निजी व्यसाय जीवन के विकास में मील का पत्थर साबित होता है।
देवरिया । निजी व्यसाय जीवन के विकास में मील का पत्थर साबित होता है। प्रशिक्षणोंप्रान्त अपना निजी व्यवसाय लगन व मेहनत से करना चाहिए।
उक्त बाते जिला फल संरक्षण विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महात्मा गाँधी खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर के समापन अवसर पर स्थानिय पंचायत भवन खुखुन्दू के गाँधी सभागार में जिला पंचायत सदस्य सदेश यादव ने अपने उद्बोधन में कहीं | इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक रामकृपाल कुशवाहा, हुस्नारा खातून ने आचार, मुरब्बा, जेली पर बिभिन्न प्रजातियों के फलो के अचार, चटनी, मुरब्बा, जैली आदि के बनाने पर प्रशिक्षणों के बारे में चर्चा किया। शिविर की अध्यक्षता पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लियाकत अहमद ने किया| संचालन युवा समाजसेवी सत्येंद्र कुमार ने कियाइस मौके पर शाहेबजाद, अमितेश कुमार, रुबीना खातून, राहुल कुमार यादव, किरन देवी, सन्धया, रेशमी, अपसना, दीपक कुमार यादव, शोभा, मांडवी वर्नवाल, रोशन तारा खातून, पल्लवी, सोहेल खान कुल 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया| इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र वितरित किया गया । प्रमाण पत्र पाकर प्रशिक्षर्णाथियों चेहरे खिल उठे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें