Good Daily News...


बुधवार, 11 अगस्त 2021

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाए जाने को लेकर सम्पन्न हुई बैठक कार्यक्रमों की तय की गयी रुप रेखा




 देवरिया 11 अगस्त। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को मनाए जाने को लेकर गत दिवस विकास भवन के गांधी सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में  सम्पन्न हुई बैठक में कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर विचार विमर्श कर रुप रेखा तय की गयी तथा इस राष्ट्रीय पर्व को परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने को कहा गया।  
       तय कार्यक्रम अनुसार धार्मिक स्थलों पर प्रातः 5 बजे सामूहिक प्रार्थना के साथ इस पर्व की शुरुआत होगी। सभी सरकारी भवनो को रात्रि में प्रकाशमान किया जायेगा। 14 व 15 अगस्त की रात्रि में जनपद के सभी शहीद स्मारकों, महापुरुषों की प्रतीमाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थलों की व्यापक साफ सफाई सुनिश्चित किए जायेेगें और इन स्थलों को रात्रि में प्रकाशमान भी किया जायेगा। स्कूलों, कालेजों में प्रभात फेरी निकाली जायेगी। ध्यान देना होगा कि बच्चों की संख्या कम से कम हो तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। सभी कार्यालयों, राजकीय भवनो में झंडारोहण प्रातः 8 बजे होगा। बाल सदन एवं जिला जेल में महापुरुषों के प्रेरणादायक पुस्तकों का वितरण किया जायेगा। रामलीला मैदान के सामने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण इत्यादि की व्यवस्था  अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। वृक्षारोपण के कार्यक्रम भी आयोजित होगें। पौधों की व्यवस्था वन विभाग द्वारा करायी जायेगी।
          जिलाधिकारी श्री निरंजन ने तय कार्यक्रमों की रुप रेखा अनुसार सभी तैयारियां पूर्व में ही पूर्ण किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।
             
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

            *14 अगस्त 2026 , शुक्रवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन व्यस्त  हो सकता है। दूसरों के कारण मानसिक उलझनों...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789