Good Daily News...


सोमवार, 18 अक्टूबर 2021

अवैध गोकसी की जाँच करने गांव पहुंचे सीओ सिटी



जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के रन्नो गाँव में कुँए और तालाब में अवैध गोकसी का मामला मुख्यमंत्री जनता दरबार तक पहुंच गया है।   आरोप है कि बक्सा थाने की पुलिस की शह पर गोकशी का अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है। गाँव के गुलाम व अन्य लोगों ने स्थानीय पुलिस से इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसे अनसुना कर दिया।
सूत्रों की माने तो गांव में पुलिस की शह पर ही गोकशी का कारोबार चलता है।गाँव में चल रहे गोकशी के कारोबार में लिप्त समुदाय का ही एक तबका इस अवैध कारोबार से खिन्न है उनका कहना है कि यह कारोबार बंद नहीं हुआ तो गांव में कभी भी माहौल खराब हो सकता है। शिकायत कर्ताओ का आरोप है कि उन्होंने कई बार फोन व व्हाट्सएप के जरिए थाना प्रभारी को सूचना दी कि गाँव में गोकशी का धंधा चल रहा है ,लेकिन घटना की जांच कर कार्यवाही करने के बजाय पुलिस उल्टा शिकायत कर्ताओ को ही धमकी व उत्पीड़न शुरू कर दिया ।
करीब एक माह पहले गाँव के एक कुँए का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें गोवंश के कटे शिर- पैर दिख रहे थे पुलिस की कार्यप्रणाली पर शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री दरबार में पूरे मामले की शिकायत की है शिकायत के बाद पुलिस महकमा सकते में आ गई आनन फानन में co सिटी मय फोर्स रन्नो गाँव में पहुंच जाँच में जुट गई कुछ लोगो को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले आयी है।वही इस मामले में co सिटी जितेंद्र दुबे ने बताया कि शिकायत मिली थी जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जुलाई का राशन वितरण 6 से 20 जुलाई तक, तीन महीने की चीनी भी मिलेगी

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने जुलाई 2026 के राशन वितरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789