Good Daily News...


मंगलवार, 24 अगस्त 2021

आर्थिक तंगी के कारण रीता देवी ने इलाज व मदद की लगाई गुहार

 
  मुख्यमंत्री संदर्भ के इस प्रकरण में फौरी तौर पर की गई कार्यवाही, आवेदिका के घर तत्काल भेजा गया 108 एंबुलेंस, लाया गया जिला अस्पताल, चिकित्सको के देख रेख में चेकअप की कार्यवाही शुरू


  देवरिया  23 अगस्त। रामगुलाम टोला वार्ड नंबर 10 निवासनी  रीता देवी पत्नी स्व0 रवेंद्र गुप्ता द्वारा अपनी आर्थिक तंगी के कारण दवा इलाज कराए जाने की मदद की गुहार मुख्यमंत्री को प्रेषित आवेदन पत्र के माध्यम से लगाई, जिसके परिप्रेक्ष्य में मंडलायुक्त गोरखपुर एवं जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा आलोक पांडेय को इस  संदर्भ में फौरी तौर पर आवेदिका को इलाज आदि की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। श्रीमती रीता देवी  गर्भाशय में गांठ होने से पीड़ित है और आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज कराने में असमर्थ है, का अपने आवेदन में उल्लिखित की हैं।
    उच्चाधिकारियो के निर्देश प्राप्त होते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आवेदिका के घर 108 एंबुलेंस को तत्काल भेजा, उन्हें अस्पताल लाया गया व चिकित्सको को लगाकर उनका चेकअप की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि चेकअप अनुसार इलाज की जो भी आवश्यकता होगी उसे उपलब्ध कराया जाएगा। चेकअप पश्चात पीड़िता ने बुधवार को ऑपरेशन कराने की सहमति दी है। 
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल होने की खबर

  मध्य प्रदेश। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर में सोमवार को अचानक भगदड़ मचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789