देवरिया(सू0वि0) 06 अक्टूबर । परियोजना अधिकारी डूडा- विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उप घटक स्वरोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत अपना रोजगार प्रारंभ किए जाने हेतु एकल रुपए दो लाख तक समूह रुपए 10लाख तक ऋण बैंक द्वारा दिलाया जाएगा। बैंक लोन के ब्याज पर (7% से ऊपर)त्रैमासिक सब्सिडी अनुदान के रूप में दी जाएगी। शहरी महिलाओं का सशक्तिकरण हेतु स्वयं सहायता समूह का गठन कर स्वरोजगार हेतु जागरूक कराना आदि संबंधित आवेदन जिला नगरीय विकास अभिकरण देवरिया में संचालित हेल्प डेस्क पर प्राप्त एवं जमा करें।
आवेदन की पात्रता के सम्बंध में उन्होंने बताया कि आवेदनकर्तानगर पालिका परिषद देवरिया का निवासी हो।वार्षिक आय एक लाख से कम हो। राष्ट्रीय कृत बैंक से डिफॉल्टर न हो। इसके साथ आधार कार्ड,पैन कार्ड, बैंक पासबुक,आय प्रमाण पत्र,व्यवसाय संबंधी दस्तावेज, दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज लगेंगे।
योजना के अन्तर्गत चाय की दुकान, समाचार पत्र विक्रेता, मैगजीन की दुकान, दूध डेयरी ,किराना, रिक्शा चलाना, फल/ सब्जी विक्रेता, घड़ी/टीवी/फ्रिज मरम्मत, साइकिल मरम्मत,जूता मरम्मत,मिट्टी के बर्तन गारमेंट, प्लास्टिक के खिलौने इत्यादि के लिए ऋण मिलेंगे। मिशन रोजगार के अंतर्गत देवरिया नगर पालिका के स्वरोजगार हेतु इच्छुक लाभार्थी कार्यालय अवधि में आवेदन प्राप्त कर ऋण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें