Good Daily News...


रविवार, 29 अक्टूबर 2023

भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला आज, इकाना स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा मैच

 


लखनऊ।


 

भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला आज, इकाना स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा मैच


➡देश-विदेश,देश के कई राज्यों से दर्शक पहुंच रहे इकाना


➡मैच देखने लखनऊ इकाना स्टेडियम पहुंच रहे हैं दर्शक


➡स्टेडियम के बाहर सुबह से ही पहुंचने लगे दर्शक


➡भारत लगातार 5 मैच जीतने के बाद दूसरे स्थान पर


➡इंग्लैंड को पांच मैचों में चार बार मिली है हार


➡एक मैच जीतने के बाद दसवें स्थान पर इंग्लैंड


➡अखिलेश यादव भी मैच देखने पहुंच सकते हैं स्टेडियम


➡स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम


➡ड्रोन और सीसीटीवी से पुलिस करेगी निगरानी.

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- यूपी विधानमंडल के शीत सत्र में अनुपूरक बजट की तैयारी , वर्तमान वित्तीय वर्ष का पहले अनुपूरक बजट लाने की तैयारी, बजट से बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए होगी व्यवस्था , बीजेपी के लोक संकल्प पत्र के वादों को भी पूरा करने की कोशिश, 35 से 40000 करोड़ रुपए हो सकता है यूपी का अनुपूरक बजट, नवंबर के दूसरे पखवाड़े में सरकार बुला सकती है शीतकालीन सत्र, वित्त विभाग 2023-24 के पहले अनुपूरक बजट की तैयारी में जुटा, अयोध्या में चल रही परियोजनाओं के लिए भी होगा खास इंतजाम, राम मंदिर लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर भी बजट में होगी व्यवस्था।


➡लखनऊ- समाजवादी पार्टी के कई नेता चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे, अखिलेश के निर्देश पर कई नेताओं की ड्यूटी लगाई गई, नरेश उत्तम पटेल समेत कई नेताओं को भेजा जाएगा , वरिष्ठ नेताओं की मध्य प्रदेश में ड्यूटी लगाई गई , गठबंधन की गांठ खुलने के बाद नेताओं को एमपी भेजा जाएगा, गठबंधन की बात न बनने पर चुनाव लड़ने की तैयारी में , सपा लगभग 85 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में, समाजवादी पार्टी के नेता 2 तारीख से एमपी में डेरा डालेंगे , अखिलेश यादव भी चुनाव प्रचार करने के लिए एमपी जाएंगे।


➡लखनऊ - जालसाज ने वकील को लगाया 4 लाख का चूना, शासकीय अधिवक्ता बनवाने का दिया था झांसा, आरोपी ने खुद को बताया था भाजपा का स्थानीय अध्यक्ष, गोमतीनगर विस्तार थाने में जालसाज के खिलाफ केस दर्ज, सरकारी वकील का पद दिलाने के नाम पर जालसाजी , हाईकोर्ट के अधिवक्ता से चार लाख रुपये ऐंठ लिए।


➡लखनऊ- यूपी के 35 जिलों में आयोजित पीईटी परीक्षा आज, पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक परीक्षा, दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा , 35 जिलों में 1000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाएं गए, एडमिट कार्ड, वैलिड फोटो आईडी प्रूफ अवश्य ले जाएं, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, डिजिटल वॉच न ले जाएं।


➡लखनऊ- ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ निकालेंगे प्रदेशव्यापी यात्रा, समाजवादी व्यापार सभा निकलेगी प्रदेश व्यापी पदयात्रा, फुटकर व छोटे दुकानदारों के समर्थन में निकालेंगे यात्रा, ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ निकाली जाएगी पदयात्रा, समाजवादी व्यापार सभा सभी जिलों के बाजारों में दे, सभी जिलों के बाजारों में पदयात्रा व्यापारी समाज को देगी संदेश।


➡लखनऊ- भाजपा के खिलाफ हमला तेज करेगी समाजवादी पार्टी, नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 1 नवंबर को होगी, बैठक में जातीय जनगणना को लेकर होगी चर्चा, पीडीए रणनीति के बारे में विस्तार से होगी चर्चा, अखिलेश समेत प्रमुख पदाधिकारी बैठक में करेंगे चर्चा, बैठक में 300 से ज्यादा पदाधिकारी हिस्सा लेंगे, भाजपा के वैचारिक प्रचार से निपटने के तौर तरीके बताएंगे।


➡लखनऊ- 1 नवंबर को होगी सपा राष्ट्रीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक, सपा की नवगठित कार्यकारिणी की होगी पहली बैठक, भाजपा की नीतियों को निशाने पर लिया जाएगा , आम चुनाव को लेकर बनेगी सपा की रणनीति, जातिगत जनगणना व पीडीए पर होगा खास फोकस, जिलों में बूथ कमेटियों के गठन, वोटर लिस्ट जैसे मुद्दों पर चर्चा, सपा प्रमुख पदाधिकारियों को देंगे जिम्मेदारी।


➡लखनऊ - चुनाव से पहले लखनऊ में नई चीज देखने को मिल रही हैं, कांग्रेस की तरफ से चलाई जा रही है मोहब्बत की दुकान, एक गाड़ी में मोहब्बत की दुकान बनाकर सड़कों पर निकाला, राहुल गांधी के तस्वीर गाड़ी में चारों तरफ लगाई गई है, कांग्रेस के कई नेताओं की तस्वीर भी लगाई गई है, मोहब्बत की दुकान की गाड़ी में बाबा साहेब की तस्वीर लगाई, दुकान की गाड़ी में महात्मा गांधी की बड़ी तस्वीर लगाई गई।


➡मथुरा - एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय का लंगड़ा अभियान जारी, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम, शेरगढ़ पुलिस की टटलू से मुठभेड़, नकली सोने की ईट का झांसा देकर ठगी करता था आरोपी, घटना को अंजाम देने जा रहे आरोपी से पुलिस से मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में लगी गोली, इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, शातिर बदमाश आमीर पर आधा दर्जन से अधिक केस हैं दर्ज, शेरगढ़ थाना क्षेत्र के छाता शेरगढ़ रोड की घटना।


➡सहारनपुर- स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिलने का मामला, 2 दिन पहले हरियाणा के यमुनानगर में पत्र मिला था, सहारनपुर जीआरपी, आरपीएफ भी अलर्ट जारी, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से भेजे गया था पत्र, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी दी , जीआरपी, आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की, डाक के माध्यम से 26 अक्टूबर को धमकी भरा पत्र भेजा गया, दीपावली पर सहारनपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिली, रेलवे पुलिस के साथ ही खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है।


➡देवरिया- मूर्ति विसर्जन के दौरान बार-बालाओं का अश्लील डांस , EO नगर पंचायत सलेमपुर हिमांशु प्रताप डांस करते दिखे, सड़क पर लगा भीषण जाम, भीड़ में फंसी एम्बुलेंस , सलेमपुर एसडीएम, सीओ व कोतवाल बने रहे मूक दर्शक, कोतवाली के सामने मेन हाईवे पर बार-बालाओं का डांस, आयोजकों के सामने प्रशासनिक अफसर लाचार दिखे, सोशल मीडिया में वीडियो जमकर हो रहा वायरल, सलेमपुर कोतवाली के सामने मेन हाईवे का मामला।


➡फर्रुखाबाद - बौद्ध महोत्सव में पहुंचे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान आया सामने, राम मंदिर उद्घाटन में विपक्ष को बुलाना चाहिए- स्वामी, राम मंदिर हजारों साल पुराना उद्घाटन किस बात का- मौर्य, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुराना मंदिर बन रहा- स्वामी , बीजेपी और धर्म के ठेकेदार दिखावे में कुछ और- मौर्य, रामजन्म भूमि बुद्ध की जमीन है- स्वामी प्रसाद , अयोध्या व साकेत दोनों एक ही जगह हैं- स्वामी, ईडी सीबीआई का बीजेपी कर रही दुरुप्रयोग- स्वामी।


➡आगरा - बैंक प्रबंधक हत्याकांड का मामला, हाई प्रोफाइल हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष बेटी समेत गिरफ्तार, आरोपी बृजेंद्र रावत और प्रियंका प्रयागराज से गिरफ्तार, प्रबंधक सचिन की हत्या के बाद शव को छुपाया था घर में, सचिन उपाध्याय की पीठ पर थे प्रेस के निशान, हत्या के पहले सचिन को किया था प्रताड़ित, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत की हुई थी पुष्टि, हत्या के बाद पत्नी प्रियंका हुई थी अस्पताल से गायब, प्रियंका का भाई कृष्णा पहले ही जा चुका है जेल, ताजगंज थाना क्षेत्र के राम रघु एकजोटिका का मामला।


➡फर्रुखाबाद - पीएसी जवान ने की आत्महत्या, इटावा के जवान सचिन कुमार ने की आत्महत्या, 2 संकिसा बौद्ध महोत्सव में लगाई गई थी ड्यूटी, पीएसी जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, एसपी, एएसपी समेत पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे मौके पर , पीएसी जवान की आत्महत्या की अधिकारी कर रहे जांच, मानसिक रूप से सिपाही सचिन था परेशान, जनपद हाथरस का निवासी है मृतक सिपाही सचिन , थाना मेरापुर क्षेत्र के संकिसा का मामला।


लखीमपुर- 5 बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट, नकाबपोश बदमाशों तमंचे के बल पर की लूटपाट, 40 हजार की नगदी, करीब 2लाख के गहने लूटे, बदमाशों ने बंधक बनाकर महिला की पिटाई भी की, कपड़े की दुकान की चाभी लेकर नगदी लूटी, कपड़े की दुकान और जनसेवा केंद्र में लगाई आग, लाखो का सामान जलकर हुआ राख, मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस , मितौली थाना क्षेत्र के अवधपुर गांव का मामला।


➡रायबरेली- निःशुल्क शव वाहन के लिए घण्टों परेशान रहे परिजन, जिला अस्पताल से उपलब्ध होता है निःशुल्क शव वाहन, वाहन उपलब्ध कराए जाने वाले नम्बर भी बने शो पीस, चालक व कर्मचारियों की मिलीभगत से होता है खेल, भारत समाचार के रिपोर्टर के दखल के बाद मिला वाहन, जनपद के जिला अस्पताल का मामला।


➡जालौन- अनियंत्रित होकर पलटी कार, 4 लोग थे सवार , अनियंत्रित कार खाई में जाकर गिरी, लगी भीषण आग, आग से कार जलकर हुई राख, 1 युवक गंभीर घायल, पुलिस ने जल रही कार की आग पर पाया काबू, घटनास्थल पर समय पर नहीं पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी, घायलों को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, कुठौंद थाना क्षेत्र के हदरुख चौकी क्षेत्र की घटना।


➡फिरोजाबाद - काठ बाजार अग्निकांड हादसे का मामला , 150 से अधिक दुकानों का सामान जलकर राख, सामान हटाने पहुंची जेसीबी को देखकर भड़के दुकानदार , मौके पर पहुंची जेसीबी का दुकानदारों ने किया विरोध, पूर्व में दुकानों को तहस-नहस करने की दी थी धमकी, दुकानदारों ने आग लगाने का आरोप लगाया, दुकानदारों के विरोध करने के बाद वापस लौटी जेसीबी।


➡बलिया - भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, गम्भीर घायल 3 लोग वाराणसी BHU के लिए रेफर, 5 से 6 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी थी जोरदार टक्कर, टेम्पो मे 12 लोग थे सवार, मऊ जिले के सदर मस्जिद के रहने वाले थे सभी लोग, गडवार थाने के चिलकहर चट्टी के पास हुआ हादसा।


➡प्रयागराज- जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में बवाल का मामला, चुनाव अधिकारी की तहरीर पर दर्ज हुई एफआईआर, छः नामजद  समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चुनाव में अनुचित प्रभाव डालने के आरोप में एफआईआर, अध्यक्ष और मंत्री पद के तीन तीन प्रत्याशी नामजद।


➡मथुरा- गोली कांड की घटना से छाता कस्बे मे फैली सनसनी, बाइक सवार दो लोगो ने दिया घटना को अंजाम, खाने को लेकर दुकानदार से हुआ था विवाद, दुकान पर खड़े एक ग्राहक के पैर में लगी गोली, घटना की सूचना मिलते ही छाता पुलिस पहुंची मौके पर, आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही ताबड़तोड़ दबिश।


➡बागपत- मामूली विवाद पर भाकियू(तोमर) महिला जिलाध्यक्ष संग मारपीट, गाली गलौज का विरोध करने पर घर में घुसकर की मारपीट, महिला जिलाध्यक्ष नेहा व उसके परिवार के साथ की मारपीट, पीड़िता ने पति-पत्नी समेत चार के खिलाफ कराया केस दर्ज, बागपत कोतवाली क्षेत्र के लाधवाड़ी गांव में हुई मारपीट।


➡सहारनपुर- विद्युत विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही, गांव संदलहेडी में बिजली के केवल में लगी आग, पुवांरका बिजली घर से जुड़ा है गांव संदलहेडी, हाईटेंशन लाइन के केवल में लगी आग, आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास जारी।


➡संभल- डीएम ने ग्राम प्रधान के अधिकार किए सीज, नोडल अधिकारी के निरीक्षण में खुली ग्राम प्रधान की पोल, गौशाला में एक भी गोवंश नहीं मिलने पर की गई कार्रवाई, नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर डीएम ने की कार्रवाई, जुनावई विकास खंड के गांव धनीपुर का मामला।


➡पीलीभीत- कोयले की डिपो से कस्बेवासियों की जिंदगी हुई बेहाल, कोयले से कस्बे में फैला प्रदूषण, छतों पर जमती मोटी परत, हवा में घुला जहर, व्यापारियों ने किया विरोध, कोयले की डिपो हटवाने को लेकर सौंपा ज्ञापन, बरखेड़ा कस्बे में कोयला डिपो का मामला।


➡महराजगंज- गोदाम में छिपाकर रखे लाखों रुपए के पटाखे बरामद, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, किराना व्यवसायी के गोदाम से मिला पटाखों का जखीरा, पटाखों को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी पुलिस, परतावल के महंत अवैधनाथ वार्ड में स्थित था गोदाम , श्यामदेउरवा थाना की पुलिस ने की कार्रवाई।


➡बरेली- गन्दी कार देख भड़के सपा विधायक शहजिल इस्लाम , विधायक शहजिल इस्लाम पर ड्राइवर को पीटने का आरोप , ड्राइवर धर्मेंद्र ने एसएसपी ऑफिस में की शिकायत , पिटाई और जातिसूचक शब्द कहने का भी का आरोप, मामले में कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच , आसपास के खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे , कोतवाली थाना क्षेत्र के जंक्शन परिसर की घटना।


➡पीलीभीत- कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या , फाइनेंस कंपनी, बिजली विभाग की प्रताड़ना से की आत्महत्या, बिजली बिल न देने पर कनेक्शन काटा गया था, कनेक्शन काटकर विभाग ने आरसी की थी जारी, महिंद्रा फाइनेंस कंपनी, बिजली विभाग ने किया परेशान, गजरौला इलाके के गोयल कॉलोनी निवासी था किसान।


➡देहरादून- उत्तराखंड में उद्यान विभाग में घोटाले का मामला, घोटाले में फंसे बीजेपी विधायक ने रखा अपना पक्ष, बीजेपी विधायक प्रमोद नैनवाल का नाम सामने आया, बीजेपी विधायक के घपले की जांच सीबीआई करेगी, हाईकोर्ट ने घोटाले की CBI जांच के आदेश दिये हैं, कांग्रेस ने धामी सरकार की नीयत पर सवाल उठाए।


➡टिहरी गढ़वाल- टिहरी डैम के ऊपर से वाहनों का आवागमन रहेगा बंद, टिहरी डैम से वाहनों का आवागमन 7 दिनों तक बंद रहेगा, टिहरी बांध परियोजना के अधिशासी निदेशक ने भेजा पत्र , खांडखाला शिव मंदिर से सड़क का डामरीकरण होना है, 7 दिन तक टिहरी डैम पर आवागमन बन्द रहेगा।


➡देहरादून- राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बोले सीएम धामी, इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा-धामी, भारत का स्वर्णिम अध्याय एक बार फिर से प्रारम्भ होगा, 496 वर्षों बाद भारत का स्वर्णिम अध्याय प्रारम्भ होगा,. इसके लिए देवीभूमि की ओर से प्रधानमंत्री का आभार-धामी, इसी के साथ राम भक्तों को बधाई-सीएम पुष्कर सिंह धामी।

Share:

आज का राशिफल


      


 *29 अक्टूबर 2023 , रविवार


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन मंगलकारी रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी । परिवार के लिए समय मिलेगा। किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए ख़ुशी लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन कार्य कोशिश करने पर ही बनेगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना व योगा आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा , सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज बहुत सोच विचार करके बोलने की जरूरत हैं। 


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आपकी माता पक्ष से मामा या नाना से भी आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे। आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन तालमेल वाला होगा। आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा कम होगा । बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन समझदारी से सब सही हो जाएगा । व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियों से बचें। त्वचा से जु‌ड़ी समस्यायों पर ध्यान दें। 


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। समय की महत्ता को समझे जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज धार्मिक व आध्यात्मिक विचार प्रबल रहेंगे । आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी का साथ मंगलमय होगा। कार्यक्षेत्र आपकी एकाग्रता को भंग न होने दें। ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मनोनुकूल होगा ।पारिवारिक सहयोग मिलेगा , बड़ों का आशीर्वाद फलित होगा । गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आज धन लाभ होने की संभावना बन रही है । अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना फलिल होगी । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । अपने पैसे को संचय करने के लिए घर के लोगों से सलाह ले सकते है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी।आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपकी कठिन मेहनत और परिवार का सहयोग मन के अनुकूलता परिणाम देने में सफल रहेंगे। आपको आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए सावधान रहें। सामाजिक दायरा बढने से मन प्रसन्न होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मनोनुकूल वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


*Whatsapp* 

https://whatsapp.com/channel/0029VaA6qkB7oQhib8XbL83m


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मंगलमय रहेगा । धन लाभ होने की संभावना बन रही है । पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बढेगी । जीवनसाथी से किया सलाह मश्विरा फलिल होगा । बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा। मानसिक तनाव कम हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सहयोगात्मक रहेगा । परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। चिंतन से राहत मिलेगी । जीवनसाथी की सकारात्मक मानसिकता को समझे व सम्मान दें। आराम के लिए समय निकाले । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


 *_कृपया ध्यान दें- 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं है।

Share:

इतिहास की 29 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

      




     *आज दिनांक -

     * 29 अक्टूबर 2023

                *रविवार

 *नई  दिल्ली अनुसार


*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* कार्तिक

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* प्रतिपदा - 23:54 तक

*🗒पश्चात्-* द्वितीया

*🌠नक्षत्र-* भरणी - 28:42 तक

*🌠पश्चात्-* कृत्तिका

*💫करण-* बालव - 12:51 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* सिद्वि - 19:59 तक

*✨पश्चात्-* व्यतीपात

*🌅सूर्योदय-* 06:30

*🌄सूर्यास्त-* 17:38

*🌙चन्द्रोदय-* 17:56

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27

*🤖राहुकाल-* 16:15 से 17:38

*🎑ऋतु-* हेमन्त

*दिशाशूल-* पश्चिम


*विशेष-


*_आज रविवार को -- कार्तिक बदी प्रतिपदा 23:54 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , ग्रहणवेध दिन / करिदिन , कार्तिक मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ , कार्तिक मासीय व्रत - यम - नियमादि प्रारम्भ  , कार्तिक मास में द्विदल (दाल ) का त्याग करना चाहिए , तुलसीदल से श्री विष्णु पूजा , राजयोग 23:53 से सूर्योदय तक , त्रिपुष्कर योग 13:50 से 26:29 तक , इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करने के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट " फेसबुक पेज ज्वाइन करें , भगवान श्री अनन्त नाथ गर्भ कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा ) , मुक्केबाज श्री विजेन्द्र सिंह जन्म दिवस , श्रीमती कमला देवी चटोपाध्याय स्मृति दिवस , श्री केशुभाई पटेल स्मृति दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय इन्टरनेट दिवस व वर्ल्ड सोरायसिस डे (World Psoriasis Day._*

* कल सोमवार को -- कार्तिक बदी द्वितीया 22:24 तक पश्चात् तृतीया शुरु , अशून्य शयन द्वितीया व्रत।_


*🎯आज की वाणी-



*घासमुष्टिं     परगवे

      *दद्यात्  संवत्सरं तु  य:।

 *अकृत्वा स्वयमाहारं

      *व्रतं तत् सार्वकामिकम् ।। 

       ★महाभारत.अनुशासन पर्व.६९/१२,

*भावार्थ -

            _जो एक वर्ष तक प्रतिदिन स्वयं भोजन से पहले दूसरे की गाय को एक मुट्ठी घास खिलाता है,उसका वह व्रत श्रेष्ठ व सम्पूर्ण कामनाओं को पूर्ण करने वाला है।_


*29 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1709 - इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।

1794 - फ्रांसिसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।

1851 - बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।

1859 - स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1863 – जिनेवा में हुए कांफ्रेंस के तहत अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति का गठन किया गया।

1864 - यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट / HARIYANA EDUCATIONAL UPDATE " फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

1872 – जेएस रिडसन ने धातु से बनी पवनचक्की का पेंटेंट ​कराया।

1913 - मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ़ से हजारों लोग मारे गये।

1920 - पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना हुई।

1923 – ऑटोमन साम्राज्य के खत्म होने के एलान के साथ ही तुर्की देश गणराज्य बना।

1924 - ब्रिटेन में लेबर पार्टी की संसदीय चुनाव में हार।

1942 - नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।

1945 - विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया।

1947 - बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।

1955 – बेल्जियम ने कामगारों के लिए सप्ताह में पांच दिन काम करने के कानून को मंजूरी दी।

1956 – ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने मिस्र के सीना प्रायद्वीप पर आक्रमण कर दिया।



1958 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1964 – अफ्रीकी देश तंगायिका-जांजीबार संयुक्त गणराज्य का नाम बदलकर संयुक्त गणराज्य तंजानिया किया गया।

1972 – नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।

1990 - अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 30 लोग मारे गये।

1994 – न्यूयॉर्क में अमेरिका के मूल निवासियों से जुड़े राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन किया गया।

1995 - जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।

1997 - पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि।

1999 – भारत के पूर्वी तट पर 250 किमी की रफ्तार से आये महातूफान से करीब 150 लोगों की जान गई और पांच लाख लोग प्रभावित हुए।

2000 - आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफ़र रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

2001 - पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास क़स्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्ज़ा किया।

2004 - त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति मेक्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के साथ वार्ता की।

2005 - 'आयल फ़ार फ़ूड प्रोग्राम' विषयक बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर उंगली उठाई गयी।

2005 – दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों पहाड़गंज और सरोजिनी नगर में सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत हुई।

2008 - असोम में हुए बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।

2012 - अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत हुई।

2012- ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में हिंदी और अन्य प्रमुख एशियाई भाषाएं पढ़ाई जाएंगी। भारत और अन्य एशियाई देशों से संबंध मजबूत बनाने के लिए यह रणनीति तय की गई है।

2012- शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए इंग्लैंड के मौजूदा चैंपियन और स्थानीय प्रबल दावेदार माइक रसेल को हराकर सातवां वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप ख़िताब अपने नाम किया।

2015 - चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।

2019 - वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने परमहंस योगानन्‍द की 125वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में 125 रुपये का विशेष सिक्‍का जारी किया।

2019 - दिल्ली में महिलाओं को सार्वजनिक बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरु की।

2020 - फ्रांस के नीस शहर की एक चर्च में एक हमलावर ने एक महिला का गला काट दिया और दो अन्‍य लोगों की चाकू मारकर निर्मम तरीके से हत्‍या की।

2020 - जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में तीन बीजेपी नेताओं की हत्‍या हुई।

2021 - भारत ने ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप पर पूर्णत: स्वदेशी तकनीक से बनाए गए लांग रेंज बम का सफल परीक्षण किया।

2021 - रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी से भेंट की।

2022 - बिहार के औरंगाबाद जिले में छठ पूजा का प्रसाद बनाने के दौरान LPG सिलेंडर में विस्फोट होने से करीब 40 लोग घायल हुए।

2022 - राजस्थान के नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा (ऊंचाई 369 फीट , 20 कि.मी. दूर से दर्शन) देश को समर्पित की, मोरारी बापू ने लोकार्पण किया।

2022 - दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के इटावन में हैलोवीन के दौरान भीड़ के बेकाबू होने से हादसा, लगभग 151 की मौत , 150 से ज्यादा घायल हुए।

2022 - भारतीय नौसेना व मोजाम्बिक और तंजानिया के साथ पहले त्रिपक्षीय नौसैन्य अभ्यास का समापन हुआ।

 

*29 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति-


1964 - देवसिंह चौहान भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद बने।

1985 – मुक्‍केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्‍सर विजेंद्र सिंह का जन्‍म हुआ।

1999 - अदिति भाटिया - एक भारतीय अभिनेत्री ।


*29 अक्टूबर को हुए निधन-


1911 – अमेरिकी संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्‍जर का निधन हुआ।

1959 - सैयद मोहम्मद अहमद काजमी, पहली लोक सभा के सदस्य।

1978 - वसंत रामजी खनोलकर ( वी आर खानोलकर ) एक भारतीय रोगविज्ञानी थे।

1988 - कमलादेवी चट्टोपाध्याय - समाजसुधारक , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला।

2020 - गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।

2020 - केन्द्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया की माता परवारी देवी का देहांत हुआ।

2020 - छऊ नृत्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले पद्मश्री गुरु पंडित श्यामा चरण पति का निधन हुआ।

2021 - कन्‍नड फिल्‍मों के प्रसिद्ध अभिनेता पुनीत राजकुमार का बेंगलूरू में हृदय गति रूकने से निधन हुआ।


*29 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 भगवान श्री अनन्त नाथ गर्भ कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा )।

🔅 मुक्केबाज श्री विजेन्द्र सिंह जन्म दिवस।

🔅 श्रीमती कमला देवी चटोपाध्याय स्मृति दिवस।

🔅 श्री केशुभाई पटेल स्मृति दिवस।

🔅 अन्तर्राष्ट्रीय इन्टरनेट दिवस।

🔅 वर्ल्ड सोरायसिस डे (World Psoriasis Day.


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Share:

शनिवार, 28 अक्टूबर 2023

UP के 7 IAS अफसर राजस्थान में बनाये गये पर्यवेक्षक

   लखनऊ।


*UP के 7 IAS अफसर राजस्थान में बनाये गये पर्यवेक्षक*


*विधानसभा चुनाव में अफ़सरो की चुनाव आयोग ने लगाई डियूटी-*


*IAS अमृत त्रिपाठी  विशेष सचिव नियोजन*


*IAS गुर्राला श्रीनिवास सचिव कार्यक्रम & इंपलेमेंटेन*


*IAS डॉक्टर अखिलेश मिश्रा विशेष सचिव उच्च शिक्षा*


*IAS डॉक्टर सरोज कुमार निदेशक हेल्थ और फैमली वेलफेयर*


*IAS प्रकाश बिंदु MD UP CIDC*


*IAS वेद पति मिश्रा विशेष सचिव सेकेंडरी एजुकेशन*


*IAS भूपेंद्र चौधरी विशेष सचिव रोजगार*


*IAS शिव सहाय अवस्थी विशेष सचिव मेडिकल हेल्थ जाएँगे राजस्थान*


Share:

UP STF द्वारा PET परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग करने वाले मुन्नाभाई एवं सॉल्वर गिरफ्तार किए गए


 ब्रकिंग न्यूज 




UP STF द्वारा PET परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग करने वाले मुन्नाभाई एवं सॉल्वर गिरफ्तार किए गए


1. सुजीत कुमार पुत्र श्याम बहादुर 

Roll No 00445447 Reg No 30304816988 परीक्षा केंद्र - माउंट लिटेरा जी स्कूल उन्नाव


2. पंकज कुमार मौर्य पुत्र राम लखन मौर्य  Roll No 00034181

Reg No 30323819569 परीक्षा केंद्र - भगवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज, चिल्ला रोड, बाँदा


3. जितेंद्र कुमार वर्मा पुत्र रमेश कुमार वर्मा  Roll No 00715239 Reg No 30317886367 परीक्षा केंद्र - सुधाकर महिला इण्टर कॉलेज, खजुरी पाण्डेयपुर, वाराणसी


4. दीपक कुमार पटेल पुत्र जीतलाल पटेल निवासी मण्ड़ल भसऊ, कोराही, प्रतापगढ़ (पूरे गिरोह का सरगना) 


5. अजय कुमार पटेल उर्फ गामा पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी जगदीशपुर मेदी सौराव प्रयागराज


Stf द्वारा अभियान जारी है  विस्तृत प्रेस नोट अभियान एवं विधिक कार्यवाही के उपरांत जारी किया जगाएगा

Share:

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव, संजय पाठक होगे विजयराघवगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी: सरकारी हेलीकॉप्टर की जरूरत नहीं, खुद के पास प्राइवेट जेट, मध्य प्रदेश के सबसे अमीर विधायक



*पंकज पाराशर छतरपुर

मध्य प्रदेश के सबसे धनी विधायक संजय पाठक कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया l संजय पाठक का इस बार भी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा धनी होने का अनुमान है, नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे के मुताबिक संजय पाठक और उनकी पत्नी निधि पाठक के पास 200 करोड़ से ज्यादा की चल और अचल संपत्ति है, पिछले चुनाव के मुकाबले संजय पाठक की संपत्ति में कमी आई है।

बीजेपी उम्मीदवार संजय पाठक कई आयरन और मार्बल की माइंस के साथ एक हवाई जहाज के भी मालिक हैं। उनके खिलाफ मारपीट और गाली-गलौच का एक मुकदमा भी दर्ज है, संजय पाठक और उनकी पत्नी के पास कुल 201 करोड़ 61 लाख 64 हजार 452 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है, चुनावी हलफनामे के मुताबिक संजय पाठक के ऊपर 11 करोड़ 78 लाख और उनकी पत्नी निधि पाठक पर 7 करोड़ 66 लाख का कर्ज है।

*इन धाराओं में दर्ज है केस

इसके साथ ही विधायक संजय पाठक के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का केस (धारा 294, 232, 365, 366 और 506 पार्ट 2 IPC) भी दर्ज है। अनावेदक रवि गुप्ता की शिकायत पर कटनी की जिला अदालत ने 4 सितंबर 2023 को केस दर्ज करके ग्वालियर में एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय में ट्रांसफर करने के आदेश दिए थे, इस मामले में फिलहाल मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने किसी भी तरह की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

*विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से हैं विधायक

यहां बताते चले कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी संजय पाठक कटनी जिले के विजय राघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अभी बीजेपी विधायक हैं. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में संजय पाठक ने अपनी संपत्ति 226 करोड़ रुपये से अधिक की बताई थी। संजय पाठक की कटनी सहित कई जिलों में आयरन और मार्बल की खदानें हैं। उनके पिता सत्येंद्र पाठक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मंत्रिमंडल में खनिज मंत्री रहे हैं। संजय पाठक भी पहले कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने जा चुके हैं, वहीं शिवराज सिंह चौहान के पिछले कार्यकाल में संजय पाठक मंत्री भी रहे हैं. इस बार संजय पाठक का मुकाबला कांग्रेस के नीरज सिंह बघेल से है। 

*संजय पाठक के पास कुल कितनी संपत्ति

चल संपत्ति -74 करोड़ 16 लाख 66 हजार 326 रुपये

अचल संपत्ति- 60 करोड़ 46 लाख 16 हजार 574 रुपये

नगद- 20 लाख 23 हजार 781 रुपये

लोन-  11 करोड़ 78 लाख 19 हजार 153 रुपये

*पत्नी निधि पाठक के पास कुल कितनी संपत्ति*

चल संपत्ति- 44 करोड़ 97 लाख 39 हजार 27 रुपये

अचल संपत्ति- 62 करोड़ 49 लाख 7 हजार 625 रुपये

नगद- 36 लाख 76 हजार 808 रुपये

लोन- 7 करोड़ 66 लाख 63 हजार 612 रुपये ।

Share:

काशी की तरह झांसी में शुरू हुई नदी की आरती की पंरपरा, जानिए क्या है लक्ष्य

 


झांसी।

आध्यात्मिक नगरी काशी की तरह अब वीरों की धरती बुंदेलखंड के झांसी में भी नदी की आरती की परंपरा की शुरुआत हो गई है।झांसी शहर से गुजरने वाली पहुंज नदी की आरती कर परंपरा शुरु की‌ गई है।जल और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह परंपरा शुरु की गई है।अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आस्था को भी इससे जोड़ दिया गया है।

आरती कार्यक्रम में मौजूद रोहित पाण्डेय ने बताया कि भारतीय संस्कृति में देने वाले को देवता कहा जाता है और उसकी पूजा-अर्चना की जाती है।जल हमें जीवन देता है। इसलिए जल की प्रमुख स्रोत नदियों को पवित्र मान कर उनकी पूजा-अर्चना की परंपरा सदियों से चली आ रही है।यह पहुंज नदी की उत्पत्ति झांसी के समीप मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ ज़िले की पहाड़ियों में होती है।इस नदी का प्राचीन नाम पुष्पावती है। यह यमुना नदी की एक सहायक नदी है।

कार्यक्रम के आयोजक पीयूष रावत ने बताया कि नदी बचाओ अभियान के तहत यह आरती कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को नदी को स्वच्छ रखने और इसमें कूड़ा न डालने का संदेश दिया जाएगा।नदी को साफ करने और इसकी प्रवाह को दोबारा जीवित करने के लिए जिला प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए नीती शास्त्री ने बताया कि बचपन में उन्होंने पहुंज नदी को धारा प्रवाह बहते हुए देखा है।उनका सपना है कि दोबारा नदी को उसी तरह बहते हुए देखें।

Share:

शाहजहांपुर के लोगों को मिलेगी सौगात,14 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ऑडिटोरियम

 


शाहजहांपुर।

शाहजहांपुर के लोगों को बड़ी सौगात मिलने वाली है।पिछले 3 साल से निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का कल रविवार को लोकार्पण होगा।यह ऑडिटोरियम सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है।ऑडिटोरियम में 500 लोगों के बैठने की क्षमता है।ऑडिटोरियम पूरी तरह से वातानुकूलित है।इस ऑडिटोरियम का नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।ऑडिटोरियम का शिलान्यास 10 मार्च 2019 को किया गया था।यह करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है।

