Good Daily News...


बुधवार, 4 दिसंबर 2024

राहुल गांधी को नहीं जाने दिया गया संभल,वापस लौट रहे दिल्ली,अब 6 दिसंबर के बाद होगा दौरा

 


गाजियाबाद। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य सांसद आज संभल के लिए निकले थे।उनके काफिले को दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बार्डर पर रोक लिया गया।इसके बाद जमकर ड्रामा हुआ।पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प हुई,कांग्रेस कार्यकर्ता आगे जाने की अपनी जिद पर अड़े रहे। साथ ही साथ धरने पर भी बैठ गए,लेकिन पुलिस प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी।आखिरकार उन्हें अपने कदम वापस खींचने पड़ गए।

           संभल जाने के लिए राहुल गांधी ने पुलिस के सीनियर अधिकारियों से बात की और आगे जाने के लिए 4 लोगों की अनुमति मांगी,लेकिन इजाजत नहीं मिली।इसके बाद राहुल गांधी ने अकेले संभल जाने की मांग रखी और उसे भी खारिज कर दिया गया।इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं अकेले संभल जाने को तैयार हूं, लेकिन प्रशासन ने वो भी नहीं सुनी। ये लोकसभा के विपक्ष के नेता के अधिकार के खिलाफ है।

        यूपी पुलिस से इजाजत नहीं मिलने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली वापस लौट रहे हैं।कहा गया है कि वे 6 दिसंबर के बाद कभी भी संभल का दौरा कर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस की और से अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

         कांग्रेस के नेता और सांसद सुबह पार्टी दफ्तर पहुंचे थे।इसके बाद यहीं से राहुल और प्रियंका भी संभल के लिए निकले थे। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का कहना था इस प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,प्रभारी अविनाश पांडे,मैं और यूपी के हमारे सांसद,संभल जाएंगे,लेकिन प्रशासन ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

        कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार हमें क्यों रोक रही है,वह क्या छिपाने की कोशिश कर रही है, उसे किससे डर है।विपक्ष के नेता होने के नाते उन्हें यह देखने का अधिकार है कि देश में क्या चल रहा है।संभल में जो घटना हुई, वह बेहद निंदनीय है,लोग मारे गए हैं, कौन जिम्मेदार है। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अगर विपक्ष के नेता घटनास्थल पर नहीं जाएंगे तो वे संसद में इस मुद्दे को कैसे रखेंगे,हम संभल के हालात देखना चाहते हैं, लेकिन सरकार हमें क्यों रोक रही है,क्या यह तानाशाही नहीं है।राहुल गांधी निश्चित रूप से संभल जाएंगे और पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और उनकी आवाज उठाएंगे।

     राहुल गांधी के काफिले को रोकने के लिए पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की थी।बैरिकेडिंग से भीषण जाम लग गया।लोगों को आनेजाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।इससे पहले प्रशासन ने संभल के आसपास के चार जिले,बुलंदशहर,अमरोहा,गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर को अलर्ट पर रखा था।इन जिलों के अधिकारियों को राहुल गांधी और उनके साथ आने वाले नेताओं को अपने-अपने जिलों की सीमाओं पर रोकने को कहा गया था।संभल एसपी केके बिश्नोई ने भी राहुल गांधी से अपील की थी कि वो अपना संभल दौरा टाल दें।


बता दें कि संभल में हिसा की जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।हिंसा के दौरान पाकिस्तान और अमेरिका में बने कारतूसों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। संभल हिंसा में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है।फॉरेंसिक टीम को संभल से जो खोखा और मिसफायर कारतूस मिले हैं उनमें से कुछ पाकिस्तान में बने हैं।फॉरेंसिक टीम को नालियों से 5 खोखा और 2 मिस फायर कारतूस मिले हैं।ये खोखे पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बने हैं।सर्च ऑपरेशन में अफसरों की टीम को मौके से पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के 9MM के 2 मिस फायर और 1 खोखा बरामद हुआ है।इसके अलावा 12 बोर के 2 खोखे और 32 बोर के 2 खोखे बरामद हुए हैं।पुलिस की टीम अभी सर्च ऑपरेशन कर रही है, लेकिन फॉरेंसिक टीम को हिंसा स्थल पर पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कारतूस के खोखे मिले हैं। ये खुलासा हिंसा में विदेशी हथियारों के उपयोग और बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।

Share:

संभल हिंसा पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, खोदोगे तो देश का सौहार्द 'खो दोगे'

 


संभल हिंसा पर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम घटना पर अपनी बात सदन में रखना चाहते हैं। वहां के अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं, मानो वे भाजपा के कार्यकर्ता । संभल की घटना भाजपा की सोची-समझी रणनीति है, ताकि लोगों को दूसरे मुद्दों से भटकाया जा सके।

Share:

केशव प्रसाद के साथ ब्रजेश पाठक ने भी बोला हमला,कहा-राहुल और अखिलेश दोनों नौटंकी कर रहे हैं



लखनऊ।राहुल गांधी के संभल दौरे को लेकर दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने जमकर हमला बोला है।मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करार देते हुए बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी दोनों ही नौटंकी कर रहे हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी हों या अखिलेश यादव, वे ऐसी घटनाओं को राजनीतिक रंग देने की कोशिश करते हैं।हम नेताओं से अनुरोध करते हैं कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बिल्कुल भी खराब न होने दें।

     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें एक हैं तो सेफ हैं के संकल्प के साथ सुशासन की मिसाल बन रही हैं।उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दंगा मुक्त प्रदेश का सपना साकार किया है, जो सपा और कांग्रेस को हज़म नहीं हो रहा।

     केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संभल में न्यायालय के आदेश से शांतिपूर्ण कमीशन सर्वे हुआ,लेकिन सपा नेताओं की वर्चस्व की लड़ाई में लोगों की जानें ली।जब सपा का संभल जाने का ड्रामा ख़त्म हुआ तो कांग्रेस ने अपनी नौटंकी शुरू कर दी। मौर्य ने कहा कि जनता देख रही है कि इन पार्टियों को देश, प्रदेश और जनता के विकास की नहीं, केवल मुसलमानों के वोट की चिंता है।जनता इनका हिसाब ब्याज सहित करेगी। कांग्रेस मुक्त भारत और सपा मुक्त यूपी अब तय है।


डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि दुख की बात है कि राहुल गांधी हों या अखिलेश यादव,वे ऐसी घटनाओं को राजनीतिक रंग देने की कोशिश करते हैं।हम नेताओं से अनुरोध करते हैं कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बिल्कुल भी खराब न होने दें। बृजेश पाठक ने कहा कि उनके दौरे और अखबारों में बयानबाजी से माहौल खराब हो रहा है। हमारी प्रतिबद्धता उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने की है। जिस तरह से पाकिस्तान में निर्मित खोखे वहां मिले हैं, उसकी जांच की जा रही है। इसमें जो भी शामिल है, उसे बख्शा नहीं जाएगा,निष्पक्ष जांच होगी।

Share:

गाड़ी पार्किंग को लेकर फायरिंग,दरोगा समेत तीन जख्मी

 


यूपी के बागपत में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर के बेटे दीपेश तोमर  की शादी में गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ।झगड़े के बाद युवकों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में दिल्ली पुलिस के दरोगा जितेंद्र पंवार, डीजे कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय चौहान और एक अन्य व्यक्ति शिवम घायल हुए हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।गोली चलाने वाले अंकुर, अभिषेक और शिवा फरार हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

Share:

स्वच्छकार पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

 



देवरिया, (सू.वि.), 04 दिसंबर। सिविल जज (सी.डी.) विवेक कुमार सिंह-II ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय में अंशकालिक स्वच्छकार के दो पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर मानदेय नवीन शासनादेश के तहत 6000 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 8,840 रुपए प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

         चयन समिति की रिपोर्ट दिनांक 26 नवंबर 2024 के अनुसार, स्वच्छकार पद हेतु पूर्व में जारी विज्ञप्ति संख्या-01, दिनांक 01 दिसंबर 2022, को निरस्त कर दिया गया है। अब इन पदों पर नियुक्ति के लिए नवीन विज्ञप्ति जारी की गई है। जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता की आयु 01 जुलाई 2024 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी के लिए कक्षा 6 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यदि किसी व्यक्ति ने पूर्व में किसी विभाग या कार्यालय में स्वच्छकार के रूप में कार्य किया है, तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। इसके समर्थन में अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

            आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थी को अपने शैक्षणिक, जाति, आवासीय और अनुभव प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। इसके अतिरिक्त, यह शपथ-पत्र देना होगा कि उनके विरुद्ध किसी न्यायालय में कोई दाण्डिक वाद लंबित नहीं है और न ही उन्हें किसी न्यायालय द्वारा कभी दण्डित किया गया है।

          आवेदन पत्र सिविल जज, जनपद न्यायालय के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक के माध्यम से दिनांक 17 दिसंबर 2024, सायं 4:30 बजे तक जमा किया जा सकता है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। लिखित अथवा मौखिक परीक्षा हेतु बुलाए गए अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता या अन्य कोई आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की जाएगी। यह नियुक्ति पूर्णकालिक नहीं होगी, बल्कि संविदा के आधार पर की जाएगी।


Share:

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर दिवंगत विशाल सिंह तथा दिवंगत निहाल सिंह के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई

 



*मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई सहायता राशि*


देवरिया, (सू0वि0) 4 दिसंबर। एमएलसी श्री रतनपाल सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने आज अपराह्न माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर दिवंगत विशाल सिंह तथा दिवंगत निहाल सिंह के घर जाकर उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। यह धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदान की गई है। 

         इस अवसर पर एमएलसी श्री रतनपाल सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं तथा स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने पुलिस को दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। दोषियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध करा दी गई। मुख्यमंत्री जी ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया है।


Share:

मोटर दुर्घटना के मामलों को निस्तारण हेतु करे चिन्हित - सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश

 



देवरिया 04 दिसंबर 2024। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत के भव्य सफलता हेतु  जनपद न्यायाधीश देवरिया देवेंद्र सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता हेतु मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण देवरिया में लम्बित मामलों का आपसी सुलह.समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार राय के अध्यक्षता में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी द्वारा प्री ट्रायल बैठक आहुत की गयी। बैठक में अधिक से अधिक मामलों में वादों को चिन्हाकन तथा निस्तारण हेतु वार्ता किया गया। 

           अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा जनपद के समस्त वादकारियों से अपील की गयी कि वे इस लोक अदालत में अन्य वादों के अलावा विशेषतः अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा पराक्रम लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, विद्युत एवं जल, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सर्विस में वेतन एवं भत्ते सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों किराया सुखाधिकार व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद, आदि के लम्बित मामले एवं प्री.लिटिगेशन विवादों का भी निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर करा कर इस लोक अदालत का लाभ उठावें।


Share:

डीएम ने 'विटामिन ए संपूर्ण' कार्यक्रम का किया शुभारंभ

 



*'विटामिन ए संपूर्ण’ कार्यक्रम से कुपोषण की समस्या पर प्रहार, देवरिया में बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए खुराक*


*427 सत्रों के माध्यम से बच्चों को मिलेगा पोषण*


*बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा रखें ध्यान: जिलाधिकारी*


 देवरिया, (सू0वि0), 04 दिसंबर 2024 जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बुधवार को न्यू पीएचसी सोमनाथ में आयोजित ‘विटामिन ए संपूर्ण’ कार्यक्रम के बूथ का उद्घाटन कर इस विशेष अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में एक साथ इस अभियान का शुभारंभ किया गया। 

        जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भी बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाया, जिससे इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का विशेष ध्यान रखा जाए। यह अभियान स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग के सहयोग से 3 जनवरी तक चलाया जा रहा है, जिसमें नौ माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण के साथ विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि माताओं को बाल्य रोगों से बचाव के लिए स्तनपान और ऊपरी आहार के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सके।

            मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश झा ने कहा कि बाल 'विटामिन ए संपूर्ण' कार्यक्रम में नियमित टीकाकरण सत्र और वीएचएनडी सत्र में 4 लाख 5 हजार बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रत्येक बुधवार और शनिवार को 427 सत्र लगाए जाएंगे। 427 एएनएम के माध्यम से टीकाकरण सत्रों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विटामिन-ए बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। बताया कि नौ माह से 12 माह और 16 माह से 24 माह के बच्चों को नियमित टीकाकरण सत्र में खसरा के प्रथम और दूसरे टीके के साथ विटामिन-ए का घोल पिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विटामिन-ए की खुराक बच्चों को पिलाने से उनकी इम्युनिटी बढ़ेगी।

           इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिन्हा, एसीएमओ डॉ. अजय शाही, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, डीपीएम पूनम, एमओआईसी डॉ. गरिमा, डब्ल्यूएचओ परामर्शदाता डॉ. श्रेठा, यूनिसेफ के डीएमसी अरशद, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल सहित आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। 


Share:

मंगलवार, 3 दिसंबर 2024

देश, विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार




*मंगलवार, 03 दिसंबर 2024 


🔸लोकसभा में 13-14 दिसंबर को संविधान पर होगी बहस, सर्वदलीय बैठक में संसद में गतिरोध समाप्त


🔸J&K : श्रीनगर में सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से क्रास फायरिंग जारी


🔸US: 'मेरे पद ग्रहण करने से पहले बधकों को रिहा करे वरना...'; ट्रंप की हमास को गंभीर परिणााम भुगतने की चेतावनी


🔸असम से आधार कार्ड बनवाकर मणिपुर में नौकरी कर रहे थे बांग्लादेशी, 29 अरेस्ट


🔸सिगरेट और तंबाकू लेने वालों को लगने वाला है झटका, GST में होगा इजाफा; रेडीमेड गारमेंट्स पर भी बदलेगी दरें


🔸'शांतिपूर्ण विरोध करें, लेकिन लोगों को असुविधा ना पहुंचाएं': किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी


🔸त्रिपुरा में बांग्लादेशी पर्यटकों के लिए कोई कमरा और भोजन नहीं : होटल एसोसिएशन


🔸बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास के वकील रमन रॉय पर हमला, ICU में भर्ती : इस्कॉन


🔸PM मोदी का सुगम्य भारत अभियान... दिव्यांगजनों के रास्ते सुलभ बनाने से उन्हें सक्षम बनाने तक की मुहिम


🔸तमिलनाडु CM बोले- तूफान फेंगल से 12 मौतें हुईं:PM को लिखा- 2 करोड़ लोग प्रभावित, तत्काल ₹2 हजार करोड़ का फंड रिलीज करें


🔸ममता बोलीं- बांग्लादेश में यूनाइटेड नेशंस पीसकीपिंग फोर्स तैनात हो:पीएम मोदी हस्तक्षेप करें; त्रिपुरा में बांग्लादेशी असिस्टेंट हाई कमीशन में घुसपैठ


🔸अवैध रूप से अमेरिका-कनाडा सीमा पार करने की कोशिश करने वालों में 22% भारतीय: रिपोर्ट


🔸महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नाम 4 दिसंबर को महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर किया जाएगा घोषित


🔸बाइडन ने अपने बेटे को अवैध बंदूक और टैक्स धोखधड़ी मामलों में किया माफ


🔸इस्राएली पीएम नेतन्याहू के खिलाफ जारी वॉरंट के बाद आईसीसी को सदस्य देशों से ही समर्थन नहीं मिल रहा है.


🔸दिल्ली-एनसीआर में 5 दिसंबर तक लागू रहेगी ग्रैप-4 की पाबंदियां, सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के एक्शन प्लान पर जताई चिंता


🔸केंद्र सरकार ऐसी हरकतें रोके, मुसलमानों को समुद्र में नहीं फेंक सकते : फारूक अब्दुल्ला


🔸'आर्थिक फैसलों में राष्ट्रीय सुरक्षा का फिल्टर लगाने की जरूरत', जयशंकर 


🔹IND vs AUS: एडिलेड में बजता है जसप्रीत बुमराह का डंका, आंकड़े देख कांप जाएगा ऑस्ट्रेलिया, हेड ने पहले ही टेके घुटने।


          

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का ट्वीट, कांग्रेस,सपा परिवारवाद की राजनीति का प्रतीक- केशव, कांग्रेस एक मां-बेटा-बेटी की पार्टी- केशव प्रसाद मौर्य, सपा एक पति-पत्नी-चाचा-भतीजे की पार्टी - केशव, ये पार्टियां देश या प्रदेश का भला नहीं कर सकतीं- केशव, ये लोग सिर्फ अपने परिवार का भला कर सकते हैं- केशव, यह लोकतंत्र की खूबसूरती पर एक धब्बा है - केशव मौर्य, परिवारवाद नकारो, PM के नेतृत्व में BJP को मजबूत करो, भारत मजबूत होगा, हर परिवार का भविष्य सुरक्षित होगा-केशव.


➡लखनऊ- निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर करेगी समाजवादी पार्टी, सपा निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी, पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस पर हाईकमान मंथन कर रहा है,7 से 8 जिलों के पार्टी संगठन में भी बड़े बदलाव हो सकते हैं, सक्रिय कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में स्थान मिलेगा.


➡लखनऊ- यूपी समेत चार राज्यों के मुख्य सचिव तलब , दिल्ली एनसीआर में नहीं हटेंगे प्रदूषण प्रबंध , SC ने मजदूरों को भत्ता भुगतान की मांगी जानकारी, दिल्ली, हरियाणा,यूपी, राजस्थान के मुख्य सचिव तलब, 5 दिसंबर को अगली सुनवाई में कोर्ट में पेश होने के निर्देश, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होने के निर्देश.


➡नोएडा- 7 दिन के लिए टला किसानों का दिल्ली कूच, तबतक किसान दलित प्रेरणा स्थल पर देंगे धरना, नोएडा-दिल्ली रूट पर जाम के बाद किसानों का फैसला, 7 दिन में मांगे नहीं मानी गई तो दिल्ली कूच करेंगे, संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले धरना देंगे किसान, बढ़े मुआवजा समेत कई मांगों को लेकर किसान जुटे, विकसित प्लॉट का 10 फीसदी हिस्सा मांग रहे किसान, जमीन के बदले 4 गुना मुआवजा देने की मांग, भूमिहीन किसानों को रोजगार देने की मांग, पीड़ित किसानों के पुनर्वास की मांग कर रहे किसान


➡मेरठ- मेरठ में एक डकैती, तीन चोरी की वारदातें, एक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की, निर्माणधीन कॉलोनी में सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर डकैती, 12 से अधिक बदमाशों ने डकैती को दिया अंजाम, बंधक मुक्त होकर सुरक्षाकर्मियों ने बिल्डर को दी जानकारी, टाटा मैजिक में ट्रांसफार्मर का सामान ले गए बदमाश, चोरों ने डॉक्टर के क्लीनिक समेत 3 दुकाने खंगाली, 2 फोटो स्टूडियो की दुकान से सामान चोरी कर ले गए चोर, एक नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी कैमरे में हुआ क़ैद, लालकुर्ती क्षेत्र में तीन दुकानों में वारदात, मचा हड़कंप, गंगानगर क्षेत्र में निर्माणधीन कॉलोनी में डकैती की वारदात, दौराला में परिवार को बंधक बनाकर मवेशी लूटे.


➡रायबरेली- दबंग महिला व उसके परिवार से पीड़ित ग्रामवासी, महिला व उसके परिजनों ने ग्रामीणों को धमकाया, घर में ईंट पत्थर रख पथराव की फिराक में दबंग महिला, मोहल्ले में कई लोगों से भिड़ चुकी है दबंग महिला, कई लड़कियों को पीटने का वीडियो वायरल, छः माह पूर्व भी किशोरी को दबंग महिला ने पीटा था, पुलिस ने शांतिभंग में किया था पाबंद , जगतपुर थाना क्षेत्र के थुलरई गांव का है मामला.


➡देवरिया - पुलिस ने नाबालिग बच्ची की हत्या का किया खुलासा, मृतक बच्ची के पिता के मामा-मामी को किया गिरफ्तार, मासूम बच्ची दादी के साथ पिता के ननिहाल आई थी, आरोपी शेषनाथ और सविता ने मासूम बच्ची की दी नरबली, अपने बच्चे को ठीक करने के लिए दी थी नरबली, पांच जगहों से खून निकाल कर आरोपियों ने की तांत्रिक पूजा, हत्या में प्रयोग चाकू व खून से सने कपड़े को किया बरामद, भटनी थाना क्षेत्र के बेहरा डाबर गांव की है घटना.


➡बलिया- संदिग्ध अवस्था में कमरे में मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस, डायल 112 को दी सूचना, घटना की जानकारी होते ही फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे CO, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, PM रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी-CO, हल्दी थाने के सोनवानी गांव का पूरा मामला.


➡बिजनौर- महिलाओं ने लेखपाल पर लगाया गंभीर आरोप, लेखपाल विनेश कुमार पर रिश्वत मांगने का आरोप, लेखपाल ने चिनाई की एवज मे 50000 की रिश्वत मांगी , घूसखोर लेखपाल को महिलाओं ने 30 हजार की रिश्वत दी, रिश्वत की रकम पूरी न मिलने पर बुलडोजर से दीवार गिराई, महिलाओं ने लेखपाल से रिश्वत की रकम मांगी वापस, हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, महिलाओं ने जिलाधिकारी से लेखपाल की शिकायत की, बिजनौर सदर तहसील के बरुकी गांव का मामला.


➡बलिया- विकास कार्यों के भुगतान को लेकर प्रधान,सचिव में मारपीट , थाने के गेट पर प्रधान और सचिव के बीच जमकर मारपीट, बिना कार्य करें प्रधान बना रहे भुगतान का दबाव- सचिव, पूर्व में हुए कार्यों के लिए कमीशन मांग रहे सचिव- प्रधान, हल्दी थाने पर प्रधान,सचिव ने एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर.


➡रायबरेली- नोटों की गड्डियों के साथ वायरल वीडियो का मामला, आयकर विभाग के साथ-साथ GST विभाग ने जांच शुरू की, वीडियो में दिख रहे व्यापारी की फर्मों की जांच शुरू हुई, संबंधित फर्मों के टर्न ओवर को लेकर जांच की जा रही, मेडिकल स्टोर में भारी कैश का वीडियो वायरल हुआ था, करोड़ों रुपए दवाई के गत्ते में भरकर रखे जा रहे थे.


➡प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, इरफान सोलंकी की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, गुंडा टैक्स वसूलने,धमकी देने के मामले में टली सुनवाई, इरफान,उनके भाई रिजवान समेत अन्य के खिलाफ दर्ज है केस, इरफान ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, एक सप्ताह बाद अब मामले में अगली सुनवाई होगी, महराजगंज जेल में बंद है पूर्व विधायक इरफान सोलंकी.


➡प्रयागराज- 7 दिसंबर को संगम नगरी प्रयागराज में रहेंगे सीएम योगी, PM नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की करेंगे समीक्षा, महाकुंभ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे सीएम योगी, संगम नोज पर पीएम मोदी सभा स्थल का करेंगे निरीक्षण, श्रृंगवेरपुर धाम,शहर में चल रहे विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण,, 13 दिसंबर को संगम नगरी प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, 6500 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, संगम नोज पर गंगा पूजन करके पीएम महाकुंभ का श्रीगणेश करेंगे.


➡गोंडा - इटियाथोक में महिला की बेरहमी से पिटाई , दबंग युवक ने महिला को लात-घूंसों से पीटा, महिला की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, महिला दरवाजा लगाने का कर रही थी विरोध, कल मामले में थाने में दी गई थी तहरीर, आज सुबह मनबढ़ दबंग ने की मारपीट, वीडियो के आधार पर कार्रवाई में जुटी पुलिस.


➡ललितपुर- गांव के बाहर खेतों पर तेंदुआ दिखा, ग्रामीणों में दहशत, तेंदुआ दो से तीन पशुओं को बना चुका है अपना शिकार, ग्राम नैगुवां दरौनी पाह के बीच में तेंदुए को देखा गया, बानपुर थाना क्षेत्र ग्राम नैगुवां दरौनी पाह का मामला


➡मेरठ - पीवीवीएनएल एमडी के हाथों निलंबन से राहत, 'अंधेरे' के वीडियो से जेई के निलंबन का मामला, हाईकोर्ट ने कथित रिश्वत कांड में निलंबन रोका, मीटर रीडिंग मामले में जेई पर रिश्वत के आरोप, काजीपुर सब-स्टेशन पर तैनात था जेई संदीप , एमडी के सस्पेंड अफसर एक-एक कर बहाल.


➡नोएडा - आरोपियों की निशानदेही पर सोने की 2 चेन बरामद, 149 ग्राम की दो चेन पश्चिम बंगाल से की बरामद, लगभग 13 लाख की 149 ग्राम की दो चेन बरामद, आरोपियों ने पूर्व में चोरी की घटना को दिया था अंजाम, पुलिस ने पूर्व में दोनों को गिरफ्तार कर भेजा था जेल, सेक्टर-49 थाना पुलिस ने 2 सोने की चेन बरामद की.


➡हमीरपुर - तेज रफ्तार चलती कार में अचानक लगी आग, कार सवारों ने कार से उतरकर बचाई अपनी जान, स्थानीय लोगों,पुलिस ने कार में लगी आग को बुझाया, कार चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टला, सदर कोतवाली क्षेत्र के विकास भवन के पास का मामला.


➡झांसी - युवक को होटल में दूसरी टेबल पर बैठना पड़ा महंगा, होटल स्टाफ ने बंधक बनाकर युवक को बेरहमी से पीटा , सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी की गयी पिटाई , घायल युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, 5 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पीपल्स होटल की घटना .


➡बदायूं - संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लगी गोली, गोली लगने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, दातागंज कोतवाली क्षेत्र के आनंदपुर की घटना.


➡मुजफ्फरनगर - छात्र वंश की गोली मारकर हत्या का मामला, मेरठ में उपचार के दौरान छात्र वंश की मौत, बाइक सवार बदमाशों ने मारी थी गोली, दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था वंश, पुलिस कई तथ्यों पर मामले की जांच में जुटी, खतौली थाने के सरधन के पास का मामला.


➡मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, दुकान से सामान लेकर लौट रही थी बच्ची, पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा किया दर्ज, पुलिस ने आरोपी छोटू को गिरफ्तार किया, 2 बार पॉक्सो एक्ट में जेल जा चुका आरोपी, शाहपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव का मामला.


➡मुजफ्फरनगर - मुजफ्फरनगर में शिक्षक के लापता होने का मामला, पुलिस ने 2 पर नामजद मुकदमा दर्ज किया, अपहरण की धाराओं में शिक्षक पर मुकदमा दर्ज, बरला इंटर कॉलेज में हिंदी के अध्यापक है योगेश, पुलिस लापता शिक्षक योगेश की तलाश में जुटी, तितावी पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी.


➡मेरठ - हाईकोर्ट ने अवैध अस्पतालों पर एक्शन रिपोर्ट मांगी, RTI एक्टिविस्ट अंकुश चौधरी की PIL पर सुनवाई, जिले में 100 से अधिक अवैध अस्पताल संचालित है, रजिस्टर्ड अस्पतालों में भी सुरक्षा के मानक अधूरे पड़े हैं, 275 निजी अस्पतालों के पास फायर एनओसी भी नहीं है, 2020 की जनहित याचिका में 4 साल बाद हुई सुनवाई.


