देवरिया (सू0वि0) 12 दिसम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण संबंधी कार्यों के निष्पादन हेतु विधान सभावार उड़न दस्ता टीम गठित की है। विधान सभा क्षेत्र रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी, सलेमपुर एवं बरहज हेतु टीम का गठन किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि उड़नदस्ता टीम निर्वाचन क्षेत्र में अत्यधिक प्रचार के खर्चों, रिश्वत की मदो का नकद या वस्त्र के रूप में वितरण, अवैध शस्त्रों, गोला-बारूद, शराब, संदेहास्पद वस्तुओं या असामाजिक तत्वों आदि पर भी नजर रखेगी। जब भी नकद, शराब या अन्य किसी वस्तु के विवरण से संबंधित कोई शिकायत होगी।उड़नदस्ता टीम तुरंत उस स्थान पर पहुंच जायेगी। उड़नदस्ता टीम आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करेगी, रिश्वत की वस्तुए जब्त करेगी, व्यक्तियों एवं गवाहों से साक्ष्य एकत्रित करेगी और बयान रिकॉर्ड करेगी। समस्त प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। शिकायतों की प्राप्ति पर उड़नदस्तों द्वारा अनुवर्ती कार्यवाही के लिए आयोग द्वारा निर्धारित मानव प्रचालन प्रक्रिया का अनुपालन किया जाएगा। उडनदस्ता टीम नकदी/अन्य नकदी संबंधी पर अपनी दैनिक रिपोर्ट तथा आदर्श आचार संहिता संबंधित शिकायतों पर अपनी दैनिक रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर पुलिस अधीक्षक को प्रस्तुत करेगी तथा उसी प्रतिलिपि रिटर्निंग ऑफिसर, जिला निर्वाचन अधिकारी, साधारण प्रेक्षक व सहायक व्यय प्रेक्षक को देगी। उड़न दस्ता टीम निर्वाचन की घोषणा की तिथि से कार्य करेगी।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें