देवरिया (सू0वि0) 08 दिसंबर। आज जनपद में उत्तर प्रदेश की राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी के आगमन पर जिले में जन जागरूकता शिविर एवं महिला जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों द्वारा जन कल्याणकारी सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा जन जागरूकता शिविर लगाया गया जिसमें कुल 20 प्रकरण आए थे, 15 घरेलू हिंसा, एक छेड़छाड़, चार जमीनी विवाद के थे। सभी प्रकरणों का निस्तारण किया गया 5 एफआईआर थाने के द्वारा कराए गए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा आलोक पांडेय, अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार, समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, बीसीपीएम राजेश, बेसिक शिक्षा विभाग सीडीपीओ रिचा पांडेय, भलुअनी सीडीपीओ प्रभारी पथरदेवा सुषमा दुबे, महिला थाना प्रभारी अनीता, महिला कल्याण विभाग अधिकारी साधना चतुर्वेदी, वन स्टॉप सेंटर सेंटर मैनेजर नीतू भारती, मीनू जायसवाल मनोवैज्ञानिक केस वर्कर अर्चना, काउंसलर वर्षा सिंह, मानसिक स्वास्थ्य विभाग इत्यादि उपस्थित रहे।
डीपीओ आईसीडीएस के द्वारा प्रेरणा सभागार में आंगनबाड़ी बहनों द्वारा प्रोग्राम आयोजित किए गए, जिसमें मुख्यमंत्री के द्वारा सभी योजनाओं पर चर्चा की गई और जन जागरूकता शिविर लगाया गया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें