Good Daily News...


सोमवार, 18 अक्टूबर 2021

गैंगरेप का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार



जौनपुर।दो अलग अलग थानों की पुलिस ने दुराचार के अलग-अलग मामलों में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चंदवक संजय कुमार सिंह, पतरहीं पुलिस चौकी प्रभारी त्रिवेणी सिंह और उनके हमराहियों ने गैंग रेप के मामले में  चौथे आरोपित नौशाद शाह निवासी बीरीबारी को सूचना पर सोमवार को ककरापार पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया।
मालूम हो कि चंदवक थाना क्षेत्र के एक अनुसूचित जाति की किशोरी को डरा-धमकाकर एक माह तक एक इंटर कालेज में सामूहिक दुराचार के मामले में तीन अन्य आरोपितों सेराज उर्फ लल्ला, कासिम उर्फ गोरख व नसीम उर्फ छोटू निवासी बीरीबारी को पुलिस ने 15 अक्टूबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपितों ने दुराचार का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया था। सीओ केराकत शुभम तोदी ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मछलीशहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि किशोरी के साथ दुराचार के मामले में वांछित आरोपित शिवमुनि सरोज निवासी भरहूपुर बरहमपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूचना पर एसएसआइ राम प्रवेश कुशवाहा व उनके हमराहियों ने उसे रोडवेज के पास से सोमवार को धर दबोचा। वह कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ 15 अक्टूबर की रात घर में घुसकर दुराचार करने के बाद आरोपित भाग गया था। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जुलाई का राशन वितरण 6 से 20 जुलाई तक, तीन महीने की चीनी भी मिलेगी

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने जुलाई 2026 के राशन वितरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789