एक-एक बैरक को खगाल करके आपत्तिजनक वस्तुओं की, की गयी संघन चेकिंग
निरीक्षण में कोई आपत्तिजनक सामाग्री नही पायी गयी
पाकशाला में बन रहे भोजन का भी लिया गया जायजा
साफ-सफाई सहित जिला प्रबंधन के भी कार्यो का किया गया निरीक्षण
देवरिया 11 अगस्त। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र द्वारा आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। एक-एक बैरको की सघन तालाशी ली गयी।
इस दौरान एक-एक बैरक को खगाल करके आपत्तिजनक वस्तुओं की संघन चेकिंग करायी गयी। एक घंटे से ज्यादा यह अभियान चला। कोई आपत्तिजनक वस्तु नही मिली। खानपान की व्यवस्था एवं साफ सफाई का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी वस्तुएं जेल मैटेरियल मैनुअल और मानक अनुसार पायी गयी।
आज पूर्वान्ह् लगभग 7 बजे डीएम व एसपी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ औचक जिला कारागार पहुॅचें। पाकशाला में बन रहे भोजन आदि को भी देखा गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा भोजनालय में बन रही रोटी के गुणवत्ता का परख किया गया।
निरीक्षण में प्रभारी जेल अधीक्षक राजकुमार, क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी, कोतवाल राजू सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल व कारागार के संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें