Good Daily News...


बुधवार, 25 अगस्त 2021

वाहन चेकिंग के दौरान दो बदमाश लूटेरों को पकडऩे में सफल रही पुलिस

आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना पुलिस ने अपने ही क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुरा से आगे मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान वांछित लूट की घटना में चल रहे दो बदमाशों को पकड़ने में सफल हो गई। पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से लूट के नगद, असलहा व एक बाइक बरामद होना बताया गया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली गांव के पुलिया के पास 7अगस्त सायं अज्ञात बदमाशों ने भट्ठा संचालक शम्भू नाथ सिंह पुत्र स्वर्गीय रामकरन सिंह निवासी ग्राम ओझौली के साथ असलहों से आतांकित कर 50 हज़ार रुपये नगद, सोने की एक चेन, अंगूठी, मोबाइल लूट कर दिन के उजाले में बड़े ही आराम से फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस के आलाधिकारियों के निर्देश पर मामले की छानबीन करने में जुटी हुई थी। मंगलवार को पुलिस को सुराग लगा कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश शाहगढ से मुबारकपुर की तरफ जा रहे है। सूचना पर पुलिस फौरन हरकत में आयी और इस्लामपूरा के पास रोड पर वाहन चेकिंग करने लगी। इस दौरान काले रंग की सुपर स्पेलडर दो लोग आते दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें रुकने का इसारा किया। पुलिस को देखकर गाड़ी मोड़ कर बदमाश भागना चाहें थे कि वाहन से गिर पड़ा और एक गाड़ी में फस गया और उठ कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़ें गये । बदमाशों को कोतवाली जीयनपुर अमुआरी नारायणपुर निवासी विजय प्रताप सिंह पुत्र दयानंद सिंह व पवन सिंह उर्फ गोलू पुत्र प्रभुनाथ सिंह बताया जाता हैं। घटना में तीसरा प्रवीण सिंह उर्फ करतवरू पुत्र राम नयन सिंह अभी पुलिस के हाथ नही लग सका हैं। इन गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर, दोअदद जिंदा कारतूस 315 बोर, लूट के 21500 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्पेलडर काले रंग की बरामद होना बताया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पुलिस चौकी प्रभारी रत्नेश दूबे, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह का नाम शामिल हैं।
थाना- जीयनपुर पुलिस ने 40 किलो गोमाँस, एक चाकू, लकड़ी का ठीहा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार हुआ। मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम0 दाउदपुर से दो अभियुक्तगण (1) शाह आलम पुत्र महबूब आलम निवासी दाउदपुर थाना जीयनपुर उम्र करीब 41 वर्ष (2) समीर पुत्र युनुस खान निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर उम्र करीब 42 वर्ष के पास से 40 किलो गोमाँस, एक चाकू, एक लकड़ी का ठीहा, एक तराजू, 6 काली पन्नी बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानायी पर 1. मु0 अ0 सं0 225/2021 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधि0 थाना जीयनपुर आजमगढ व 2. मु0 अ0 सं0 226/21 धारा 4/25 आर्म्स थाना जीयनपुर आजमगढ पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल होने की खबर

  मध्य प्रदेश। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर में सोमवार को अचानक भगदड़ मचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789