Good Daily News...


मंगलवार, 26 नवंबर 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ-UPSIFS की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में सीएम योगीभारतीय संविधान दिवस की बधाई-सीएम योगी, पीड़ित को समयबद्ध तरीके से न्याय मिले-CM, समय के अनुरूप अपराध की प्रवृत्ति बदली है-CM, जब कानून बने तब परिस्थितियां अलग थी-CM, संविधान ने प्रत्येक नागरिक को ताकत दी है-CM, भारत ने 3 नए कानून लागू किए है-सीएम योगी, 2017 से पहले यूपी में गुंडागर्दी चरम पर थी-CM, पहले दुर्दांत अपराधी सरकार संचालित करते थे-CM, हमने पारदर्शी तरीके से पुलिस भर्तियां की- सीएम, ‘1.54 लाख से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती हुई’, आज यूपी दंगा मुक्त, भूमाफिया मुक्त है- सीएम, हमें समय से अनुरूप चलना पड़ेगा-सीएम योगी

विज्ञान,प्रौद्योगिकी से हम पीछे नहीं हट सकते-CM, 2017 से पहले सिर्फ 4 फॉरेंसिक लैब थी- सीएम, यूपी पुलिस को आधुनिक किया जा रहा है-सीएम, यूपी में तेजी से विकास कार्य हो रहे है- सीएम


➡लखनऊ-मोती झील, और जमुना झील का औचक निरीक्षण, मंडलायुक्त रोशन जैकब,LDA वीसी ने निरीक्षण किया, झीलों के सौंदर्यीकरण कार्य कराने के निर्देश दिए, झीलों की साफ-सफाई अच्छे से कराया जाए-कमिश्नर, झीलों के संपूर्ण एरिया की पैमाइश के भी निर्देश दिए


➡लखनऊ-यूपी में धान खरीद में पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड, 7.28 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई धान खरीद, 2023-24 में 5.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद , 2024-25 में अब तक 105439 किसानों से हुई खरीद, पिछले वर्ष की अपेक्षा 1.49 लाख मीट्रिक टन अधिक खरीद, CM योगी के निर्देश पर 48 घंटे में किसानों को भुगतान, अब तक किसानों को हो चुका 1464करोड़ का भुगतान, क्रय केंद्रों पर किसानों को दी जा रही पूरी सुविधा 


➡लखनऊ-फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट की वेबसाइट का हुआ लोकार्पण, CM योगी ने आधिकारिक ध्वज का भी किया लोकार्पण , फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट की समाचार पत्रिका का विमोचन, वर्ष 2021 में गृह मंत्री अमित शाह ने रखी थी नींव, कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह मौजूद, डीजीपी प्रशांत कुमार, ACS होम दीपक कुमार भी मौजूद, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद, फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के कुलपति जीके गोस्वामी मौजूद


➡लखनऊ-लारी कार्डियोलॉजी का वायरल वीडियो मामला, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान, केजीएमयू वीसी को स्वयं जांच के दिए आदेश, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए, कार्रवाई की रिपोर्ट 4 दिन में देने के भी आदेश, वेंटिलेटर न मिलने पर मरीज की हुई थी मौत


➡लखनऊ-त्रिपुरा सीएम माणिक साहा पहुंचे केजीएमयू, KGMU डेंटल के डॉक्टरों और वीसी से की मुलाकात, मेडिकल साइंस के विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा, केजीएमयू डॉक्टरों से साझा किए अपने अनुभव, त्रिपुरा और यूपी के बारे में हुई गहन चर्चा, यूपी के दौरे पर हैं त्रिपुरा सीएम माणिक साहा


➡प्रयागराज-महाकुंभ के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र से गुजरेंगी 2100 बसें, अकेले गोरखपुर परिक्षेत्र के कई डिपो से चलेंगी 390 बसें, परिक्षेत्र के 38 स्थानों से गुजरेंगी रोडवेज की स्पेशल बसें, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा, परिक्षेत्र के सभी डिपो को अभी से किया गया अलर्ट


➡प्रयागराज -इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी का 136वां दीक्षांत समारोह कल, CM योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, चांसलर आशीष कुमार चौहान बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे, 2024 में उत्तीर्ण हुए यूजी, पीजी छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी, समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल भी दिए जाएंगे, कवि कुमार विश्वास मानक उपाधि से होंगे सम्मानित , यूनिवर्सिटी में 25,000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे


➡प्रयागराज-इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, संभल हिंसा पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी मामला, टिप्पणी के आरोप में अरेस्ट जावेद की रिहाई का आदेश, टिप्पणी करने में जावेद पंप को रविवार को भेजा था जेल, जावेद ने सोशल मीडिया पर संभल हिंसा पर की थी टिप्पणी, करैली पुलिस ने जावेद पंप को अरेस्ट कर जेल भेजा था

हाईकोर्ट ने मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा, जवाब में कहा गया- ‘हम रिहा करने के लिए तैयार हैं’, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 29 नवंबर तारीख तय की 


➡झांसी -धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा, पदयात्रा में शामिल हुए गायक कन्हैया लाल मित्तल, जन समूह को हिंदू एकता पर बल देने की बात कही, ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे’ गीत सुनाया


➡लखनऊ-संविधान दिवस पर मदरसा शिक्षकों का धरना, ईको गार्डन में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना, बकाया वेतन की मांग को लेकर शुरू हुआ धरना, योजना का संचालन राज्य सरकार से कराने की मांग, दर्जनों मदरसा शिक्षक ईको गार्डन में हुए इकट्ठा, प्रदेश भर से मदरसा मॉडर्न शिक्षक हुए इकट्ठा


➡लखनऊ-मंडल रेल प्रबंधक सचिंद्र मोहन शर्मा का बयान, कुंभ को लेकर उत्तर रेलवे ने की विशेष तैयारियां, महाकुंभ को लेकर 48 विशेष ट्रेनें चलाएगा- शर्मा, प्लेटफार्म पर विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी- शर्मा, श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे होल्डिंग एरियाज- शर्मा , ‘प्लेटफार्म पर साफ सफाई को लेकर विशेष इंतजाम’,  1500 अतिरिक्त RPF जवान,500 कॉमर्शियल स्टाफ-शर्मा, ‘प्रयागराज जंक्शन पर 4 नंबर प्लेटफार्म बनाया गया’


➡लखनऊ-भाजपा संगठन की कल होगी कार्यशाला, कल 10.30 बजे विश्वेश्वरैया भवन में कार्यशाला , संगठन चुनाव को लेकर होगी कार्यशाला ,  प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कार्यशाला में होंगे शामिल, बीजेपी संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह होंगे शामिल 


➡उन्नाव-स्कूल में यातायात पाठशाला का आयोजन, बच्चों को जागरूक करने के लिए पाठशाला, एएसपी, टीएसआई ने बच्चों को दी जानकारी, रोड सेफ्टी, सेफ ड्राइविंग को लेकर दिए गए टिप्स, पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के प्रश्नों का भी दिया उत्तर।, चंद्रशेखर आज़ाद इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम आयोजित


➡प्रयागराज -अखिलेश यादव पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, संभल जाने से रोकने के आरोपों पर बोले केशव मौर्य, अखिलेश यादव का वोट बैंक खिसक चुका है- केशव,  इससे अखिलेश यादव बौखला गए हैं- केशव मौर्य, उपचुनाव में हार से उन्हें जो मिर्ची लगी है- केशव, इसलिए बीजेपी पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं-केशव, कोर्ट के आदेश से मस्जिद का सर्वे हो रहा था-केशव, ‘दंगा भड़काने में सपा के लोगों के नाम सामने आए है’, ‘अखिलेश यादव को संभल जाने की कोई जरूरत नहीं है’, समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन चुकी है-केशव


➡बस्ती-7 वर्षीय बच्चे के हाथ में असलहा थमा कर डीजे पर डांस, असलहा लहरा कर डांस का वीडियो जमकर हो रहा वायरल, लोगों ने असलहा लहराने से रोका, शराबी दबंगों ने किया बवाल, शराब के नशे में दबंगों ने की मारपीट,  जमकर काटा बवाल,  नगर थाने पर तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप, बस्ती नगर थाना क्षेत्र के नगर बाजार की घटना


➡हमीरपुर-डीएम घनश्याम मीणा की गौ माताओं के लिए अनोखी पहल, डीएम ने गौ माताओं के लिए गुड़ बैंक का किया उद्घाटन, गौ पूजन कर उद्घाटन करते हुए गायों को गुड़, चना खिलाया,, 330 गौशालाओं की 48,000 गायों को गुड़ बैंक से जोड़ने की कवायद, गुड़ बैंक में लगभग 10 क्विंटल गुड़ को एकत्रित किया जा चुका , गुड़ बैंक से अन्ना गोवंश को ठंड में स्वास्थ्य लाभ मिलेगा- DM


➡बुलन्दशहर-गन्ना समर्थन मूल्य पर बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ‘हर साल गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया जाता’, पिछले साल समर्थन मूल्य घोषित किया था- सूर्य प्रताप, ‘रूस-यूक्रेन, हमास-इस्राइल युद्ध की वजह से DAP की किल्लत’‘पिछले साल के बराबर NPK, DAP वितरण कर चुकी सरकार’, बुलन्दशहर के कृषि ट्रेनिंग सेंटर में आए हुए थे कृषि मंत्री 


➡बदायूं-संभल घटना को लेकर बदायूं पुलिस हाई अलर्ट मोड पर, ड्रोन कैमरे से की जा रही असामाजिक तत्वों की निगरानी, लोगों से छत पर रखे हुए ईंट पत्थर हटाने की अपील, बिसौली कोतवाली पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी


➡दिल्ली-सीएम आतिशी का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप, दिल्ली में वोट कटवा रही है केंद्र सरकार- CM , कई इलाके में बड़े पैमाने पर वोट काटे जा रहे-CM , अधिकारियों के माध्यम से काटे जा रहे वोट-CM


➡दिल्ली-संविधान दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, हमारा संविधान मार्गदर्शक है- पीएम मोदी, संविधान वर्तमान और भविष्य का मार्गदर्शक-PM, ‘आर्थिक समानता के लिए 10 वर्षों में कई कदम उठाए’, जम्मू कश्मीर में संविधान दिवस मनाया जा रहा-PM, आज J&K में संविधान पूरी तरह से लागू- पीएम, 4 करोड़ भारतीयों को पक्का घर मिला-पीएम, हर आतंकी संगठन को मुंहतोड़ जवाब देंगे- पीएम, हर देशवासी का विकसित भारत का लक्ष्य- पीएम, ‘संविधान की मूल प्रति में प्रभु श्रीराम,बुद्ध का चित्र’, आज 75वां संविधान दिवस है- पीएम मोदी, थर्ड जेंडर को हमने पहचान दिलाई- पीएम मोदी, संविधान में आपातकाल का सामना किया- पीएम, भारत के सपने नई ऊंचाईयों पर पहुंचे है-पीएम

➡लखनऊ-मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी का फ्लैट कुर्क, गाजीपुर पुलिस ने आफशा अंसारी का फ्लैट किया कुर्क, विभूति खण्ड के चेल्सिया टावर में फ्लैट कुर्क किया, गाजीपुर पुलिस ने 2 करोड़ के फ्लैट को किया सील, लंबे समय से फरार है मुख्तार की पत्नी आफशा अंसारी, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में किया आफशा का फ्लैट कुर्क


➡लखनऊ-नोएडा आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए 7.99 करोड़ स्वीकृत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पहल पर मिली स्वीकृति, आयुर्विज्ञान संस्थान में आधुनिक उपकरण होंगे स्थापित, संस्थान में रोगियों को और आधुनिक उपचार मिलेगा, जांच-इलाज में इस्तेमाल होने वाले उपकरण खरीदे जाएंगे, बुलन्दशहर के 100 शैय्या अस्पताल भी उच्चीकृत होगा, आधुनिक उपकरणों को लिए 2.13 करोड़ रुपए स्वीकृत, सहारनपुर में एक और मिर्जापुर को 2 PHC खोले जाएंगे


➡लखनऊ-2 आतंकियों को NIA-ATS कोर्ट ने सुनाई सजा, आतंकी शहनवाज अहमद,आकिब अहमद को सजा, कोर्ट ने 7 साल की सजा,30 हजार जुर्माना लगाया


➡लखनऊ-गोसाईंगंज में गरजा एलडीए का बुलडोजर, 17 बीघा जमीन पर 2 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, LDA वीसी प्रथमेश कुमार के निर्देश पर कार्रवाई, प्रवर्तन जोन 1 की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध तरीके से कॉलोनी का हो रहा था निर्माण, अवैध निर्माण पर चला एलडीए का बुलडोजर


➡लखनऊ-अंसल गोल्फ सिटी पर 9.72 करोड़ का बिजली बिल बकाया, विद्युत विभाग बिजली काटने की कल करेगा कार्रवाई, कल सुबह 10 बजे बिजली काटने की करेगा कार्रवाई, बिजली विभाग ने कनेक्शन काटने की दी चेतावनी, नोटिस जारी करके कनेक्शन काटने की दी चेतावनी,  लखनऊ के सुल्तानपुर रोड स्थित है अंसल गोल्फ सिटी 


➡लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जारी किया नोटिस, मौलाना फरंगी महली को जारी किया नोटिस, बिना मानचित्र के निर्माण को लेकर नोटिस भेजा, पुराने लखनऊ में निर्माण कार्य को लेकर नोटिस 


➡लखनऊ-उत्तर प्रदेश में कल से होगी कोहरे की वापसी, 20 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, बुधवार से फिर से प्रदेश का मौसम बदलने वाला है, कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई, तराई इलाकों में कोहरे का घनापन बढ़ने के आसार, पश्चिमी यूपी समेत अन्य इलाकों में कोहरे का असर 


➡लखनऊ-मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी की संपत्ति कुर्क, 2 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क कर जब्तीकरण की कार्रवाई, शहर कोतवाली पुलिस की आख्या, SP की संस्तुति पर कुर्की, डीएम के कुर्की के आदेश पर की गई बड़ी कार्रवाई, फ्लैट नं 1402 चेल्सिया टावर,z विभूति खण्ड, लखनई में कार्रवाई


➡प्रयागराज-इलाहाबाद केंद्रीय विश्विद्यालय का दीक्षांत समारोह कल, सीएम योगी आदित्यनाथ दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, प्रख्यात कवि कुमार विश्वास को दी जाएगी मानद उपाधि,  8 विद्यार्थियों को CM योगी के हाथों मंच से डिग्री मिलेगी


➡प्रयागराज -कल संगम@ नगरी प्रयागराज में रहेंगे सीएम योगी, 10.50 बजे CM योगी पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे, इलाहाबाद विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे,  दीक्षांत समारोह के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे सीएम, दोपहर 1.20 बजे नगर निगम जाएंगे मुख्यमंत्री योगी, गंगा रिवर फ्रंट का भी सीएम योगी अवलोकन करेंगे, निर्माणाधीन पुल का भी अवलोकन करेंगे CM योगी


➡ग्रेटर नोएडा -जगद्गुरु5 कृपालु महाराज की बेटियों का सड़क हादसा मामला, ड्राइवर ने साजिश का शक जाहिर करते हुए दर्ज कराई FIR , दनकौर थाने में ड्राइवर ने दर्ज कराई FIR , खड़ी कार को 2 बार टक्कर लगने से जताया शक, पुलिस हादसा और साजिश दोनों एंगल पर कर रही जांच , हादसे में प्रेम मंदिर अध्यक्ष विशाखा त्रिपाठी की मौत हुई थी, उनकी दो बहनें श्यामा त्रिपाठी, कृष्ण त्रिपाठी घायल हुईं थीं , दोनों घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज, 24 नवंबर को एक्सीडेंट में कुल 8 लोग घायल हुए थे


➡कौशाम्बी-ब्रांडेड कंपनी के नकली मोबिल बिक्री का भंडाफोड़ , ब्रांडेड कम्पनी के मैनेजर ने की छापेमारी, कंपनी का नकली मोबिल ऑयल किया बरामद, ऑटो पार्ट्स की दुकान में बिक रहा था नकली ऑयल, पुलिस और कम्पनी के मैनेजर ने की कार्रवाई, टीम ने मौके से 139 डिब्बा नकली ऑयल किया बरामद, सैनी थानाक्षेत्र के अझुवा अभिषेक ऑटो पार्ट्स का मामला


➡प्रतापगढ़-संविधान दिवस पर डॉ. आंबेडकर को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित, MLA राजेंद्र मौर्य, MLA जीतलाल पटेल ने CM का लाइव कार्यक्रम देखा, डीएम संजीव रंजन ने भी CM योगी का लाइव कार्यक्रम देखा, विधायकों ने डॉ. आंबेडकर के बनाए संविधान पर प्रकाश डाला, एनआईसी सभागार में मनाया गया संविधान दिवस


➡फतेहपुर -पत्रकार दिलीप सैनी हत्याकांड का मामला, हत्याकांड में शामिल इनामी को पुलिस@ ने पकड़ा, 25,000 के इनामी शाहरुख को पुलिस ने दबोचा, अभियुक्त शाहरुख शातिर किस्म का है अपराधी , हत्या में प्रयुक्त डंडा शाहरुख की निशानदेही पर बरामद, दिलीप सैनी की हत्या के बाद फरार चल था शाहरुख, सदर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि चौराहे के पास से अरेस्ट


➡प्रतापगढ़-बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार पर बोले राजा भैया, कुंडा विधायक राजा भैया ने X पर पोस्ट किया विचार, ‘बांग्लादेश की कट्टरवादी सरकार ने अत्याचार की सीमा लांघी’ , हिंदुओं को चुन-चुन कर मारा जा रहा है- राजा भैया,  हिंदुओं के घरों, दुकानों को निशाना बनाया जा रहा- राजा भैया, ‘हिंदुओं की आवाज स्वामी चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार किया’, ‘वैश्विक शक्तियां चुप है क्योंकि अत्याचार हिन्दुओं पर हो रहा’, राजा भैया ने PM मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर से किया आग्रह


➡आगरा -किराए के मकान में गर्भपात केंद्र चला रही महिला, झोलाछाप महिला के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, नोडल अधिकारी एसीएमओ की तहरीर पर मुकदमा, झोलाछाप महिला संगीता जादौन के खिलाफ मुकदमा , स्त्री रोग विशेषज्ञ का बोर्ड लगा कर रही थी गर्भपात,प्रसव,  पिनाहट क्षेत्र अंतर्गत पिनाहट-राजाखेड़ा मार्ग का मामला 


➡मैनपुरी -प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप का मैनपुरी दौरा, प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दिए जरुरी निर्देश, ‘जिले में डग्गामार वाहनों का संचालन न हो’, अनाधिकृत रूप से संचालित वाहन हों सीज- प्रभारी मंत्री, जिले में अवैध नकली शराब की बिक्री न हो- प्रभारी मंत्री , निराश्रित गोवंश सड़कों पर दिखाई न दें- नरेंद्र कश्यप 


➡संभल-संभल हिंसा से जुड़ा नया वीडियो आया सामने, वीडियो में भीड़ CCTV कैमरे तोड़ती नजर आई, 24 नवंबर सुबह 9.47 बजे का है वीडियो, वीडियो में डंडा मारकर कैमरा तोड़ता दिखा युवक


➡बलिया -वाराणसी ADG पीयूष मोर्डिया पहुंचे बलिया, व्यापारियों, पत्रकार, पुलिसकर्मियों से की मीटिंग, शहर को बेहतर किए जाने पर की चर्चा,  संभल की पर कहा- ‘वाराणसी जोन की पुलिस सतर्क’


➡दिल्ली-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सांसद अनिल बलूनी, पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने रेलमंत्री का आभार जताया, नजीबाबाद में वंदे भारत के स्टॉपेज पर आभार जताया, कोटद्वार,रामनगर स्टेशन के आधुनिकीकरण पर चर्चा की


➡दिल्ली-पूर्व सीएम केजरीवाल ने एक्स पर किया पोस्ट, हेमंत जी,कल्पना जी को बहुत बहुत बधाई-केजरीवा, झारखंड की शानदार जीत की बधाई- केजरीवाल,  ‘हम शपथ ग्रहण समारोह में ज़रूर शामिल होंगे’


➡दिल्ली-हेमंत सोरेन ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का दिया न्यौता, हेमंत का संघर्ष, चुनाव लड़ना हमारे लिए प्रेरणादायी- केजरीवाल, ‘भगवान से प्रार्थना कि हेमंत झारखंड का विकास करते रहें’, इंडिया गठबंधन की नई सरकार का गठन होना है- केजरीवाल, शपथ ग्रहण 28 नवंबर को होगा- हेमंत सोरेन, गठबंधन के साथियों को शपथ ग्रहण का निमंत्रण दिया- हेमंत


➡दिल्ली-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी मंजूरी, दिल्ली चुनाव के लिए प्रियव्रत सिंह को जिम्मेदारी, कांग्रेस ने प्रियव्रत सिंह को वॉररूम चेयरमैन बनाया।


Share:

फर्जी पत्रकारों को स्कूलों में प्रवेश पर लगे रोक-जयशिव प्रताप चन्द

 


*-आर एस एम ने दिया पत्रक, परिषदीय स्कूलों में फर्जी पत्रकारों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की माँग*


देवरिया । सोमवार को जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर परिषदीय विद्यालयों में फर्जी पत्रकारों व असामाजिक तत्वों के अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने की माँग की । इस सन्दर्भ में संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव को पत्रक सौंपकर स्कूलों में घुसकर अनावश्यक रूप से शिक्षण कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने व जिले के मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची जारी करने की माँग किया । इस दौरान उन्होंने देसही देवरिया के हेतिमपुर में संचालित कंपोजिट स्कूल में अनावश्यक रूप से मीडिया में किए जा रहे दुष्प्रचार का भी जिक्र किया । इस अवसर पर अशोक तिवारी, गोविन्द सिंह, रामबालक सिंह, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, शिखर शिवम, राजशंकर आर्य, जितेन्द्र प्रजापति आदि शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

किराए के कमरे में 500 के नोटों की छपाई, 17 लाख के जाली नोट बरामद; दिल्ली पुलिस ने पकड़े चार 'फर्जी'

 


नई दिल्ली।क्राइम ब्रांच पुलिस ने पांच सौ रुपये के जाली नोट छापने और सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बाहरी उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने लगभग 17 लाख रुपये की जाली नोट बरामद किए हैं और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Share:

संपन्न हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, 114 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

 

 अयोध्या ।


अयोध्या जनपद के विधानसभा रुदौली में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत 114 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, यजमान के रूप में मौजूद रुदौली विधायक रामचंद्र यादव सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया, रुदौली के श्री कृष्णा RTS कॉलेज नरौली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, खण्ड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को माला पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया, विवाह कार्यक्रम में 114 जोड़ो ने एक दूसरे को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माला पहनाकर दांपत्य जीवन में साथ निभाने के साथ फेरे लिए,  सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव सहित हजारों लोग दांपत्य जीवन के साक्षी बने साथ ही सभी जोड़ों को सुखमय जीवन व्यतीत करने का शुभाशीष दिया है, दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के द्वारा गरीबों की बेटियों की शादियों की फिक्र करते हुए प्रदेश में दहेज रहित शादियां सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें  शादी से दहेज प्रथा जैसी कुरीति से बचाया जा रहा है तथा गरीब परिवार आर्थिक संकट से भी बच रहा है। जिसके चलते जनपद के मवई ब्लॉक व रुदौली ब्लॉक में वर वधू 114 जोड़ो का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह संपन्न कराया गया है जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग दांपत्य जीवन के साक्षी बने और नवीन जोड़ों को सरकार द्वारा उपहार के रूप में गृहस्थ सामग्री आदि भी दी गई है।

Share:

43वें रामायण मेला का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे

 


अयोध्या।

रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष कुमार मिश्रा ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री जी के कार्यालय से माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की संस्तुति प्रदान कर दी गई है तथा इस वर्ष रामायण मेला 5 दिसंबर से 8 दिसंबर तक प्रस्तावित है जिसका शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 5 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे किया जाएगा।

Share:

बांग्लादेश के हिंदुओं से बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री,सड़कों पर उतरो, नहीं तो तुम्हारे सभी मंदिर मस्जिद में तब्दील हो जाएंगे

 


झांसी।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा का मंगलवार को 6वां दिन है।आज ये यात्रा झांसी के मऊरानीपुर से घुघसी गांव तक जाएगी।पदयात्रियों की भीड़ में लगातार उत्साह देखने को मिल रहा है।इस दौरान धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने संभल हिंसा से लेकर चिन्मय दास मामले और मुस्लिम आबादी के मुद्दे पर खुलकर मीडिया से बातचीत की।धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के हिंदुओं भी समझो,हम अपने लिए नहीं मर रहे हैं।वरना एक-एक कर तुम्हारे मंदिर, मस्जिद में तब्दील हो जाएंगे।


बताते चलें कि भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश से हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार की खबरें आ रही हैं।चटगांव इस्कॉन पुंडरीक धाम के अध्यक्ष चिन्मय कृष्णन दास (चिन्मय प्रभु) को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।चिन्मय प्रभु शेख हसीना सरकार का तख्तापलट होने के बाद हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर अपनी आवाज उठाते रहे हैं। बीते शुक्रवार को चिन्मय प्रभु ने रंगपुर में एक विरोध रैली को संबोधित किया था।बांग्लादेश पुलिस का कहना है कि चिन्मय प्रभु की रैली में देश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया है।


अब चिन्मय प्रभु मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान आया है। धीरेंद्र कृष्ण ने कहा कि बांग्लादेश के हिंदू अगर कायर होंगे तो उन्हें नहीं छुड़वा पाएंगे।अगर आपके जरिये हमारी बात बांग्लादेश के हिन्दुओं तक पहुंचे तो जैसी यहां पदयात्रा हो रही तुम भी सड़कों पर उतर जाओ,एक आवाज में अपनी संस्कृति के रक्षक को बचा लो,उनको बाहर निकलवाओ नहीं तो एक-एक कर तुम्हारे मंदिर मस्जिद में तब्दील हो जाएंगे। धीरेंद्र कृष्ण ने कहा कि तुम्हारी बहन-बेटियां या तो कन्वर्ट हो जाएंगी या फिर वो मारी जाएंगी।इसलिए भारत के हिंदू भी समझो हम अपने लिए नहीं मर रहे हैं।


धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दिन-रात कठोरता के साथ जी रहे हैं,रिस्क लेकर जी रहे हैं,हम 100 करोड़ हिंदुओं की इसी चिंता के कारण सड़कों पर गांव-गांव, गली-गली में बैठकर पिछड़ों और बिछड़ों से चर्चा कर रहे हैं,हम बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ हैं,तुम सड़कों पर आ जाओ,हमारी तुमको पुकार है वरना भविष्य में कोई हिन्दुओं के लिए आवाज नहीं उठाएगा।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इसलिए तो हम चिंता में हैं,इसलिए तो हम पैदल चल रहे हैं,इसलिए तो हमारा मन बहुत भयभीत है कि भारत, बांग्लादेश बनने की कगार पर है,जगह-जगह जो हिंसा और हमले हो रहे हैं यह गैरकानूनी है। धीरेंद्र कृष्ण ने कहा कि कानून को हाथ में लेकर संविधान का मजाक बनाया जा रहा है।कल के दिन ये किसी की भी नहीं सुनेंगे,देश की स्थिति कानून के बाहर हो जाएगी फिर कौन बचाएगा।इसलिए हम ताकत को बरकरार रखें।अपनी संस्कृति बचाने को लेकर एक होकर पुरजोर तरीके से आवाज उठाएं, इसलिए पदयात्रा की जरूरत है।


मुस्लिम जनसंख्या को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बात तय है कि कितने राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए। जहां भी घटना होती है, वहां उनकी संख्या ज्यादा होती है,वहीं क्यों घटना होती है। धीरेंद्र कृष्ण ने कहा कि हमारे आसपास भी लोग रहते हैं पर वहां नहीं करते वो।जहां ज्यादा संख्या होती है, वहीं कांड करते हैं।इससे सिद्ध होता है कि वो अपनी जनसंख्यां के हिसाब से अपनी प्लानिंग करते हैं और वो प्री-प्लानिंग पहले से करके रखते हैं।पथराव करने वाले से लेकर आग लगाने वाले और पेट्रोल बम फोड़ने वाले बाहर से बुलवाए जाते हैं।


मंगलवार को यात्रा का 6वां दिन होने पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बालाजी की दया है।यह आध्यात्मिक यात्रा है,बजरंगबली की यात्रा है,बागेश्वर बाबा की रामराजा सरकार से मिलन की यात्रा है। धीरेंद्र कृष्ण ने कहा कि यह उत्साह बजरंग बली के लिए है,देश का हिंदू जगेगा।आज संविधान दिवस भी है,आज के दिन मुंबई हमला हुआ था। धीरेंद्र कृष्ण ने कहा कि 100 करोड़ हिंदुओं में 1 करोड़ कट्टर हिंदू हमें मिल जाएं तो एक हजार सालो तक कोई सनातन पर ऊंगली नहीं उठा पाएगा।हमारे पास ऐसा प्लान है।

Share:

बांग्लादेश में हिंदू पुजारी के वकील का मर्डर

 


बिग ब्रेकिंग ।



पब्लिक टीवी के अनुसार, मंगलवार को बांग्लादेश कोर्ट के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास के वकील की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। बांग्लादेश के चटगांव कोर्ट के बाहर चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में लोग, जिनमें ज्यादातर हिंदू माने जा रहे थे, मौजूद थे, जब पुलिस ने कथित तौर पर कार्रवाई शुरू की और उन पर गोलियां चला दीं।

     कथित तौर पर सैफुल इस्लाम आलिफ की तब हत्या कर दी गई जब बांग्लादेश सम्मिलितो सनातन जागरण जोटे के नेता चिन्मय कृष्ण दास के समर्थकों ने उन्हें जेल ले जा रही जेल वैन को रोक दिया। इस बीच, पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए ध्वनि ग्रेनेड फेंके। कम से कम 7-8 अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share:

संविधान दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, कहा- देश की सुरक्षा को चुनौती देने वालों को मिलेगा करारा जवाब जर्जर

 




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस पर सुप्रीम कोर्ट में आयोजित समारोह में संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि मैं देश का यह संकल्प दोहराता हूं कि भारत की सुरक्षा को चुनौती देने वाले हर आतंकी संगठन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी को संविधान दिवस की बधाई। भारत के संविधान का ये 75वां साल पूरे देश के लिए एक गौरव का विषय है। आज मुंबई में हुए आतंकी हमले की भी बरसी है। इस हमले जिनकी मृत्यु हुई उनको मैं श्रद्धांजलि देता हूं।

Share:

राहुल गांधी की नागरिकता रद्द की जाए या नहीं, 19 दिसंबर तक तय करेंगे', केंद्र का HC में जवाब

 



इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से कहा कि वह इस पर विचार कर रहा है कि क्या राहुल गांधी की नागरिकता रद्द की जानी चाहिए।

केंद्र 19 दिसंबर को अपने फैसले की जानकारी कोर्ट को देगा।

Share:

संविधान राष्ट्रीय प्रगति और सामाजिक समरसता का मार्गदर्शक:सीडीओ

 


*संविधान की उद्देशिका का हुआ वाचन, ली गई शपथ*


*संविधान दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम*


देवरिया, (सू0वि0) 26 नवंबर। भारतीय संविधान के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज विविध विधायी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता के अमृतकाल के अंतर्गत, संविधान के महत्व और इसके आदर्शों पर जोर दिया गया। प्रदेश स्तर पर मुख्य कार्यक्रम लखनऊ स्थित लोक भवन के सभागार में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसका सजीव प्रसारण जनपद के विभिन्न कार्यालयों में किया गया। 

          जनपद में संविधान दिवस का मुख्य कार्यक्रम विकास भवन के गांधी सभागार में किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के प्रसारण के पश्चात, मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने संविधान निर्माण से जुड़े समस्त महान विभूतियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को संविधान के उद्देशिका की शपथ दिलाई। उन्होंने भारतीय संविधान को मौलिक अधिकार, कर्तव्य और स्वतंत्रता का महान विधान बताते हुए इसके पालन की आवश्यकता पर बल दिया। सीडीओ ने कहा कि संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्रीय प्रगति और सामाजिक समरसता का मार्गदर्शक है। इसका अनुसरण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय सहित विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।

            संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहाँ अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया और शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान के 75 गौरवमयी वर्षों को प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार राय सीआरओ जेआर चौधरी सहित विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।

           मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में सीएमओ डॉ. राजेश झा ने संविधान के निर्माताओं के योगदान को याद करते हुए इसे राष्ट्रीय एकता, समानता, और अखंडता का प्रतीक बताया। सभी वक्ताओं ने नागरिकों से संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। 


Share:

कृषकों को 175 मै. टन अतिरिक्त डीएपी उर्वरक की उपलब्धता, वितरण प्रक्रिया तेज

 


देवरिया, (सू0वि0) 26 नवंबर 2024।  मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने बताया है कि कृषकों की सुविधा और उनके हित में उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निजी क्षेत्र की उर्वरक उत्पादक कम्पनी आईपीएल द्वारा जनपद में 175 मै. टन अतिरिक्त डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) उपलब्ध कराया गया है। यह उर्वरक सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।

         इससे पूर्व, 300 मै. टन डीएपी का आवंटन 30 सहकारी समितियों (वी-पैक्स) को 21 अक्टूबर 2024 को किया गया था। अब, पुनः प्राप्त 175 मै. टन डीएपी का आवंटन 14 सहकारी समितियों (बी-पैक्स) और 01 पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र को किया गया है।

        जिला प्रबंधक, पीसीएफ को निर्देशित किया गया है कि वे समितियों के खाते में उपलब्ध क्रेडिट बैलेंस के आधार पर उक्त उर्वरक को रैक पॉइंट से त्वरित गति से प्रेषित किया जाए।

        यह उर्वरक किसानों को 1350 रुपये प्रति बोरी (50 किलोग्राम) की दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बिक्री केंद्रों पर लेखपालों की तैनाती की गई है, और उनकी उपस्थिति में ही डीएपी का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।


Share:

संविधान दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश नें राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सम्प्रभुता को बनाये रखने हेतु संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलायी तथा सचिव द्वारा जिला कारागार व राजकीय बाल गृह में किया गया कार्यक्रम का आयोजन



देवरिया। संविधान दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय के सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री देवेन्द्र सिंह द्वारा समस्त सम्मानित न्यायाधीशगण, न्यायालय कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं प्रभुता को बनाये रखने हेतु शपथ दिलाया गया। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की तरफ से इसे अपनाया गया, और 26 नवंबर 1950 को इसे लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ पूर्ण रूप से लागू किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक तथा समाजवादी गणराज्य घोषित करता हैं तथा सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता तथा समानता का अवसर प्रदान करता है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करतें हुये वहॉ उपस्थित समस्त कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को संविधान के बारें में जानकारियॉ देते हुये संविधान के उद्देश्य एवं मौलिक अधिकारों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि डॉ0 भीमराव अंबेडकर के संविधान बनाने में दिये गये योगदान को याद करने तथा संविधान में दी गयी व्यवस्था का अनुपालन करने हेतु संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय केन्द्र सरकार द्वारा किया गया। इसके अनुक्रम में प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को सविधान दिवस का आयोजन किया जाता हैं, अन्त में राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन किया गया।

      संविधान दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय के अनुश्रवण समिति, के अध्यक्ष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती छाया नैन, सदस्य अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री मनोज कुमार तिवारी एवं सदस्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मंजू कुमारी, द्वारा राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया गया। संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राजकीय बाल गृह में संवासित बालकों द्वारा देश के प्रति अपने समर्पण, कर्तव्य व भाव को देशभक्ति संगीत के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसे अनुश्रवण समिति द्वारा प्रोत्साहित किया गया।

        संविधान दिवस के अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा जिला कारागार में देवरिया में आयोजित कार्यक्रम में निरूद्व बन्दियों को सम्बोधित करतें हुए कहा कि संविधान के प्रस्तावना में उल्लेखित जो भावना हैं। हमारे देश की मूल भावना है, जो दुनिया में लोकतंत्र की जननी रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब का विधिक दायित्व है कि संविधान के आत्मा के विपरीत कार्य न करें। उन्होने कहा कि कोई भी बन्दी आर्थिक कारणों से न्याय प्राप्त करने से वचिंत न हो। न्याय चला निर्धन के द्वार, न्याय सबके लिए, के तर्ज पर विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के तहत विभिन्न प्रावधानों के बारें में इनको जागरूक किया जायें।


Share:

सुप्रीम कोर्ट ने चुनावों के दौरान फिजिकल बैलेट सिस्टम शुरू करने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज की

 


देवरिया, (सू0वि0), 26 नवंबर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुप्रीम कोर्ट ने भारत में चुनावों में फिजिकल पेपर बैलेट वोटिंग सिस्टम को फिर से शुरू करने की मांग वाली एक जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज कर दिया है। जस्टिस विक्रम नाथ और पीबी वराले की पीठ ने भारत में फिजिकल बैलेट वोटिंग की मांग करने वाले याचिकाकर्ता केए पॉल की याचिका को खारिज कर किया है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कहा कि कई नेता इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ होने की संभावना पर सवाल उठा चुके हैं। इस पर पीठ ने कहा कि अगर राजनीतिक नेता चुनाव हारते हैं, तो वे दावा करते हैं कि ईवीएम से छेड़छाड़ की गई है, लेकिन जब वे जीतते हैं तो कुछ नहीं कहते हैं। कोर्ट इसे कैसे देखे? कोर्ट काल्पनिक दावों पर विचार नहीं कर सकती।

        उल्लेखनीय है कि याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा था कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है और सुझाव दिया कि भारत को संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों की प्रथाओं का पालन करना चाहिए जो ईवीएम के बजाय पेपर बैलेट का उपयोग करते हैं। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में एलन मस्क के ईवीएम से छेड़छाड़ के दावों का जिक्र भी किया था। हालांकि, अभी दो दिन पूर्व ही एलन मस्क ने भारत की तेज गति से मतगणना करने क्षमता की प्रशंसा भी की है।


*ईवीएम से छेड़छाड़ संभव नहीं, यह पूरी तरह सुरक्षित है:उप जिला निर्वाचन अधिकारी*


उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पूरी तरह से सुरक्षित और विश्वसनीय है। ईवीएम में छेड़छाड़ की संभावना शून्य है, और इसे निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।

       ईवीएम की सुरक्षा के प्रमुख पहलू शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह तकनीकी रूप से पूर्णतया सुरक्षित है। ईवीएम किसी भी बाहरी नेटवर्क, वाईफाई, या इंटरनेट से कनेक्ट नहीं होती। यह एक स्टैंडअलोन डिवाइस है, जो बाहरी हस्तक्षेप से पूरी तरह मुक्त रहती है।

        उन्होंने बताया कि इसमें कई चरणों की सुरक्षा होती है। ईवीएम का निर्माण, रखरखाव और उपयोग पूरी तरह से मानकीकृत प्रक्रियाओं के अनुसार किया जाता है। इसके हर चरण में सुरक्षा की कई परतें सुनिश्चित की जाती हैं। इसकी मजबूत सीलिंग प्रक्रिया भी है। ईवीएम को मतदान के पहले और बाद में सील किया जाता है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इसकी जांच की जाती है। मॉक पोल के जरिये ईवीएम की विश्वसनीयता वास्तविक मतदान प्रक्रिया प्रारंभ  होने से पहले ही परख ली जाती है। मॉक पोल में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। 

         उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वीवीपैट की सुविधा से ईवीएम की विश्वसनीयता बढ़ती है।  ईवीएम के साथ वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) की व्यवस्था भी की गई है। यह मतदाता को तुरंत यह पुष्टि करने की सुविधा देता है कि उसका वोट सही उम्मीदवार को गया है।


Share:

केंद्र सरकार ने दी PAN 2.0 और वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन को मंजूरी, रेलवे की तीन बड़ी परियोजनाएं भी मंजूर

 



केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को बैठक में कई अहम फैसले लिए। बैठक में 1435 करोड़ रुपये की लागत वाली पैन 2.0 योजना को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पैन कार्ड हमारे जीवन का हिस्सा है।

    यह मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण है। इसे अपग्रेड किया गया है। इसके तहत मौजूदा पैन के नंबर को बदले बिना कार्ड एडवांस किए जाएंगे। नए पैन कार्ड क्यूआर कोड वाले होंगे। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए अलग से कोई शुल्क नहीं लगेगा।

Share:

जिला मुख्यालय पर विकास भवन के सामने स्थित अम्बेडकर पार्क में कॉंग्रेस का मौन धरना शुरू

 




सुल्तानपुर ब्रेकिंग।

 जिला मुख्यालय पर विकास भवन के सामने स्थित अम्बेडकर पार्क में कॉंग्रेस का मौन धरना शुरू।संभल काण्ड के विरोध में कांग्रेस का मौन धरना।अंबेडकर पार्क में ज़िला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा,राष्ट्रीय मीडिया कैर्डिनेटर राजेश तिवारी,शहर अध्यक्ष शकील अंसारी,ज़िला उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक,रणजीत सिंह सलूजा,प्रवक्ता नफ़ीस फ़ारूक़ी,सलाउद्दीन हासमी,आवेश अहमद,अर्श ख़ान लकी, ममनून आलम,पवन मिश्रा,नन्हे,पवन मिश्रा कटावाँ,मनोज कुमार शुक्ला,इमरान अहमद, हामिद रायनी,शीतला साहू,जाकिर ख़ान,हाजी फिरोज ख़ान,सुरेश चन्द्र मिश्र मौन धरने पर बैठे हैं।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡महाराष्ट्र - महाराष्ट्र को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, महाराष्ट्र में 1 CM और डिप्टी CM का फॉर्मूला जारी रहेगा, महाराष्ट्र सरकार में BJP के 22 से 24 मंत्री होंगे , शिवसेना के 10-12 और NCP के 8-10 मंत्री होंगे- सूत्र  , आज दिल्ली जा रहे एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे तीनों नेता , सरकार गठन पर चर्चा के लिए अमित शाह से मिलेंगे


➡संभल - शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर विवाद का मामला, बीती रात्रि इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत-सूत्र , बवाल के दौरान दोनों युवक हुए थे गंभीर घायल-सूत्र , मुरादाबाद इलाज के लिए ले जाया गया था दोनों को-सूत्र , घटना में अब तक पांच लोगों की हो चुकी मौत-सूत्र , मोहम्मद कैफ और अयान की देर रात हुई मौत  , प्रशासन देर शाम कर चुका है 3 लोगों के मरने की पुष्टि, दो लोगों की प्रशासन के द्वारा नहीं की गई अभी पुष्टि, संभल कोतवाली क्षेत्र में कल हुआ था जमकर बवाल


➡हरदोई - जिले में हुआ बड़ा सड़क हादसा, बारात से लौट रही बोलेरो व बस में हुई टक्कर , बघौली से वापस कानपुर जा रहे थे सभी, हादसे में 5 की मौत, 4 घायल, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को कब्जे में लिया, घायलों को पुलिस द्वारा इलाज के लिए भेजा गया, मल्लावां के गौरीनगर चौराहे की घटना


➡लखनऊ - संसद का शीत सत्र आज से होगा शुरू, वक्फ़ संशोधन समेत कई विधायक सूचीबद्ध, रेल दुर्घटनाएं प्रदुषण व मणिपुर का मुद्दा गरमाएगा, महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव परिणाम के बाद हंगामे के आसार


➡लखनऊ - सीएम योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा आज , यूपी कॉलेज के 115वें स्थापना दिवस को करेंगे संबोधित ,गंगा पार डोमरी में आयोजित शिव महापुराण कथा में होंगे शामिल , सुबह करीब 11.15 बजे गोरखपुर से रवाना होंगे सीएम योगी , करीब 4 घंटे वाराणसी में सीएम योगी के रहने का कार्यक्रम


➡लखनऊ - निलंबित कुलसचिव पर 20 करोड़ के घोटाले का आरोप, निलंबित कुलसचिव को 10 दिन में देना है जवाब, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव, निलंबित कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार को चार्जशीट दी गई , 20 करोड़ के घोटाले के आरोप में चार्जशीट दी गई है, अनुशासनहीनता समेत कई आरोपों में आदेश जारी किया था, कुलपति प्रो. एनएमपी वर्मा ने निलंबन का आदेश जारी किया था


➡लखनऊ - दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता की उड़ानें रही प्रभावित, दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान हुई लेट, AXB 1119 रविवार को 1 घंटे, इंडिगो की फ्लाइट आधे घंटे लेट , मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी लेट रही


➡बरेली - नवजात बच्ची को छोड़कर चली गयी मां, पुलिस ने परिवार को ढूंढ कर निकाला, बच्ची की मां की दिमागी हालात ठीक नहीं, नवजात बच्ची को पाकर परिवार में खुशी की लहर, बच्ची की मां बच्ची को पेट्रोल पंप पर छोड़कर गई, डायल 112,स्थानीय पुलिस में परिवार को ढूंढ निकाला, फरीदपुर थाना क्षेत्र के ताज पैट्रोल पंप का मामला 


➡मेरठ - छेड़छाड़ के विरोध में दो समुदायों में संघर्ष, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बोला हमला, लाठी डंडे,पथराव और कई राउंड चली गोलियां, पुलिस ने पहले कराया समझौता,फिर हमला, बाहरी युवकों को बुलाकर दोबारा बोला हमला, पीड़िता उसके भाई समेत 5 लोग हुए घायल, घटना के बाद कार्रवाई के लिये हिन्दू संगठनों का हंगामा, पुलिस ने 19 आरोपियों पर किया मुकदमा दर्ज, गांव में तनावपूर्ण स्थिति, पुलिस फोर्स तैनात, सरधना क्षेत्र के मेहरमति गणेशपुर का मामला


➡मेरठ - दारोगा का बेटा निकला हथियार तस्कर का गुर्गा, 17 बंदूक में और 700 कारतूस रोहन से हुई बरामद , स्कॉर्पियो से हथियारों की डिलीवरी देने जा रहा था रोहन , रोहन के पिता राकेश कुमार मथुरा में दरोगा है , पंजाब से फर्जी रसीदों पर आदि थे हथियार, कारतूस, यूपी दिल्ली बिहार में बना रखा था हथियारों का बाजार , अनिल बालियान उर्फ़ अनिल बंजी गैंग का तस्कर है रोहन, कृषि विवि के डीन पर हमले का आरोपी रहा है अनिल बंजी, अनिल बंजी के गुर्गे AK-47 के साथ भी पकड़े गए थे , हथियार तस्करी का पैसा बंजी ने रियल स्टेटमेंट लगाया है, UPSTF की मुठभेड़ में हथियार तस्करी का हुआ खुलासा, मौके से भागे रोहन के 4 साथियों की STF कर रही तलाश, यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने कंकरखेड़ा में की मुठभेड़


➡गोरखपुर - सीएम योगी के गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन, सीएम योगी ने की पूजा अर्चना और गौ सेवा, CM योगी ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम,  दूर दूर से फरियाद लेकर आए फरियादी,  CM ने एक एक करके सुनी सबकी फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी रहे मौजूद, गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दर्शन कार्यक्रम


➡मुजफ्फरनगर - मुजफ्फरनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से पशु चोर नौशाद घायल, खेतों में कॉम्बिंग के दौरान 4 पशु चोर गिरफ्तार, घटना से 4 तमंचे, 6 कारतूस और 1 गाड़ी बरामद,  बदमाशों पर लूट, चोरी के आधा दर्जन केस दर्ज हैं, मेरठ के उलधन गांव के निवासी सभी शातिर चोर, बुढ़ाना कोतवाली के विज्ञाना मार्ग पर मुठभेड़


➡अयोध्या - सीएम योगी आदित्यनाथ का मिल्कीपुर दौरा आज, अनिल सिंह के भतीजे की शादी के उपरांत प्रीतिभोज जाएंगे, प्रदेश के शीर्ष उद्योगपति अनिल सिंह के भतीजे की शादी, 3.30 बजे मिल्कीपुर हेलीपैड पहुंचेंगे सीएम योगी , हेलीपैड से जाएंगे जमुनिया मऊ के उपाध्याय पुरवा, प्रीतिभोज में शामिल होने के बाद लखनऊ रवाना होंगे


➡अयोध्या - भूमि पर कब्जेदारी को लेकर हुए विवाद का मामला, रुदौली नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली पर केस दर्ज,  जब्बार अली समेत 50 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, राजेश पाण्डेय की तहरीर पर रुदौली कोतवाली में FIR दर्ज, 48 घंटे से धरने पर रहे रुदौली नगर पालिका अध्यक्ष, जब्बार अली व उनके समर्थकों पर पुलिस ने की कार्रवाई, रुदौली नगर पालिका के घोसियाना मोहल्ले का मामला


➡प्रयागराज - इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, विधायक अब्बास अंसारी की जमानत पर सुनवाई आज, गैंगस्टर मामले में अब्बास अंसारी की जमानत पर होगी सुनवाई, सुबह करीब 11 बजे अब्बास की जमानत पर सुनवाई होगी, अब्बास की जमानत याचिका को निस्तारित करने का निर्देश , SC ने HC को 4 सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश दिया है, मौजूदा समय में कासगंज जेल में बंद है विधायक अब्बास अंसारी, चित्रकूट जेल में रहते हुए गैंग संचालित करने का है आरोप, अब्बास अंसारी ने HC से जमानत पर रिहा करने की मांग की है


➡सहारनपुर - स्कूली बच्चों से कराया जा उपले ढुलाई का काम, कैमरे में कैद हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल , स्कूल में मिड-डे मील बनाने के लिए उपले मंगवाए , छोटे मासूम बच्चों से शिक्षक द्वारा कराया गया काम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल ने लिया संज्ञान, कहा- शिक्षक की इस मामले में बड़ी लापरवाही है,  ‘लापरवाही बरतने वाले शिक्षको पर कड़ी कार्रवाई होगी’ 


➡मेरठ  - मेरठ में करोड़ों रुपए का स्टांप घोटाला कांड, स्टांप घोटाले का मुख्य आरोपी विशाल वर्मा अब इनामी , मेरठ पुलिस ने विशाल वर्मा पर किया 25000 का इनाम , विशाल वर्मा को जिंदा या मुर्दा लाने वाले को मिलेगा इनाम, पिछले 3 साल में 997 अभिलेखों ने करोड़ों का फर्जी स्टांप , ऑफिस में लगे प्रिंटर से छापा करोड़ों का नकली स्टांप, शहर के बड़े कारोबारियों के खास विशाल वर्मा पर ईनाम, करीब 10 करोड़ के स्टांप अब तक नकली मिले है, 1 साल पहले दर्ज मुकदमों में अब जागी है पुलिस


➡संभल - शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा का मामला, हिंसा में 5 की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, संभल कोतवाली इलाके में 30 थानों की फोर्स तैनात, नखासा थाने में 400 आरोपियों के खिलाफ केस लिखा गया, पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया, छापेमारी जारी, छापेमारी में हथियार और कारतूस भी जब्त किए गए, 1 दिसंबर तक संभल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, संभल में इंटरनेट सेवा बंद,संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी, पुलिस ने पूछताछ के लिए 2 महिलाओं को हिरासत में लिया, सामाजिक संगठन व जनप्रतिनिधि के आने पर भी रोक लगी, संभल में 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई, 20 पुलिसकर्मी घायल, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, डीआईजी, एसपी पुलिस फोर्स के साथ कर रहे फ्लैग मार्च, शाही मस्जिद के चारों तरफ के इलाके पूरी तरह से बंद हैं, जिन घरों में हथियार होने का शक वहां की तलाशी ली गई


➡दिल्ली  - दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित, कांग्रेस ने किया स्क्रीनिंग कमेटी का गठन, मीनाक्षी नटराजन को बनाया कमेटी का चेयरपर्सन, इमरान मसूद व प्रदीप नरवाल समिति में सदस्य बने, उम्मीदवारों के चयन का काम करेगी स्क्रीनिंग कमेटी


➡दिल्ली - आज से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा, प्रधानमंत्री महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखेंगे , सत्र के पहले दिन संसद भवन परिसर में रखेंगे अपनी बात , हंस द्वार के समीप महत्वपूर्ण विषयों पर बात रखेंगे , शीतकालीन सत्र में दोनों सदनों में 19-9 बैठकें होंगी, लोकसभा और राज्यसभा की 19-9 बैठकें होगी , 26 नवंबर को राज्यसभा,लोकसभा की बैठकें नहीं होंगी , 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा , सरकार ने सत्र में विचार के लिए सूची तैयार की है, वक्फ संशोधन समेत 16 विधेयकों की सूची तैयार की है, लोकसभा में 8 और राज्यसभा में 2 विधेयक लंबित हैं

➡संभल - शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा का मामला, हिंसा में 4 की मौत, 800 लोगों पर मुकदमा दर्ज, संभल कोतवाली इलाके में 30 थानों की फोर्स तैनात, पुलिस ने 25 लोगों को गिरफ्तार किया, छापेमारी जारी, छापेमारी में हथियार और कारतूस भी जब्त किए गए, 1 दिसंबर तक संभल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, संभल में इंटरनेट सेवा बंद,संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी, सामाजिक संगठन व जनप्रतिनिधि के आने पर रोक लगी, संभल में 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई, 20 पुलिसकर्मी घायल, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, शाही मस्जिद के चारों तरफ के इलाके पूरी तरह से बंद हैं


➡संभल - संभल के डीएम-एसपी की प्रेसवार्ता, संभल हिंसा और कार्रवाई की जानकारी दे रहे DM-SP, 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं - एसपी संभल, 800 लोगों के खिलाफ केस लिखा गया - एसपी संभल, संभल में धारा 163 लागू की गई - एसपी संभल, अबतक 25 लोग गिरफ्तार किए गए हैं- एसपी संभल, भीड़ की तरफ से फायरिंग की गई थी - एसपी संभल, कल तक संभल में इंटरनेट बंद रहेगा - एसपी संभल, CCTV से उपद्रवियों की तलाश की जा रही - एसपी संभल, पथराव वाली जगह पर हथियार मिले हैं - एसपी संभल, सर्वे को रोकने की कोशिश की गई थी - एसपी संभल


➡संभल - चंद्रशेखर आजाद बिजनौर से संभल के लिए निकले, प्रशासन ने संभल में बाहरी लोगों की एंट्री बैन की, संभल हिंसा के बाद जिले में बाहरी लोगों की एंट्री बैन, हापुड़ के पिलखुवा में चंद्रशेखर को रोकने की तैयारी, पुलिस ने चंद्रशेखर को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई, पिलखुवा टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है


➡मुंबई - महाराष्ट्र विधानसभा में BJP की संख्या 137 हुई, 4 छोटी पार्टियों ने BJP को दिया अपना समर्थन 


➡लखनऊ - LDA की सिंगल विंडो सुविधा अगले माह से होगी शुरू, लोगों को अपनी समस्याओं से भटकने के लिए मिलेगी निजात, LDA मुख्यालय पर सिंगल विंडो सिस्टम काउंटर हो रहा तैयार


➡लखनऊ - न्यू हैदरगंज तृतीय वार्ड में गंदगी का अंबार, कांशीराम कॉलोनी फेज वन में गलियों में गंदगी, जगह-जगह सीवर ब्लॉक, लोग बुरी तरह परेशान, गंदगी के चलते क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका, सफाई कर्मचारियों पर पैसा मांगने का भी लगा आरोप


➡लखनऊ - राहुल गांधी की नागरिकता मामले में आज होगी सुनवाई, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज होगी सुनवाई, जस्टिस राजन राय और ओम प्रकाश शुक्ला की बेंच में सुनवाई, 3 माह पहले जनहित याचिका दायर कर दी गई थी चुनौती, कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा था


➡लखनऊ - कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बयान, संभल हिंसा पर बोले मंत्री जयवीर सिंह, सपा ने साजिशन लोगों को भड़काया - जयवीर सिंह, देश संविधान, कानून से चलता है गुंडई से नहीं- जयवीर, करहल की सीट भी सपा हारते-हारते बची- जयवीर सिंह


➡लखनऊ - बीजेपी कार्यालय के पास दिव्यागों का प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे दिव्यांग, दरी बिछाकर दिव्यांगों का प्रदर्शन जारी , लेखपाल पद पर चयन की मांग को लेकर प्रदर्शन , 2023 में परिणाम आने के बाद भी नहीं हुई नियुक्ति , अभी तक दिव्यांग कोटे का फाइनल रिजल्ट नहीं आया , दिव्यांग कोटे की 188 सीटें अभी खाली हैं 


➡लखनऊ - यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद का बयान, आज मुसलमान बीजेपी के करीब आया है- दानिश, इसलिए विपक्ष को तकलीफ हो रही है - दानिश, विपक्ष भड़काने के अलावा कुछ नहीं कर सकता- दानिश, मोदी-योगी पर मुसलमानों का भरोसा बढ़ा - दानिश, ओवैसी जैसे लोग मुस्लिमों को भड़काते हैं - दानिश


➡कन्नौज - यातायात माह में खुद यातायात नियम भूली पुलिस, कई थाना क्षेत्र में बिना हेलमेट पुलिस ने किया रूट मार्च, बिना हेलमेट पुलिस कर्मियों ने बाइकों से किया रूट मार्च, बिना हेलमेट रूट मार्च की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, कई थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों ने किया था रूट मार्च


➡श्रावस्ती - श्रावस्ती में किसानों की बढ़ती जा रही है दुश्वारियां, जिले में खाद के बाद अब बीज की भारी किल्लत , हफ्तों चक्कर काटने के बाद भी नहीं मिल पा रही गेहूं बीज , बीज केन्द्रों पर हर दिन जुटती है सैकड़ों किसानों की भीड़ , शाम को मायूस होकर घर लौटने को मजबूर किसान , पहले खाद,अब बीज की दोहरी मार से जूझ रहे किसान


➡अलीगढ़ - नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और कंटेनर में टक्कर, हादसे में एक किसान की मौत, 4 लोग हुए घायल , पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, अकराबाद में नानऊ ओवरब्रिज के ऊपर हुआ हादसा


➡हापुड़ - सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका, हापुड़ के रास्ते संभल जाते समय पुलिस ने रोका, पुलिस अपनी गाड़ी में चंद्रशेखर आजाद को लेकर गई, चंद्रशेखर आजाद के साथ नेता, कार्यकर्ता भी मौजूद, हापुड़ के पिलखुवा टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोका, हमारे लोगों का खून बह रहा, पुलिस हमें रोक रही- चंद्रशेखर, आज उन्हें हमारी जरूरत है हम क्यों न जाएं? - चंद्रशेखर, पुलिस गोली चलाकर न्याय कर रही - चंद्रशेखर आजाद, मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता, हिंसा के खिलाफ हूं- चंद्रशेखर, हमारे लोगों की हत्या की जा रही - चंद्रशेखर आजाद, किसी की साजिश का गरीब लोग शिकार हो रहे- चंद्रशेखर


➡दिल्ली - AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान, संभल हिंसा पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, ये फायरिंग नहीं मर्डर है - असदुद्दीन ओवैसी, संभल में जुल्म हो रहा - असदुद्दीन ओवैसी, दोषियों पर सख्त कर्रवाई होनी चाहिए- ओवैसी


➡दिल्ली - विपक्षी पार्टियों के फ्लोर्स लीडर की मीटिंग, मल्लिकार्जुन खरगे के दफ्तर में हुई मीटिंग


➡दिल्ली - संभल सांसद  जियाउर्रहमान बर्क का बयान, सर्वे करने वाली टीम लाठी-डंडा लेकर आई थी - जियाउर्रहमान, सर्वे करने वाले जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे- जियाउर्रहमान, ये पूरी घटना साजिश के तहत की गई है - जियाउर्रहमान, हमारे लोगों की हत्या की गई - जियाउर्रहमान बर्क, संविधान के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए- जियाउर्रहमान, जिस दिन ऑर्डर उसी दिन सर्वे की क्या जरूरत थी- जियाउर्रहमान, आपस में बातचीत करके सर्वे करना चाहिए था - जियाउर्रहमान, पुलिस-प्रशासन के लोगों के पास निजी असलहे थे- जियाउर्रहमान, संभल हिंसा की न्यायिक जांच होनी चाहिए - जियाउर्रहमान बर्क


➡दिल्ली - संभल हिंसा पर बोले सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा, संभल घटना की निष्पक्ष जांच हो - उत्कर्ष वर्मा, उत्कर्ष वर्मा ने संभल हिंसा की जांच की मांग की


➡दिल्ली - नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का बयान, हिंसा किसी चीज का हल नहीं - चंद्रशेखर, धार्मिक स्थल को अपने हिस्से में लेने की कवायद- चंद्रशेखर, ये अच्छा नहीं है, पुलिस-प्रशासन, सरकार की विफलता- चंद्रशेखर, धार्मिक स्थल पर बार-बार आधिपत्य दिखाने की कोशिश- चंद्रशेखर, हिंसा किसी भी चीज का हल नहीं होती - चंद्रशेखर


➡दिल्ली - संभल सांसद  जियाउर्रहमान बर्क का बयान, सर्वे करने वाली टीम लाठी-डंडा लेकर आई थी - जियाउर्रहमान, सर्वे करने वाले जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे- जियाउर्रहमान


➡दिल्ली - संभल हिंसा पर बोले प्रोफेसर रामगोपाल यादव, हिंसा के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार - रामगोपाल, संभल हिंसा में कई लोग मारे गए हैं - रामगोपाल, मैं इस मुद्दे को सदन में उठाऊंगा - रामगोपाल यादव


➡दिल्ली - नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, संभल में हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण - राहुल गांधी, सरकार का पक्षपात और जल्दबाजी भरा रवैया- राहुल गांधी, पीड़ित परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं - राहुल गांधी, असंवेदनशीलता से हुई कार्रवाई ने माहौल बिगाड़ा- राहुल, जिसकी सीधी जिम्मेदार भाजपा सरकार है- राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप करे- राहुल, मेरी अपील है कि शांति और सौहार्द बनाए रखें- राहुल गांधी, भारत एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े - राहुल


➡दिल्ली - लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित, निधन के प्रस्ताव पढ़ने के बाद कार्यवाही स्थगित


➡नोएडा - आईटी इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 34 लाख ठगे, ईरान भेजे जा रहे पार्सल में संदिग्ध सामान बताकर डराया, साइबर ठग ने महिला से 19 लाख का लोन भी कराया , निधि पालीवाल को डिजिटल अरेस्ट कर 34 लाख ठगे, साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 10 लाख वापस कराए, महिला के 10 लाख रुपये तुरंत कार्रवाई कर वापस कराए, सेक्टर 41 निवासी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई


➡दिल्ली - आज से संसद का शीतकालीन सत्र, संभल हिंसा पर संसद में चर्चा कराने की मांग, इमरान मसूद ने संसद में चर्चा कराने की मांग की


➡दिल्ली - संभल हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, राज्य सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है- प्रियंका गांधी, संवेदनशील मामले में दूसरा पक्ष को सुना नहीं- प्रियंका गांधी, ‘बिना दोनों पक्षों को विश्वास में लिए ​हड़बड़ी के साथ कार्रवाई’ , सरकार ने खुद माहौल खराब किया - प्रियंका गांधी, ‘प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया, कर्तव्य का पालन जरूरी नहीं समझा’, भेदभाव, अत्याचार न जनता के हित में न देश के हित में- प्रियंका, सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेकर न्याय करना चाहिए- प्रियंका गांधी, मेरी अपील है कि हर हाल में शांति बनाएं रखें - प्रियंका गांधी


➡दिल्ली - संसद सत्र के पहले बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ये सत्र कई प्रकार से विशेष रहेगा - पीएम मोदी, संविधान के 75 साल की यात्रा में प्रवेश - पीएम, शीतकालीन सत्र में माहौल शीत रहेगा- पीएम मोदी, सदन में स्वस्थ चर्चा हो, सदस्य चर्चा में योगदान दें- पीएम, संसद का ये सत्र कई मायनों में खास - पीएम मोदी, कुछ लोगों का मकसद संसद की गतिविधि रोकना- पीएम, कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए हुड़दंग करते हैं- पीएम, विपक्ष के बर्ताव को जनता देख रही - पीएम मोदी, समय आने पर जनता उन्हें सजा भी देती है- पीएम, जनता के नकारे गए लोग चर्चा नहीं होने देते- पीएम, जनता की भावनाओं का आदर करना जरूरी - पीएम, विपक्ष को उसके दायित्व की परवाह नहीं- पीएम मोदी, मुट्ठीभर लोग संसद में हुड़दंग करते हैं - पीएम मोदी, आने वाली पीढ़ी को तैयार करना मकसद हो - पीएम मोदी


➡देहरादून - दीपम सेठ उत्तराखंड के नए DGP, कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार से लेंगे चार्ज , 1995 बैच के आईपीएस अफसर हैं दीपम सेठ, अभिनव कुमार से DGP का चार्ज अवमुक्त किया गया।

Share:

आज का राशिफल


      


 *26 नवम्बर 2024 , मंगलवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कुछ व्यस्त रह सकते हैं। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । परिवार में सामंजस्य बनेगा। संतान सुख मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में बाधा आयेगी। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धन में कठिनाई आयेगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा। 


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा ।शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आएगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आयेगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। साझेदारी से लाभ होगा। 


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मनोनूकुल रहेगा। टुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। राजकाज में सफलता मिलेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी।  स्वास्थ्य सही रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा।धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। कुछ घरेलू समस्या आयेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अनूकूल रहेगा । कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। कुछ परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। उदर-विकार हो सकता है। कठिन परिश्रम करना पडेगा। धन का लाभ मिलेगा । हल्की परिवारिक समस्याएं चलती रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें। आराम करें।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज सितारे कम अनुकूल हैं । गुप्त शत्रु से हानि हो सकती है। मानसिक परेशानी रहेगी। खान पान का ध्यान रखें अन्यथा उदर-विकार होगा। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में कष्ट रह सकता है। दैनिक कार्य में हल्की बाधाएं आयेंगी। ज्यादा सोचने से मानसिक अशांति रहेगी। राजकाज में विलम्ब होगा। निर्माण में प्रगति होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। 


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन लगभग सही रहेगा । व्यय अधिक होगा। कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढिया रहेगा । धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। हल्की घरेलू समस्याएं आयेंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


        ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 26 नवम्बर 2024*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी - 27:49 तक

*🗒पश्चात्-* द्वादशी 

*🌠नक्षत्र-* हस्त - 28:34 तक

*🌠पश्चात्-* चित्रा 

*💫करण-* बव. - 14:27 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* प्रीति - 14:12 तक

*✨पश्चात्-* आयुष्मान 

*🌅सूर्योदय-* 06:52

*🌄सूर्यास्त-* 17:24

*🌙चन्द्रोदय-* 27:12

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:47 से 12:29

*🤖राहुकाल-* 14:46 से 16:05

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर


*✍विशेष👉*


*_🔅 आज मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी एकादशी 27:49 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , उत्पन्ना / वैतरणी एकादशी व्रत (सभी के लिए) , बुध वक्री 08:11 पर , द्विपुष्करयोग 28:35 से सूर्योदय तक , राजयोग , मुक्तावली व्रत (जैन) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , मत्स्य महोत्सव पूर्ण , 26/11 की 15वीं बरसी ( मुंबई आतंकवादी हमला ) , श्री बीरेन मित्रा जयन्ती , वैज्ञानिक श्री यशपाल जयन्ती , राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (डॉ. वर्गीस कुरियन जयन्ती) , राष्ट्रीय विधि / कानून / लॉ / संविधान दिवस व विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी द्वादशी 30:25 तक , मूल द्वादशी।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*अष्टौ गुणा पुरुषं दीपयंति* 

    *प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च।* 

 *पराक्रमश्चबहुभाषिता   च* 

    *दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च॥* 

 *अर्थात् 👉* 

      _आठ गुण मनुष्य को सुशोभित करते है – बुद्धि, अच्छा चरित्र, आत्म-संयम, शास्त्रों का अध्ययन, वीरता, कम बोलना, क्षमता और कृतज्ञता के अनुसार दान।_


26 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1527 – पोप क्लीमेंस सातवें ने सम्राट कैरल पहले के साथ समझौता किया।

1688 – फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1703 – भयानक तूफान में ब्रिटिश नौसेना के करीब 1500 नौसैनिक मारे गए।

1716 - पहला शेर अमेरिका में बोस्टन में दिखाया गया

1741 - फ्रैंको-बवेरियन सैनिकों ने मौरिस ऑफ सैक्सनी तूफान प्राग का आदेश दिया।

1759 – विनाशकारी भूकंप में बेरूत और दमिश्क शहर तबाह हो गए, करीब 40,000 लोग मारे गए।

1764 - फ्रांस ने जेसुइट एनोर्ड को प्रतिबंधित किया।

1784 - संयुक्त राज्य में रोमन कैथोलिक अपोस्टोलिक प्रीफेक्चर की स्थापना की गई।

1805 - वेल्स में पोंटसीसिल्ले एक्वाडक्ट खोला गया, यह 1,007 फीट (307 मीटर) ऊँचा और 126 फीट (38 मीटर) लंबा है।

1825 - प्रथम कॉलेज बिरादरी की स्थापना (कप्पा अल्फा (यूनियन कॉलेज, न्यूयोर्क ) में की गयी।

1842 - नोट्रे डेम विश्वविद्यालय स्थापना की गयी। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1851 - लंदन-पेरिस के बीच टेलीग्राफ कनेक्शन शुरू किया गया।

1867 - डेट्रॉइट के जेबी सदरलैंड द्वारा प्रथम अनुकूलित वातावरण रेल कार पेटेंट कराई गई।

1885 - पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी ( 27 नवम्बर 1870 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें )।

1932 - महान् क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये।

1948 – विश्व का पहला पोलराइड कैमरा बॉस्टन, अमेरिका में बेचा गया।

1948 - नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई (कन्फर्म नहीं है)।

1949 - आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया।

1953 – ब्रिटेन के ऊपरी सदन हाउस ऑफ़ लॉर्डस ने देश में व्यावसायिक टेलीविज़न चैनल शुरू करने के लिए पेश किए गए प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।

1960 - भारत में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरु हुई।

1966 – फ्रांस की रेंस नदी के मुहाने पर विश्व के पहले ज्वारीय ऊर्जा संयत्र ने काम करना शुरू किया।

1967 - लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।

1974 – नेपाल में सस्पेंशन ब्रिज के ध्वस्त होने से करीब 140 लोग मारे गए।

1983 – ब्रिटेन में सबसे बड़ी डकैती हुई। हथियारबंद डकैतों ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर ढाई करोड़ पाउंड के सोने की लूट की थी।

1984 - इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।

1990 – ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा।

1992 – ब्रिटेन की संसद ने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में ये तय किया कि ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ को अपनी आय पर कर देना होगा।

1996 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के संदर्भ में 'आयल फ़ॉर फ़ुड डील' प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।

1997 - पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।

1998 - तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया।

1998 -  कंबोडिया के वर्तमान प्रधानमंत्री हुनसेन को औपचारिक रूप से पुन: देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया ।

1998 -  माहे (सेशल्स) में इस्रायल की 'लीनोर अबार्गिल' 1998 की 'मिस वर्ल्ड' चुनी गईं।

1998 - टोनी ब्लेयर आॅयरलैंड की संसद को संबोधित करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने।

2001 - नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गये; देश में आपातकाल लागू।

2002 - बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।

2006 - इराक बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।

2008 - भारत के मुंबई नगर में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात् मुक्त करा लिया। मुंबई में हुए इस आतंकवादी हमले में 164 लोग मरे, 250 से अधिक घायल।

2012 - सीरिया में हवाई हमले में दस बच्चों की मौत, 15 घायल।

2012 - अरविंद केजरीवाल ने एक नये राजनैतिक दल आम आदमी पार्टी का गठन किया।

2019 - इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट (IRIFM) की स्थापना हैदराबाद, तेलंगाना में की गई।

2019 - अल्‍बानिया में सवेरे छह दशमलव चार तीव्रता का शक्तिशाली भूकम्‍प आया।

2019 - पाकिस्तान के दक्षिणी बलूचिस्तान प्रांत में एक बस के खाई में गिरने से नौसेना के 9 जवान मारे गए और 29 अन्य घायल हो गए।

2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश बैठक और प्रदर्शनी (री-इन्वेस्ट 2020) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। 

2020 - भारत और फिनलैंड ने पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2020 -  राजकोट के एक अस्पताल में  भीषण आग लगी जिसमें कुल छह की झुलस कर मौत हो गयी।

2021 - दो दिवसीय अंतरिक्ष यात्रा के बाद, एक नया डॉकिंग मॉड्यूल ले जाने वाला एक रूसी कार्गो यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक जुड़ गया।

2022 -  ISRO ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में PSLV-C54 रॉकेट लॉन्च किया।

2022 - दक्षिण भारत के करीब 34 सैलानियों से भरी ओवरलोडेड नौका गंगा में डूब गई।

2023 - सहारनपुर में खाद्य पदार्थ के गोदाम में भीषण आग लगी।

2023 - 54वें आईएफएफआई में ‘डिजिटल मोशन पिक्चर प्रिजर्वेशन का परिचय’ पर मास्टरक्लास का आयोजन हुआ।


*26 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1477 – इटली के विख्यात नाविक सेबैस्टियन कैबो का फलोरंस नगर में जन्म हुआ।

1754 – प्रसिद्ध जर्मन लेखक जॉर्ज फॉस्टर का जन्म हुआ।

1881 - नाथूराम प्रेमी - प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक।

1917 - बीरेन मित्रा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ व उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

1919 - राम शरण शर्मा - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद।

1921 – देश के श्वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले व प्रसिद्ध उद्योगपति वर्गीज कुरियन का जन्म में हुआ।

1923 - वी. के. मूर्ति - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र।

1926 - यशपाल - भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे , का जन्म हरियाणा में हुआ था।

1926- रवि राय, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

1944 - विनोद कुमार दुग्गल - मणिपुर के पूर्व राज्यपाल।


*26 नवंबर को हुए निधन👉*


1855 – एडम मिसकिए विच नामक पोलैंड के कवि और लेखक का उसमानी शासन की राजधानी इस्तांबूल में निधन हुआ।

1894 – जर्मनी के गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री हेनरी रोडल्क हर्टज़ (37)का निधन हुआ।

1976 - श्री यशपाल- हिन्दी साहित्य के प्रेमचंदोत्तर युगीन कथाकार।

2008 - हेमंत करकरे - 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख थे।

2008 - विजय सालस्कर - मुंबई पुलिस में सेवारत एक वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट थे।

2011 - बिहार की विद्वत्परंपरा कड़ी के महत्वपूर्ण स्तंभ लेखक कुमार विमल।

2014 - तपन राय चौधरी - प्रसिद्ध इतिहासकार।

2019 - जानेमाने कार्टूनिस्‍ट सुधीर डार का (87) निधन हुआ।

2020 - फकीरचंद कोहली (96) -भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित टीसीएस के संस्थापक।

2021 - गीतकार-संगीतकार स्टीफन सोंडहाइम (91) का निधन हुआ।

2022 - दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन हुआ।


*26 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 मत्स्य महोत्सव पूर्ण।

🔅 26/11 की 15वीं बरसी (मुंबई आतंकवादी हमला)।

🔅 श्री बीरेन मित्रा जयन्ती।

🔅 वैज्ञानिक श्री यशपाल जयन्ती।

🔅 राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (डॉ. वर्गीस कुरियन जयन्ती)।

🔅 राष्ट्रीय विधि / कानून / लॉ / संविधान दिवस।

🔅 विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻





Share:

सोमवार, 25 नवंबर 2024

देश, विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार




1 *आस्ट्रेलिया के पर्थ मे भारत की ऐतिहासिक जीत*

भारत आस्ट्रेलिया से 295 रन से जीता।


2*.महाराष्ट्र में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? राजनाथ सिंह को दी गई बड़ी जिम्मेदारी, अजीत कर सकते हैं फडणवीस का समर्थन, शिंदे डटे।


3*.संविधान से नहीं हटेगा 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, याचिका खारिज।


4*.सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बेटी के मामले में CBI जांच के आदेश को किया खारिज, SC ने स्वयं की निगरानी में राज्य पुलिस की SIT का किया गठन।


5*.वक्फ बिल के विरोध में सड़क पर उतरेगी TMC, रानी रासमनी रोड पर 30 नवंबर को विशाल रैली निकालेगी, MP कल्याण बनर्जी, मेयर फिरहाद हकीम समेत अन्य होंगे मौजूद।


6*.भर्ती घोटाला: कलकत्ता HC के 2 न्यायाधीशों द्वारा जमानत याचिका पर निर्णय नहीं ले सकने के बाद जस्टिस तपव्रत चक्रवर्ती करेंगे आरोपी पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और अन्य के मामले की सुनवाई।


7*.उपचुनाव में नैहाटी से TMC की जीत के मद्देनजर 26 नवंबर को बोड़ो मां मंदिर जाएंगी CM ममता।


8*.महेशतला के SBI ब्रांच में डकैती की शिकायत, 2 दिन की छुट्टी के बाद शाखा खुलते ही टूटा मिला बैंक का लॉकर रूम, पहुंची पुलिस।


9.*न्यू बैरकपुर थाना इलाके में फ्लैट की छत से कूदकर 9वीं कक्षा की छात्रा ने दी जान, देर रात मां से हुई थी लड़ाई, जांच में जुटी पुलिस।

10*.दिल्ली की AAP सरकार ने बुजुर्गों के लिए किया ढाई हजार रुपए पेंशन देने का ऐलान, 24 घंटे में आए 10 हजार आवेदन, 80 हजार नए बुजुर्गों को भी पेंशन की मिलेगी सौगात।


11*.मुंबई और समेत देश के कई शहरों में CNG की कीमत में 2 रुपये की बढ़ोतरी, दिल्ली को फिलहाल राहत।


12*.महाराष्ट्र में करारी हार के बाद टेंशन में राज ठाकरे, रद्द हो सकती है MNS की मान्यता, चुनाव में केवल 1.55 फीसदी वोट मिले;  उद्धव ठाकरे ने मातोश्री के बाहर लगवाए पोस्टर, कहा- फिर उठूंगा और फिर लडूंगा।


13*.बिहार: सहरसा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को लेने जा रही गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, बॉडीगार्ड और ड्राइवर की हालत गंभीर।


14*.भगवान भरोसे हॉस्पिटल! राजस्थान के कुचामन में डॉक्टर ने मरीज के पेट के अंदर छोड़ी टॉवल, टांके लगाने के 3 महीने बाद चला पता।

*15* मोदी बोले- शीतकालीन सत्र में माहौल शीत रहे, संसद में मुठ्ठीभर लोग हुडदंग करते हैं, सदन पर कब्जा करना चाहते हैं


*16* जिन्हें जनता ने बार-बार नकारा, वे ही लोकतंत्र का अनादर कर रहे', संसद सत्र की शुरुआत पर बोले PM मोदी


*17* पीएम मोदी की अपील बेअसर, पहले ही दिन संसद जोरदार हंगामा; दोनों सदन स्थगित


*18* राज्यसभा में धनखड़-खड़गे के बीच बहस, सभापति ने कहा- आप अनुभवी, सदन की मर्यादा रखें; खड़गे बोले- मुझे मत सिखाइए


*19* केंद्र सरकार पर जमकर विपक्षी सांसद; खरगे बोले- अदाणी समूह पर भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप


*20* प्रशासन की कार्रवाई ने बिगाड़ा माहौल, भाजपा सरकार जिम्मेदार; संभल की घटना पर भड़के राहुल गांधी


*21* संविधान की प्रस्तावना से नहीं हटेंगे 'समाजवादी' और 'पंथ निरपेक्ष'; SC ने खारिज कर दीं सारी याचिकाएं


*22* राहुल गांधी ने उठाए सवाल... अब तेलंगाना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का बयान, अडानी ग्रुप से नहीं लेंगे 100 करोड़ रुपये


*23* कई विधायक हमारे संपर्क में; एकनाथ शिंदे गुट ने दी टेंशन तो उद्धव ठाकरे ने लिखवा ली शपथ


*24* 'नीतीश कुमार की तरह शिंदे को बनना चाहिए सीएम', महाराष्ट्र में उठी बिहार फॉर्मूले की मांग


*25* फोन टैपिंग मामले में गहलोत के पूर्व-ओएसडी लोकेश शर्मा गिरफ्तार, कुछ देर बाद जमानत, बन सकते हैं सरकारी गवाह; केंद्रीय मंत्री ने दर्ज करवाया था केस


*26* वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; सेना की गाड़ी पर भी हमला


*27* सेंसेक्स 992 अंक की तेजी के साथ 80,109 पर बंद, निफ्टी भी 314 अंक चढ़ा, सरकारी बैंकों के शेयर्स सबसे ज्यादा चढ़े


*28* पर्थ टेस्ट-भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया, दूसरी पारी में 238 रन पर सिमटी कंगारू टीम, बुमराह 8 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच।


Share:

सीडीओ ने की जिला स्वच्छता समिति की बैठक

 



देवरिया, (सू0वि0) 25 नवंबर 2024।  विकास भवन स्थित गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की अध्यक्षता में "जिला स्वच्छता समिति" की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद को आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप शौचालय विहीन लाभार्थियों की सूची ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर तैयार कर जनपद को प्रेषित करने के लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों को निर्देश दिए।

        बैठक में वर्ल्ड टॉयलेट डे 2024 पखवाड़े के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। यह अभियान 19 नवंबर 2024 से शुरू होकर 10 दिसंबर 2024 को "मानवाधिकार दिवस" पर समाप्त होगा। इस वर्ष की थीम "हमारा शौचालय, हमारा सम्मान" और टैगलाइन "शौचालय संवारे, जीवन निखारे" तय की गई है।

        जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि अभियान के अंतर्गत व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालयों पर विशेष जोर दिया जाएगा। व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे और उन्हें ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से शौचालय सुविधा प्रदान की जाएगी। सामुदायिक शौचालयों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अक्रियाशील शौचालयों की मरम्मत, पेंटिंग और सौंदर्यीकरण कराकर उन्हें आकर्षक बनाया जाएगा।

       अभियान के तहत, प्रत्येक ग्राम पंचायत से दो सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत शौचालयों का चयन कर विकास खंड स्तर पर भेजा जाएगा। इसके बाद, विकास खंड स्तर पर तीन सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत और दो सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक शौचालयों का चयन कर जनपद स्तर पर भेजा जाएगा। जनपद स्तर पर, विकास खंड से भेजी गई सूची में से पांच सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत और तीन सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक शौचालयों का चयन कर पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक के अंत में जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया और बैठक समाप्त की।



Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बैठक ली, वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से ली बैठक , मण्डलायुक्तों,जिलाधिकारियों के साथ बैठक की, मुख्य सचिव ने धान की खरीद की समीक्षा की, कई अन्य मामलों पर मुख्य सचिव ने बैठक ली, संविधान दिवस के आयोजन को लेकर निर्देश दिये , अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिये


➡लखनऊ- प्रदेश के गरीब,वंचितों,बुजुर्गों के लिए कई योजनाएं, 5 करोड़ जरुरतमंदों ने उठाया योजनाओं का लाभ, विभिन्न योजनाओं में 40 हजार करोड़ बांटे गए, समाज कल्याण विभाग हर वर्ग को कर रहा सशक्त, 11 कल्याणकारी योजनाएं चला रहा समाज कल्याण विभाग, गरीब,वंचित,महिला,बुजुर्ग सहित हर वर्ग का जीवन आसान, सीएम योगी के नेतृत्व में हर वर्ग को योजनाओं का लाभ.


➡लखनऊ- महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम, लखनऊ विवि और पुलिस ने पिंक स्कूटी रैली निकाली, विवि के गेट नं.3 से निकाली गई पिंक स्कूटी रैली, मिशन शक्ति नोडल अधिकारी ने हरी झंडी दिखाई, हनुमान मंदिर, हजरतगंज,गवर्नर हाउस से निकली रैली, लोरेटो चौराहा होते हुए 1090 चौराहे पर समाप्त हुई रैली, रैली में 250 से अधिक पिंक स्कूटी शामिल हुईं.


➡कानपुर - कानपुर में सामने आई लुटेरी दुल्हन, सरकारी कर्मचारियों को लुटेरी दुल्हन बना रही शिकार, बैंक कर्मी, पुलिसकर्मीयों से लुटेरी दुल्हन लुट चुकी लाखों रुपए, फर्जी मुकदमे दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया से कर रही खिलवाड़, लुटेरी दुल्हन के गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल, कानपुर कमिश्नर के सामने खुली लुटेरी दुल्हन की पोल


➡शाहजहांपुर - पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप शाहजहांपुर पहुंचे, मंत्री ने विकास कार्यों, कानून व्यवस्था की समीक्षा की, मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, संभल हिंसा के लिए पार्टी विशेष पर लगाया आरोप, दंगाइयों, अपराधियों के लिए बुलडोजर तैयार- नरेंद्र कश्यप, अपनी हार का ठीकरा सरकार पर फोड़ रही सपा- नरेंद्र , कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- नरेंद्र 


➡हापुड़ - आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने रोका, राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को हापुड़ पुलिस ने रोका, चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने एक कॉलेज में रोका , कॉलेज में चंद्रशेखर आजाद से वार्ता कर रहे अधिकारी, चंद्रशेखर आजाद के साथ कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद, चन्द्रशेखर आजाद संभल जाने की जिद पर अड़े हुए हैं, संभल जाने पर संभल प्रशासन ने लगाई है रोक


➡मेरठ - छेड़छाड़ के विरोध में 2 समुदायों में संघर्ष मामला, खूनी संघर्ष के लाइव वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में मारपीट पथराव करते दिख रहे कई लोग, महिलाओं को भी लाठी डंडों से पीटा गया, 24 घंटे में पुलिस ने मात्र एक आरोपी किया अरेस्ट, पीड़िता सहित परिवार के कई लोग हुए थे घायल, वीडियो के आधार आरोपियों को चिन्हित कर रही पुलिस, गांव में भारी पुलिस बल किया गया तैनात, थाना सरधना के मेहरमति गणेशपुर का मामला


➡हमीरपुर - सचिव की मनमानी से परेशान किसानों ने हाइवे किया जाम, सचिव सहकारी समिति पर ताला लगाकर हुआ फरार , हमीरपुर में किसान खाद के लिए हो रहे हैं परेशान, खाद न मिलने पर किसानों ने हाईवे पर हंगामा किया शुरू, सहकारी समिति में लगाए हुए थे लंबी-लंबी लाइनें , देर रात से किसान खाद लेने के लिए लाइने में लगे हैं, सूचना पर पहुंची पुलिस किसानों को समझाने में जुटी, सुमेरपुर क्षेत्र के सहकारी सहकारी समिति का मामला


➡फर्रुखाबाद - श्मशान घाट पर शव के नाम पर अवैध वसूली, शवों को लेकर 7 वर्षों से हो रही अवैध वसूली , लोगों से 500 से लेकर 1 हजार रूपए लिये जा रहे, पैसे लेकर दिए जा रहे मृत्यु प्रमाण पत्र की रसीद, विकास मंच के जिला अध्यक्ष ने वसूली का किया विरोध , जिला पंचायत की जद में आता श्मशान घाट , अवैध वसूली करने वाले लोगों पर नहीं की कार्रवाई , अवैध वसूले के चलते हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश, फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन, हिंदू समाज के लोगों के साथ डीएम को सौंपा ज्ञापन, फर्रुखाबाद के पांचाल घाट श्मशान घाट का मामला


➡एटा - SSP एटा की पत्थरबाजी की घटना में बड़ी कार्रवाई, 16 नामजद, 150 अज्ञात लोगों पर दर्ज की FIR, घटना का मुख्य सूत्रधार सहित 2 लोगों को पकड़ा, घटना का मुख्य सूत्रधर रफीक और फरमान अरेस्ट, जलेसर कस्बे की दरगाह के पास हुई थी पत्थरबाजी, SSP एटा श्याम नारायण सिंह ने की कार्रवाई


➡वाराणसी - सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन, 1909 में इस कॉलेज की स्थापना हुई- सीएम योगी, भगवान राम ने ऋषियों को अभय प्रदान किया- सीएम योगी, युवा शक्ति का आगे बढ़ना जरुरी- सीएम


➡प्रयागराज - महाकुम्भ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, नारी सशक्तिकरण का माध्यम बनेगा प्रयागराज महाकुम्भ, श्रद्धालुओं को बोतल बंद गंगाजल उपलब्ध कराएंगी महिलाएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गंगाजल उपलब्ध कराएंगी, प्रयागराज रेलवे स्टेशन,बस स्टेशन में उपलब्ध होगा जल, स्वयं सहायता समूह की 1000 महिलाओं को जिम्मेदारी, मूंज की इकोफ्रेंडली डलियों में की जा रही है पैकिंग, गंगा जल उपलब्ध कराने के लिए शुरू हो रहा है स्टार्ट अप


➡महराजगंज - जेल में बंद पति से मिलने पहुंची सपा MLA नसीम सोलंकी, जेल में बंद इरफान सोलंकी की पत्नी MLA बनकर पहुंची जेल, सपा MLA अमिताभ बाजपेई, हसन रोमी भी साथ में मौजूद, एक महीने में इरफान सोलंकी हमारे साथ होंगे- हसन रोमी 


➡फर्रुखाबाद  - जमीनी विवाद में एक दर्जन से अधिक दबंगों ने की मारपीट, दबंगों ने दिव्यांग के साथ लाठी डंडों से की मारपीट , बचाने आए परिजनों को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा , घायल अवस्था में सभी घायलों को CHC में कराया भर्ती, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के बकतेरापुर गांव का मामला


➡श्रावस्ती- 2 किलो अवैध चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार , पुलिस,SOG और SSB की टीम के हत्थे चढ़े तस्कर, SOG टीम कई दिनों से छान रही थी बॉर्डर की खाक, इंडो नेपाल बॉर्डर पर तस्कर शाकिर,शहजाद अरेस्ट, दोनों तस्कर नेपाल के बांके जिले के है निवासी, मल्हीपुर थाना के जमुनहा बंधा से पकड़े गए तस्कर.


➡हापुड़  - राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को हापुड़ पुलिस ने रोका, पुलिस से वार्ता करने के बाद दिल्ली वापस लौटे चन्द्रशेखर, संभल में जो तांडव हुआ वह किसी से छिपा नहीं- चन्द्रशेखर, खुलेआम गोलियां चलाई गई- राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, पुलिस पैरों पर भी गोली चला सकती थी- चन्द्रशेखर आजाद, जिन लोगों को गोली लगी उन परिवार वालों के मुकदमे दर्ज हो


➡ग्रेटर नोएडा - ग्रेनो प्राधिकरण पर किसानों का बड़ा प्रदर्शन , संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महा पंचायत, नोएडा,ग्रेनो के सभी किसान पंचायत में बुलाए गए, करीब 50 हजार के आस पास किसान जुटने का अंदेशा, हजारों की तादाद में किसान प्राधिकरण पर पहुंचे, नये कृषि कानून के तहत अधिग्रहण की मांग , 10% विकसित भूखंड की मांग को लेकर प्रदर्शन, प्राधिकरण तक जाने वाले रास्ते को डायवर्ट किया गया.


➡मैनपुरी- घिरोर बाईपास पर संदिग्ध कार पुलिस ने पकड़ी, 2 युवतियों के साथ युवक पुलिस की हिरासत में, कार में युवक कर रहा था युवतियों से अश्लीलता, पूछताछ में युवती ने युवक को अपना जीजा बताया, थाना घिरोर क्षेत्र के बाईपास रोड की घटना.


➡दिल्ली - RG अस्पताल को लेकर विरोध प्रदर्शन का मामला, पुलिस हिरासत में 2 महिलाओं की यातना का मामला, SC ने कलकत्ता HC के आदेश में बदलाव किया, SC ने पुलिस हिरासत में यातना की जांच SIT को सौंपी, सुप्रीम कोर्ट ने SIT को दिया निर्देश , जांच रिपोर्ट हर हफ्ते कलकत्ता HC को सौंपने के निर्देश , SC ने कलकत्ता HC के CJI से बेंच गठित करने को कहा , जिसके सामने SIT रिपोर्ट सौंपेगी और आगे के निर्देश देगी


➡दिल्ली - AAP संयोजक केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ‘BJP सरकार में बुजुर्गों को सिर्फ 500-1000 पेंशन’, AAP सरकार में बुजुर्गों को 2500 पेंशन-केजरीवाल, ‘बीजेपी की डबल इंजन सरकार से नुकसान ज़्यादा है’, ‘दिल्ली के लोगों के लिए AAP का इंजन ही सही है’


➡दिल्ली - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, संभल हिंसा पर बोले अखिलेश यादव, सांसद बर्क संभल में मौजूद नहीं थे- अखिलेश, संभल में साजिश के तहत घटना हुई- अखिलेश, संभल में दोबारा सर्वे क्यों? - अखिलेश यादव, चुनाव धांधली से ध्यान हटाने की साजिश- अखिलेश


दिल्ली - कांग्रेस संसदीय रणनीति समिति की बैठक, आज शाम 6 बजे होगी कांग्रेस की बैठक ,  शीतकालीन सत्र की रणनीति बनाने पर चर्चा


➡देहरादून - DGP दीपम सेठ ने चार्ज लिया, उत्तराखंड DGP का दीपम सेठ ने चार्ज लिया, 1995 बैच के IPS अधिकारी हैं दीपम सेठ, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात की


➡ऑस्ट्रेलिया - भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया, पर्थ टेस्ट मैच में भारत की शानदार जीत, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट किया।

Share:

संविधान से नहीं हटेगा 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

 


सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (25 नवंबर 2024) को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने संविधान की प्रस्तावना में 1976 में पारित 42वें संशोधन के अनुसार, "समाजवादी" और "धर्मनिरपेक्ष" शब्दों को शामिल करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने कहा कि संसद की संशोधन शक्ति प्रस्तावना तक भी फैली हुई है। प्रस्तावना को अपनाने की तारीख संसद की प्रस्तावना में संशोधन करने की शक्ति को सीमित नहीं करती है। इस आधार पर, याचिकाकर्ता के तर्क को खारिज कर दिया गया। सीजेआई ने सुनवाई के दौरान कहा, "लगभग इतने साल हो गए हैं, अब इस मुद्दे को क्यों उठाया जा रहा है।

Share:

आगे-आगे चोर पीछे-पीछे दूल्हा,माला से एक नोट चुराने पर दूल्हा बना स्पाइडरमैन

 



मेरठ। उत्तर प्रदेश के‌ मेरठ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है,जिसे देखकर आप खुद को‌ हंसने से नहीं रोक पाएंगे।दरअसल डंगारवाली में एक दूल्हे का पिकअप पर लटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में एक दूल्हा पिकअप पर लटकता हुआ दिख रहा है।हालांकि थोड़ी देर बाद जब पिकअप रुकी तो दूल्हे ने उतर कर ड्राइवर को पीट दिया।विवाद दूल्हे की माला से एक नोट चुराने पर हुआ था।

*वायरल हो रहा वीडियो*

बताया जा रहा है कि ये वीडियो मेरठ जिले के डुंगरवली गांव का है।ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आगे एक पिकअप जा रही है और पिकअप की खिड़की पर दूल्हा नोटों की माला पहने ही लटका हुआ है। कुछ दूर तक चलती पिकअप की खिड़की पर दूल्हा लटका रहा।बाद में जब पिकअप रुकी तो दूल्हा बाहर निकला और ड्राइवर को भी उतारा। इसी बीच दूल्हे के परिजन भी आ गए और सभी ने मिलकर पिकअप ड्राइवर की पिटाई कर दी।  

*चोर को पकड़कर पीटा*

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो में एक दूल्हा घोड़ी छोड़कर एक चोर के पीछे भागता नजर

Share:

अब तक का मुख्य समाचार

 



➡संभल - शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा का मामला, हिंसा में 4 की मौत, 800 लोगों पर मुकदमा दर्ज, संभल कोतवाली इलाके में 30 थानों की फोर्स तैनात, पुलिस ने 25 लोगों को गिरफ्तार किया, छापेमारी जारी, छापेमारी में हथियार और कारतूस भी जब्त किए गए, 1 दिसंबर तक संभल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, संभल में इंटरनेट सेवा बंद,संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी, सामाजिक संगठन व जनप्रतिनिधि के आने पर रोक लगी, संभल में 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई, 20 पुलिसकर्मी घायल, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, शाही मस्जिद के चारों तरफ के इलाके पूरी तरह से बंद हैं


➡संभल - संभल के डीएम-एसपी की प्रेसवार्ता, संभल हिंसा और कार्रवाई की जानकारी दे रहे DM-SP, 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं - एसपी संभल, 800 लोगों के खिलाफ केस लिखा गया - एसपी संभल, संभल में धारा 163 लागू की गई - एसपी संभल, अबतक 25 लोग गिरफ्तार किए गए हैं- एसपी संभल, भीड़ की तरफ से फायरिंग की गई थी - एसपी संभल, कल तक संभल में इंटरनेट बंद रहेगा - एसपी संभल, CCTV से उपद्रवियों की तलाश की जा रही - एसपी संभल, पथराव वाली जगह पर हथियार मिले हैं - एसपी संभल, सर्वे को रोकने की कोशिश की गई थी - एसपी संभल


➡संभल - चंद्रशेखर आजाद बिजनौर से संभल के लिए निकले, प्रशासन ने संभल में बाहरी लोगों की एंट्री बैन की, संभल हिंसा के बाद जिले में बाहरी लोगों की एंट्री बैन, हापुड़ के पिलखुवा में चंद्रशेखर को रोकने की तैयारी, पुलिस ने चंद्रशेखर को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई, पिलखुवा टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है


➡मुंबई - महाराष्ट्र विधानसभा में BJP की संख्या 137 हुई, 4 छोटी पार्टियों ने BJP को दिया अपना समर्थन 


➡लखनऊ - LDA की सिंगल विंडो सुविधा अगले माह से होगी शुरू, लोगों को अपनी समस्याओं से भटकने के लिए मिलेगी निजात, LDA मुख्यालय पर सिंगल विंडो सिस्टम काउंटर हो रहा तैयार


➡लखनऊ - न्यू हैदरगंज तृतीय वार्ड में गंदगी का अंबार, कांशीराम कॉलोनी फेज वन में गलियों में गंदगी, जगह-जगह सीवर ब्लॉक, लोग बुरी तरह परेशान, गंदगी के चलते क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका, सफाई कर्मचारियों पर पैसा मांगने का भी लगा आरोप


➡लखनऊ - राहुल गांधी की नागरिकता मामले में आज होगी सुनवाई, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज होगी सुनवाई, जस्टिस राजन राय और ओम प्रकाश शुक्ला की बेंच में सुनवाई, 3 माह पहले जनहित याचिका दायर कर दी गई थी चुनौती, कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा था


➡लखनऊ - कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बयान, संभल हिंसा पर बोले मंत्री जयवीर सिंह, सपा ने साजिशन लोगों को भड़काया - जयवीर सिंह, देश संविधान, कानून से चलता है गुंडई से नहीं- जयवीर, करहल की सीट भी सपा हारते-हारते बची- जयवीर सिंह


➡लखनऊ - बीजेपी कार्यालय के पास दिव्यागों का प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे दिव्यांग, दरी बिछाकर दिव्यांगों का प्रदर्शन जारी , लेखपाल पद पर चयन की मांग को लेकर प्रदर्शन , 2023 में परिणाम आने के बाद भी नहीं हुई नियुक्ति , अभी तक दिव्यांग कोटे का फाइनल रिजल्ट नहीं आया , दिव्यांग कोटे की 188 सीटें अभी खाली हैं 


➡लखनऊ - यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद का बयान, आज मुसलमान बीजेपी के करीब आया है- दानिश, इसलिए विपक्ष को तकलीफ हो रही है - दानिश, विपक्ष भड़काने के अलावा कुछ नहीं कर सकता- दानिश, मोदी-योगी पर मुसलमानों का भरोसा बढ़ा - दानिश, ओवैसी जैसे लोग मुस्लिमों को भड़काते हैं - दानिश


➡कन्नौज - यातायात माह में खुद यातायात नियम भूली पुलिस, कई थाना क्षेत्र में बिना हेलमेट पुलिस ने किया रूट मार्च, बिना हेलमेट पुलिस कर्मियों ने बाइकों से किया रूट मार्च, बिना हेलमेट रूट मार्च की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, कई थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों ने किया था रूट मार्च


➡श्रावस्ती - श्रावस्ती में किसानों की बढ़ती जा रही है दुश्वारियां, जिले में खाद के बाद अब बीज की भारी किल्लत , हफ्तों चक्कर काटने के बाद भी नहीं मिल पा रही गेहूं बीज , बीज केन्द्रों पर हर दिन जुटती है सैकड़ों किसानों की भीड़ , शाम को मायूस होकर घर लौटने को मजबूर किसान , पहले खाद,अब बीज की दोहरी मार से जूझ रहे किसान


➡अलीगढ़ - नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और कंटेनर में टक्कर, हादसे में एक किसान की मौत, 4 लोग हुए घायल , पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, अकराबाद में नानऊ ओवरब्रिज के ऊपर हुआ हादसा


➡हापुड़ - सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका, हापुड़ के रास्ते संभल जाते समय पुलिस ने रोका, पुलिस अपनी गाड़ी में चंद्रशेखर आजाद को लेकर गई, चंद्रशेखर आजाद के साथ नेता, कार्यकर्ता भी मौजूद, हापुड़ के पिलखुवा टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोका, हमारे लोगों का खून बह रहा, पुलिस हमें रोक रही- चंद्रशेखर, आज उन्हें हमारी जरूरत है हम क्यों न जाएं? - चंद्रशेखर, पुलिस गोली चलाकर न्याय कर रही - चंद्रशेखर आजाद, मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता, हिंसा के खिलाफ हूं- चंद्रशेखर, हमारे लोगों की हत्या की जा रही - चंद्रशेखर आजाद, किसी की साजिश का गरीब लोग शिकार हो रहे- चंद्रशेखर


➡दिल्ली - AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान, संभल हिंसा पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, ये फायरिंग नहीं मर्डर है - असदुद्दीन ओवैसी, संभल में जुल्म हो रहा - असदुद्दीन ओवैसी, दोषियों पर सख्त कर्रवाई होनी चाहिए- ओवैसी


➡दिल्ली - विपक्षी पार्टियों के फ्लोर्स लीडर की मीटिंग, मल्लिकार्जुन खरगे के दफ्तर में हुई मीटिंग


➡दिल्ली - संभल सांसद  जियाउर्रहमान बर्क का बयान, सर्वे करने वाली टीम लाठी-डंडा लेकर आई थी - जियाउर्रहमान, सर्वे करने वाले जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे- जियाउर्रहमान, ये पूरी घटना साजिश के तहत की गई है - जियाउर्रहमान, हमारे लोगों की हत्या की गई - जियाउर्रहमान बर्क, संविधान के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए- जियाउर्रहमान, जिस दिन ऑर्डर उसी दिन सर्वे की क्या जरूरत थी- जियाउर्रहमान, आपस में बातचीत करके सर्वे करना चाहिए था - जियाउर्रहमान, पुलिस-प्रशासन के लोगों के पास निजी असलहे थे- जियाउर्रहमान, संभल हिंसा की न्यायिक जांच होनी चाहिए - जियाउर्रहमान बर्क


➡दिल्ली - संभल हिंसा पर बोले सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा, संभल घटना की निष्पक्ष जांच हो - उत्कर्ष वर्मा, उत्कर्ष वर्मा ने संभल हिंसा की जांच की मांग की


➡दिल्ली - नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का बयान, हिंसा किसी चीज का हल नहीं - चंद्रशेखर, धार्मिक स्थल को अपने हिस्से में लेने की कवायद- चंद्रशेखर, ये अच्छा नहीं है, पुलिस-प्रशासन, सरकार की विफलता- चंद्रशेखर, धार्मिक स्थल पर बार-बार आधिपत्य दिखाने की कोशिश- चंद्रशेखर, हिंसा किसी भी चीज का हल नहीं होती - चंद्रशेखर


➡दिल्ली - संभल सांसद  जियाउर्रहमान बर्क का बयान, सर्वे करने वाली टीम लाठी-डंडा लेकर आई थी - जियाउर्रहमान, सर्वे करने वाले जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे- जियाउर्रहमान


➡दिल्ली - संभल हिंसा पर बोले प्रोफेसर रामगोपाल यादव, हिंसा के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार - रामगोपाल, संभल हिंसा में कई लोग मारे गए हैं - रामगोपाल, मैं इस मुद्दे को सदन में उठाऊंगा - रामगोपाल यादव


➡दिल्ली - नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, संभल में हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण - राहुल गांधी, सरकार का पक्षपात और जल्दबाजी भरा रवैया- राहुल गांधी, पीड़ित परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं - राहुल गांधी, असंवेदनशीलता से हुई कार्रवाई ने माहौल बिगाड़ा- राहुल, जिसकी सीधी जिम्मेदार भाजपा सरकार है- राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप करे- राहुल, मेरी अपील है कि शांति और सौहार्द बनाए रखें- राहुल गांधी, भारत एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े - राहुल


➡दिल्ली - लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित, निधन के प्रस्ताव पढ़ने के बाद कार्यवाही स्थगित


➡नोएडा - आईटी इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 34 लाख ठगे, ईरान भेजे जा रहे पार्सल में संदिग्ध सामान बताकर डराया, साइबर ठग ने महिला से 19 लाख का लोन भी कराया , निधि पालीवाल को डिजिटल अरेस्ट कर 34 लाख ठगे, साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 10 लाख वापस कराए, महिला के 10 लाख रुपये तुरंत कार्रवाई कर वापस कराए, सेक्टर 41 निवासी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई


➡दिल्ली - आज से संसद का शीतकालीन सत्र, संभल हिंसा पर संसद में चर्चा कराने की मांग, इमरान मसूद ने संसद में चर्चा कराने की मांग की


➡दिल्ली - संभल हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, राज्य सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है- प्रियंका गांधी, संवेदनशील मामले में दूसरा पक्ष को सुना नहीं- प्रियंका गांधी, ‘बिना दोनों पक्षों को विश्वास में लिए ​हड़बड़ी के साथ कार्रवाई’ , सरकार ने खुद माहौल खराब किया - प्रियंका गांधी, ‘प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया, कर्तव्य का पालन जरूरी नहीं समझा’, भेदभाव, अत्याचार न जनता के हित में न देश के हित में- प्रियंका, सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेकर न्याय करना चाहिए- प्रियंका गांधी, मेरी अपील है कि हर हाल में शांति बनाएं रखें - प्रियंका गांधी


➡दिल्ली - संसद सत्र के पहले बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ये सत्र कई प्रकार से विशेष रहेगा - पीएम मोदी, संविधान के 75 साल की यात्रा में प्रवेश - पीएम, शीतकालीन सत्र में माहौल शीत रहेगा- पीएम मोदी, सदन में स्वस्थ चर्चा हो, सदस्य चर्चा में योगदान दें- पीएम, संसद का ये सत्र कई मायनों में खास - पीएम मोदी, कुछ लोगों का मकसद संसद की गतिविधि रोकना- पीएम, कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए हुड़दंग करते हैं- पीएम, विपक्ष के बर्ताव को जनता देख रही - पीएम मोदी, समय आने पर जनता उन्हें सजा भी देती है- पीएम, जनता के नकारे गए लोग चर्चा नहीं होने देते- पीएम, जनता की भावनाओं का आदर करना जरूरी - पीएम, विपक्ष को उसके दायित्व की परवाह नहीं- पीएम मोदी, मुट्ठीभर लोग संसद में हुड़दंग करते हैं - पीएम मोदी, आने वाली पीढ़ी को तैयार करना मकसद हो - पीएम मोदी


➡देहरादून - दीपम सेठ उत्तराखंड के नए DGP, कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार से लेंगे चार्ज , 1995 बैच के आईपीएस अफसर हैं दीपम सेठ, अभिनव कुमार से DGP का चार्ज अवमुक्त किया गया।


Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789