*जानें कितनी क्षमता है और क्या है सुविधाएं

अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में 500 कुर्सियां लगाई गई हैं। इसके अलावा दो मिनी कॉन्फ्रेंस हाल बनाए गए हैं, जिसमें 100 कुर्सी लगाकर किसी भी कार्यक्रम को किया जा सकता है।ऑडिटोरियम में प्रवेश करने के लिए दो गेट बनाए गए हैं। इसके अलावा ग्रीन रूम और वीआईपी गेस्ट के लिए वेटिंग एरिया भी बनाया गया है।ऑडिटोरियम को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया है।ऑडिटोरियम के मंच पर फुली ऑटोमेटेड पर्दे, परमानेंट एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम और आधुनिक लाइट लगाई गई है, जो इसकी खूबसूरती को चार चांद लगा रही हैं।

*रखरखाव के लिए कमेटी गठित

इस ऑडिटोरियम में चार अटैच शौचालय के अलावा पांच-पांच सीट के महिला और पुरुषों के लिए अलग से भी शौचालय बनाए गए हैं।इस ऑडिटोरियम को पूरी तरह से फायर सेफ्टी सिस्टम से लैस किया गया है।कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज द्वारा बना कर तैयार किए गए इस ऑडिटोरियम में शासकीय, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा।ऑडिटोरियम के रखरखाव के लिए कमेटी गठित की जाएगी जो इसका किराया भी तय करेगी।

Share:

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

 


                   


*1* 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को मिली नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कहा कि अब सरकार केवल घोषणा ही नहीं करती काम भी करती है। 


*2* पीएम मोदी ने आगे कहा कि रोजगार मेला की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में हुई थी और अब तक लाखों युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। आज 50,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। दिवाली में अभी वक्त है, लेकिन 50,000 नियुक्ति पत्र पाने वालों के परिवारों के लिए यह मौका दिवाली से कम नहीं है


*3* गृहमंत्री अमित शाह आज उज्जैन पहुचेंगे. उज्जैन में गृहमंत्री अमित शाह महाकाल के दर्शन करेंगे. साथ ही गृहमंत्री शाह यहां एक रोड शो में भी करेंंगे.


*4* छत्तीसगढ़ में केजी से पीजी तक की पढ़ाई फ्री, राहुल गांधी ने भानुप्रतापपुर में कहा- सरकारी स्कूलों में सभी वर्ग के बच्चों को मिलेगा लाभ


*5* जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, हमास की तर्ज पर पाक आतंकी कर सकते हैं दुस्साहस


*6* 2018 चुनावों के बाद दो राज्यों में अमीर हुई भाजपा, राजस्थान और तेलंगाना में बैंक बैलेंस चुनाव बाद बढ़ा, मप्र-छत्तीसगढ़ में घटा


*7* राजस्थान: खींवसर से ही चुनाव लड़ेंगे हनुमान बेनीवाल, RLP ने जारी की 10 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट


*8* महाराष्ट्र BJP बोली- अगला चुनाव शिंदे के नेतृत्व में लड़ेंगे, फडणवीस का वीडियो पोस्ट कर डिलीट किया, इसमें डिप्टी CM बोले थे- मैं वापस आऊंगा


*9* रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को मिली धमकी, 20 करोड़ नहीं दिए तो मारेंगे गोली


*10* साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज,रात्रि 01 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा और देर रात्रि 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। कुल मिलाकर 1 घंटे और 16 मिनट का चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं उपच्छाया से पहला चंद्र स्पर्श रात 11:32 पर है। इसका सूतक शाम 04:06 मिनट से शुरू हो जाएगा


*11* CSE Report: जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ी बिजली की मांग, बारिश के पैटर्न में भी बदलाव, हीट इंडेक्स में बढ़ोतरी


*12* पिछले दिनों जहां टमाटर और प्याज की कीमतों को लेकर मारामारी हो रही थी, तो वहीं अब एक बार फिर प्याज रुलाने के लिए तैयार है. देखते ही देखते प्याज के दामों में अचानक तेजी आ गई और अब बाजारों में प्याज 65 से 70 रुपये किलो बिक रही है


*13* गाजा में बिजली-इंटरनेट ठप, घुसे हजारों इजरायली सैनिक, हमास बोला- पूरी ताकत से लड़ेंगे


*14* गाजा में घुस बम बरसा रही इजरायली सेना, तुर्की बोला- नेतन्याहू पागलपन की स्थिति में, फिलिस्तीनी शख्स ने कहा, 'दुनिया टीवी पर हमारा नरसंहार देख रही


*15* ईरान ने कहा- युद्ध भड़का तो चिंगारी अमेरिका को जलाएगी, US का पलटवार- हमला हुआ तो हम भी गलती नहीं करेंगे


*16* ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को दिया 389 रनों का लक्ष्य, हेड ने ठोका सतक

Share:

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चक्कर में पूरा परिवार उजड़ गया

 यमुनानगर।

 हरियाणा के यमुनानगर में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चक्कर में पूरा परिवार उजड़ गया।यहां पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी, वहीं पांच साल के बेटे की हालत नाजुक है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला हरियाणा के यमुनानगर का है. जोगिंदर नगर निवासी 35 साल का अरविंद कुमार निजी कंपनी में जॉब करता था। उसने वॉट्सएप, इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी और पत्नी के प्रेमी के बीच की आपत्तिजनक चैट देख ली थी। इसके बाद अरविंद खतरनाक कदम उठा लिया. उसने पहले अपने पांच साल के बेटे को जहर दिया, फिर खुद भी निगल लिया।


इसके बाद अरविंद की पत्नी सीमा जब बाहर से घर पहुंची तो उसे घटना का पता चला। इस पर सीमा ने घर पर रखा जहर यह कहते हुए उठा लिया कि यह जहर डॉक्टर ने मंगवाया है। इसके बाद सीमा ने भी जहर गटक लिया और कुछ देर में बेसुध होकर गिर गई।अरविंद और उसकी पत्नी को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं पांच साल के बेटे की हालत आईसीयू में नाजुक बनी हुई है।

‘मेरी और मेरे बेटे की मौत का कारण मेरी पत्नी सीमा है. इस केस की बहुत बारीकी से जांच की जाए। मेरी पत्नी का एक बॉयफ्रेंड है, उसी ने मेरा घर उजाड़ा है। उसे भी सख्त से सख्त सजा दी जाए। मेरी पत्नी की कॉल, वॉट्सएप चैटिंग और इंस्टाग्राम की सारी डिटेल निकाली जाए। मेरी पत्नी ने महिला पुलिस थाना कुरुक्षेत्र में भी मेरी रिपोर्ट की थी. वहां हमारा फैसला हो गया था। मैं काम पर होता था और इसका फोन हमेशा बिजी रहता था। ऐसी कौन सी सहेली होती है, जो पूरा दिन बात करती है. प्लीज सर, मैडम बहुत बारीकी से जांच की जाए। अगर मेरी गलती हो तो मुझे माफ कर देना।मेरे पड़ोसी और मकान मालिक से पूछना गलती किसकी है।

इस घटना को लेकर गांधीनगर एसएचओ मेहरूफ अली ने कहा कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक बच्चे को जहर दिया गया है। अस्पताल गए तो पता चला कि बच्चे के माता-पिता की भी जहर खाने से मौत हो चुकी है।बच्चे की हालत सीरियस है. इसकी बजह परिवार में आपसी झगड़ा कलह है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share:

प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस फाइल करने से जुड़ी खबर अब हाईकोर्ट में किसी भी जिले से दाखिल कर सकेंगे केस किसी भी जिले में बैठे दाखिल किया जा सकेगा मुकदमा हाईकोर्ट ने सभी जिला जजों को दिया आदेश ई-सेवा केंद्रों से ई-फाइलिंग सुविधा मुहैया कराने के आदेश मामले को लेकर महानिबंधक ने जारी की अधिसूचना इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ पीठ में केस दाखिल कर सकेंगे मुकदमों में ऑनलाइन बहस भी कर सकेंगे अधिवक्ता मेरठ में ई-दाखिला 1 नवंबर 2023 से चालू हो जाएगा HC ने प्रौद्योगिकी तकनीकी की दिशा में बड़ा कदम उठाया


 प्रयागराज

इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस फाइल करने से जुड़ी खबर

अब हाईकोर्ट में किसी भी जिले से दाखिल कर सकेंगे केस

किसी भी जिले में बैठे दाखिल किया जा सकेगा मुकदमा

हाईकोर्ट ने सभी जिला जजों को दिया आदेश

ई-सेवा केंद्रों से ई-फाइलिंग सुविधा मुहैया कराने के आदेश

मामले को लेकर महानिबंधक ने जारी की अधिसूचना

इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ पीठ में केस दाखिल कर सकेंगे

मुकदमों में ऑनलाइन बहस भी कर सकेंगे अधिवक्ता

मेरठ में ई-दाखिला 1 नवंबर 2023 से चालू हो जाएगा

HC ने प्रौद्योगिकी तकनीकी की दिशा में बड़ा कदम उठाया

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡️लखनऊ- राजस्थान में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए IAS अफसर, यूपी के 7 IAS अफसरों को राजस्थान चुनाव में जिम्मेदारी, अमृत त्रिपाठी, गुर्राला श्रीनिवास पर्यवेक्षक बनाए गए हैं, अखिलेश मिश्रा, सरोज कुमार, प्रकाश बिंदु पर्यवेक्षक बने, वेद पति मिश्रा,भूपेंद्र चौधरी, शिव सहाय अवस्थी पर्यवेक्षक।


➡️लखनऊ- अपना दल कमेरावादी का होगा स्थापना दिवस कार्यक्रम , अखिलेश यादव स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे , 4 नवंबर को है अपना दल कमेरावादी का स्थापना दिवस, अपना दल कमेरावादी कुर्मी बहुल सीटों पर दावेदारी करेगी पेश ,स्थापना दिवस पर अंबेडकरनगर में कार्यक्रम करेगी आयोजित ,अम्बेडकरनगर में कुर्मी मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका में , इस कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लेंगे हिस्सा।


➡️लखनऊ - GST छापे की धमकी देकर कारोबारी से मांगे 25 लाख,नाका के कारोबारी को फोन कर मांगे गए 25 लाख रुपए, जालसाज ने खुद को GST अधिकारी बताकर रंगदारी मांगी,परेशान कारोबारी ने नाका थाने में केस दर्ज कराया है।


➡️औरैया- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान, सीएम ने 84 परियोजनाओं का लोकार्पण किया,64 परियोजनाओं का सीएम ने शिलान्यास किया, महिला लाभार्थियों को CM योगी ने सम्मानित किया, नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में सीएम योगी, 688 करोड़ की परियोजनाओं की औरैया को सौगात, महिला आरक्षण पर कानून लाने वाली BJP – सीएम, मोदी जी ने महिलाओं को सम्मान दिया- सीएम योगी,पीएम मोदी ने देश को नई संसद दी- सीएम योगी, डबल इंजन की सरकार तेजी से काम कर रही – सीएम, बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे – सीएम, महिलाओं के लिए कई योजनाएं चल रही हैं – सीएम, पीएम मोदी ने आधी आबादी को अधिकार दिया- CM, पीएम मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया – सीएम योगी, बेटियों की शादी के लिए सरकार पैसे दे रही- सीएम योगी, डबल इंजन सरकार में बेटियों को हर सुविधा- सीएम योगी, बस्ता, किताब और ड्रेस सबकुछ मुफ्त – सीएम योगी, अब विकास में किसी के साथ भेदभाव नहीं- सीएम योगी,लोगों को मुफ्त गैस सिलेंडर दे रहे हैं – सीएम योगी, हर घर को नल से जल पहुंचा रहे हैं – सीएम योगी, 55 लाख परिवारों को आवास दिया गया– सीएम योगी।


➡️एटा - अज्ञात युवती के पेट में रॉड घुसा हुआ मिला शव, काली नदी के किनारे झाड़ियां में मिला शव ,सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे , फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड, पुलिस कर रही जांच, युवती की पेट में रॉड घुसाकर की गई है दर्दनाक हत्या, शव को झाड़ियों फेंक कर अज्ञात हत्यारे हुए फरार, अभी तक युवती की नहीं हो सकी है शिनाख्त,थाना बागवाला क्षेत्र में मिला है युवती का शव।


➡️अलीगढ़- पशु व्यापारियों पर बाइक सवार 4 बदमाशों ने की फायरिंग,बदमाशों ने की फायरिंग कर 35 हजार की नगदी लूटी,बदमाशों ने व्यापारियों को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल,पुलिस ने दोनों घायल व्यापारियों अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी, अतरौली थाना के गांव कुंजलपुर के पास की घटना।


➡️गाजीपुर- रियाज अंसारी की पत्नी निकहत परवीन गिरफ्तार, बहादुरगंज नगर पंचायत चेयरमैन हैं रियाज अंसारी ,.पूर्व में चैयरमैन रह चुकी है निकहत परवीन, फर्जी कागजातों पर नौकरी करने के आरोप में गिरफ्तारी, सहायक अध्यापक की कर रही थी नौकरी।


➡️अम्बेडकरनगर- युवक की गला दबाकर हत्या से इलाके में सनसनी, चेहरे पर टार्च जलाने को लेकर हुआ था विवाद,टार्च जलाने वाले युवक की गला दबाकर हत्या,आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस, बेवाना थाना के अशरफाबाद ईटरौरा गांव की घटना।


➡️संभल- युवती ने अपहरण कर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, आधा दर्जन लोगों पर अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, 20 दिन तक बंधक रखकर दुष्कर्म करने का आरोप, युवती की तहरीर पर कोतवाली में किया गया केस दर्ज, कोतवाली पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी, संभल कोतवाली क्षेत्र का मामला।


➡️कानपुर- चौबेपुर के स्कूल में टीचर पर फायरिंग करने का मामला,पुलिस ने दोनों आरोपी नाबालिग छात्रों को किया गिरफ्तार ,छात्रों की भागने में मदद करने वाले 2 लोग भी गिरफ्तार, डीसीपी वेस्ट की टीम ने की आरोपियों की गिरफ्तारी।


➡️प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी ख़बर, भोजपुरी गायक समर सिंह की जमानत याचिका पर टली सुनवाई,वादी वकील के पेश नहीं होने के चलते जमानत पर टली सुनवाई,7 नवंबर को अब कोर्ट जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा, अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में हुई है गिरफ्तारी,आकांक्षा दुबे की मां की तरफ से दर्ज कराया गया है मुकदमा, समर सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत की गुहार लगाई।


➡️गाजियाबाद - कॉलेज से घर जा रही छात्रा से मोबाइल लूट , ऑटो में बैठी छात्रा से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा , विरोध करने के दौरान छात्रा ऑटो से गिरकर हुई घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया गया भर्ती, थाना मसूरी क्षेत्र की घटना।


➡️झांसी - लेट आए 2 परीक्षार्थियों को मीडिया के हस्तक्षेप से परीक्षा केन्द्र मिला प्रवेश , कानपुर से पीईटी की परीक्षा देने आये थे दोनों, कानपुर से आए प्रशांत कुमार को दिलावाया गया प्रवेश , परीक्षा से 15 मिनट पहले स्कूल प्रसाशन ने गेट बंद किया था।


➡️कुशीनगर- सड़क निर्माण का काम शुरू, गांव में खुशी का माहौल, सात साल से अधूरा पड़ा था सड़क निर्माण का काम,लगातार शिकायत के बाद भी काम नहीं हो रहा था पूरा ,भारत सामाचार ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर, जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, पीडब्लूडी को दिया आदेश, कसया के मठिया खुर्द ग्राम सभा का मामला।


➡️संतकबीरनगर- खलीलाबाद शहर कोतवाल रविंद्र सिंह निलंबित,लापरवाही पर एसपी ने कोतवाल को निलंबित किया, डांडिया कार्यक्रम में हुए विवाद मामले में एक्शन, कार्यक्रम में कुछ युवकों ने हंगामा,विवाद किया था, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था, कोतवाल ने बिना कार्रवाई थाने से आरोपियों को छोड़ा था।


➡️सीतापुर - घर घुसे बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा, गृहस्वामी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरा, पिटाई से एक बदमाश की हुई मौत,अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार,फरार साथियों की तलाश में जुटी पुलिस, थाना सदरपुर इलाके का मामला।


➡️सुल्तानपुर- विसर्जन यात्रा में शामिल होने आ रहे 6 डीजे सीज, बिना अनुमति के आ रहे थे डीजे, एडीएम और एएसपी की टीम ने की कार्रवाई, कल से शुरू हो रहा है ऐतिहासिक दुर्गा पूजा विसर्जन, देहात कोतवाली के प्रतापगंज चौकी के पास का मामला।

  

➡️दिल्ली- इजरायल-हमास युद्ध को तत्काल रोकने का आह्वान, UN ने एक प्रस्ताव पारित कर युद्ध रोकने को कहा, UN ने गाजा तक सहायता पहुंचाने की मांग की है, युद्ध रोकने के पक्ष में 120 देशों ने मतदान किया, प्रस्ताव के विरोध में 14 देशों ने मतदान किया है, 45 देशों ने मतदान में हिस्‍सा नहीं लिया।

Share:

उत्तरप्रदेश में 1999 बैच के 4 IAS अफ़सर बनेंगे प्रमुख सचिव

 ब्रेकिंग



लखनऊ।

उत्तरप्रदेश में 1999 बैच के 4 IAS अफ़सर बनेंगे प्रमुख सचिव

सचिव रैंक से प्रोन्नत देकर प्रमुख सचिव बनाने की तैयारी

यूपी कॉर्डर 1999 बैच के 4 आईएएस 

1 जनवरी 2024 को बन जायेंगे प्रमुख सचिव

IAS नवदीप रिणवा CEO निर्वाचन आयोग, IAS गुरु प्रसाद MD राज्य विद्युत उत्पादन निगम & ट्रांसमिशन,

IAS संयुक्ता समद्दर कमिश्नर एनसीआर और IAS रविन्द्र कमिश्नर अलीगढ़ बनेंगे प्रमुख सचिव 

2008 बैच के 17 आईएएस अफसर बनेंगे सचिव

Share:

बुंदेलखंड की जनता से मिला आशीर्वाद, 50.राजनगर विधानसभा क्षेत्र में हाथी पर सवार डॉ. घासीराम पटेल ने बसपा से भरा नामांकन मंदिरों में की पूजा अर्चना कर साधु संतों को किया प्रणाम.

 .


*हजारों भाजपाईयों ने कमल छोड़कर बसपा में डॉ. घासीराम पटेल के साथ हाथी पर हुए सवार

*पंकज पाराशर छतरपुर

बुंदेली जनता को नमन कर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. घासीराम पटेल ने 50.राजनगर विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोगों के साथ नामांकन दाखिल किया l उन्होंने मंदिरों में पूजा अर्चना कर साधु संतों एवं वृद्धजनों का आशीर्वाद लेकर राजनगर में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया l हजारों भाजपाईयों ने कमल छोड़ बसपा प्रत्याशी डॉ. घासीराम पटेल के साथ हाथी पर सवार हुए l जनसैलाब और काफिले के साथ निर्वाचन करने पहुंचे l बसपा प्रत्याशी डॉ. घासीराम पटेल ने हाथ जोड़कर जनता से आशीर्वाद लिया और कहा कि जनता ही मेरी भगवान यह चुनाव क्षेत्र की जनता लड़ रही है l आप लोग आशीर्वाद देकर जन सेवा का अवसर दें l

Share:

उत्तर प्रदेश पुलिस में 50 वर्ष से अधिक की आयु वाले पुलिसकर्मियों को किया जाएगा रिटायर, स्क्रीनिंग होगी शुरू

 उत्तर प्रदेश पुलिस में 50 वर्ष से अधिक की आयु वाले पुलिसकर्मियों को किया जाएगा रिटायर, स्क्रीनिंग होगी शुरू।





30 मार्च 2023 को 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखकर अनिवार्य सेवा निवृत्ति दी जाएगी।


एडीजी स्थापना संजय सिंघल की तरफ से सभी आईजी रेंज/एडीजी जोन/सभी 7 पुलिस कमिश्नर के साथ-साथ पुलिस के सभी विभागों को भेजा गया आदेश।


30 नवंबर तक सभी अफसर 50 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखने के बाद अनिवार्य सेवा निवृत्ति दिए जाने वाले पुलिसकर्मियों की लिस्ट मुख्यालय भेजेंगे।


PAC में ऐसे पुलिसकर्मियों की लिस्ट 20 नवंबर तक भेजने के आदेश दिए गए हैं।

Share:

भारत और इंग्लैंड मैच को लेकर लखनऊ पुलिस ने कसी कमर

 लखनऊ।



भारत और इंग्लैंड मैच को लेकर लखनऊ पुलिस ने कसी कमर

बिना टिकट मैच देखते मिले तो होगी एफआईआर, जाएंगे जेल

मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले खुलेगा स्टेडियम का गेट

रात 8:30 बजे के बाद स्टेडियम में प्रवेश हो जाएगा बंद

एक बार अंदर जाकर बाहर आने पर दोबारा नहीं मिलेगा प्रवेश

वीआईपी के साथ असलहाधारी सुरक्षाकर्मी नहीं कर सकेंगे प्रवेश

स्टेडियम के आसपास ऑटो, टेंपो, बस रुकी तो तुरंत होगी सीज

भारत इंग्लैंड मैच के लिए बढ़ाए गए 600 अतिरिक्त पुलिसकर्मी

टिकट की हार्ड कॉपी के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

Share:

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के 14 हजार आवेदक निकले फर्जी

 लखनऊ


शिक्षण संस्थाओं ने अपना छात्र मानने से किया इंकार


केंद्र को भेजी जाएगी रिपोर्ट संस्थानों पर कार्रवाई तय


सबसे ज्यादा फर्जी छात्र बस्ती, महोबा, मुरादाबाद और बिजनौर में मिले


मंत्रालय ने 2022-23 में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का बायोमेट्रिक सत्यापन करने का निर्देश सभी राज्यों को दिया था


शुरुआती जांच में गड़बड़ियां मिलने पर लिया गया था निर्णय


प्रदेश में 2022-23 में 3,59,659 छात्रों ने किया था आवेदन।

Share:

यूपीएसएससी पीईटी परीक्षा आज से शुरू

 लखनऊ।



आज और कल चलेंगी परीक्षा स्पेशल बसें व ट्रेनें


बसें आलमबाग चारबाग कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से चलेगी स्पेशल बसें


औरैया, ललितपुर, झांसी, उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली, अयोध्या, कानपुर के बीच चलेगी स्पेशल बसें 


परिवहन निगम के बसों की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001802877 किया गया जारी


बसे सुबह से दोपहर और शाम से रात तक उपलब्ध रहेंगी


चारबाग से दो स्पेशल ट्रेन चलेगी, रायबरेली व अयोध्या रूट के लिए होगी


वाराणसी से पूर्वांचल के लिए ट्रेन चलेगी।

Share:

शरद पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण होगा आज

 लखऩऊ। 



चांद की 16 कलाओं पर ग्रहण का साया


दोपहर 3.30 बजे से बंद हो जाएंगे मंदिर


व्रत रखने और पारण करने में दोष नहीं


आज लग रहा है खंडग्रास चंद्र ग्रहण


चंद्र ग्रहण रात 1.05 से 2.23 बजे तक रहेगा


सूतक काल लगने से सभी मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद


रविवार सुबह खुलेंगे सभी मंदिरों के कपाट.

Share:

अब तक का मुख्य समाचार व जानकारी

 ➡️: जख्मी बाघ को रोज मलहम लगाता रहा केयरटेकर, खूंखार जानवर ने हमला कर ले ली जान


इस घटना को लेकर पहला विचार, जो आपके मन में आया!


कोटा के अभेदा जैविक उद्यान में एक बाघ ने उस केयर टेकर की जान ले ली जो उसे रोजकर आकर मलहम लगाते थे. अधिकारियों ने कहा कि "अभेदा जैविक उद्यान में बाघ के बाड़े की देखभाल करने वाले शख्स पर बाघ ने हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई" 


बता दें कि जिस वक्त बाघ ने ये हमला किया उस वक्त उसका इलाज चल रहा था. घटना शुक्रवार शाम की है, जब देखभाल करने वाले रामदयाल नागर बाघ की चोट पर दवा (मरहम) लगाकर लौट रहे थे उसी दौरान बाघ ने उन पर पीछे से हमला कर दिया. बाघ के हमले में केयर टेकर का गला कट गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

  ➡️: दिल्ली के जंतर- मंतर पर फिलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए 50 लोग


इजरायल और फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर दिल्ली में फिलस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने शुक्रवार को 50 से अधिक छात्रों और सिविल सोसाइटी के लोगों को फिलिस्तीन के समर्थन में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के दौरान हिरासत में लिया था. 


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारी अलग-अलग जत्थों में जंतर-मंतर पर पहुंचे थे और बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "चूंकि प्रदर्शनकारियों के पास अनुमति नहीं थी, इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया. उन्हें दिल्ली के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में रखा गया है" प्रदर्शनकारियों ने "फिलिस्तीन को फ्री करो" के नारे लगाए और दोनों देशों के बीच तत्काल युद्धविराम की मांग की

  ➡️: प्रयागराज


➡इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी ख़बर


➡भोजपुरी गायक समर सिंह की जमानत याचिका पर टली सुनवाई


➡वादी वकील के पेश नहीं होने के चलते जमानत पर टली सुनवाई


➡7 नवंबर को अब कोर्ट जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा


➡अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में हुई है गिरफ्तारी


➡आकांक्षा दुबे की मां की तरफ से दर्ज कराया गया है मुकदमा


➡समर सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत की गुहार लगाई

   ➡️: अति सुंदर घड़ी, हमारे सनातन धर्म का दर्शन कराती 🙏


★ 12:00 बजने के स्थान पर "आदित्य" लिखा हुआ है जिसका अर्थ यह है कि सूर्य 12 प्रकार के होते हैं।


★ 1:00 बजने के स्थान पर "ब्रह्म" लिखा हुआ है इसका अर्थ यह है कि ब्रह्म एक ही प्रकार का होता है।

एको ब्रह्म द्वितीयो नास्ति।


★ 2:00 बजने की स्थान पर "अश्विन" लिखा हुआ है जिसका तात्पर्य यह है कि अश्विनी कुमार दो हैं।


★ 3:00 बजने के स्थान पर "त्रिगुणः" लिखा हुआ है जिसका तात्पर्य यह है कि गुण तीन प्रकार के हैं ---> सतोगुण रजोगुण तमोगुण।


★ 4:00 बजने के स्थान पर "चतुर्वेद" लिखा हुआ है जिसका तात्पर्य यह है कि वेद चार प्रकार के होते हैं --> ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद।


★ 5:00 बजने के स्थान पर "पंचप्राणा" लिखा हुआ है जिसका तात्पर्य है कि प्राण पांच प्रकार के होते हैं।


★ 6:00 बजने के स्थान पर "षड्र्स" लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि रस 6 प्रकार के होते हैं।


★ 7:00 बजे के स्थान पर "सप्तर्षि" लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि सप्तऋषि 7 हुए हैं।


★ 8:00 बजने के स्थान पर "अष्ट सिद्धियां" लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि सिद्धियां आठ प्रकार की होती है।


9:00 बजने के स्थान पर "नव द्रव्यणि" अभियान लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि 9 प्रकार की निधियां होती हैं।


★ 10:00 बजने के स्थान पर "दसदिशः" लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि दिशाएं 10 होती है।


★ 11:00 बजने के स्थान पर रुद्रा लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि रुद्र 11 प्रकार के हुए हैं।

  ➡️: वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की रेस पाकिस्तान समेत चार टीमें लगभग बाहर हो चुकी है. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर अभी किसी टीम को एलिमिनिशेन का टैग नहीं मिला है, लेकिन प्वाइंट टेबल के मुताबिक ये टीम करीब-करीब बाहर चुकी हैं. इन टीमों बांग्लादेश, पाकिस्तान, इंग्लैंड और नीदरलैंड की टीम शामिल है. बता दें कि पाकिस्तान की टीम 6 मैच में से सिर्फ दो मैचों में जीत सकी है और बाकी अन्य तीन टीमें भी चार-चार मुकाबले हार चुकी हैं.

  ➡️: इज़राइल और फ़िलिस्तीन का नुक़सान ! 


इजरायली हमले में अब तक 7300 से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों के मारे जाने की खबर है. हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को नाम और आईडी नंबर सहित एक विस्तृत सूची जारी की. इसमें मृतकों के नाम और उनकी जानकारी शामिल है. 


इजरायल की ओर से 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं.इनमें से ज्यादातर नागरिक हमास के शुरुआती हमले के दौरान मारे गए थे. इसके अलावा 229 लोगों को हमास ने अगवा कर लिया था जिनमें विदेशी, बच्चे, बुजुर्ग शामिल हैं. हमास ने इससे पहले चार बंधकों को रिहा कर दिया गया था


कल रात से इज़राइल ने जंग को और तेज कर दिया है वही गाजा की बिजली पानी और इंटरनेट सेवाए भी ठप कर दी है वही दुनिया के कई देशों के बड़े नेताओ की और से जंग रोकने की बात कही गई है लेकिन इज़राइल रुकने के मूड में नहीं लग रहा है

  ➡️: महराजगंज- लोगों से करोड़ो रुपए ठगी कर फरार हुआ युवक, फर्जी इन्वेस्टर कम्पनी में लोगों के करोड़ो रुपये ठगे, लक्जरी कार और रिहायशी लाइफस्टाइल दिखाकर की ठगी,करोड़ो रुपये लेकर फरार हुआ टप्पेबाज युवक, शेयर मार्केट में बड़ा फायदा दिलाने का वादा किया था,स्टॉक स्टेशन नाम से बनी थी फर्जी इन्वेस्टर कम्पनी, ठगी के शिकार हुए लोग अब जागरूकता के बांट रहे पर्चे, घुघुली थाना क्षेत्र के हरखपुरा निवासी है आरोपी आरव पटेल.

  ➡️: मुकेश अंबानी को Email पर मिली धमकी, '20 करोड़ नहीं दिए तो मारेंगे गोली'


▶️ देश की सबसे बड़ी कंपनी के मालिक और बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने मुकेश अंबानी से 20 करोड़ रुपये की मांग की है, और कहा है कि पैसे नहीं देने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा.  


▶️ धमकी भरे ईमेल में लिखा है,

  ➡️: "दिक्कतें तो बहुत आईं, अपराधी को ये लगा कि महिला हैं... कुछ नहीं कर पाती हैं..."


कुशीनगर में गौ तस्कर का एनकाउंटर महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने किया, हो रही है चर्चा। यूपी Tak से बातचीत में थाना प्रभारी ने बताया एनकाउंटर के समय किन-किन मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

  ➡️: कतर अदालत द्वारा 8 सेवानिवृत्त भारतीय नौसेना के अधिकारियों को मौत की सज़ा सुनाए जाने पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (@ManishTewari ) ने कहा, "आज तक देश को नहीं मालूम कि उनके खिलाफ मुकदमा क्या है, उनपर आरोप क्या है. किस तरह की भारत सरकार है कि अपने 8 सेवानिवृत्त उच्च अधिकारियों को इस तरह मौत की सजा सुनाने दे... प्रधानमंत्री मोदी को कतर के बादशाह से बात करनी चाहिए और हमारे 8 लोगों को वापस लेकर आना चाहिए."


Share:

देश , विदेश,राज्यों का टांप हेडलाइन समाचार

 


          *28- अक्टूबर- शनिवार


               *!!शरद- पुर्णिमा!!


           🌙  *!!चंद्रग्रहण!! 🌙


                        


* मोदी बोले-भारत को जड़ से उखाड़ने के कई प्रयास हुए, चित्रकूट में कहा- जिनकी मानसिकता गुलामी की, वे संस्कृत से बैर रखते हैं


* अमित शाह बोले- BRS दलितों, आदिवासियों को धोखा दे रही, कहा- तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनी तो CM पिछड़ी जाति से होगा


*  अमित शाह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य गरीब कल्याण है और KCR व कांग्रेस का लक्ष्य परिवार कल्याण है. परिवार कल्याण में विश्वास रखने वाली पार्टियां तेलंगाना को आगे नहीं बढ़ा सकती हैं. तेलंगाना को सिर्फ पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही आगे बढ़ा सकती है.


* 28 अक्टूबर आज की रात आंशिक चंद्र ग्रहण, शाम 4 बजे से शुरू होगा सूतक


* सरकारी कर्मचारी दूसरी शादी करेंगे तो नौकरी खत्म, पति या पत्नी के जिंदा रहते ऐसा नहीं कर सकेंगे, असम सरकार का सर्कुलर जारी


* पश्चिम बंगाल की CM के निर्देश पर हुआ राशन घोटाला, भाजपा का आरोप, सुवेंदु बोले- राइस मिल मालिकों ने फर्जी अकाउंट खोले, केंद्र सरकार से पैसे लिए


* पुजारी बोला-मोदी के लिफाफे में 21 रुपए की बात अफवाह, प्रियंका गांधी ने काल्पनिक कहानी बनाकर लिफाफे का जिक्र किया


*  राजस्थान: कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेगा लैपटॉप, गाय का गोबर ₹2/KG, सात नई गारंटियों के जरिए दोबारा सरकार बनाने की कोशिश में कांग्रेस


* तेलंगाना में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को टिकट


*  सीएम योगी ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को भव्य मंदिर में भगवान रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ही देश की इकलौती पार्टी है जो कहती है देश पहले, फिर पार्टी, उसके बाद परिवार और अंत में खुद के हित को रखना चाहिए।


*  योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नई भाजपा और देश का स्वर्णिम काल चल रहा है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा जो कहती है वो करती है। अब कश्मीर कोई मुद्दा नहीं रह गया है। आज पीओके के लोग कहते हैं, हमें भी भारत का हिस्सा बनाइए। 2014 से पहले के पूर्वोत्तर भारत और आज के पूर्वोत्तर भारत में जमीन आसमान का अंतर था


* दिवाली-छठ पर बिहार की ट्रेनें फुल, आसमान छू रहा हवाई किराया, प्राइवेट टैक्सी ने फ्लाइट को भी पछाड़ा


* इजरायल ने उत्तरी गाजा में तेज किए हमले, ज्यादातर इलाकों में इंटरनेट ठप, हॉस्पिटल शील्ड वाले नेतन्याहू के दावे को हमास ने किया खारिज


* UN में इजराइल-हमास जंग रोकने का प्रस्ताव पास, पक्ष में 120 वोट पड़े, विपक्ष में 14; भारत सहित 45 देशों ने वोटिंग नहीं की


* वनडे विश्व कप 2023 के सबसे रोमांचक मुकाबले में अफ्रीका से हारा पाकिस्तान, सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म


* वर्ल्ड कप की व्यूअरशिप में 43% इजाफा, स्टेडियम आने वाले दर्शकों की संख्या भी 2019 के मुकाबले 1.90 लाख ज्यादा

*सोना + ३०८= ६१,२६०

*चांदी + २२२ = ७१,८०२


 * प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 1 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत नव शामिल भर्तियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।


 *  इस अवसर पर पीएम मोदी नियुक्त लोगों को भी संबोधित करेंगे, देश भर में 37 स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा


 * सात देशों के समूह (जी7) के व्यापार मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक जापान के ओसाका में शुरू होगी;  भारत से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भाग लेंगे


 *आउटरीच कार्यक्रमों के मौके पर मंत्री कुछ जी7 देशों, आमंत्रित देशों और डब्ल्यूटीओ जैसे कुछ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।


 *वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एमपी के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे, मंत्री छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।


 * झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की राज्य के 81 विधानसभा क्षेत्रों में दो महीने लंबी संकल्प यात्रा के समापन के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची के हरमू मैदान में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।


 * पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चार पूर्ववर्ती जिलों महबूबनगर, रंगा रेड्डी, मेडक और नलगोंडा को कवर करने वाली पार्टी की एकता बस यात्रा के दूसरे चरण में भाग लेंगे।


 * 28-29 अक्टूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण (चंद्र ग्रहण) होगा, जो यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और अमेरिका सहित सभी क्षेत्रों में दिखाई देगा।


 * भारत में आधी रात के आसपास ग्रहण का स्पष्ट नजारा दिखेगा


 * आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023, ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड 27वां मैच, धर्मशाला में सुबह 10:30 बजे


 * आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023, बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स 28वां मैच (डी/एन), ईडन गार्डन्स, दोपहर 2 बजे।



*रिश्ते खराब हुए तो टूट जाएगी कतर की कमर, पेचीदा है भारतीयों की फांसी


*मत भूलना भारत की मदद, वरना पड़ेगा तमाचा; कतर पर भड़के पूर्व राजदूत


*​​​​​​​'भारत 6G टेक्नोलॉजी में पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा', इंडिया मोबाइल कांग्रेस समारोह में बोले पीएम मोदी


*चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का हार्ट अटैक से निधन, एक दशक तक दिया जिनपिंग का साथ


*हमास-इजरायल में जारी जंग के बीच अब अमेरिका ने की पूर्वी सीरिया पर एयरस्ट्राइक


*चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरे ही लैंडर ने कर दिखाया था ये कमाल, हटाई कई टन मून डस्ट


*AAP सांसद संजय सिंह को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 10 नवंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत


*इजरायल के कहर से घबराया हमास? बोला- हमने नहीं दिया था हत्याओं का आदेश


*Israel Hamas War: बढ़ेगा टकराव का दायरा! इजरायल ने पहली बार हमला 'रोकने' के सहयोगियों के आह्वान को सरेआम किया खारिज

‘*जानवरों जैसा सलूक…’ ब्रिटिश संसद में खुली पाकिस्तान की पोल, PoK के बाशिंदे ने सुनाई जुल्म की कहानी


*माफिया मुख्तार अंसारी को बड़ा झटका, कपिलदेव सिंह की हत्या में 10 साल की सजा


*ऑपरेशन शिकंजा सफल हुआ:ऑपरेशन शिकंजा के तहत कुपवाड़ा में सेना ने बरामद किए जंग के हथियार


*पहचान छिपाकर की शादी तो 10 साल के लिए जाना पड़ेगा जेल, मोदी सरकार ला रही कानून


*गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान- अंग्रेजों के बनाए IPC और CrPC कानूनों को बदलेगी मोदी सरकार


*सुप्रीम कोर्ट ने सरदार सरोवर बांध से नर्मदा में पानी छोड़ने पर मांगा जवाब, 12 जनवरी को होगी SC में सुनवाई


*SA vs PAK : दक्षिण अफ्रीका 1 विकेट से जीता, पाकिस्तान सेमिफाइनल की रेस से बाहर 

* केंद्र ने जम्मू-कश्मीर में गैरकानूनी गतिविधि निवारण न्यायाधिकरण का गठन किया


*केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में देश के पहले नैनो डी.ए.पी. संयंत्र का उद्घाटन किया


* भीषण चक्रवाती तूफान में बदला 'हामून', 110 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुँच सकती है रफ़्तार


* भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास 2023 का समापन।


* राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड


* गोवा में 20 से 28 नवंबर तक होगा 54वाँ भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह*



*. चीन ने अर्थवव्यवस्था को मजबूत को मजबूत करने के लिए टेक्नोक्रेट लान फान को नया वित्त मंत्री नियुक्त किया


*. चीन के हॉंगचों में एशियाई पैरा खेलों में भारत ने आज दूसरे दिन 17 पदक जीते


*उत्तराखंड में ‘जमरानी बाँध बहुउद्देशीय परियोजना’ को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत शामिल करने को सरकार ने दी मंजूरी


* केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जापान-भारत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी पर भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी


*केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने फॉस्फेट एवं पोटाशयुक्त (पीएंडके) उर्वरकों पर रबी सीजन 2023-24 (01.10.2023 से 31.03.2024 तक) के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरों को मंजूरी दी


* विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल को आधुनिकतम वर्टिकल विंड टनल मिला


* पीएम श्री स्कूलों के लिये ICT लैब


* सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लंबे समय से चल रहे रोज़गार मुद्दे में सुधार


*‘State of the Energy Union’ रिपोर्ट जारी की गई


* अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन आउटलुक: 2023


*. नई दिल्ली में “भारत टेक्स 2024” का आयोजन 26-29 फरवरी, 2024 को किया जाएगा


* स्काईरूट एयरोस्पेस ने विक्रम-1 रॉकेट का अनावरण किया


* तमिलनाडु सरकार ने लॉन्च किया 'प्रोजेक्ट नीलगिरि तहर'


*मेरी माटी-मेरा देश अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों के दिल्‍ली पहुँचने के लिए सरकार ने चलाईं ‘अमृत कलश विशेष रेलगाडियाँ’*



*थोड़ी पढ़ाई थोड़ी घुमाई के नारे के साथ आज से सांसद भारत दर्शन का दूसरा चरण शुरू


*किर्गिज़ गणराज्य की दो-दिवसीय यात्रा पर बिश्केक पहुँचे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर


*श्रीलंका का भारत सहित सात देशों के नागरिकों को मुफ्त वीजा जारी करने का फैसला


*भारतीय मूल के दो अमरीकी वैज्ञानिकों को प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्‍मानित किया गया


* अरुणाचल प्रदेशः आजादी से पूर्व स्थापित सरकारी विद्यालयों को हेरिटेज स्कूल का दर्जा देगी सरकार


* धोनी फिर बने लेज के ब्रांड एंबेसडर


*पहले ब्लैक एक्शन हीरो, रिचर्ड राउंडट्री का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया


Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡️लखनऊ - भारत और इंग्लैंड मैच को लेकर लखनऊ पुलिस ने कसी कमर, बिना टिकट मैच देखते मिले तो होगी एफआईआर, जाएंगे जेल,मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले खुलेगा स्टेडियम का गेट, रात 8:30 बजे के बाद स्टेडियम में प्रवेश हो जाएगा बंद,एक बार अंदर जाकर बाहर आने पर दोबारा नहीं मिलेगा प्रवेश, वीआईपी के साथ असलहाधारी सुरक्षाकर्मी नहीं कर सकेंगे प्रवेश,स्टेडियम के आसपास ऑटो, टेंपो, बस रुकी तो तुरंत होगी सीज, भारत इंग्लैंड मैच के लिए बढ़ाए गए 600 अतिरिक्त पुलिसकर्मी, टिकट की हार्ड कॉपी के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश।


➡️लखनऊ- दीपावली बाद BJP नेताओं का इंतजार होगा खत्म,दीपावली बाद जारी होगी आयोग, निगम, बोर्ड सदस्यों की सूची,निगम,बोर्ड के मेंबर और अध्यक्ष समेत सभी पदों की सूची ,वर्षों पार्टी की सेवा करने वाले नेताओं को मिलेगा मौका,सहयोगी दलों के नेताओं को भी सूची में मिलेगी जगह,कई पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भी रेस में शामिल हैं।


➡️लखनऊ- सपा की बैठक में लिए जाएंगे कई अहम फ़ैसले,नवगठित कार्यकारिणी की 1 नवंबर को होगी बैठक ,अखिलेश यादव का मुख्य रूप से संबोधन होगा , भाजपा की नीतियों को भी निशाने पर लिया जाएगा , आम चुनावों को लेकर बनायी जाएगी बड़ी रणनीति, बैठक में पदाधिकारियों को दी जाएगी बड़ी ज़िम्मेदारी , जातिगत जनगणना PDA पर ख़ासतौर पर रहेगा फ़ोकस , बूथ कमेटियों के गठन वोटर लिस्ट आदि मुद्दों पर भी होगी चर्चा।


➡️लखनऊ- अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के 14 हजार आवेदक निकले फर्जी,शिक्षण संस्थाओं ने अपना छात्र मानने से किया इंकार,केंद्र को भेजी जाएगी रिपोर्ट, संस्थानों पर कार्रवाई तय,सबसे ज्यादा फर्जी बस्ती, महोबा, मुरादाबाद, बिजनौर में मिले।


➡️लखनऊ- स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर ठगी,युवती से तीन लाख रुपए की ठगी की गई,सरोजनीनगर थाने में तीन के खिलाफ केस, ठगों ने नर्स की नौकरी के नाम पर ठगी की।


➡️लखनऊ- गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ जी का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया गहरा शोक, 40 वर्षों से गीता प्रेस के ट्रस्टी थे बैजनाथ जी- सीएम, मानव कल्याण के लिए जीवन समर्पित रहा- सीएम, बैजनाथ जी के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति- सीएम, सीएम ने शोकाकुल परिजनों से बात कर ढांढस बंधाया।


➡️मिर्जापुर - सीएम योगी का 30 अक्टूबर को सम्भावित दौरा, लालगंज के मिलिट्री कम्पाउंड में बनाया जा रहा पंडाल,सम्भावित आगमन को लेकर युद्धस्तर पर चल रही तैयारी, नारी वंदन कार्यक्रम में सीएम होंगे शामिल, सैकड़ों की संख्या में परियोजनाओं का कर सकते हैं शिलान्यास, डीएम, एसपी और प्रशासनिक अधिकारी लगातार कर रहे बैठक ।


➡️मेरठ - लोहियानगर ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, अवैध फैक्ट्री में था पोटेशियम क्लोराइड का जखीरा, अवैध फैक्ट्री में बनता था चाइनीज गन का कारतूस, प्लास्टिक फैक्ट्री के लाइसेंस की आड़ में जारी था खेल, फैक्ट्री के 4 घर दूर 1 घर की ऊपरी मंजिल भी उड़ी, बैलेस्टिक रिपोर्ट आने के बाद SSP मेरठ का खुलासा, ब्लास्ट के बाद मौके से मिले थे दर्जनों बोरे गन कारतूस, ब्लास्ट में 3 मजदूर समेत 5 की मौत, एक हुआ गिरफ्तार, इमारत का मालिक संजय गुप्ता अभी तक है फरार है।


➡️प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब को हाईकोर्ट से झटका,उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी जैनब को हाईकोर्ट से झटका, हाईकोर्ट ने जैनब की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से किया इंकार, कोर्ट ने जैनब की तरफ से दाखिल याचिका को किया खारिज, खुद को निर्दोष बताते हुए जैनब ने दाखिल की थी याचिका, याचिका में कहा गया कि वह घटना में शामिल नहीं थी, सरकारी वकील की तरफ से जैनब की याचिका का विरोध किया गया, सरकारी वकील ने कहा कि जैनब का अपराध गंभीर प्रवृति का है,. विवेचना में जैनब की भूमिका की तस्दीक हुई है।


➡️ग्रेटर नोएडा - कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वालों से मुठभेड़, मुठभेड़ में 4 लुटेरों को लगी गोली, सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, मौके से 20 हज़ार रुपए, 4 तमंचे कार बरामद, बीटा 2 थाना क्षेत्र के ATS गोल चक्कर पर हुई मुठभेड़।


➡️शामली  - आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर,सिपाही की गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त, दुर्घटना में सिपाही दीपक की हुई मौत,इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल, इटावा में लखनऊ हाइवे पर हुआ हादसा, दोनों कार्यालय के कार्य से लखनऊ जा रहे थे, शामली आबकारी विभाग में थी मृतक दीपक की तैनाती।


➡️अमरोहा- अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, बिना लेआउट के ठेकेदारों ने की थी अवैध प्लाटिंग, प्रशासन ने बुलडोजर प्लाटिंग को ध्वस्त कराया, आम के हरे पेड़ काटकर चल रही थी अवैध प्लाटिंग, सदर तहसील क्षेत्र के अकबरपुर पट्टी मार्ग का मामला।


➡️आगरा- पुलिस कमिश्नर के प्रयास से पीड़िता को मिला इंसाफ, CP प्रितेंद्र सिंह के आदेश के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा,20 साल बाद एसिड अटैक का हुआ था मुकदमा दर्ज,बहन के देवर ने पीड़िता पर किया था एसिड अटैक, घरवालों के दबाव में पीड़िता नहीं पहुंची थी पुलिस तक,20 साल बाद CP से मिलने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा,मुकदमे की अग्रिम विवेचना हुई थी अलीगढ़ ट्रांसफर, अलीगढ़ पुलिस ने आरोपी आरिफ को किया गिरफ्तार, 20 साल से भटक रही थी पीड़िता,नहीं मिला था इंसाफ, मिशन शक्ति के तहत महिला अपराध में बड़ी कार्रवाई।


➡️बहराइच - बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की 4 राउंड फायरिंग, जान से मारने के इरादे से चलाईं 4 गोलियां, भागते समय युवक के पैर में लगी गोली, गम्भीर हालात में युवक जिला अस्पताल में भर्ती, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पीड़ित युवक शहर के मशहूर हॉस्पिटल का है संचालक, मामले की जांच में जुटी पुलिस, नगर कोतवाली इलाके के अस्पताल चौराहे का मामला।


➡️देहरादून- उत्तराखंड एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 21 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार किया,वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 21 करोड़ की ठगी,एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस ने अरेस्ट किया, आरोपी पर देशभर में 37 मुकदमें दर्ज किए गए थे, हरियाणा से आरोपी की एसटीएफ ने अरेस्टिंग की।

Share:

आज का राशिफल


      


 *28 अक्टूबर 2023 , शनिवार


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में या उनको व्यवस्थित करने में भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक दायरा बढेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपकी त्याग भावना से जीवन साथी को भी खुशी मिलेगी । आराम के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा,  वे, वो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी । मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन आरामदायक रहेगा । परिवार का सहयोग मिलेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा ।  संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी ।  कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका समय शुभ रहेगा । दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे । व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी । धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी । स्वास्थ्य सही रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी । समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे । मेहनत शुभफलदायी रहेगी । पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें । मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा । सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी । साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। आज किसी नए काम को शुरू ना करें । बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी । स्वास्थ्य सुधार होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।

रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा । मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है । किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। शेयर्स तथा स्टॉक संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें-

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

Share:

इतिहास की 28 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

    




     *आज दिनांक -

     * 28 अक्टूबर 2023

              *शनिवार

 *नई दिल्ली अनुसार


*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* आश्विन

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* पूर्णिमा - 25:55 तक

*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा

*🌠नक्षत्र-* रेवती - 07:31 तक

*🌠पश्चात्-* अश्विनी

*💫करण-* विष्टि - 15:05 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* वज्र - 10:51 तक

*✨पश्चात्-* सिद्धि

*🌅सूर्योदय-* 06:29

*🌄सूर्यास्त-* 17:39

*🌙चन्द्रोदय-* 17:18

*🌛चन्द्रराशि-* मीन - 07:31 तक

*🌛पश्चात्-* मेष

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27

*🤖राहुकाल-* 09:17 से 10:41

*🎑ऋतु-* हेमन्त

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*विशेष-


*आज शनिवार को --आश्विन सुदी पूर्णिमा 25:55 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान - दान - व्रतादि की अश्विनी नक्षत्रयुता अश्विनी  पूर्णिमा , शरद् पूर्णिमा , श्री सत्यनारायण / पूर्णिमा व्रत और पुण्य , महारास पूर्णिमा (व्रजभूमि ) , रात्रि में लक्ष्मी - कुबेरादि पूजा , बंगदेशीय लखी पूजा , आश्वयुजी कर्म (आश्वलायन शाखा ) , नवान्न भक्षण , कार्तिक स्नान प्रारम्भ , श्री कोजागरी व्रत , पूर्णिमा मास के व्रत  - स्नान - यम - नियमादि समाप्त , आज से कार्तिक मास पर्यन्त आकाश दीपदान यज्ञ प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 15:06 तक , पंचक 07:31 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 29:54 तक , ओली समाप्त (जैन) , मेला सालासर बालाजी , महर्षि वाल्मीकि जयन्ती , भक्तिन मीरा बाई जयन्ती (आश्विन शरद पूर्णिमा ) , साल का आखिरी खण्डग्रास चंद्रग्रहण।

*कल रविवार को -- कार्तिक बदी प्रतिपदा 23:54 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , ग्रहणवेध दिन / करिदिन , कार्तिक मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ , कार्तिक मासीय व्रत - यम - नियमादि प्रारम्भ  , कार्तिक मास में द्विदल (दाल ) का त्याग करना चाहिए , तुलसीदल से श्री विष्णु पूजा , राजयोग 23:53 से सूर्योदय तक।_*


*आज की वाणी-

*प्राप्तव्यमर्थं    लभते    मनुष्यो

     देवोऽपि तं लङ्घयितुं न शक्तः।

तस्मान्न शोचामि न विस्मयो मे

     यदस्मदीयं  न  हि  तत्परेषाम्  ॥

*भावार्थ-

          _मनुष्य को जो प्राप्त होना होता है, वह  उसके भाग्य में है। उसका उल्लंघन करने में देवता भी समर्थ नहीं हैं इसलिए मुझे न आश्चर्य है और न शोक क्योंकि जो मेरा है वह किसी दूसरे का नहीं हो सकता है।


*28 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1492 – क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज की, जिसके पश्चात स्पेन की सेनाएं इस क्षेत्र में पहुँचीं थी।

1709 - इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।

1726 - लंदन में जोनाथन स्विफ्ट द्वारा लिखित और बेंजामिन मोटे द्वारा प्रकाशित "गुलिवर ट्रेवल्स" का प्रकाशन किया गया।

1791 फ्रांस में महिलाओं के अधिकारों का घोषणापत्र और महिला नागरिक का प्रकाशन हुआ।

1846 - पायनियर्स सिएरा नेवादा में बर्फ़ीला तूफ़ान से 42 लोग मरे।

1851 -  बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की गई।

1859 - स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1863 - जिनेवा में हुए कांफ्रेंस के तहत अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति का गठन किया गया।

1868 - थॉमस एडीसन अपना पहला पेटेंट इलेक्ट्रिक वोट रिकॉर्डर बनाया।

1886 -फ्रांस ने दोस्ती के प्रतीक के रूप में अमेरिका को स्टैचु ऑफ लिबर्टी भेंट किया तथा अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रांस से उपहार में मिली ‘स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी’ का औपचारिक अनावरण किया।

1891 - जापान में भूकंप से 7300 लोगों की मौत।

1913 – जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की स्थापना हुई। 

1918 - आस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।

1929 – अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट धराशायी हुआ। जिससे कारोबार बाजार 24 फीसदी गिर गया। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट कहा जाता है।

1940 – इटली की फ़ासीवादी सरकार के अध्यक्ष मोसोलीनी के नेतृत्व में इस देश की दो लाख की सेना ने यूनान पर आक्रमण किया।

1944 – दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी के घटक बुलगारिया ने बिना शर्त सोवियत संघ के सामने समर्पण कर दिया।

1954 - अर्नेस्ट हेमिंग्वे को साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

1955 - मिस्त्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।

1998 - इंटरपोल की 67वीं आमसभा अत्याधुनिक तकनीक आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ समाप्त।

2001 - जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर भारत की यात्रा पर आये, जापान के प्रधानमंत्री जुनीशिरो कोअजुमी के विशेष दूत योसितो मोरी भारत दौरे पर आये।

2004 - बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता लगा।

2004 - परमाणु मसले पर ईराक के साथ यूरोपीय संघ की वार्ता विफल।

2009 - पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल।

2012 - सीरिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन, 128 लोग मारे गये।

2012 - जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने वर्ष 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।

2019 - चिली के राष्‍ट्रपति ने देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए आपात स्थिति समाप्‍त कर दी।

2020 - बांग्‍लादेश और भारत के बीच एयर बबल व्‍यवस्‍था के तहत विमान सेवा बहाल हुई।

2020 - पाकिस्तान को सऊदी अरब ने बड़ा झटका दिया , गिलगित बाल्टिस्तान और PoK को नक्शे से हटाया।

2020 - विनाशकारी तूफान मोलावे वियतनाम के करीब पहुंचा , दो लोगों की मौत और 26 मछुआरे लापता हुए।

2021 - भारत ने आसियान के वर्तमान अध्यक्ष ब्रुनेई के आमंत्रण पर 18वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

2021 - जम्मू और कश्मीर स्थित डोडा सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत व 12 घायल हुए।

2021 - अमेरिका स्थित सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी फेसबुक (Facebook) का नाम बदलकर मेटा (Meta) कर दिया गया।

2022 - उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट से कम दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। इस साल यह उत्तर कोरिया के 28वें दौर का मिसाइल परीक्षण था।

2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यों के गृह मंत्रियों के 'चिंतन शिविर' को व आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS INDIA) के हजीरा संयंत्र के विस्तार के अवसर पर सभा को संबोधित किया।

2022 - आकांक्षा व्यवहारे ने खेलो इंडिया टूर्नामेंट में भारोत्तोलन के 40 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।


*28 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति-


1867 – स्वामी विवेकानंद की शिष्या ,सहयोगी , शिक्षिका तथा समाज सेविका भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में जन्म हुआ।

1871 - अतुल प्रसाद सेन - प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।

1883 - मौरिस गार्नियर हैलेट - भारत सरकार में गृह सचिव रहे।

1930 - अंजान - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार तथा अपने समय के ख्याति प्राप्त शायर।

1955 – विलियम हेनरी गेट्स III  का जन्म सिएटल, वॉशिंगटन में, विलियम एच गेट्स, सीनियर और मरी मैक्‍सवेल गेट्स के यहाँ हुआ।

1958 - अशोक शंकरराव चव्हाण - लोक सभा सांसद।

1963 - उर्जित पटेल - भारतीय रिज़र्व बैंक के 24वें गवर्नर।

1986 - अदिति राव हैदरी - एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री ।


*28 अक्टूबर को हुए निधन-


1627 - जहाँगीर - अकबर के पुत्र थे।

1900 – जर्मन भाषाविद तथा प्राच्य विद्या विशारद फ्रेडरिक मैक्स मूलर का निधन हुआ।

2011 - श्रीलाल शुक्ल - व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार।

2013 - राजेंद्र यादव- लोकप्रिय उपन्यासकार।

2016 - शशिकला काकोडकर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी की एक प्रमुख नेत्री।

2021 - निदेशक पद्म श्री डॉ माधवन कृष्णन नायर एक भारतीय ऑन्कोलॉजिस्ट थे।


*28 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 महर्षि वाल्मीकि जयन्ती (आश्विन शरद पूर्णिमा )।

🔅 भक्तिन मीरा बाई जयन्ती (आश्विन शरद पूर्णिमा )।

🔅 समाज सेविका भगिनी निवेदिता जयन्ती।

🔅 विश्व लेमूर दिवस ( World Lemur Day , Last Friday of October's )।

🔅 अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस (International Animation Day , 21वाँ)।


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789