देवरिया 05 अक्टूबर। आज राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश रवि नाथ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जिला कारागार देवरिया में निरूद्ध बंदियों के संबंध में न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर तथा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। तथा निरूद्ध बंदियों के संबंध में जानकारियाॅ ली गयी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान द्वारा निर्देशित किया गया कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान जिला कारागार देवरिया के परिसर को निरंतर सेनेटाईज कराया जायें, कारागार में निरूद्ध कैदियों को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण कराने एंव महिला बैरक में साथ रह रहें बच्चों को मीनू के अनुसार पौष्टिक आहार के साथ-साथ दूध की व्यवस्था हेतु संबंधित को निर्देशित किया। न्यायाधीश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकता हैं। यदि किसी बंदी को अपने मामलें में पैरवी की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर विधिक सहायता ले सकता हैं।
इस अवसर पर कारागार में निरुद्ध बंदी बजरंगी, मोहनी, दिलीप, दीपक, गोविंद कुशवाहा, अफताब सिंह तथा फिरोज सिंह इत्यादि की समस्या को सुनकर तत्काल विधिक सहायता हेतु संबंधित को निर्देशित किया। इस दौरान कार्यक्रम में डिप्टी जेलर के के दिक्षित, वंदना त्रिपाठी, विद्वान अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह,इत्यादि लोग उपस्थित रहें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें