Good Daily News...


शनिवार, 16 अक्टूबर 2021

एसडीएम रुद्रपुर की पहल पर निराश्रित बुजुर्ग प्रभुनाथ यादव को मिला भरणपोषण का लाभ


 जिलाधिकारी द्वारा निराश्रित बुजुर्गो के लिए संचालित योजना की, की जाती है नियमित पर्यवेक्षण

 तहसीलों में तैनात सुलह अधिकारी योजना की क्रियान्वयन में बरतें पूरी तत्परता 

  निराश्रित बुजुर्गो को भरणपोषण का लाभ दिलाए जाने में निभायें अपनी भूमिका

 देवरिया 16 अक्टूबर।  उप जिलाधिकारी रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय ने बताया है कि प्रभुनाथ यादव पुत्र चांद यादव निवासी ग्राम सेहुड़ा थाना मदनपुर द्वारा यह प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि उसे लडके विजय बादुर, सर्वेश, सतेन्द्र, राहुल, वसन्त, जितेन्द्र व लालू  द्वारा भरणपोषण नही किया जा रहा है। आवेदन पत्र सुलह अधिकारी रुद्रपुर फणीन्द्र नाथ पाण्डेय से आख्या प्राप्त करने के पश्चात भरणपोषण अधिकरण से 7000 रुपया प्रति माह भरण पोषण दिलाये जाने का आदेश पारित किया गया, जिसके क्रम में आवेदक प्रभुनाथ यादव को भरण पोषण की धनराशि उसके पुत्रो से प्राप्त हो रही है।
        उप जिलाधिकारी श्री उपाध्याय ने यह भी बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आवेदक के 7 पुत्रों द्वारा 1000 की दर से 7000 की धनराशि फरियादी के खाते में जमा कराने का आदेश दिया गया है। प्रभुनाथ यादव द्वारा बताया गया कि समय से उसके खाते में धनराशि आ जा रही है।
       जिलाधिकारी द्वारा यह लगातार पर्यवेक्षण किया जा रहा है कि जनपद में कोई भी वृद्ध अपने पुत्रों द्वारा निराश्रित न छोडा जाय। सभी वृद्धों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक तहसील में सुलह अधिकारी की भी नियुक्ति शासन द्वारा की गयी है, जो ऐसे वृद्धजनो को सहायता उपलब्ध कराने की पहल करतें है। जिलाधिकारी ने कहा है कि वृद्धजन के भरणपोषण के लिए संचालित इस योजना का लाभ ऐसे बुजुर्ग व निराश्रित जनो को उपलब्ध कराने में संबंधित अधिकारी भी अपनी संक्रिय भूमिका निभायें। प्रयास हो कि कोई भी वृद्ध निराश्रित की स्थिति में न हो, उन्हे उनके पुत्रों से भरणपोषण लाभ दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का प्राचार्य व सीएमएस ने किया निरीक्षण

   *इमरजेंसी, ओपीडी एवं वार्डों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   देवरिया, 03 जुला...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789