Good Daily News...


गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021

विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से टाउन हाल आडिटोरियम में कार्यक्रम में 460आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल दिया

 देवरिया ।बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से टाउन हाल आडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन कर देवरिया नगर पालिका एवं सदर ब्लाक की 460आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल दिया गया।कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये।इस दौरान उन्होंने सम्बोधित करते हुये कहा कि शासन से मोबाइल मिलने के बाद अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने काम करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। विधायक ने शासन की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल देने के निर्णय की सराहना करते कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक निश्चित उद्देश्य के लिए स्मार्टफोन उपलब्ध करा रही है। सभी कार्यकर्ता स्मार्टफोन और इनफेरो मीटर का प्रयोग करें, जिससे जनपद में कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो सके। 
जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय ने कहा कि आज 460 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को मोबाइल दिये जा रहे है।इसके पहले भी कुछ स्थानों पर मोबाइल का वितरण किया जा चुका है।मोबाइल पर आंगनबाड़ी पोषण ट्रैकर एप के जरिए सभी कार्यकर्ता विभाग की जो भी सूचना होगी, उसे एप में फीड करेंगे। सूचनाएं शत-प्रतिशत फीड करने वाली कार्यकर्ताओं को सम्मान कर प्रोत्साहित किया जायेगा। 
कार्यक्रम में अच्छा कार्य करने के लिये तीन सीडीपीओ,तीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा बाल विकास विभाग के तीन कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान गोपाल सिंह,पूर्व जिलाउपाध्यक्ष भाजपाअजय उपाध्याय, भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,संजय पाण्डेय,रवि श्रीवास्तव,सुषमा दूबे, रिचा पाण्डेय,मनीष आदि रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789