल्लन गुप्ता, सुधांशु मौली ओझा, समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे।
मंगलवार, 14 दिसंबर 2021
Home »
» छत की ढलाई के दौरान सटरिंग धराशायी होने से सटरिंग के ठेकेदार की दबकर मौत हो गई जबकि तीन मजदूर घायल हो गये।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें