कासगंज।
अब्बास को दी गई मुख्तार की मौत की जानकारी
कासगंज जेल के स्टाफ ने अब्बास को जानकारी दी
पिता की मौत की खबर सुनकर फूटकर रोया अब्बास
14 फरवरी 2023 से कासगंज जेल में बंद है अब्बास.
#Kasganj
Good Daily News...
कासगंज।
कासगंज जेल के स्टाफ ने अब्बास को जानकारी दी
पिता की मौत की खबर सुनकर फूटकर रोया अब्बास
14 फरवरी 2023 से कासगंज जेल में बंद है अब्बास.
#Kasganj
अपडेट ब्रेकिंग
बांदा।
कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम
पांच डॉक्टरों का पैनल कर रहा पोस्टमार्डेम
पोस्टमार्डम हाउस में मुख्तार के बेटे उमर अंसारी मौजूद
वीडियो ग्राफी के साथ हो रहा पोस्टमार्डेम
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रखे है नजर
मोस्टमार्डम के बाद मुख्तार का शव सौंपा जाएगा परिजनों को
मुख्तार अंसारी के पैतृक गांव में होगा मुख्तार का अंतिम संस्कार।
लखनऊ।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर किया पोस्ट
‘मुख्तार अंसारी के इंतकाल का दुखद समाचार मिला’
ईश्वर से प्रार्थना है कि आत्मा को शांति प्रदान करे- तेजस्वी
परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे- तेजस्वी यादव
मुख्तार ने शिकायत की थी कि उन्हें जहर दिया गया- तेजस्वी
इस बात को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया- तेजस्वी यादव
संवैधानिक संस्थाएं स्वत संज्ञान ले- तेजस्वी यादव।
जम्मू ।
श्रीनगर NH पर बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरा वाहन खाई में गिरा; 10 लोगों की मौत की आशंका
.
*शुक्रवार, 29 मार्च 2024
🔸गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की बांदा मेडिकल में मौत, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती
🔸मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे UP में धारा 144 लागू , कई जिलों में पुलिस का फ्लैग मार्च
🔸 *चीन अपने ‘निराधार दावे' चाहे जितना दोहराए, अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग है विदेश मंत्रालय*
🔸राजस्थान में 19 अप्रैल से एक जून तक लगा एग्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध
🔸 *रामेश्वर कैफे ब्लास्ट केस में NIA को मिली बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड मुजम्मिल शरीफ हुआ गिरफ्तार*
🔸पूर्व IPS संजीव भट्ट को 20 साल की जेल, 28 साल पुराने NDPS मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
🔸Tejas MK-1A Maiden Flight: चीन और पाकिस्तान का चीरने आ रहा है लड़ाकू विमान एलसीए तेजस 1A, 18 मिनट की पहली उड़ा सफल
🔸Arvind Kejriwal: 'अवांछित और अस्वीकार्य', सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भारत ने अमरीका को सुनाई खरी-खरी
🔸"14 साल का वनवास खत्म" : एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए अभिनेता गोविंदा
🔸Indian Economy: अगले दशक में 10 फीसदी की वृद्धि दर हासिल कर सकता है भारत
🔸रेल मंत्री ने बुलेट ट्रेन ट्रैक का वीडियो किया शेयर:गुजरात-मुंबई के बीच बनाया जा रहा ट्रैक; 295.5 किमी रास्ते पर खंभे लगाए गए
🔸Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दी श्रंद्धाजलि
🔸'डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति', CJI को 600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी
🔸Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में AAP, 31 मार्च को विपक्ष की महारैली
🔸यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं.
🔸अरविंद केजरीवाल की ED कस्टडी एक अप्रैल तक बढ़ी, कोर्ट में खुद ने की अपनी पैरवी
🔸सोनिया गांधी 6 अप्रैल को जयपुर में करेंगी जनसभा, घोषणा पत्र भी जारी होगा
🔸केजरीवाल की पत्नी सुनीता का भी फोन जब्त, निकाला डेटा; कोर्ट में ED
🔸कांग्रेस ने सुप्रिया श्रीनेत का टिकट काटा, कंगना रनौत पर किया था विवादित पोस्ट.... 2019 में महराजगंज से हारी थीं चुनाव
🔹RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स की लगातार दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
🔹नीरज चोपड़ा 10 मई को दोहा डायमंड लीग से करेंगे सत्र का आगाज
🔹IPL 2024: व्यूअरशिप का रिकॉर्ड टूटा, 16.8 करोड़ लोगों ने देखा CSK और RCB का पहला मुक़ाबला।
➡लखनऊ- सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने किया पोस्ट,पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी की मृत्यु चिंताजनक-रामगोपाल,'जिन परिस्थितियों में मृत्यु हुई वह अत्यधिक चिंताजनक है',उन्होंने न्यायालय में पहले ही अर्जी दी थी- प्रोफेसर रामगोपाल,ज़हर के द्वारा अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी-रामगोपाल,जेल,पुलिस कस्टडी और घर में कोई सुरक्षित नहीं-रामगोपाल,प्रशासनिक आतंक का माहौल पैदा किया जा रहा-रामगोपाल,लोगों को मुंह बंद रखने को विवश किया जा रहा है-रामगोपाल,कोई न्यायिक जांच के आदेश करेगी यूपी सरकार?-रामगोपाल।
➡लखनऊ- मुख्तार अंसारी की मौत का मामला,बेटा उमर अंसारी रिसीव करेगा मुख्तार की बॉडी,पोस्टमार्टम के बाद रिसीव करेगा मुख्तार की बॉडी,बॉडी लेकर परिजन गाजीपुर के लिए होंगे रवाना,रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में होगा पोस्टमार्टम,हॉस्पिटल सहित पुलिस के अधिकारी रहेंगे मौजूद।
➡लखनऊ- आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर किया पोस्ट,‘मुख्तार अंसारी के इंतकाल का दुखद समाचार मिला’,ईश्वर से प्रार्थना है कि आत्मा को शांति प्रदान करे- तेजस्वी ,परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे- तेजस्वी यादव,मुख्तार ने शिकायत की थी कि उन्हें जहर दिया गया- तेजस्वी,इस बात को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया- तेजस्वी यादव,संवैधानिक संस्थाएं स्वत संज्ञान ले- तेजस्वी यादव।
➡लखनऊ- अब्बास अंसारी के पैरोल के लिए कोर्ट जाएगा परिवार,आज सुबह इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका डाली जाएगी,जनाजे में शामिल होने के लिए कोर्ट से पैरोल मांगी जाएगी,अब्बास अंसारी की पैरोल के लिए याचिका तैयार कर ली गई,MLA अब्बास अंसारी अभी यूपी के कासगंज जेल में बंद हैं।
➡लखनऊ- मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी का बड़ा आरोप,मेरे पिता को जेल में जहर दिया गया- उमर अंसारी,जहर देकर हत्या करने की कोशिश हुई- उमर अंसारी,वो बहुत बीमार हो गए थे,चल नहीं पा रहे थे- उमर अंसारी,गिर पड़ रहे थे, पेशी तक पर नहीं जा पा रहे थे- उमर अंसारी।
➡लखनऊ- सपा नेता आईपी सिंह ने एक्स पर किया पोस्ट,आईपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से की अपील,‘आजम खान को दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाए’,‘गैर बीजेपी शासित राज्य में शिफ्ट किया जाए’,उनके साथ भी अगली साजिश हो सकती है- आईपी सिंह।
➡लखनऊ- सपा नेता सुमैया राणा का बयान,शहाबुद्दीन अतीक की हत्या की गई- सुमैया,संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही- सुमैया,मुख्तार अंसारी की मौत की जांच हो- सुमैया।
➡लखनऊ- सीएम योगी का बिजनौर और अमरोहा दौरा आज,प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों को संबोधित करेंगे सीएम योगी,सुबह 11.35 बजे जेबीएस रिसॉर्ट बिजनौर में सम्मेलन,दोपहर 1.40 बजे वेंकटेश्वर विवि अमरोहा में सम्मेलन।
➡बरेली- उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय का लिपिक गिरफ्तार,4 हजार की रिश्वत लेते लिपिक रंगे हाथों गिरफ्तार,एंटी करप्शन टीम ने लिपिक कौशल किशोर को पकड़ा,कोचिंग संचालक से पंजीकरण के नाम पर मांगी थी रिश्वत,टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर केस कराया दर्ज,कोतवाली थाना क्षेत्र के विकास भवन के बराबर का मामला।
➡बिजनौर- सीएम योगी आदित्यनाथ का आज बिजनौर दौरा,प्रबुद्ध सम्मलेन कार्यकर्म में पहुंचेंगे सीएम योगी,सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा,एसपी सिटी ने निजी बैंकट हाल का किया दौरा,निजी बैंकट हाल जेवीएस में सीएम का कार्यक्रम।
➡गाजीपुर- मुख्तार अंसारी की मौत का मामला,पूर्व MLA कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष राय का बयान,भगवान के दरबार में देर है,अंधेर नहीं है-पीयूष राय,भगवान के दरबार से हमें न्याय मिला है-पीयूष राय,कृष्णानंद राय हत्याकांड का आरोपी था मुख्तार अंसारी।
➡गाजीपुर- मुख्तार अंसारी को आज कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा,मुहम्मदाबाद के कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा,डीआईजी ओमप्रकाश सिंह,डीएम आर्यका अखौरी ने लिया जाएजा,मुख्तार अंसारी का है पैतृक कब्रिस्तान।
➡दिल्ली- AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर लिखा,‘अल्लाह से दुआ है मुख्तार की आत्मा को शांति प्रदान करे’ ,उनके परिवार को सब्र-ए-जमील अदा करें- ओवैसी,गाजीपुर ने अपने बेटे और भाई को खो दिया- ओवैसी,मुख्तार ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे- ओवैसी,सरकार ने उनकी बातो पर ध्यान नहीं दिया- ओवैसी।
*29 मार्च 2024 , शुक्रवार
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शुभ चिंतकों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। सलाह है कि अति उत्साह में सेहत की अनदेखी ना करें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन मंगलमय होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। दिन उत्सव और आनंद में बीतेगा। शत्रुओं पर विजय कर पाएंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। वैवाहिक जीवन में काफी रोमांटिक नजर आएंगे। बच्चों से खुशी मिलेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। लेखक और कलाकार अपने क्षेत्र में कुछ अलग और बेहतर कर सकते हैं। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। रोमांटिक मूड में रहेंगे। लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। आपका सम्मान और महत्व बढ़ेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी इसका ध्यान रखें । मन को सकारात्मक रखें। परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग के लिए योगदान दें। खुद को सबल रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें धन लाभ होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। नींद अच्छी आएगी। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। शॉपिंग कर सकते हैं, अपनों से मेल-मुलाकात होगी। यात्रा का योग है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। खान-पान के मामले में संयम रखें। सामाजिक जीवन में सक्रिय रह सकते हैं। यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन खुशनुमा व अनुकूल रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सुबह से ही आप सक्रिय रहेंगे और काम को समय पर पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा। दोपहर के बाद अधिक आनंदित और उत्साहित रहेंगे। यात्रा हो सकती है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। सुस्ती रहेगी , खान-पान का ध्यान रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें क्योंकि आज किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। पैसों की लेन-देन से दूर रहें। धर्म में नीयती रहेगी। स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों और शुभचिंतकों से संवाद होगा, कोई अच्छी खबर मिलेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा। आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन भी आज आनंद में बीतेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सही रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। परिवार संग खान-पान का आयोजन हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से मिलेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। आज का दिन संयम और शांति से गुजारें। किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दूसरों के मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।
*कृपया ध्यान दें-
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत के बाद मऊ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बांदा में भी पुलिस कड़ी नजर रख रही है. CM योगी ने अपने घर पर अधिकारियों के साथ बैठक कर इसपर चर्चा की और निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कोई अप्रिय घटना न हो. इसके बाद उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने बताया कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य में CRPC की धारा 144 लागू कर दी गई है.
ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक -
* 29 मार्च 2024
*शुक्रवार
*नई दिल्ली अनुसार-
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी - 20:23 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा - 20:36 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* बव. - 07:44 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* वज्र - 23:10 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:14
*🌄सूर्यास्त-* 18:37
*🌙चन्द्रोदय-* 22:36
*🌛चन्द्रराशि-* तुला - 14:09 तक
*🌛पश्चात्-* वृश्चिक
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:01 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 10:53 से 12:25
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*विशेष-
*आज शुक्रवार को - चैत्र बदी चतुर्थी 20:23 तक पश्चात् पंचमी शुरु , भालचंद्र संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 20:36 से सूर्योदय तक , कुमारयोग 20:21 से सूर्योदय तक , श्री भगवान नारायण जयन्ती , भगवान पार्श्वनाथ जी ज्ञान कल्याण (जैन , चैत्र कृष्ण चतुर्थी ) , गुड फ्राइडे (क्रिश्चियन) , लेखक श्री भवानी प्रसाद मिश्र जयन्ती व साहित्यकार श्री सियारामशरण गुप्त स्मृति दिवस।
*कल शनिवार को - चैत्र बदी पंचमी 21:16 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्री पंचमी , रंग पंचमी।
*आज की वाणी-
घातकः खादको वापि
तथा यश्चानुमन्यते ।
यावन्ति तस्या रोमाणि
तावद् वर्षाणि मज्जति ॥
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ७४
*अर्थात् -
गौ की हत्या करने वाले, उसका मांस खाने वाले तथा गोहत्या का अनुमोदन करने वाले लोग गौ के शरीर में जितने रोएँ होते हैं, उतने वर्षों तक नरक में डूबे रहते हैं।
*29 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-
1549 – ब्राजील की पहली राजधानी सल्वाडोर द बहीया की नीव डाली गई।
1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी ‘सारंगपुर’ पर हमला करके बाजबहादुर को हरा दिया।
1798 – स्वीट्जरलैंड गणराज्य बना।
1804 – हैती में हजारों गोरे लोगों की हत्या की गई।
1857 – कोलकाता के पास बैरकपुर छावनी में सिपाही मंगल पांडे ने पहली गोली चलाकर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह का आगाज किया। अंग्रेज शासन के खिलाफ भारत में यह पहला विद्रोह था, जिसे सैनिक विद्रोह कहा गया।
1867 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा के गठन के लिए उत्तरी अमेरिका अधिनियम पारित किया।
1901 – ऑस्ट्रेलिया में पहला संघीय चुनाव हुआ।
1906 – अमेरिका में अधिक वेतन की मांग को लेकर पांच लाख खनिकाें ने काम करना बंद कर दिया।
1932 – अमेरिका में जैक बेनी ने पहली बार रेडियो पर अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी एवं नेता शहीद लक्ष्मण नायक को बरहामपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
1951 – चीनी ने कोरिया में एक संघर्ष विराम के लिए मैकआर्थर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
1953 – हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
1954 – भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन किया गया।
1967 – फ्रांस ने पहली बार अपनी परमाणु पनडुब्बी की शुरूआत की।
1982 – एन.टी. रामाराव के द्वारा तेलुगु देशम पार्टी का गठन हुआ।
1999 – हिमालय की तलहटी में आये भूकंप में कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई।
1999 – अमेरिकी शेयर इंडेक्स डाऊ जोंस पहली बार 10000 अंक के पार गया।
1999 - पराग्वे के राष्ट्रपति रॉल क्यूबास का इस्तीफ़ा।
2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्लोबल वार्मिंग पर क्योटो संधि को मानने से इंकार।
2003 - तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहर्त्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।
2004 – आयरलैंड कार्यस्थलों पर ध्रूम्रपान प्रतिंबंधित करने वाला पहला देश बना।
2008 - उज्जैन के संस्कृत विद्वान् प्रो. श्रीनिवास रथ को उत्तर प्रदेश संस्कृति पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। 2008 - 1971 बैच की आईएएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव ने राज्य सरकार की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली।
2008 - इराक में अमेरिकी बम विस्फोट में 48 लोगों की मृत्यु।
2008 – दुनिया के 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत करने के लिए अर्थ आवर मनाने की शुरूआत की।
2019 - चीन के OBOR पर अमेरिका ने उठाए सवाल, कहा- यह दुनिया के लिए खतरनाक।
2020 - दुनिया में कोरोना वायरस के पहले मरीज के तौर पर चीन की 57 साल की एक महिला की पहचान हुई।जो चीन के वुहान में झींगे बेचती थी। नाम वेई गुइजियान है और इसे पेशेंट जीरो बताया जा रहा है।
2020 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आकाशवाणी के मन की बात कार्यक्रम में विचार साझा किए।
2021 - बंगाल की खाड़ी में भारत और अमरीका का दो दिवसीय नौसेना अभ्यास पासेक्स सम्पन्न हुआ।
2021 - मिस्र की स्वेज नहर में करीब सप्ताह भर से फंसे विशालकाय जहाज 'एवर गिवेन' को निकालने में आंशिक सफलता मिली।
2021 - विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ताजिकिस्तान की तीन दिन की यात्रा पर दुशांबे पहुंचे।
2021 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वित्त मंत्री शेख को पद से हटाया, हम्माद अजहर को नया वित्त मंत्री बनाया।
2022 - भारतीय नौसेना के दूसरे पी-8आई विमान स्क्वाड्रन, भारतीय नौसेना एयर स्क्वाड्रन 316 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
2022 - असम और मेघालय सरकार ने सीमा विवाद के समाधान के लिए ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2022 - राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित किया व देश में जल शक्ति अभियान-कैच द रेन-2022 की शुरुआत की।
2022 - रूस और यूक्रेन के बीच तुर्की की राजधानी इस्ताम्बुल में हुई वार्ता में निर्णय हुआ कि रूस, यूक्रेन की राजधानी कीव में सैनिक कार्रवाई में कमी करेगा।
2022 - भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त अभ्यास "एक्स डस्टलिक" उज़्बेकिस्तान के यांगियारिक में संपन्न हुआ।
2023 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे लोकतंत्र शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।
2023 - उपराष्ट्रपति ने प्रोफेसर रेणु चीमा विग को पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया।
2023 - जी20 के कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक चंडीगढ़ में शुरू हुई।
2023 - भारत- अफ्रीका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऐफइंडेक्स -23’ पुणे स्थित औंध के विदेशी प्रशिक्षण नोड में संपन्न हुआ।
*29 मार्च को जन्मे व्यक्ति-
1913 – साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक भवानी प्रसाद का जन्म हुआ।
1928 - रोमेश भंडारी, दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1929 - उत्पल दत्त - हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।
1943 - जॉन मेजर - ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री।
1951 – न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी जॉन हावर्थ का जन्म को ऑकलैंड में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
1998 - अदिति अशोक - भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ़र खिलाड़ी।
*29 मार्च को हुए निधन-
1963 - सियारामशरण गुप्त, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2019 - हिसार की पूर्व विधायिका स्नेहलता का 99 साल की उम्र में हुआ निधन।
2020 - महावीर चक्र प्राप्त करने वाले एयर वाइस मार्शल चंदन सिंह राठौड़ का जोधपुर स्थित निवास पर निधन हो गया।
2020 - कोरोनोवायरस के कारण जापानी हास्य अभिनेता केन शिमुरा का निधन।
2020 - तमिल की प्रसिद्ध फोक सिंगर परवई मुनियाम्मा का निधन।
2020 - प्रसिद्ध इतिहासकार एवं शिक्षाविद प्रोफेसर अर्जुन देव का निधन।
2020 - प्रसिद्ध अमेरिकी भौतिक विज्ञानी एवं नोबेल पुरस्कार विजेता फिलिप वारेन एंडरसन का निधन ।
2020 - श्याम सुंदर कलानी - दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक 'रामायण' में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले कलाकार थे।
2021 - तीन बार के शीतकालीन पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिबियन मेंटल-स्पी (48) का कैंसर से निधन हुआ।
2022 - बेल्जिमय के फुटबॉलर मिगुएल वैन डेम (28) का निधन हुआ।
2023 - पुणे लोकसभा सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरीश बापट (72) का निधन हुआ।
*29 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-
🔅 श्री भगवान नारायण जयन्ती।
🔅 भगवान पार्श्वनाथ जी ज्ञान कल्याण (जैन , चैत्र कृष्ण चतुर्थी )।
🔅 गुड फ्राइडे (क्रिश्चियन)।
🔅 लेखक श्री भवानी प्रसाद मिश्र जयन्ती।
🔅 साहित्यकार श्री सियारामशरण गुप्त स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी-
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
्
➡लखनऊ- यूपी क्रिकेट एसोसिएशन की मीटिंग में
➡लखनऊ- निर्वाचन आयोग से मिला बीजेपी का डेलीगेशन,मुलाकात के बाद यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बयान ,गर्मी का सीजन है लिहाजा आयोग से मांग की-भूपेंद्र,बूथ पर पानी, बैठने समेत व्यवस्थाएं की जाएं-भूपेंद्र,सीनियर सिटीजन के लिए अलग से व्यवस्थाएं-भूपेंद्र,वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की आयोग से डिमांड- भूपेंद्र,समाजवादी पार्टी में उथल पथल मची हुई है-भूपेंद्र,सपा में बार बार प्रत्याशी बदल रहे है- भूपेंद्र।
➡लखनऊ- महिला पहलवान के साथ मारपीट में आया नया मोड़, प्रत्युश शुक्ला का महिला पहलवान पर मारपीट आरोप, पुलिस की मौजूदगी में महिला, साथी करते रहे मारपीट, पुलिस पर महिला का मेडिकल नहीं कराने का आरोप, महिला पहलवान पर आरोपी ने ड्रग लेने का लगाया आरोप,आरोपी ने महिला पर लगाया झूठा केस लिखवाने का आरोप, मारपीट का सोशल मीडिया पर कल हुआ था वीडियो वायरल, लखनऊ के थाना गोल्फ सिटी इलाके का मामला।
➡लखनऊ- रमजान में निकलेंगे दो ऐतिहासिक जुलूस,19वीं और 21 रमजान के ऐतिहासिक जुलूस,पुराने लखनऊ में निकाले जाएंगे ताबूत के जुलूस,जुलूसों को लेकर रहेगी पुलिस की कड़ी सुरक्षा ,जुलूसों की ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी,सोशल मीडिया पर पुलिस करेगी विशेष निगरानी,मॉनिटरिंग के लिए थाना चौक में बनेगा कंट्रोल रूम,हजरत इमाम अली की याद में निकाले जाएंगे जुलूस।
➡लखनऊ- शारजाह से लाई गई सिगरेट एयरपोर्ट पर पकड़ी गई,5 लाख की विदेशी सिगरेट कस्टम विभाग ने पकड़ी,10 दिनों में तीसरी बार सिगरेट की तस्करी पकड़ी गई,शारजाह से लेकर आया था व्यक्ति विदेशी सिगरेट,2 महीने में एक करोड़ से ज्यादा की सिगरेट पकड़ी।
➡लखनऊ- सूत्रों के हवाले से सपा से एक और बड़ी खबर,नोएडा के टिकट फिर बदलेगी समाजवादी पार्टी,डॉक्टर महेंद्र नागर को फिर से टिकट देगी सपा,राहुल अवाना का टिकट काट दिया गया,राहुल नही अब महेंद्र नागर सपा से नोएडा कैंडिडेट,सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोएडा का टिकट बदला।
➡लखनऊ- सपा ने 18 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव स्टार प्रचारक, प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी चुनावी प्रचार करेंगे, स्टार प्रचारकों की सूची में डिंपल यादव, जया बच्चन, शाहिद मंजूर, महबूब अली भी स्टार प्रचारक बने।
➡मैनपुरी- मैनपुरी में धर्मेंद्र यादव का दो दिवसीय चुनावी दौरा, यूपी से मोदी आये थे, यूपी से ही मोदी जाएंगे-धर्मेंद्र यादव, कंगना रनौत की अश्लील फोटो वायरल पर बोले धर्मेंद्र यादव,समाजवादी पार्टी ने महिलाओं की हमेशा सम्मान किया-धर्मेंद्र, रामगोपाल यादव पूरे प्रदेश की राजनीति पर नज़र रखते-धर्मेंद्र, अगर वह बोल रहे है तो ठीक है की 40 सीट जीत रही सपा-धर्मेंद्र, बीजेपी के पास अब कोई फ़ार्मूला बचा नहीं - धर्मेंद्र यादव, मैनपुरी के लोगों को बीजेपी प्रभावित नहीं कर पाएगी-धर्मेंद्र, डिंपल यादव मैनपुरी से तीन लाख से अधिक वोटो से जीतेंगी- धर्मेंद्र, बीजेपी एजेंसियों को टूल के तौर पर इस्तेमाल कर रही- धर्मेंद्र।
➡मुरादाबाद- ओवैसी के ट्वीट पर एसटी हसन का बयान,ओवैसी ने बातचीत में कहा था नहीं मिलेगा टिकट-हसन,लोकसभा में बातचीत के दौरान मुझसे बोला था- हसन,'कहा था सपा मुस्लिम लीडरशिप खत्म करना चाहती है',मैंने ओवैसी की ये बात हंसी मजाक में टाल दी-हसन,'आजम खान से मेरी तुलना गलत,वो देश के नेता है'।
➡वाराणसी- विश्वनाथ मंदिर में 1 वर्ष में 58.5 करोड़ की धनवर्षा,कॉरिडोर बनने से 200 प्रतिशत बढ़ी मंदिर ट्रस्ट की आय,बीते दो सालों में 13 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे विश्वनाथ मंदिर,विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने जारी किया आंकड़ा,गर्मी को देखते मंदिर प्रशासन अभी से शुरू की तैयारी,श्रद्धालुओं के सहूलियत के लिए लगाए जायेंगे जर्मन हैंगर,मंदिर परिसर में बनाए जायेंगे मेडिकल हेल्प डेस्क।
➡मुरादाबाद- मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी के विवाद में ओवैसी की एंट्री,एसटी हसन के संपर्क में थे असदुद्दीन ओवैसी,ओवैसी ने पहले ही टिकट न मिलने की आशंका जताई थी,अकलियत समाज का प्रतिनिधित्व खत्म नहीं होने देंगे-ओवैसी,'ये अकलियतों की सियासी नुमाइंदगी खत्म करने की साजिश',आपके नेता को सिर्फ आपका वोट चाहिए- ओवैसी।
➡चित्रकूट- अपहरण, फिरौती, हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, 25 हजार के इनामी आरोपी के पैर में लगी गोली, आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती, व्यापारी के 16 वर्षीय बेटे के अपहरण में फरार था आरोपी, पुलिस 3 आरोपियों को पहले ही भेज चुकी थी जेल, अपहरण, फिरौती, हत्या में मास्टरमाइंड था हत्या आरोपी, सरधुआ थाना क्षेत्र के लामियारी गांव के पास से गिरफ्तारी, एसपी अरुण कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा।
➡मथुरा- मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर,ससुरालियों ने दामाद को जिंदा जलाया ,पिता के सामने बेटा की जलाकर की हत्या,मृतक का ससुरालीजनों से चल रहा था विवाद,समझौते के लिए पुलिस ने बुलाया था थाने,पिता और बेटा बाइक से आ रहे थे थाने,ससुराल पक्ष के 6-7 लोगों ने की वारदात ,परिजनों ने थाना घेरा, जमकर किया हंगामा,थाना हाइवे से चंद कदम की दूरी पर वारदात।
➡सोनभद्र- हाथी नाला पुलिस,SOG ने 170 ग्राम हेरोइन पकड़ी,स्विफ्ट कार से बरामदगी, तीन तस्कर गिरफ्तार,बाराबंकी से हेरोइन की खेप लाकर करते थे सप्लाई,आरोपियों से हेरोइन बिक्री का 55 हजार कैश बरामद,बाराबंकी में रिजवान से तस्करों ने खरीदी थी हेरोइन,हाथी नाला रेणुकूट बॉर्डर पर चेकिंग में सफलता।
➡उधमसिंहनगर- सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उधमसिंहनगर,डेरा प्रमुख के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए,बीजेपी के प्रत्याशी अजय भट्ट भी मौजूद रहे,पुलिस को दोषियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश,घटना की जांच के लिए SIT गठित - सीएम।
करीब 1 अरब, 13 करोड़, 5 लाख की तीन इमारतें कुर्क
दामाद हरिशंकर के नाम दर्ज इमारत जब्त की गई
35 करोड़ 5 लाख की प्रयागराज स्थित इमारत ज़ब्त
बेटे विष्णु मिश्रा के नाम दर्ज 8 करोड़ की बिल्डिंग कुर्क
नई दिल्ली के आनंद लोक स्थित 8 करोड़ की बिल्डिंग कुर्क
पत्नी, बेटी सीमा व दामाद के नाम दर्ज भवन जब्त
नई दिल्ली के सरिता बिहार में 70 करोड़ का भवन
प्रयागराज स्थित इमारत में संचालित हो रहा था साकेत हॉस्पिटल
मुनादी कराकर नोटिस चस्पा कर इमारतों को किया सील
हत्या, दुष्कर्म समेत दर्ज हैं 83 गम्भीर अपराध के मामले.
#Bhadohi
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में निरूद्ध कैदियों की रिहाई हेतु जिला कारागार देवरिया में अण्डर ट्रॉयल रिव्यू कमेटी की बैठक आहूत की गयी। उक्त बैठक में ऐसे निरूद्ध बंदी जो दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 436(क) दं0प्र0सं0 से आच्छंादित हैं तथा पूर्ण सजा के सापेक्ष आधी सजा से अधिक अवधि व्यतीत कर चुके हैं उससे संबंधित बंदियों के मामलों की सूची अधीक्षक जिला कारागार देवरिया द्वारा प्रस्तुत की गयी हैं जिनके रिहाई के संदर्भ में वार्ता की गयी किन्तु उनके अन्य गंभीर मामलें न्यायालय में विचाराधीन हैं या आजीवन कारावास से दंडित होकर सजा भुगत रहे हैं।
जनपद न्यायाधीश देवन्द्र सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि जो भी बंदी उक्त निर्देशों के अनुरूप रिहाई के पात्रता के अन्तर्गत आते हैं उनके नियमानुसार रिहाई की कार्यवाही की जायें। उन्होंने पाकशाला तथा बैरकों का निरीक्षण किया। तथा निरंतर स्वच्छता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें ने कहा कि धारा 436(क) दण्ड प्रक्रिया संहिता एवं ऐसे बन्दी जिनकी जमानत मा0न्यायालय से हो चुकी है परन्तु जमानतदार के अभाव में कारागार में निरूद्व है उनके के अन्तर्गत प्राप्त प्रार्थना पत्र पर चर्चा की गयी व उसके संबंध में अधीक्षक जिला कारागार देवरिया को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, उनके द्वारा ऐसे विचाराधीन बंदियों जिनके विरूद्ध अधिकत्तम 07 वर्ष के दण्डादेश संबंधित अपराधिक विचारण लम्बित हैं और वे कारागार में निरूद्ध हैं, से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया तथा जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना गया जिसमें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बंदियों के लिए दवा उपलब्ध कराने महिला कैदियों के साथ रह रहें उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया गया। जेल में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करते हुये जेल के बंदियों को विधिक सहायता, स्वच्छता पर जोर देते हुये कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त बंदियों के विधिक सहायता/विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट मंजू कुमारी द्वारा जिला कारागार में बंदियो के सुरक्षा व उनके अधिकारो हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। मा0 अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी के द्वारा जिला कारागार में ओजेओपी वन जेल वन प्रोडक्ट से सम्बन्धित किये गये प्रयासो का सराहना किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा, जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, जेलर राजकुमार वर्मा, डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी, मोतीलाल वर्मा, न्यायालय कर्मी व जेल वार्डन उपस्थित रहें।
देवरिया(सू0वि0) 28 मार्च। विकासखंड पथरदेवा के स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही ब्लॉक सभागार में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम द्वारा मतदाता शपथ का कार्यक्रम कराया गया। इस दौरान पथरदेवा विकासखंड के समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
मतदाता शपथ के कार्यक्रम के बाद स्वीप समिति के द्वारा 28 दिसंबर 2023 को प्राथमिक एवं जूनियर स्तर पर प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया था, जिसमें प्राथमिक स्तर में 75 तथा जूनियर स्तर पर 125 बच्चे प्रतिभाग किए थे। उनका आज प्रातः 11 बजे खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा के द्वारा उक्त प्रतियोगिता का परीक्षाफल घोषित किया गया।
इसी क्रम में प्राथमिक स्तर पर आशुतोष प्रताप शाही को पहला स्थान, दीपांशु कुशवाहा एवं अंकित राय को दूसरा स्थान तथा पलक वर्मा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ रिया यादव , शिवम यादव, अर्पित कुमार चौरसिया, आस्था त्रिपाठी, अरुण, खुशी चौरसिया एवं संजना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जूनियर स्तर में रीता को प्रथम स्थान, आंचल को द्वितीय स्थान तथा सुप्रिया शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रागिनी कुमारी, हर्ष गुप्ता, निशा कुमारी, नीतीश कुमार दुबे, अभय कुमार सिंह, रागनी गुप्ता बिरजू गुप्ता महिमा गुप्ता एवं वंदना गुप्ता को जूनियर स्तर में संतान पुरस्कार दिया गया।
अपर उप जिला अधिकारी ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत से ऊपर किया जाना है । इसके लिए अभी से रणनीति बनाया जाना आवश्यक है ।
खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सभी विभागों का सहयोग लेकर मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए हम लोग गांव में चुनाव चौपाल तथा चुनाव पाठशालाओं का आयोजन करेंगे। स्वीप नोडल केशव प्रताप शाही के द्वारा स्वीप कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए ब्लॉक स्तरीय रणनीति से अवगत कराया गया तथा 1 जून 2024 को अधिक से अधिक मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर पहुंचने की कार्य योजना बनाई गई।
इस दौरान रमेश प्रसाद, शहाबुद्दीन सिद्दीकी, मनोज राय, सरवर आलम, गोविंद पाण्डेय, सुनील त्रिपाठी , अवधेश पांडेय,अरविंद शुक्ला, महेश गुप्ता सहित समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
➡लखनऊ- आईपीएल मैचों में ट्रैफिक, सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी,दोपहर 3 बजे से मैच समाप्ति तक रहे ट्रैफिक डायवर्जन,शहीद पथ पर रोडवेज समेत व्यवसायिक वाहन प्रतिबंधित,अन्य वैकल्पिक मार्ग खुले होंगे, जिनका प्रयोग कर सकेंगे ,निजी वाहन,किराए की टैक्सी-कार पर रोक नहीं होगी,सुल्तानपुर रोड पर वाहन अमूल तिराहा से डायवर्ट होंगे।
➡लखनऊ- सपा विधायक जाहिद बेग का बयान,समाजवादी पार्टी बड़ी पार्टी है- जाहिद बेग,लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है- जाहिद बेग,टिकट बंटवारे को लेकर ज़ाहिद बेग ने कहा,'सपा बड़ी पार्टी है इस तरह की स्थिति बनती है' ,PDA गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा- जाहिद बेग,'PDA गठबंधन की ज्यादा से ज्यादा सीट निकलेंगी'।
➡लखनऊ- ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नया कदम,शहर में 28 नए मार्ग नो पार्किंग जोन बने,लखनऊ में 1 अप्रैल से लागू की जाएगी नई व्यवस्था,नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने पर लगेगा जुर्माना,पहले माइक से घोषणा कर दी जाएगी जानकारी,राजधानी के कई इलाकों में लगता है रोजाना जाम।
➡लखनऊ- फर्जी बिजली मीटर लगाने में जेई समेत दो निलंबित,तीन संविदा कर्मियों को किया गया बर्खास्त ,पीड़ित ने पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष से की थी शिकायत ,मलिहाबाद,नादरगंज डिवीजन के मीटर काकोरी में लगाए गए थे ,जांच में मीटर का डाटा फर्जी पाया गया, मीटर के सॉफ्टवेयर का नहीं मिला कोई ब्योरा।
➡लखनऊ- यूपी एटीएस ने 4 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया,3 महिलाओं समेत 4 लोगों को ATS ने अरेस्ट किया ,भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर अवैध रूप से भारत आए , बांग्लादेश के रास्ते म्यांमार से भारत आए थे सभी।
➡शामली - प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , हजारों की संख्या में प्रबुद्ध सम्मेलन में लोग मौजूद,शामली में बीजेपी का प्रबुद्ध सम्मेलन ,पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे- सीएम ,अब कही भी कर्फ्यू नहीं लगता है-सीएम,अब कांवड़ यात्रा निकलती है- सीएम ,पहले यूपी में वसूली होती थी- सीएम,अब कोई रंगदारी नहीं वसूल सकता-सीएम,पहले कैराना से पलायन होता था- सीएम,पहले लोग यूपी आने से डरते थे- सीएम ,वोट की ताकत ने अराजकता खत्म की-सीएम ,आपका वोट गलत हाथ में ना जाए- सीएम,आपके वोट ने यूपी की तस्वीर बदली-सीएम,पहले योजनाओं में जाति देखी जाती थी-सीएम,बीजेपी को वोट शांति की गारंटी है- सीएम,रामलला ने 500 साल बाद होली खेली- सीएम,विकास का रास्ता गांवों से होकर जाता है-सीएम ,मोदी जी ने तुष्टिकरण बंद कर दिया-सीएम,अपराधी ने छेड़ा तो हम छोड़ेंगे नहीं- सीएम ,प्रदेश में विरासत और आस्था का सम्मान-सीएम,अब अपराधी यूपी से पलायन कर रहे- सीएम , पहले बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी- सीएम, उत्तर प्रदेश में आज व्यापारी सुरक्षित है-सीएम,विरासत के साथ विकास को जोड़ रहे है-सीएम ,'अपराधी तख्ती लटकाए रहम की भीख मांग रहे' ,'फिर एक बार मोदी सरकार,अबकी बार 400 पार' ,'मोदी की गारंटी कार्य के 100% होने की गारंटी हैं', 'मोदी की गारंटी 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि','80 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन देने की सौगात' , 2.5 करोड़ गरीबों को फ्री में बिजली कनेक्शन-सीएम।
➡प्रतापगढ़- राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने की संयुक्त प्रेसवार्ता,इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ एसपी सिंह के लिए मांगा सहयोग,सांसद प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर जमकर किया हमला,महंगाई ने 40 साल का रिकार्ड तोड़ा- सांसद प्रमोद तिवारी,डॉलर मोदी जी के उम्र से आगे निकल गया-प्रमोद तिवारी,700 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है-प्रमोद तिवारी,इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला देश का सबसे बड़ा घोटाला है-प्रमोद,किसी गांव में सांसद ने कोई कार्य नहीं कराया- प्रमोद तिवारी,जिले को इसबार पढ़े लिखे सांसद की प्रतीक्षा- प्रमोद तिवारी।
➡ग्रेटर नोएडा- सीमा हैदर और सचिन की बढ़ सकती है मुश्किलें,सीमा के पाकिस्तानी पति ने कोर्ट में डाली अर्ज़ी,वकील मोमिन ने ज़िला न्यायालय में डाली अर्ज़ी,ज़िला न्यायालय ने ज़ेवर पुलिस को नोटिस जारी किया,सीमा,सचिन,नेत्रपाल मीणा के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर,कोर्ट ने जेवर पुलिस से मांग जवाब 18 अप्रैल से पहले जवाब,गुलाम हैदर अपने बच्चों की लागतार कर रहा मांग,4 बच्चों को लेकर पाकिस्तान से नोएडा पहुंची थी सीमा।
➡नोएडा- खुद को फेमस करने के लिए सड़क पर अश्लीलता,पुलिस ने 2 युवती सहित तीन आरोपियों को पकड़ा,गिरफ्तार की गई युवती सड़क पर स्टंट कर रही थी,घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी पुलिस ने की बरामद,सेक्टर-113 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा,सेक्टर-74 के पास स्कूटी से स्टंट कर रही थी युवती।
➡रामपुर- आजम खां के करीबी आसिम राजा का नामांकन खारिज,रामपुर में आसिम राजा समेत 12 के नामांकन खारिज,RO ने मोहिबुल्ला को ही माना सपा का अधिकृत प्रत्याशी,पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम और चंद्रपाल का पर्चा भी रद्द,भाजपा,सपा और बसपा समेत 6 के नामांकन पत्र सही,जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन पत्रों की जांच की।
➡मुरादाबाद- सांसद एसटी हसन समेत 5 के नामांकन पत्र खारिज,मुरादाबाद लोकसभा पर अब कुल 13 प्रत्याशी मैदान में,30 मार्च को नाम वापसी के बाद साफ होगी स्थिति,भारत युग पार्टी के प्रदीप यादव का नामांकन खारिज,वैदिक समाजवादी पार्टी के संदीप त्रिवेदी का पर्चा रद्द,निर्दलीय सरताज आलम,शीशपाल के नामांकन खारिज।
➡जालौन- बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार,झांसी एंटीकरप्शन टीम ने बाबू को किया अरेस्ट,मोहन सिंह को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा,नलकूप कनेक्शन करवाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी,शिकायतकर्ता ने एंटीकरप्शन टीम से की थी शिकायत,नगर उरई स्थित विद्युत उपखंड प्रथम का मामला।
➡अमेठी- केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कार्यकर्ता के घर पहुंची,स्मृति ईरानी ने मुलाकात कर शोक-संवेदना व्यक्त की ,केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची अमेठी के भरथीपुर गांव ,अधिवक्ता धर्मेन्द्र पांडेय के आवास पर पहुंची ,स्मृति ईरानी ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात,परिवार से की मुलाकात और शोक संवेदना व्यक्त किया , स्मृति इरानी ने बच्चें को गोद में लेकर प्यार दुलार किया।
➡मुरादाबाद- टिकट कटने के बाद एसटी हसन का बयान,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले मुझे टिकट दिया था-हसन,कल रुचिवारा को मेरी जगह उतारा गया- हसन,रुचिवीरा आजम खान की करीबी हैं- एसटी हसन,अखिलेश यादव बड़ों का आदर करने वाले है-हसन,अखिलेश जी हमेशा से मुझे चाहते थे- हसन।
➡अयोध्या- संदिग्ध परिस्थितियों में PNC कंपनी के डंपर चालक की मौत, आवास पर फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस के मुताबिक ड्राइवर ने की आत्महत्या ,इनायतनगर के कुचेरा बाजार में पीएनसी कंपनी का प्लांट ,मृतक ड्राइवर राम हरक देवरिया जिले का था रहने वाला।
➡अमेठी- स्मृति ईरानी के आवास पर आयोजित होगी बैठक, 2 से 3 बजे शुरू होगी बैठक स्मृति ईरानी की बैठक,लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा संचालन समिति की बैठक ,विधानसभा कोर कमेटी की बैठक करेंगी स्मृति ईरानी ,विधानसभा संचालन समिति की बैठक स्मृति ईरानी करेंगी।
➡बदायूं - ट्रेन से कटकर हुई युवक की दर्दनाक मौत,रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हादसा ,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी,मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा , बदायूं के नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग का मामला।
➡शामली - शामली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,स्कॉटिस स्कूल में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे ,हजारों की संख्या में प्रबुद्ध सम्मेलन में लोग मौजूद , 2024 के चुनाव के मतदान से पहले प्रबुद्ध सम्मेलन।
➡सहारनपुर- थोड़ी देर में सहारनपुर पहुंचेंगे सीएम योगी, प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री, प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के पक्ष में करेंगे वोट की अपील।
➡दिल्ली- असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट किया ,मोदी सरकार को इलेक्टोरल बॉन्ड मिले-ओवैसी ,एक कंपनी से 150 करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड मिले ,सरकार ने अपनी टेलीकॉम नीति बदल दी-ओवैसी ,नीति के बदलने का फ़ैदा किसको हुआ-ओवैसी ,अगर 2G स्कैम था तो फिर ये क्या है? - ओवैसी ।
➡दिल्ली- राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल की पेशी,ये राजनीतिक साजिश है – अरविंद केजरीवाल ,हर साजिश का जनता जवाब देगी- केजरीवाल ,आज CM केजरीवाल की ED रिमांड खत्म हुई , कोर्ट से वापस रिमांड की मांग करेगी ED
➡दिल्ली- CM अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका,कोर्ट ने केजरीवाल की ED रिमांड बढ़ाई,1 अप्रैल तक केजरीवाल की ED रिमांड बढ़ी,दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने रिमांड बढ़ाई।
➡दिल्ली- राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल पर सुनवाई शुरू,पूछताछ के दौरान बयान दर्ज किया गया-ईडी ,ईडी ने फिर से केजरीवाल की रिमांड मांगी ,ईडी ने 7 दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगी ,केजरीवाल ITR की जानकारी नहीं दे रहे-ईडी , सीएम केजरीवाल ने अदालत को संबोधित किया, ये केस दो साल पहले से चल रहा है-केजरीवाल,अगस्त 2022 को CBI का केस फाइल हुआ था-CM,ईसीआईआर फ़ाइल हुई थी,मुझे गिरफ़्तार किया है-CM ,'कोर्ट ने न तो दोषी करार दिया है, न आरोप तय हुए हैं',ईडी लगभाग 25000 पेज की फाइल कर चुकी है-CM,ईडी बहुत सारे गवाहों को ला चुकी है - केजरीवाल,आप सब मुझे लिख रहे हैं? मैं इसे रिकॉर्ड पर लूंगा-कोर्ट,मुझे बोल लेने दें - सीएम केजरीवाल , मेरे खिलाफ कोई रोप नहीं - केजरीवाल , किसी कोर्ट ने दोषी नहीं माना है - केजरीवाल ।
*दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अदालत में पहली बार खुद अपना पक्ष रखा*
- अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे 4 लोगों के बयान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया
- केजरीवाल ने सवाल उठाने की जब तक बयान उनके खिलाफ नहीं गए तब तक रिकॉर्ड पर नहीं ले गए और जैसे ही बयान उनके खिलाफ गए ED ने रिकॉर्ड पर लिए
- केजरीवाल ने कहा शरथ रेड्डी से BJP ने इलेक्टोरल बांड के ज़रिए 55 करोड रुपए लिए और रेड्डी को छोड़ दिया
- एक तरफ बीजेपी ने पैसे की उगाही की और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी को खत्म करने का षड्यंत्र रचा गया
- अरविंद केजरीवाल ने कहा क्या एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए यह आधार काफी हैं जो ED ने दिए?
ब्रेकिंग
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर अभी भी मंथन जारी है।
मेरठ और कन्नौज के विधायक और पदाधिकारियों को पार्टी कार्यालय बुलाया गया है।
मेरठ से पैराशूट प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट लगभग कटना तय है ।
कन्नौज,देवरिया और प्रयागराज को लेकर भी मंथन जारी है।
माना जा रहा है की सपा अभी आधा दर्जन मौजूदा प्रत्याशियों के नाम फिर बदल सकती है।
सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भीम निषाद की जगह राम भुवाल निषाद प्रत्याशी हो सकते हैं ।
*सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता परखी*
*डिजिटली सशक्त मतदाता की पहचान है सी-विजिल एप:जिला निर्वाचन अधिकारी*
*आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों का होगा सौ मिनट के भीतर निस्तारण*
*देवरिया, (सू0वि0), 28 मार्च*
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की कार्यप्रणाली एवं गुणवत्ता को परखा। सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता से जुड़ी 10 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनका समयबद्ध निस्तारण करा दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी-विजिल एप नागरिकों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े प्रकरणों की शिकायत करने के लिए सशक्त करता है। इसमें शिकायतकर्ता की गोपनीयता बनाये रखने का प्रावधान है। कोई भी नागरिक सी-विजिल एप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकता है। यदि किसी नागरिक को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता दिखे तो एप में मौजूद कैमरे से तस्वीर खींचनी होगी। जीपीएस कैमरे से लैस सी-विजिल एप से मौके की रियल टाइम तस्वीर, वीडियो एवं ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिये शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए चुनाव आयोग ने सौ मिनट की समयावधि निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि जनपद में बरहज, देवरिया सदर, पथरदेवा, रुद्रपुर एवं रामपुर कारखाना से पोस्टर-बैनर से जुड़ी शिकायते प्राप्त हुई हैं, जिनका निस्तारण करा दिया गया। अभी तक प्राप्त सभी शिकायतों के निस्तारण की औसत समयावधि 62 मिनट है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपदवासियों से सी-विजिल एप के अधिक से अधिक उपयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सी-विजिल एप डिजिटली सशक्त व जागरूक मतदाता की पहचान है। कंट्रोल रूम प्रभारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय से अब तक प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान सीडीपीओ दयाराम सहित विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।
*सी-विजिल एप ऐसे करता है काम*
जिला निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त व सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए जनपद की सीमान्तर्गत स्थित सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए तीन-तीन उड़न दस्ता टीमों का गठन किया गया है जो शिफ्टवार भ्रमणशील रहते हैं। इनके वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगा है, जो सी-विजिल एप से जुड़ा रहता है। सी-विजिल एप पर जिओ लोकेशन युक्त तस्वीर या वीडियो प्राप्त होती है। प्राप्त लोकेशन के निकटवर्ती उड़न दस्ता टीम को कंट्रोल रूम से मैसेज किया जाता है और उड़न दस्ता टीम मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण करती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी-विजिल एप सिर्फ रियल टाइम फ़ोटो और वीडियो भेजने की सुविधा से युक्त है। इससे पुराने फ़ोटो वीडियो इत्यादि नहीं भेजे जा सकते।
*हर मतदान केंद्र पर तैनात होंगे दो-दो वालेंटियर, व्हाट्सएप के माध्यम से होगी निगरानी*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो-दो जागरूक नागरिकों को बतौर वालेंटियर तैनात किया जाएगा। इन सभी का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर इन्हें इलेक्शन कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा और इनके द्वारा प्रदत्त सूचनाओं पर कार्रवाई भी होगी।
*टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी कर सकते हैं शिकायत*
उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया है। इस टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर मतदाता विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नागरिक जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर-05568-222261, 297052 व 225351 पर भी संपर्क कर निर्वाचन एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी गतिविधियों की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
*लोक सभा निर्वाचन के दृष्टिगत आयकर विभाग द्वारा स्थापित किया गया टोल फ्री नंबर*
उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश के क्रम में बताया कि आयकर विभाग द्वारा एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका टोल फ्री नंबर 1800 - 180 - 7540 तथा व्हाट्सएप नंबर 6388736373 है। उक्त नंबरों पर निर्वाचन को प्रभावित करने के उद्देश्य के लिए प्रयुक्त नकदी एवं काले धन संबंधी शिकायत की जा सकती है।
मुजफ्फरनगर।
सीएम योगी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब आपका वोट गलत हाथों में जाता था तो मुजफ्फरनगर में महीनों तक कर्फ्यू लग जाता था। अब जब आपका वोट सही हाथों में जा रहा है तो मुजफ्फरनगर कर्फ्यू नहीं कांवड़ यात्रा के लिए जाना जाने लगा।सीएम ने कहा कि जब आपके वोट गलत हाथों में गए तो न केवल मुजफ्फरनगर बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अराजकता की आग में झोंक दिया गया। पूरे क्षेत्र की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।स्थिति इतनी खतरनाक थी कि लोग यहां आने से डर रहे थे। जब आपका वोट सही हाथों में गया, सही पार्टी को गया तो अराजकता खत्म हो गई।
बताते चलें कि मथुरा सांसद हेमा मालिनी को भारतीय जनता पार्टी ने फिर से चुनावी मैदान में उतारा है।जब से अरुण गोविल को मेरठ से प्रत्याशी बनाया गया है तब से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।भाजपा का लक्ष्य है कि पश्चिमी यूपी की 27 लोकसभा सीटों में से 24 सीटों पर जीत का परचम लहराया जाए। 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी से भाजपा केवल 19 लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहरा पाई थी। पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी से भाजपा को 5 लोकसभा सीटों का नुकसान झेलना पड़ा था।इसी लिहाज से सीएम योगी पश्चिमी यूपी में खासा एक्टिव नजर आ रहे हैं।पीएम मोदी भी मेरठ से चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं।
➡लखनऊ- CPL डायग्नोस्टिक सेंटर के सुधीर सिंह की मनमानी, बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहा CPL डायग्नोस्टिक सेंटर, CPL डायग्नोस्टिक सेंटर में फायर एग्जिट की सुविधा नहीं,CPL डायग्नोस्टिक सेंटर में कोई पर्मानेंट डॉक्टर नहीं बैठते ,टेक्नीशियन और डॉक्टर की मोहर के भरोसे चल रहा CPL, बेसमेंट में आग लगी तो बाहर निकलने का दूसरा रास्ता नहीं, इंजीनियरिंग कॉलेज के सहारा स्टेट मोड़ पर CPL डायग्नोस्टिक सेंटर।
➡लखनऊ- सपा कार्यालय पहुंचे अतुल प्रधान,मेरठ से कई नेता, कार्यकर्ता सपा कार्यालय पहुंचे,मेरठ से भानु प्रताप सिंह का आज टिकट कटा,आज ही मेरठ के लिए नए प्रत्याशी का एलान होगा,मेरठ में भानु के विरोध के बाद टिकट काटा गया।
➡लखनऊ- सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सपा दफ्तर पहुंचे, कल रामपुर और मुरादाबाद गए थे नरेश उत्तम ,कल की पूरी रिपोर्ट अखिलेश यादव को देंगे नरेश उत्तम , थोड़ी देर में अखिलेश यादव पहुंचेंगे सपा दफ्तर।
➡मुजफ्फरनगर- सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान,प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोले सीएम योगी,जो विरासत हमारे पास वो किसी के पास नहीं- सीएम,इस पौराणिक भूमि को मैं नमन करता हूं- सीएम,हमारे पास हजारों वर्षों की विरासत है – सीएम योगी,चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिला- सीएम योगी,बहुत पहले ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था- सीएम,पीएम मोदी ने भारत रत्न सम्मान दिया – सीएम,2014 के बाद किसानों के लिए काम हुआ – सीएम,2014 से पहले भी काम किया जा सकता था- सीएम,संजीव बालियान के समर्थन में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन,आज यूपी में निवेश आ रहा, विकास हो रहा- सीएम,पहले लोग उत्तर प्रदेश आने से डरते थे – सीएम योगी,500 साल बाद आस्था को सम्मान मिला – सीएम ,अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया- सीएम योगी,मोदी की गारंटी मतलब विकास – सीएम योगी।
➡भदोही- माफिया पूर्व MLA विजय मिश्रा पर सरकार का हंटर,करीब 1 अरब, 13 करोड़, 5 लाख की तीन इमारतें कुर्क,दामाद हरिशंकर के नाम दर्ज इमारत जब्त की गई ,35 करोड़ 5 लाख की प्रयागराज स्थित इमारत ज़ब्त,बेटे विष्णु मिश्रा के नाम दर्ज 8 करोड़ की बिल्डिंग कुर्क,नई दिल्ली के आनंद लोक स्थित 8 करोड़ की बिल्डिंग कुर्क,पत्नी, बेटी सीमा व दामाद के नाम दर्ज भवन जब्त,नई दिल्ली के सरिता बिहार में 70 करोड़ का भवन ,प्रयागराज स्थित इमारत में संचालित हो रहा था साकेत हॉस्पिटल,मुनादी कराकर नोटिस चस्पा कर इमारतों को किया सील,हत्या, दुष्कर्म समेत दर्ज हैं 83 गम्भीर अपराध के मामले।
➡नोएडा- आपसी विवाद में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की,प्रेमी के रूम पर होली सेलिब्रेट करने पहुंची थी प्रेमिका,दोनों में विवाद के बाद प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम,प्रेमिका की हत्या के बाद खुद पर किया ब्लेड से वार,पुलिस ने घायल आरोपी को हॉस्पिटल में कराया भर्ती,नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र की घटना।
➡कौशाम्बी- शराब के नशे में धुत स्कूल वाहन दुकान में चढ़ाया,स्कूल वाहन चालक ने सब्जी की दुकान पर चढ़ाया,सब्जी की दुकान समेत कई लोगों को मारी टक्कर,हादसे में सब्जी खरीद रहे लोग हुए जख़्मी,घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया,मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया,खराज थाना के नगर पालिका भरवाऱी का मामला।
➡पीलीभीत- वरुण गांधी ने पीलीभीत की जनता को खुला पत्र लिखा,वरुण ने लिखा "कोई भी कीमत चुकानी पड़े वो तैयार हैं,जनता की आवाज उठाने से कोई नहीं रोक सकता- वरुण,पीलीभीत से रिश्ता बना रहेगा, आशीर्वाद दीजिए – वरुण,वरुण के इस खुले पत्र के कई मायने तलाशे जा रहे हैं,कल जितिन प्रसाद के नामांकन में वरुण शामिल नहीं हुए।
➡चित्रकूट- हत्या के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़,नाबालिग बच्चे की हत्या के आरोप में था फरार,पुलिस ने आरोपी बदमाश को मारी पैर में गोली,पुलिस की गोली से घायल हुआ एक बदमाश,बच्चे की हत्या कर देवांगना के जंगल में फेंका था,घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती,सरधुवा थाना पुलिस ने बदमाश को मारी गोली।
➡सुल्तानपुर- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,पुलिस की फायरिंग में बदमाश को लगी गोली,मोतिगरपुर सीएचसी में कराया गया भर्ती,पेट्रोल पंप लूटकांड में शामिल था बदमाश,पकड़ा गया बदमाश मान सिंह,उसका साथी अरेस्ट,मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में हुई बदमाशों से मुठभेड़।
➡इटावा- दबंग जिम संचालक ने दलित मजदूर की पिटाई की,मजदूरी के पैसे मांगने पर मजदूर को जमकर पीटा,दबंग ने जातिसूचक गालियां देकर की जमकर मारपीट,CCTV कैमरे में कैद है पिटाई की वारदात,पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में दी तहरीर,भरथना कस्बा के जवाहर रोड का मामला।
➡अलीगढ़- बीएसपी ने अलीगढ़ लोकसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा की,गुफरान नूर को बीएसपी ने बनाया अलीगढ़ लोकसभा प्रत्याशी,बीएसपी ने पूर्व सांसद अलीगढ़ ने की प्रत्याशी के नाम की घोषणा,अलीगढ़ 15 लोकसभा प्रत्याशी गुफरान नूर के नाम की घोषणा,गुफरान नूर AIMIM के जिला अध्यक्ष,महापौर प्रत्याशी रह चुके हैं।
➡देहरादून- चुनाव को लेकर गृह सचिव दिलीप जावलकर की बैठक,पुलिस मुख्यालय में आला पुलिस अफसरों संग बैठक की,लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई,चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी साझा की,DGP अभिनव कुमार समेत सभी आला अधिकारी रहे मौजूद।
➡दिल्ली- दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज का बयान,BJP केजरीवाल को फंसाना चाहती है – भारद्वाज,पंजाब,दिल्ली के MLA तोड़ना इनका मकसद- भारद्वाज,ये लोग हमसे लड़कर चुनाव नहीं हरा सकते- भारद्वाज,पंजाब के किसान बीजेपी से नफरत करते हैं- भारद्वाज।
➡हरियाणा- सावित्रि जिंदल ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया,ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरमैन हैं सावित्री जिंदल,देश की सबसे अमीर महिला हैं सावित्री जिंदल,2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की है नेटवर्थ,विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रहीं सावित्री।
*,अरविंद केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग वाली याचिका दिल्ली HC ने की खारिज।
.
*गुरुवार, 28 मार्च2024
🔸भ्रष्टाचारियों ने जो भी धन लूटा है, उसे जनता को लौटाने की दिशा में काम कर रहा हूं: पीएम मोदी
🔸राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, कहा- बेरोजगारी-बेबसी का नाम है भाजपा
🔸Toll Tax पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- हम खत्म करने वाले हैं टोल
🔸दिल्ली HC से केजरीवाल को नहीं मिली राहत, गिरफ्तारी के खिलाफ अब 3 अप्रैल को होगी सुनवाई
🔸भारत से दुश्मनी के बाद मालदीव में जल संकट, गिड़गिड़ाया तो मिली राहत
🔸केजरीवाल जेल से नहीं चला सकते सरकार, LG ने कर दिया साफ इनकार
🔸कांग्रेस की आठवीं लिस्ट में 14 लोकसभा कैंडिडेट के नाम, रायबरेली और अमेठी पर सस्पेंस बरकरार
🔸Lok Sabha ELection 2024 : कांग्रेस को झटका, राजस्थान की राजसमंद सीट से उम्मीदवार सुदर्शन सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
🔸IndiGo flight accident: IndiGo विमान ने Air India Express के विमान को मारी टक्कर, रोस्टर से हटाए गए दो पायलट
🔸बीजेडी ने 9 लोकसभा और 72 विधानसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, सीएम नवीन पटनायक हिंजिली से चुनाव लड़ेंगे
🔸Lok Sabha elections 2024 : कंगना की फोटो लगाकर मंडी का भाव पूछने पर सुप्रिया श्रीनेत को चुनाव आयोग का नोटिस
🔸 *“ आर्थिक बदहाली से गुजर रहे पाकिस्तान को हुआ 'दिव्य ज्ञान', सुधारना चाहता है भारत के साथ रिश्ते*
🔸Election 2024: सांसद नवनीत राणा भाजपा में शामिल, पार्टी ने महाराष्ट्र की अमरावती सीट से उम्मीदवार किया है घोषित
🔸 *इंडियन आर्मी के चीफ बोले- हमारी तैयारी का स्तर ऊंचा:कहा- पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर सेना की कड़ी नजर; मुद्दों का समाधान बातचीत से निकले*
🔸 *निर्मला सीतारमण बोलीं- मेरे पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं:आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से लड़ने का ऑप्शन मिला था, लेकिन मैंने इनकार कर दिया*
🔸विदेश मंत्री जयशंकर ने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के लिए मलेशियाई प्रधानमंत्री के 'विजन' को सराहा
🔸भाजपा ने ताश के पत्तों की तरह छांटे टिकट, पिछली बार चुने गए 116 सांसद चुनाव मैदान से बाहर
🔸अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी को लेकर भारत ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब
🔹SRH vs MI : आईपीएल का सबसे बड़ा रन चेज नहीं कर पाई मुंबई, 31 रन से हारी
🔹IPL: हैदराबाद-मुंबई मैच में लगे 38 छक्के, इससे पहले किसी T20 में नहीं हुआ था ऐसा, कुल 523 रन का भी बना रिकॉर्ड
🔹 *मुंबई इंडियंस के खिलाफ ट्रेविड हेड का तूफान,IPL में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड।
➡️ अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता के अनुसार, केजरीवाल पूरे देश को सबूत के साथ सच बताएंगे कि तथाकथित शराब घोटाले का पैसा कहां है। केजरीवाल इस बात का खुलासा 28 मार्च को कोर्ट के सामने करेंगे।
➡️ वाराणसी की रियल एस्टेट कंपनी विनायक ग्रुप का कच्चा चिट्ठा वाराणसी विकास प्राधिकरण ने ईडी को सौंप दिया है। दस्तावेजों में विनायक ग्रुप के प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई है। वहीं, आयकर विभाग ने भी ईडी से विनायक ग्रुप की बेनामी एक्ट में जब्त संपत्तियों की जानकारी साझा की है। अब ईडी के अधिकारी विनायक ग्रुप के सभी साझीदारों की संपत्तियों की सूची बना रहे हैं, साझीदारों में सपा विधायक अबू आजमी का नाम भी शामिल हैं।
➡️ हाईकोर्ट के आदेश पर आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा बुधवार को ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करना था, लेकिन तौकीर रजा के अधिवक्ता आशीष सिंह ने उनकी बीमारी का हवाला देते हुए जिला जज की अदालत में अर्जी लगाई, जहां कोर्ट ने अर्जी लेने से इंकार कर दिया।
➡️ रामपुर में एक मेकअप आर्टिस्ट ने अपने साथ गैंगरेप का आरोप लगाया है। युवती ने जिला पंचायत सदस्य समेत 12 लोगों के खिलाफ अपहरण के बाद मारपीट और गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। दिल्ली में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद उसे ट्रेन में बैठाकर दिल्ली भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने गैंगरेप के मामले में जिला पंचायत सदस्य इम्तियाज हुसैन चिंटू, समेत आठ नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटनास्थल रामपुर होने के कारण केस रामपुर जिले के थाना शहजाद नगर ट्रांसफर किया गया। पीड़िता के अनुसार 13 मार्च 2024 को कचहरी से कागजात निकलवाकर जा रही। इस दौरान पीड़िता के रिश्ते में मामा लगने वाले इम्तियाज, इरफ़ान, अफसर और असरार हुसैन ने रास्ते से उसका अपहरण कर लिया। ये सब पीड़िता को बंधक बनाकर अपने गाँव ले गए। यहाँ इन्होंने पीड़िता को बेल्ट, थप्पड़ों और लात-घूंसों से बेरहमी से मारा और बारी-बारी पीड़िता से गैंगरेप किया।
➡️ 31 मार्च को दिल्ली में 'INDI' गठबंधन की रैली।केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रैली 'INDI' गठबंधन की रैली में शामिल होगी TMC।
➡️ राजस्थान।कोटा में फिर लखनऊ की सौम्या, कोचिंग छात्रा ने किया सुसाइड, नीट की तैयारी कर रही थी छात्रा, कमरे में फांसी लगाकर दी जान।3 महीने में आत्महत्या का 7वां मामला ।
➡️ BJP की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह का नाम..रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी का भी नाम।
➡️ लोकसभा चुनाव से पहले पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ गई है. कांग्रेस में विलय के बाद भी पूर्णिया की सीट उनके हाथ से निकल गई. आरजेडी ने यहां बीमा भारती के रूप में अपना उम्मीदवार उतार दिया है. इस पर एक सवाल के जवाब में पप्पू यादव ने कहा कि 'दुनिया छोड़ दूंगा, पूर्णिया नहीं छोड़ूंगा'
➡️ बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अंतरराष्ट्रीयस्तर पर सबसे मजबूत बीमा ब्रांड के रूप में उभरी है। ब्रांड फाइनेंस इंश्योरेंस 100 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी का ब्रांड मूल्य 9.8 अरब अमेरिकी डॉलर पर बना हुआ है। साथ ही ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स स्कोर 88.3 और संबद्ध एएए ब्रांड स्ट्रेंथ रेटिंग भी है। ब्रांड फाइनेंस इंश्योरेंस के बयान के अनुसार, एलआईसी के बाद सूची में कैथे लाइफ इंश्योरेंस को दूसरे सबसे मजबूत ब्रांड के रूप में दर्शाया गया है। कैथे लाइफ इंश्योरेंस का ब्रांड मूल्य नौ फीसदी बढ़कर 4.9 अरब डॉलर हो गया है। इसके बाद एनआरएमए इंश्योरेंस है, जिसका ब्रांड मूल्य 82 फीसदी बढ़कर 1.3 अरब डॉलर हो गया है।
➡️ पंजाब।मोगा में कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट,अमोनिया गैस लीक होने से ब्लोस्ट। ब्लास्ट के बाद दीवार गिरी ,कोकरी हेरा रोड पर कृष्णा कोल्ड स्टोर में हुआ है ब्लास्ट।कोल्ड स्टोर के अंदर खड़ी ब्रीजा कार दबी दीवार के नीचे, जानी नुकसान होने से रहा बचाव।फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर पाया काबू।
