देवरिया (सू0वि0) 14 दिसंबर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में निर्वाचन लडने वाले प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय के लिए अलग बैंक खाता खोलने एवं प्रत्याशियों को निर्वाचन के प्रयोगार्थ खाता खोलने की सुविधा प्राथमिकता के आधार पर(चेक बुक सहित) प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए गये है। उन्होने बताया है इसके लिए लीड बैंक आफिसर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
मंगलवार, 14 दिसंबर 2021
Home »
» निर्वाचन लडने वाले प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय के लिए अलग बैंक खाता खोलना अनिवार्य






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें