मंगलवार, 14 दिसंबर 2021
Home »
» बदलापुर महोत्सव में आयी तीन महिला की चेन स्नेचरों ने उड़ाई
बदलापुर महोत्सव में आयी तीन महिला की चेन स्नेचरों ने उड़ाई
जौनपुर । बदलापुर ,सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में बदलापुर महोत्सव के अवसर पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सम्मिलित होने आयी तीन महिला की सोने की चेन स्नेचरों ने उड़ा दी। पहली चेन मछलीगांव से अपने जेठानी के लड़के की शादी में आयी अर्चना पत्नी अवनीश गौतम के गले से चेन उस समय कटी जब वह सामूहिक विवाह में शामिल होने आयी थी। स्नेचर ने पीड़िता ने तत्काल रोते हुए विधायक रमेशचन्द्र मिश्र के पास पहुंचकर घटना बताई। इसके बाद डिग्री कालेज में खाना खाने के दौरान इसी गांव की मनभावती व प्रतिभा की चेन स्नेचरों ने उड़ा दिया। विधायक ने प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों को हिदायत दिया कि किसी भी कीमत पर चेन स्नेचर को गिरफ्तार कर महिला की चेन बरामद करें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें