Good Daily News...


मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

मतदाता जागरूकता अभियान एवं प्रमाणपत्र वितरण


जौनपुर  । ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के प्रांगण में चल रहे जरी जरदोजी हस्तशिल्प 15 दिवसीय निर्यात बजार हेतु डिजाइन कार्यशाला का समापन समारोह के साथ साथ प्रमाणपत्र वितरण एवं मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की पत्नी डा. अंकिता राज एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रोवेशन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह, जयप्रकाश कुमार सहायक प्रबंधक जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास जौनपुर, अरूण कुमार सिंह प्रधानाचार्य राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय रहे। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर जहीर अहमद, डिजाइनर संतोष कुमार, डा0 संध्या सिंह, डा0 एस.पी. सिंह, श्री केदारनाथ सिंह, अवनीश प्रजापति (बी.एच.यू.), कौशल विकास एवं मेडिकल नर्सिंग की छा़त्र/छात्राएं, एवं संस्था के सभी स्टाफ उपस्थित रहें।
मुख्य अतिथि डा0 अंकिता राज ने अपने वक्तव्य में उपस्थित लोंगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए जरी जरदोजी की उपयोगिता को आत्मनिर्भर बनने मे सहायक बताया। वहीं संस्था के कार्यक्रम को सराहते हुए आगे भी ऐसे ही कार्यक्रमों को बढावा देने पर जोर दिया। और जरी जरदोजी की सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किया।
जिला प्रोवेशन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न, दहेज प्रथा, लिंग भेद आदि के विरूद्ध खडे होने पर जोर दिया और सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों के रक्षा के लिए सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन योजनाओं की जानकारी दी। श्री जय प्रकाश कुमार ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
संस्था प्रमुख डा0 अंजू सिंह ने अतिथियों का बुके एवं उपहार देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन शुभम सिंह ने किया। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जुलाई का राशन वितरण 6 से 20 जुलाई तक, तीन महीने की चीनी भी मिलेगी

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने जुलाई 2026 के राशन वितरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789