Good Daily News...


शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021

उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत/क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत को दिया जायेगा पंचायत पुरस्कार



 वेब पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2021 तक निर्धारित

 देवरिया (सू0वि0) 10 दिसम्बर। जिलाधिकारी अशुतोष निरंजन ने बताया है कि  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत/क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत को पंचायत पुरस्कार 2022 के अन्तर्गत दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार एवं नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार एवं बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार दिया जाना है, जिसके लिए ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2021 तक निर्धारित है। जिन ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया है, वह ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत/ जिला पंचायत, पंचायत पुरस्कार 2022 के अन्तर्गत दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार एवं नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार एवं बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार प्राप्त करने के लिए भारत सरकार की वेब पोर्टल (www.panchayataward.gov.in) पर आवेदन करेंगी। इस ऑनलाइन आवेदन में ग्राम पंचायत/क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत द्वारा पोर्टल पर प्रदर्शित प्रश्नावलियों को भरा जायेगा। जिसके लिए सभी ग्राम पंचायतों/क्षेत्र पंचायतों को खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से यूजर आई०डी० एवं पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है तथा जिला पंचायत का यूजर आई०डी० एवं पासवर्ड पूर्व में संबंधित अपर मुख्य अधिकारी के ई-मेल पर उपलब्ध करा दिये गये हैं। त्रिस्तरीय पंचायतों द्वारा वर्ष 2021-21 में किये गये उत्कृष्ठ कार्यों के आधार पर प्रश्नावलियों को ऑनलाइन भरकर स्वमूल्यांकन कर दिनांक 15 दिसम्बर 2021 तक जनपद स्तरीय पंचायत परफारमेन्स असेसमेण्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना होगा। इस प्रकार ऑनलाइन भरी हुई प्रश्नावलियों के परीक्षण एवं सत्यापनोपरान्त स्टेट पंचायत परफारमेन्स समिति द्वारा अंकों के अवरोही कम में सर्वाेत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली 29 ग्राम पंचायतों, 04 क्षेत्र पंचायतों एवं 02 जिला पंचायतों, नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार के अन्तर्गत 1 ग्राम सभा, ग्राम पंचायत विकास योजना के अन्तर्गत देश में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली 01 ग्राम पंचायत का प्रस्ताव भारत सरकार को 15 जनवरी 2022 के पूर्व उपलब्ध कराया जायेगा।
       जिलाधिकारी ने  बताया कि इस सम्बंध में जिला पंचायतीराज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं0) तथा समस्त ग्राम प्रधान सचिव ग्राम पंचायत द्वारा संबंधित खण्ड विकास अधिकारी को विस्तृत निर्देश दिये गये हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789