Good Daily News...


बुधवार, 15 दिसंबर 2021

क्रांति का रंग लाल भाजपाई हुए भयभीत: अखिलेश



योगी बताए जनपद के माफियाओं पर कब चलेगा बुलडोजर

नौपेड़वा(जौनपुर) मल्हनी विधानसभा के बाबूपुर गांव स्थित राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर विजय यात्रा बस में सवार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लाल रंग से चिढ़ हो गई है उन्हें नही पता है कि यह क्रांति का रंग है। दुनिया में ज्यादातर क्रांति लाल रंग से आई है। कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने भी लाल रंग की टोपी पहन कर क्रांति ला दिया था। इसलिए समाजवादी पार्टी ने यह टोपी धारण की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बुलडोजर वाली गाड़ी बिना पेट्रोल के चल रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बड़े माफियाओं की सरकार सूची नही जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि जौनपुर के माफियाओं पर बुलडोजर चलेगी की नही यह हम लोग भी देखे। उन्होंने कहा भाजपा ने धर्म एवं जाति में लोगों को बांटने का प्रयास कर रही है। सपा सरकार बनने पर बदलाव लाने का प्रयास करेगी। उन्होंने पूर्व में मल्हनी उपचुनाव जीत पर कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय पारसनाथ यादव की अनुपस्थिति में लकी यादव को जीत दिलाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। इस दौरान मंच पर मल्हनी विधायक लकी यादव मुंगराबादशाहपुर विधायक सुषमा पटेल, रामयश यादव, संघर्ष यादव, बक्शा ब्लॉक अध्यक्ष महाबीर यादव, पवन यादव, बच्चा यादव  सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन रामधारी पाल ने किया। इसी क्रम में खुशी ढाबा के पास ज्योति यादव प्रधान उटरुकला, अरूण यादव अध्यापक,अनुपम यादव मंटू यादव, के साथ सैकड़ों सपा कार्यकर्ता ने माल्यार्पण कर स्वागत किया
         
      सपा नेता अरुण ने भेंट किया गदा

नौपेड़वा बाजार में युवा सपा नेता अरुण यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सैकड़ो समर्थकों के साथ गदा भेंट किया। इस दौरान रिंकू निगम, राजराम यादव, शिवशंकर पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसके अलावा लखौवा बाजार में गुलाब यादव के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने मदन मोहन पाठक, साथियों ने बैठक कर दी बधाई।

देवरिया। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, जनपद शाखा देवरिया की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789