Good Daily News...


सोमवार, 13 दिसंबर 2021

भाजपाइयों ने चलाया राम जानकी मन्दिर पर स्वच्छता अभियान


जौनपुर। सोमवार को  काशी में होने वाले बाबा विश्वनाथ मंदिर धाम लोकापर्ण समारोह के उपलक्ष्य में आज  जमुनिया भाजपा मंडल द्वारा सरायमोहिदीन पुर में राम जानकी मन्दिर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया सभी ने पूरे मंदिर का सफाई धुलाई किया गया।
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व मंडल प्रभारी राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने कहा कि कल पूरे देश में महादेव के मंदिरों में रुद्राभिषेक जलाभिषेक कार्यक्रम होगा उसी कड़ी में जमुनिया मंडल के पंद्रह सेक्टर में महादेव के मंदिरों में रुद्राभिषेक होना सुनिश्चित किया गया है।
भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी ने कहा कि महादेव मंदिर में साफ सफाई अभियान में शामिल हो कर पुण्य के भागी बने कल होने वाले रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सभी बूथों के कार्यकर्ता अपने अपने सेक्टर में भाग ले। मंडल अध्यक्ष जमुनिया राम स्वारथ बिंद ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रातः अपने अपने क्षेत्र के मंदिरों में पहुंचने की अपील किया और कहां की महादेव की कृपा से इस बार शाहगंज विधानसभा में कमल खिलेगा ।
युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल ने जनता से भी रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाग लेने की अपील किया कार्यक्रम का संचालन सुरेश धुरिया जिलाध्यक्ष एस टी मोर्चा ने किया सफाई अभियान में डॉ दीपचंद केशव बिंद आलोक तिवारी संदीप कुमार गुप्ता ज्ञानचंद बिंद संदीप सिंह योगेश सिंह सिकन्दर आलम बाबा सिंह नीलेश सिंह राहुल सिंह सौरभ सिंह दीपक अग्रहरि चंदन मिश्रा राजमती सरोज भूपेंद्र जी अजय कुमार लीलावती देवी सुखराम छोटेलाल बिंद संदीप कुमार छोटेलाल अच्छेलाल विकास चौहान रिंकू अंकित उपाध्याय श्याम मुरारी विपिन जियालाल अशोक बाबा दुबे मकर जी अरविंद मौर्य अवनीश यादव आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का प्राचार्य व सीएमएस ने किया निरीक्षण

   *इमरजेंसी, ओपीडी एवं वार्डों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   देवरिया, 03 जुला...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789