देवरिया (सू0वि0) 30 दिसम्बर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज जल जीवन मिशन एवं सोशल आडिट तथा बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना की समीक्षा की ।
जल जीवन मिशन:-
इस योजना के अन्तर्गत एल०सी० इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रा०लि० ने 31 नग योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ करा दिया है, परन्तु मेसर्स गायत्री प्रोजेक्ट लि० द्वारा अभी तक एक भी परियोजना पर कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है जिसके लिए मेसर्स गायत्री प्रोजेक्ट लि० को कड़े निर्देश दिये गये कि तत्काल कवर एग्रीमेन्ट करवाकर कार्य प्रारम्भ करें अन्यथा की स्थिति में अधिशासी अभियन्ता जल निगम, देवरिया मेसर्स गायत्री प्रोजेक्ट लि० के विरूद्ध पत्र जारी करें।
सोशल आडिट:-
इस योजना के अन्तर्गत 27 दिसंबर 2021 तक प्रस्तावित 752 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 729 ग्राम पंचायतों का सोशल आडिट किया जाना पाया गया, जिसमें 34 वित्तीय अनियमितता 135 वित्तीय विचलन, 484 प्रक्रिया का उल्लंघन तथा 184 शिकायतों से संबंधित प्रकरण पाये गये। वित्तीय वर्ष 2017-18 व 2018-19 में पाये गये वित्तीय अनियमितता / वित्तीय विचलन से संबंधित प्रकरणों में विकास खण्ड, लार, बरहज व भाटपाररानी से धनराशि की वसूली हेतु संबंधित को पत्र निर्गत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया गया।
बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजनाः-
इसके अन्तर्गत जनपद को आवंटित लक्ष्य 57 के सापेक्ष 17 लाभार्थियों को अनुदान राशि उपलब्ध कराया गया है, जिनका सत्यापन आख्या उपलब्ध कराये जाने तथा शेष लाभार्थियों का ऋण खाता खुलवाने हेतु संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया। विकास खण्ड-पथरदेवा, रामपुरकारखाना तथा देसही देवरिया की प्रगति शून्य पाया गया जिसके लिए संबंधित खण्ड विकास अधिकारी को चेतावनी पत्र निर्गत किया गया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें