Good Daily News...


सोमवार, 13 दिसंबर 2021

श्रध्दालुओं के लिए पर्यटन स्थल के साथ सेल्फी प्वांइट बना चौकियां धाम का सरोवर



जौनपुर। नगर पालिका परिषद ने माता शीतला चौकियां धाम में स्थित प्राचीन तलाब का सौदर्यीकरण कार्य पूरा कर दिया है। तलाब की सुन्दरता चौकियां धाम में आने वाले श्रध्दालुओं के लिए पर्यटन स्थल के साथ सेल्फी प्वांइट भी बन गया है। मां शीतला के दरबार में मत्था टेकने के बाद श्रध्दालुों का जत्था सीधे इस सरोवर के किनारे पहुंच रहा है।

पूर्वाचंल के लोगो का प्रमुख अस्था का केन्द्र मां शीतला चौकियां धाम है। जौनपुर समेत पूरे पूर्वाचंल के लोग मातारानी का दर्शन पूजन करने के लिए आते है। माता के दरबार से सटा एक प्राचीन तलाब है जो पिछले कई दशको से जरर्जर हो गया था। बीते नगर पालिका चुनाव में यह क्षेत्र नगर पालिका परिषद जौनपुर में आ गया। देवचंदपुर के नाम से नया वार्ड बना। नगर पालिका चुनाव के समय ही चेयर मैन का चुनाव लड़ रही माया टण्डन इस तलाब का सौदर्यीकरण कराने का संकल्प ली थी। मातारानी का आर्शीवाद मिला तो वे चुनाव जीत भी गयी। उसके बाद इस तलाब को सुन्दर व स्वच्छ बनाने का प्रयास किया। शासन ने नगरीय झील एवं पोखरा संरक्षण योजना के तहत हरी झण्डी दे दी तथा इसमें आने वाली सम्भावित लागत तीन करोड़ 41 लाख 29 हजार रूपये देने की मंजूरी भी दे दिया।

15 फरवरी 2019 को टेण्डर निकाला गया। यह ठेका नगर पालिका के ठेकेदार हरीनाथ यादव ने तीन करोड़ 39 लाख 65 हजार रूपये में प्राप्त कर लिया। उसके बाद इस कार्य का शिलान्यास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व नगर पालिका अध्यक्ष माया टण्डन ने संयुक्त से किया। कार्य शुरू होने के बाद मार्च 2020 में कोरोना ने पांव पसार लिया जिसके कारण यह कार्य ठप हो गया था। कोरोना की पहली लहर थमने के बाद यह कार्य पुनः शुरू हुआ। लेकिन अप्रैल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर आ गयी। जिसके कारण एक बार फिर इस कार्य की रफ्तार थम गयी। जैसे ही कोरोना का कहर कम हुआ चेयर मैन माया टण्डन के निर्देश पर तेजी कार्य कराया गया। जिसका परिणाम रहा कि देव दीपावली से पहले तलाब अपनी छटा विखेरने लगा था। देव दीपावली पर जब यह सरोवर हजारो दीपक से जगमग हुआ तो इसकी छटा मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश विखर गयी। मातारानी का दर्शन पूजन करने आने वाले श्रध्दालु एक बार तलाब के किनारे जाकर लुफ्त उठाते है साथ में सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में वायरल करते है। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का प्राचार्य व सीएमएस ने किया निरीक्षण

   *इमरजेंसी, ओपीडी एवं वार्डों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   देवरिया, 03 जुला...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789