Good Daily News...


मंगलवार, 10 अगस्त 2021

वरिष्ठ पत्रकार के घर भूमाफियाओं का हमला,गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज,जनप्रतिनिधियों ने दिलाया कार्यवाही का भरोसा





आगरा। वरिष्ठ पत्रकार डॉ सज्जन सागर के घर पर सोमवार देर रात दबंग भूमाफियाओं द्वारा हथियारों के साह हमला बोलने के मामले में पुलिस ने लूट और अन्य 9 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के घर पर दबिश देना शुरू कर दिया है।पुलिस के डर से भूमाफिया और उनके साथी भूमिगत हो गए हैं।एसएसपी मुनिराज ने मामले को संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी को कठोर कार्यवाही करने और मंगलवार तक हर कीमत पर आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।सूत्रों की माने तो दो आरोपी गिरफ्तार भी कर लिये गए हैं।


जानकारी के मुताबिक थाना एत्माउद्दौला के कछपुरा निवासी राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार डॉ सज्जन सागर के घर पर सोमवार रात स्थानीय दबंग भूमाफियाओं ने दर्जन भर गुंडों को साथ लेकर हमला बोल दिया था।इस दौरान दबंग भूमाफियाओं ने उनके घर के दरवाजे तोड़ दिए थे और पथराव और फायरिंग की थी।पीड़ित पत्रकार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी पर तब तक अपराधियों ने उनके छोटे भाई पत्रकार संदीप सागर को पकड़ कर उन्हें पीटते हुए गले की चेन तोड़ ली थी और फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।


पुलिस ने याद दिलाया छठी का दूध


अपने क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार के घर पर हुई दबंगई की जानकारी के बाद थाना पुलिस तत्काल हरकत में आ गयी और अपराधियों के घर पर लगातार दबिशें देना शुरू कर दिया।थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे ने आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को परिवार की सुरक्षा में लगाया है।पुलिस की सख्त कार्यवाही के चलते दबंगों के घर पर सिर्फ महिलाएं ही बची हैं बाकी सारे पुरुष डर के कारण फरार हो गए हैं।सूत्रों की माने तो आरोपी अमर सिंह और अतर सिंह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया है।


अकारण रंजिश मान रहे थे भूमाफिया


बता दें कि भूमाफिया पत्रकार सज्जन सागर और उनके परिवार से बेवजह रंजिश मान रहे थे।बीते दिनों क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा कब्जे की खबरें सामने आने पर भूमाफिया पत्रकार पर शक कर रहे थे।इस कारण ही दबंगों ने पत्रकार के घर पर हमला बोला था।


पत्रकार लॉबी हुई एकजुट


हमेशा दूसरों की मदद करने वाले चौथे स्तंभ पर हमले की जानकारी के बाद सम्पूर्ण आगरा के पत्रकार एकजुट हो गए और सभी ने मिलकरर आज एसएसपी आगरा मुनिराज से मुलाकात की और रोष जताया।एसएसपी ने तत्काल थाना पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।इसके साथ ही पत्रकारों ने एकजुट होकर एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी से मिलकर दबंग भूमाफियाओं द्वारा मेहताब बाग के आस पास कछपुरा क्षेत्र में नजूल की जमीन कब्जा कर बेचने के मामले की जानकारी दी।एडीएम सिटी ने तत्काल अधीनस्थों को आदेश देकर जांच और कार्यवाही करते हुए जमीन मुक्त कराने के आदेश दिए हैं।



यह हैं हमलावरों के नाम


-अमर सिंह पुत्र राजाराम


- अतर सिंह पुत्र राजाराम


- रणवीर पुत्र विजेंदर सिंह


- विजेंदर सिंह पुत्र राजाराम


-ब्रिजेश पुत्र विजेंदर सिंह


-रंजीत पुत्र अतर सिंह


-मोटू पुत्र अतर सिंह


-उपदेश पुत्र अमर सिंह


-बब्बू पुत्र अमर सिंह


-नरेश पुत्र अमर सिंह


-मनीष पुत्र नामालूम


-7 से 8 व्यक्ति अज्ञात में




नितिन कोहली सहित कई नेता पहुँचे पत्रकार के घर





आगरा। थाना एत्माउद्दौला के कछपुरा में बीती रात वरिष्ठ पत्रकार के घर हुई घटना के बाद मंगलवार को प्रसपा नेता सहित कई नेता उनके घर पहुँचे। उन्होंने पत्रकार और उनके परिजनो से मुलाकात की। इस दौरान हमेशा साथ होने की बात कही।

गौरतलब है कि सोमवार की रात को कछपुरा निवासी वरिष्ठ पत्रकार सज्जन सागर के घर पर दर्जनभर से ज्यादा लोगो ने लाठी डंडों और असलाह के साथ हमला बोल दिया था। परिवारीजनों ने छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई थी। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत किया गया। वही घटना की जानकारी मिलते ही प्रसगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लोहिया नितिन कोहली उनके घर पर पहुँचे और उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है और पत्रकार पर ही उसके घर मे घुसकर हमला करना लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला करना है। वही एत्मादपुर विधायक राम प्रताप सिंह चौहान और पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह ने भी घटना की निंदा की है



एआईएमआईएम के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद इदरीश अली ने पत्रकार सज्जन सागर के घर हुए हमले की कड़े शब्दों में निन्दा की है साथ ही पत्रकार सज्जन सागर के घर जाकर उन्हें विश्वास दिलाया है कि वह जल्द ही आगरा के जिलाधिकारी से मुलाकात कर  आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने की मांग के साथ पत्रकारों को सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द लागू करने की योगी सरकार से मांग कर एक ज्ञापन सौपेंगे। इस दौरान मोहम्मद इदरीश अली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, राजू अबु उलाही जिला महा सचिव, दानिश खान जिला सचिव,गुलरेज जिला सचिव, आदि मौजूद रहे
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

            *14 अगस्त 2026 , शुक्रवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन व्यस्त  हो सकता है। दूसरों के कारण मानसिक उलझनों...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789