Good Daily News...


मंगलवार, 10 अगस्त 2021

जानिए पुलिस इनकाउंटर मारे गए दोनों बदमाशो की हिस्ट्रीशीट





    जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरा गांव स्थित फोरलेन बाईपास पर पुलिस मुठभेड़ में मंगलवार की सुबह मारे गये दोनों बदमाश नितिन मौर्य निवासी सिरकिना थाना सिंगरामऊ व अभिषेक गौतम निवासी सरोखनपुर थाना बदलापुर एक साधारण परिवार से थे। दोनों एक साथ मिलकर अपराधिक घटना को अंजाम देते थे। दोनों के विरुद्ध विभिन्न थानों में एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। 
नितिन मौर्य सिंगरामऊ थाने का हिस्ट्रीशीटर था। अपराध की दुनिया में 2013 को कदम रखा था। पहला लूट का मुकदमा प्रतापगढ़ जनपद के कन्हई थाने में 2013 में दर्ज हुआ था। चन्दवक थाना क्षेत्र में लूट का दूसरा मुकदमा 2014, सरपतहां थाने में चोरी का मुकदमा 2018 में दर्ज हुआ था।
बक्शा थाने में गोली मारकर एक व्यक्ति को लूटने का प्रयास करने में 2018 में मुकदमा दर्ज हुआ। नितिन चन्दवक थाने में 2019 को पकड़ा गया था जहां लूट तथा गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था।
9 अगस्त 21 को धनियामऊ स्थित एटीएम के पास कैश वैन के गार्ड राम अवध चौबे की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।
इसी प्रकार अभिषेक गौतम के विरुद्ध 2018 में सरपतहां थाने में नितिन के साथ लूट का मुकदमा, 2018 में बक्शा थाने में मारपीट का मुकदमा, 2020 में बक्शा थाने में मारपीट करने के आरोप में मुकदमा, 2019 में चन्दवक थाने में लूट व गैंगेस्टर का मुकदमा तथा 9 अगस्त 2021 को बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार में कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज है। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

            *14 अगस्त 2026 , शुक्रवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन व्यस्त  हो सकता है। दूसरों के कारण मानसिक उलझनों...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789