Good Daily News...


गुरुवार, 16 दिसंबर 2021

घटनाओं का सफल अनावरण, पुलिस कार्यवाही में नगदी/जेवरात व अवैध शस्त्र के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

     रिपोर्ट- रामविलास गौतम

         सीतापुर। संदना थाना में दिनांक 06.12.2021 को ग्राम समसापुर में हुई घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना संदना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी.सिंह द्वारा घटना के शीघ्रातिशीघ्र अनावरण व संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निकट पर्यवेक्षण में  टीमों का गठन किया गया था।

घटना के अनावरण का विवरण - अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री एन.पी.सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मिश्रिख के नेतृत्व में थाना संदना पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए प्राप्त साक्ष्यों/सूचनाओं के आधार पर ग्राम अंदौली से आमाघाट के मध्य पुलिया के पास से चोरी की योजना बनाते हुए एवम् घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों 1.सम्सुद्दीन उर्फ पिटू आजाद पुत्र मुनब्बर अली नि0 ग्राम नरोत्तमनगर थाना सिधौली जनपद सीतापुर 2.रामनाथ पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना संदना जिला सीतापुर 3.नरेन्द्र उर्फ राहुल पुत्र शेरा निवासी ग्राम भवानीपुर मजरा मझिया थाना रामपुरकला जनपद सीतापुर को पुलिस कार्यवाही में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्तगण के कब्जे से थाना संदना, कमलापुर, सिधौली क्षेत्र में हुई घटनाओं से सम्बन्धित कुल 22,400/- रुपये नगद, 08 जोड बिछुआ सफेद धातु, 06 जोड़ पायल सफेद धातु, 19 अदद सिक्के सफेद धातु, 04 अदद अंगूठी पीली धातु ,05 अदद लौंग (नथुनी) पीली धातु, 01 अदद मंगलसूत्र पीली धातु, 01 जोड झुमकी पीली धातु, 01 अदद ब्रेसलेट सफेद धातु तथा 3 अदद देशी तमंचा 315 बोर एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 10 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 01 थैले में करीब 5 किलोग्राम सुतली बम पटाखा, 01 अदद ताला तोड़ने का उपकरण लोहे का , 03 अदद टॉर्च , 01 अदद आला नकब (लोहे की नसी) बरामद हुए हैं। गिरफ्तार समस्त अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में करीब दस दिन पूर्व थाना संदना के ग्राम समसापुर तथा ग्राम बांसखेड़ा में,  माह अक्टूबर में ग्राम सुजोलिया थाना कमलापुर, दीपावली से एक दिन पूर्व थाना सिधौली के नरोत्तम नगर में तथा लखनऊ के मड़ियाव ठाकुरगंज व सीतापुर में अन्य कई जगह पर हुई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गयी है। जिसके सम्बन्ध में थाना कमलापुर, सिधौली, संदना पर पूर्व से अभियोग पंजीकृत हैं। कार्यवाही के संबंध में मु0अ0सं0 518/21 धारा 307 भादवि, मु0अ0सं0 519/21 धारा 401 भादवि, मु0अ0सं0 520/21 धारा 5/9 ख विस्फोटक अधिनियम व मु0अ0सं0 521/21, 522/21, 523/21 धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आज दिनांक 16-12-21 को चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सीएम योगी आदित्यनाथ का एक दिवसीय दौरा आज

 सुल्तानपुर । सीएम योगी आदित्यनाथ का एक दिवसीय दौरा आज।* सीएम, मण्डल  के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे मण्डलीय समीक्षा बैठक। डायट ग्राउंड...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789