Good Daily News...


बुधवार, 8 दिसंबर 2021

सी०डी०ओ० ने की शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी स्मृति स्थल के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण



कार्यदायी संस्था को समबद्धता व गुणवत्ता के साथ इसे 25 दिसम्बर, 2021 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किये जाने के दिये निर्देश

 देवरिया (सू0वि0) 07 दिसंबर। देश की जंग-ए आजादी में 14 वर्ष की अवस्था में ही अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्म जनपद के नौतन हथियागढ़ गांव में 01 अप्रैल 1929 को हुआ था। कम उम्र में देश की आजादी की जजबा उनमें कूट-कूट कर भरी थी और भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए उन्होंने अपने प्राणों का न्यौछावर देवरिया कचहरी में यूनियन जैक उतारकर भारतीय तिरंगा को फहराया जिस पर ब्रिटिश हुकुमत ने उन्हें 14 अगस्त, 1942 को गोलियों से भून दिया, जनपद के ऐसे महान वीर सपूत शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी के सम्मान में मुख्यमंत्री जी द्वारा शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी स्मृति शहीद स्थल विकास संग्रहालय के निर्माण रू0 205.00 लाख की घोषणा की, जो परियोजना मुख्यमंत्री जी की अति महत्वाकांक्षी और सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है।
       इस महत्वपूर्ण कार्य परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराये जाने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी, रवीन्द्र कुमार आज कार्यस्थल एवं चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताई, कार्यदायी संस्था यू०पी०प्रोजेक्ट कार्पाेरेशन लि० के अवर अभियन्ता वशीम अहमद को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों के लिए अलग-अलग श्रमिकों की टीम लगायें और कम से कम जो श्रमिक लगे हैं उससे पाच गुना श्रमिकों की संख्या बढ़ायें। इस निर्माण कार्य को प्रत्येक दशा में 25 दिसम्बर तक अनिर्वाय रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस कार्य परियोजना की नियमित समीक्षा उच्च स्तर पर की जाती है, इसलिए इसमें निर्धारित समय सीमा व गुणवत्ता मानकों का पूरा ध्यान रखते हुए कार्यों को पूर्ण करायें। उन्होंने सभी कार्य बिन्दुओं पर चल रहे निर्माण कार्यों को धूम-घूम कर देखा और आवश्यक निर्देश दिये। इस परियोजना के पूर्ण होने से जनपद में आम जनमानस में देश प्रेम की भावना जागृत होगी तथा देश के एकता एवं अखडता के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।
        निरीक्षण के इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, कार्यदायी संस्था के अभियन्ता व संबंधित कर्मचारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789