➡️लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम,मुजफ्फरनगर,शामली में प्रबुद्ध सम्मेलन में करेंगे शिकायत ,सहारनपुर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे ,सुबह 11.35 बजे जानसठ रोड पर प्रबुद्ध सम्मेलन , स्कॉटिश इंटरनेशनल कैराना रोड शामली में कार्यक्रम, शाम 4 बजे जन मंच प्रेक्ष्यागृह, सहारनपुर में सम्मेलन।
➡️लखनऊ- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का 4 दिवसीय अमेठी दौरा ,आज सुबह 8.55 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी स्मृति ईरानी ,सुबह 11 बजे ग्राम कटरा पहुंचेंगी स्मृति ईरानी ,सुबह 11.30 बजे ग्राम भादर पहुंचेंगी स्मृति ईरानी ,दोपहर 12 बजे संग्रामपुर पहुंचेंगी स्मृति ईरानी,दोपहर 12.55 बजे ग्राम कटरा हुलासी पहुंचेंगी स्मृति ,स्मृति ईरानी अमेठी ब्लाक के गांवों का करेंगी भ्रमण , कार्यकर्ताओं के घर पहुंच कर शोक-संवेदना व्यक्त करेंगी।
➡️सुल्तानपुर- पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,बदमाश मानसिंह पुलिस की गोली लगने से घायल ,एक अन्य बदमाश अखंड प्रताप भी हुआ गिरफ्तार ,घायलों को इलाज के लिए कराया गया अस्पताल में भर्ती ,दोनों पर पेट्रोल पंप पर लूट सहित आधा दर्जन केस दर्ज, जनपद के मोतीगरपुर थानाक्षेत्र में हुई है मुठभेड़।
➡️बहराइच- अपने परिजनों से मिली खोई हुई 5 वर्षीय बालिका,सुजौली पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली ,घर के बाहर खेलते समय रास्ता भूल भटक गई थी ,एक निवासी ने जंगल की तरफ जाने की सूचना दी ,पुलिस और ग्राम प्रधान ने तत्परता दिखाते हुए तलाश शुरू की, जिले के थाना सुजौली थाना क्षेत्र का है पूरा मामला।
➡️बंगलूरू- नोएडा का सीए 168 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी में गिरफ्तार, 11 कंपनियों से धोखाधड़ी करने का है आरोप, पुलिस ने कुवैत से लौटते ही हिरासत में लिया, आरोपी ने कमीशन में लिए थे पांच करोड़ रुपए।
➡️दिल्ली- अरविंद केजरीवाल 28 मार्च को बड़ा खुलासा करेंगे, शराब घोटाले में मनी ट्रेल पर आज बड़ा खुलासा करेंगे,केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में खुलासा करेंगे ,मामले में सुनीता केजरीवाल का बयान आया सामने ,कई छापों के बावजूद कुछ नहीं मिला-सुनीता,दो साल में ईडी को कोई पैसा नहीं मिला-सुनीता ,हमारे अपने घर से केवल 73000 रुपये बरामद हुए , सीएम शराब घोटाले के पैसे का खुलासा करेंगे-सुनीता।
*28 मार्च 2024 , बृहस्पतिवार
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी पुराने केस में जीत होगी। साथ ही नए केस मिल सकते हैं। बच्चों के लिए अहम फैसला ले सकते हो ।आप जीवनसाथी से अपनी समस्या साझा करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान दें सकते हैं जिससे परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। किसीकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें । मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें । ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
*कृपया ध्यान दें-
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी
*आज दिनांक -
* 28 मार्च 2024
*बृहस्पतिवार
*नई दिल्ली अनुसार
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया - 18:59 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* स्वाति - 18:38 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* विष्टि - 18:59 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* हर्शण - 23:11 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 06:15
*🌄सूर्यास्त-* 18:37
*🌙चन्द्रोदय-* 21:27
*🌛चन्द्रराशि-* तुला - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:01 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 13:59 से 15:31
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*विशेष-
*आज बृहस्पतिवार को - चैत्र बदी तृतीया 18:59 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 06:02 से 18:57 तक , कल्पादि , छत्रपति शिवाजी जयन्ती ( तिथि के अनुसार ) , गुरु श्री अंगद देव ज्योति ज्योत / स्मृति दिवस ( तारीखानुसार - कन्फर्म नहीं) , श्री गोरखप्रसाद गणितज्ञ जयन्ती , चौ. बंसीलाल स्मृति दिवस , श्री हरी देव जोशी स्मृति दिवस व राष्ट्रीय नौवहन दिवस।
*कल शुक्रवार को - चैत्र बदी चतुर्थी 20:23 तक पश्चात् पंचमी शुरु।
*आज की वाणी-
घासमुष्टिं परगवे
दद्यात् संवत्सरं तु यः ।
अकृत्वा स्वयमाहारं
व्रतं तत् सार्वकामिकम् ॥
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६९
*अर्थात् -
जो एक वर्ष तक प्रतिदिन स्वयं भोजन के पहले दूसरे की गाय को एक मुट्ठी घास खिलाता है, उसका वह व्रत समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाला होता है ।
*28 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-
1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर पर हमला कर बाजबहादुर को हरा दिया था।
1795 – पोलैंड का विभाजन हुआ।
1809 – मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई।
1854 – ब्रिटेन और फ्रांस ने रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध की घोषणा की।
1914 – जापानी जहाज 'कामागाटामारु हांगकांग से 372 युवकों को लेकर कनाडा के वेंकूवर के लिए रवाना हुआ। इनमें अधिकतर सिख युवक थे।
1917 – प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना हुई।
1922 – अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया।
1930 – तुर्की के बहुत से शहरों का नाम बदला गया। इसी दिन से राजधानी 'अंगोरा' को 'अंकारा' और 'कॉन्सटानिनोपल' का नाम बदल कर 'इंस्तांबुल' कर दिया गया।
1939 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने पोलैंड के साथ एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने संबंधी पांच साल पुराने समझौते को तोड़ा।
1939 – स्पेन में गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
1941 – नजरबंदी में रह रहे नेताजी सुभाषचंद्र बोस कलकत्ता से भागकर बर्लिन पहुंचे।
1959 – चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।
1962 – सीरिया में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति नाजिम अल-कुद्सी देश छोड़कर भागे।
1965 – डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग ने काले अमेरिकियों के अधिकारों के लिए एलाबामा की राजधानी मॉटगुमरी में 25 हजार लोगों के साथ मार्च निकाला।
1972 – तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया।
1981 – थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इंडोनेशियाई आतंकवादियों ने एक विमान का अपहरण कर लिया।
1982 – अल सल्वाडोर में संविधान सभा चुनने के लिए पहली बार स्वतंत्र चुनाव हुए।
1999 – विनस विलियम्स ने बहन सेरेने को हराकर लिप्टन कप जीता। 115 साल में यह पहला मौका आया।
2000 - वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
2005 - इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।
2006 - अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
2007 - अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
2008 - केन्द्र सरकार ने चालीस उत्पादों के निर्यात से रियासतें समाप्त करने की घोषणा की।
2011- देश में बाघों की संख्या बढ़ी। वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी जो 21 फ़ीसदी बढ़कर 1706 हो गई है।
2013 – इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ। दुनियाभर में इंटरनेट की रफ्तार धीमी।
2015- साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
2019 - अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को मिला ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का बोडले मैडल (27 मार्च भी हो सकती है तारीख )।
2019 - बांग्लादेश: ढाका में 22 मंजिला इमारत में लगी आग, 25 लोगों की मौत, 70 घायल।
2019 - अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के शोधकर्ताओं / वैज्ञानिकों ने शरीर से बिजली बनाने की तकनीक खोजी।
2020 - केंद्र ने कोविड - 19 महामारी से निपटने के लिए एक विशेष राष्ट्रीय कोष पी.एम. केयर्स बनाया। प्रधानमंत्री ने लोगों से इसमें योगदान देने की अपील की, अभिनेता अक्षय कुमार ने 25000000₹ देकर मिशाल पेश की ।
2020 - “अर्थ ऑवर” सायंकाल को 8:30 से 9:30 बजे के बीच मनाया गया आमतौर पर मार्च के अन्तिम शनिवार को मनाते हैं।
2021 - भारत और अमरीकी नौसेनाओं के बीच दो दिन का पासेक्स अभ्यास बंगाल की खाड़ी में शुरू हुआ।
2021 - पीएम मोदी के दौरे के खिलाफ इस्लामिक गुटों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।
2021 - भारत ने 6 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीकों के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
2022 - प्रमोद सावंत ने सोमवार को लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2022 - त्रिपुरा के एक समुदाय को जनजातियों की सूची में शामिल करने के लिए लाया गया संशोधित संविधान आदेश विधेयक लोकसभा में पारित हुआ।
2022 - राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह II में वर्ष 2022 के लिए 74 विशिष्ट हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। सूची में 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री शामिल।
2023 - भारत को पहला 'अग्निवीर बैच' मिला , INS चिल्का पर पासिंग परेड हुई।
2023 - क्वांटम तकनीक में नवीनतम प्रगति शिक्षण के लिए आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय क्वांटम संचार सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन हुआ।
2023 - जी20 के सांस्कृतिक कार्य समूह (CWG) ने वैश्विक विषयगत वेबिनार सांस्कृतिक संपदा के संरक्षण व बहाली आयोजित किया।
*28 मार्च को जन्मे व्यक्ति-
1868 – प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का जन्म हुआ।
1896 - गोरख प्रसाद - गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक थे।
1965 - बिश्वेश्वर टुडू - राज्य मंत्री भारत , (जनजातीय मामलों के मंत्रालय , जल शक्ति मंत्रालय)।
1972 - एबिय जे जोस, भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता।
1982 - सोनिया अग्रवाल, भारतीय अभिनेत्री।
*28 मार्च को हुए निधन-
1552 - गुरु अंगद देव, सिक्खों के दूसरे गुरु (29 मार्च का भी वर्णन इसलिए कन्फर्म नहीं)।
1941 - कावासजी जमशेदजी पेटिगारा, भारतीय पुलिस आयुक्त।
1959 - काला वेंकटराव, दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्त्ता थे।
1961 - छत्ता सिंह - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय थल सेना की 9वीं भोपाल इनफैंट्री में सिपाही थे।
1969 - सं.रा. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन।
1995 - हरी देव जोशी - राजस्थान के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।
2002 - एफ़. एन. सूजा - जाने-माने भारतीय चित्रकार थे।
2006 - वेथाथिरी महर्षि, भारतीय दार्शनिक।
2006 - बंसीलाल - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।
2008 - आस्कर विजेता व पटकथा लेखक ऐबीमैन का निधन।
2012 - पीएस अप्पू- एक भारतीय सिविल सेवक थे जो लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निर्देशक पद से सेवानिवृत्त हुए।
2023 - अमेरिकी फुटबॉल अधिकारी बिल लेवी (76) का निधन हुआ।
2023 - जर्मन फ़ुटबॉल खिलाड़ी मैनफ़्रेड शेफ़र (80) का निधन हुआ।
*28 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-
🔅 छत्रपति शिवाजी जयन्ती ( तिथि के अनुसार )।
🔅 गुरु श्री अंगद देव ज्योति ज्योत / स्मृति दिवस ( तारीखानुसार - कन्फर्म नहीं)।
🔅 श्री गोरखप्रसाद गणितज्ञ जयन्ती।
🔅 चौ. बंसीलाल स्मृति दिवस।
🔅 श्री हरी देव जोशी स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय नौवहन दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी-
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
➡लखनऊ- प्रथम चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि खत्म, प्रथम चरण की 8 सीटों पर 155 नामांकन भरे गए,मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा 38 नामांकन भरे गए, सहारनपुर में 13, कैराना में 17 नामांकन भरे गए, बिजनौर लोकसभा सीट पर 23,नगीना पर 12 नामांकन, मुरादाबाद और रामपुर लोकसभा सीट पर 18-18 नामांकन, पीलीभीत लोकसभा सीट पर 16 नामांकन दाखिल हुए।
➡लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का कल का कार्यक्रम, मुजफ्फरनगर,शामली में प्रबुद्ध सम्मेलन में करेंगे शिरकत, सहारनपुर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे, सुबह 11.35 बजे जानसठ रोड पर प्रबुद्ध सम्मेलन, स्कॉटिश इंटरनेशनल कैराना रोड शामली में कार्यक्रम, शाम 4 बजे जन मंच प्रेक्ष्यागृह, सहारनपुर में सम्मेलन।
➡लखनऊ- चार पहिया गाड़ी में आग लगाकर बदमाश फरार, घर के पास खड़ी गाड़ी में आग लगाकर हुए फरार, गाड़ी का शीशा तोड़ पेट्रोल डालकर लगा दी आग, बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पीड़ित ने थाना पारा में तहरीर देकर लगाई गुहार।
➡लखनऊ- कार्यक्रम धरना, दौड़ जैसे आयोजन को लेकर गाइडलाइन, अब आयोजनों के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर, पुलिस कमिश्नर लखनऊ के निर्देश पर बनी नई व्यवस्था
आयोजनों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा, Lucknowpolice.up.gov.in पर जाकर कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, 1 अप्रैल से ऑफलाइन आवेदन अब से एक्सेप्ट नही होंगे।
➡लखनऊ- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा कल, सुबह 8.55 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी स्मृति ईरानी, सुबह 11 बजे ग्राम कटरा पहुंचेंगी स्मृति ईरानी, सुबह 11.30 बजे ग्राम भादर पहुंचेंगी स्मृति ईरानी, दोपहर 12 बजे संग्रामपुर पहुंचेंगी स्मृति ईरानी, दोपहर 12.55 बजे ग्राम कटरा हुलासी पहुंचेंगी स्मृति।
➡लखनऊ- राजधानी में अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, महिला मीना रस्तोगी की सड़क हादसे में मौत, गाजीपुर थाना क्षेत्र की फैजाबाद रोड पर हादसा,चालक की तलाश में CCTV खंगाल रही पुलिस।
➡एटा- अज्ञात महिला का सर कटा शव मिलने से सनसनी, सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, महिला के शव की पुलिस शिनाख्त करने में जुटी, मिरहची क्षेत्र के सिरसा टिप्पू नहर के पास की घटना।
➡आगरा- दो पक्षों में झगड़ा जमकर चले लाठी डंडे, चार लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, नशे में गाली गलौज करने को लेकर हुआ विवाद, चिकित्सकों द्वारा घायलों का किया गया इलाज, थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव पिथौरा का मामला।
➡अमरोहा- RLD प्रमुख जयंत चौधरी कल जाएंगे अमरोहा, बीजेपी प्रत्याशी कंवर सिंह के लिए करेंगे जनसभा, 12:10 बजे जयंत चौधरी पहुंचेंगे अमरोहा, रजबपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित, आरएलडी के आने से बीजेपी और मजबूत- तंवर, तैयारियों को लेकर कंवर सिंह ने लिया जायजा।
➡प्रतापगढ़- लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बेकाबू कार पलटी, सड़क पार कर रहे लोगों को बचाने में बेकाबू हुई कार, कार पलटने से ड्राइवर और तीन महिलाएं घायल, घायलों को लालगंज ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती, लालगंज के नयापुरवा के पास राजमार्ग की घटना।
➡बदायूं-छात्रा से युवक स्कूल जाते समय करता छेड़छाड़, युवक जबरन फोन पर बात करने का बनाता दबाव, छात्रा ने घर पहुंच कर माता-पिता को बताई आप बीती, पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की,फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ढरेला एक गांव का मामला।
➡सोनभद्र- बभनी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आर्म्स एक्ट में दोषी करार, प्रतिनिधि राजन समेत 2 लोग आर्म्स एक्ट में दोषी करार, पुलिस द्वारा कस्टडी में लेकर दोनों आरोपी को भेजा जेल, 5 अप्रैल को कोर्ट सुनाएगी सभी आरोपियों को सजा, 2012 में युवा ने वकील की गोली मारकर की थी हत्या, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एहसानुल्लाह खां ने सुनाया फैसला।
➡सीतापुर- जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे सीतापुर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर किए दर्शन, यूपी की 80 में 80 सीट जीतने- स्वतंत्र देव सिंह, जो शेष काम बचे हैं उनको भी सरकार पूरा करेगी- मंत्री,जिनको नौकरी नहीं मिली है उनको नौकरी देगी सरकार,परिवारवाद पार्टी खत्म होने की कगार पर- स्वतंत्र देव।
➡मैनपुरी- होली के हुड़दंगियों का फायरिंग करते वीडियो वायरल, मंदिर वेबर कैंपस के पास का बताया जा रहा वीडियो, वायरल वीडियो की जांच में जुटी बेबर पुलिस, दो पक्ष में विवाद के बाद हुई थी होली पर फ़ायरिंग, थाना बेबर के मोटा रोड का बताया जा रहा मामला।
➡मेरठ- खरदौनी गांव में पकड़ी तमंचा फैक्ट्री, कासिम के घर में चल रही थी अवैध फैक्ट्री, पुलिस ने मौके से 2 को किया गिरफ्तार, निर्मित और अर्धनिर्मित तमंचे बरामद हुए, तमंचे निर्माण से जुड़ी मशीनें भी बरामद, इंचौली थाना क्षेत्र में है खरदौनी गांव।
➡फ़िरोज़ाबाद- टूंडला के सुभाष चौराहा पर 2 पक्षों में हुई मारपीट, दोनों ही पक्षों की तरफ से महिला, पुरुष भिड़ गए, पुलिस ने लड़ रहे दोनों पक्षों को किया अलग, पुलिस ने 4 युवकों को पकड़ कर भेजा थाना टूंडला।
➡बलरामपुर- आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायत करने तथा उसके निस्तारण हेतु ऑनलाइन सी-विजिल एप विकसित किया गया, सी-विजिल एप पर कर सकते हैं निर्वाचन सम्बन्धी शिकायतें ।
➡श्रावस्ती- किसान को हुई 5 साल की सजा, बैंक को धोखा देकर निकाले थे 19 हज़ार रुपए, फर्जी खतौनी बनाकर लिया था कर्ज़, 2000 साल में सोनवा थाने में दर्ज हुआ था केस, CJM न्यायालय ने सुनाई सजा।
➡कौशाम्बी- कई घरों में अचानक आग लगने से हड़कंप, आग लगने से बच्ची की जलकर मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सिराथू तहसील के रामपुर मडूकी की घटना।
➡दिल्ली- के.कविता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा,शराब नीति घोटाले में 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत, जेल में के कविता को कई चीजों के इस्तेमाल की अनुमति, न्यायिक हिरासत में भेजते समय चिकित्सा आधार पर अनुमति,कविता को दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया,घर का बना खाना,आरामदायक गद्दा,कपड़े, चादर की इजाजत, एक कलम और कागज की शीट,आभूषण पहनने की इजाजत।
➡दिल्ली- मुरादाबाद रामपुर टिकट विवाद में कूदे जावेद अली, आज़म खां का नाम लिए बिना एक्स पर किया पोस्ट, नवाबों के दौर में भी मुरादाबाद रामपुर के अधीन नहीं था-जावेद, अब मुरादाबाद रामपुर के आधीन है-जावेद अली, जावेद अली चाहते थे एसटी हसन ही चुनाव लड़ें, पार्टी लाइन के खिलाफ उनके बयान को लेकर काफी चर्चा, जावेद अली सपा में प्रो.रामगोपाल के करीबी माने जाते हैं।
➡दिल्ली- लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त, बीजेपी ने प्रदेश चुनाव प्रभारी,सह प्रभारी नियुक्त किए, उत्तर प्रदेश में 3 सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किए, रमेश बिधूड़ी, संजय भाटिया यूपी सह चुनाव प्रभारी, संजीव चौरसिया भी यूपी सह चुनाव प्रभारी नियुक्त।
आगरा ब्रेकिंग।
आगरा के निजी स्कूलों में कक्षा 1 का बैग 7 से 8 हजार रुपये में तैयार हो रहा है।
यानी पहली क्लास के बच्चे की सारी किताबें, कापियां, स्टेशनरी आदि का खर्चा 7 हजार रुपये से शुरू हो रहा है।
वहीं 5वीं क्लास तक के बच्चों का बुक सैट 10 हजार रुपये तक में मिल रहा है, निजी प्रकाशकों की किताबों के रेट काफी महंगे हैं।
निजी प्रकाशकों की किताबों के साथ ही नोट बुक यानी कापियों को भी स्कूल से लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
एक कॉपी का रेट जो बाजार में 30 से 40 रुपये है वो स्कूलों में 50 रुपये तक में मिल रही हैं, कई स्कूलों ने अपनी यूनिफार्म भी बदल दी है।
*सरकार का कोई ध्यान नहीं शिक्षानीति पर, बच्चों के मां बाप हो रहे परेशान।
*#आगरा*
बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.
Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789