Good Daily News...


मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021

सीडीओ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत महत्त्वपूर्ण बिन्दूओं की समीक्षा की


देवरिया  19 अक्टूबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत महत्त्वपूर्ण बिन्दूओं की समीक्षा की, जिसमे समस्त ग्राम पंचायत में कार्य चलते रहने के सापेक्ष विकास खण्ड बनकटा मे 09, रामपुर कारखाना मे 06, रूद्रपुर मे 06, गौरीबाजार मे 05, देसही देवरिया में 03 व पथरदेवा मे 03 ग्राम पंचायतों में कार्य चलते हुए नहीं पाया गया जिसके लिए उन्होंने सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए 02 दिन के अन्दर सभी ग्राम पंचायतो मे कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।
    भौतिक प्रगति में विकास खण्ड रामपुर कारखाना, लार देसही देवरिया, पथरदेवा, तरकुलवा व गौरीबाजार द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति नहीं किये जाने के पर चेतावनी देते हुए निर्देश दिये कि 31 अक्टूबर 2021 तक शतप्रतिशत प्रगति कराना सुनिश्चित करें। कार्य की मांग के सापेक्ष कार्य उपलब्ध नहीं कराये जाने में विकास खण्ड भाटपाररानी, सलेमपुर व रामपुर कारखाना में सबसे कम प्रगति के कारण सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए निर्देश दिए कि 07 दिवस के अन्दर प्रगति करना सुनिश्चित करें।
    मिशन-20 के अन्तर्गत 100 दिन के रोजगार उपलब्ध कराये जाने में विकास खण्ड सलेमपुर द्वारा मात्र 03 व देवरिया सदर द्वारा 08 श्रमिकों को ही 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए निर्देश दिए गये कि 07 दिवस के अन्दर प्रगति करना सुनिश्चित करें।
     मोबाईल मानिटरिंग सिस्टम में विकास खण्ड देवरिया सदर, गौरीबाजार, भागलपुर, सलेमपुर, तरकुलवा, भटनी भाटपाररानी, बैतालपुर एवं रुद्रपुर द्वारा कम प्रगति के कारण सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ चेतावनी निर्गत करते हुए निर्देश दिए गये कि 07 दिवस के अन्दर प्रगति करना सुनिश्चित करें।
      महिला मेट को मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य पर नियोजित किये जाने में विकास खण्ड देवरिया सदर व रामपुर कारखाना द्वारा सबसे कम प्रगति किये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए उन्होने  निर्देश दिए कि 03 दिवस के अन्दर प्रगति करना सुनिश्चित करें। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुरानी चायपत्ती में केमिकल मिलाकर दोबारा बेचने वाली अवैध फैक्ट्री सील, 800 किलो नकली पत्ती बरामद

  बाराबंकी जिले में यूपी STF और एफएसडीए (FSDA) की संयुक्त टीम ने एक घर में चल रही अवैध नकली चायपत्ती फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। होटलों और...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789