➡हापुड़ - पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में हत्यारे पति को दबोचा, पति ने गला दबाकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट, प्रेमिका के चलते पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, आरोपी पति से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद, थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने हत्यारे पति को दबोचा.


➡मेरठ - बेरोजगार हुए कैमरामैन ने फांसी लगाकर दी जान, न्यूज चैनल से एक साल पहले नौकरी छूट गयी थी, नौकरी की तलाश में देहरादून गया, नौकरी न मिली, फ्लैट के कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया दीपक, पल्लवपुरम् इलाके के अंसल टाउन में हुई घटना.


➡कन्नौज - पुलिस ने चलाया वारंटी की गिरफ्तारी का अभियान, अभियान के तहत फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार, कई मुकदमों में फरार चल रहे थे दोनों अभियुक्त, पकड़े गए दोनों अभियुक्त कोर्ट में पेश कर भेजा जेल, तालग्राम पुलिस ने दोनों वारंटी अभियुक्तों को पकड़ा।

Share:

आज का राशिफल

 


 *03 दिसम्बर 2024 , मंगलवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन अच्छा रहेगा।  राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। आज धार्मिक कार्य की योजन बनेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढोतरी होगी । मित्र से मिलाप या वार्ता होगी। सुखद समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रति भावनाएँ जागृत होंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज का दिन सामान्य रहेगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

परिवार में सामंजस्य बनेगा। संतान सुख मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में बाधा आयेगी। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धन में कठिनाई आयेगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा। 


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आएगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आयेगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। साझेदारी से लाभ होगा। 


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कुटुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी लेकिन जीवन साथी की त्यागभावना से संतुष्टि मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। राजकाज में सफलता मिलेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी।  


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू समस्या आयेगी। 


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। उदर-विकार होगा। कठिन परिश्रम करना पडेगा। धन का लाभ मिलेगा। धन का लाभ मिलेगा। परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें। 


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

गुप्त शत्रु से हानि हो सकती है। मानसिक परेशानी रहेगी। उदर-विकार होगा। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में कष्ट रहेगा। दैनिक कार्य में बाधाएं आयेंगी। मानसिक अशांति रहेगी। राजकाज में विलम्ब होगा। निर्माण में प्रगति होगी। 


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

व्यय अधिक होगा। कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। घरेलू समस्याएं आयेंगी।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



        

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏


     *आज दिनांक 👉*

     * 03 दिसम्बर 2024*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* द्वितीया - 13:11 तक

*🗒पश्चात्-* तृतीया 

*🌠नक्षत्र-* मूल - 16:42 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा

*💫करण-* कौलव - 13:11 तक

*💫पश्चात्-* तैतिल 

*✨योग-* शूल - 15:07 तक

*✨पश्चात्-* गण्ड 

*🌅सूर्योदय-* 06:58

*🌄सूर्यास्त-* 17:23

*🌙चन्द्रोदय-* 08:54

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:50 से 12:31

*🤖राहुकाल-* 14:47 से 16:05

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी द्वितीया 13:11 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:42 तक , राजयोग , कुंभलगढ़ महोत्सव पूर्ण , कवि श्री कनकदास जयन्ती , श्री राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती , श्री खुदीराम बोस जयन्ती , लांस नायक अल्बर्ट एक्का ( लब्ध परमवीर चक्र ) शहीदी दिवस , श्री देवानंद स्मृति दिवस , मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस , भौपाल गैस त्रासदी दिवस , विश्व दिव्यांग दिवस , राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस व सेंट फ्राँसिस जेवियर पुण्यतिथि (सेंट फ्राँसिस जेवियर फीस्ट , गोवा)।_*

*_🔅 कल बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी तृतीया 13:12 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , रम्भा तृतीया व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*

*सत्यं रूपं श्रुतं विद्या*

      *कौल्यं शीलं बलं धनम्।*

*शौर्यं च चित्रभाष्यं च*

      *दशेमे   स्वर्गयोनय :  ।।*

*भावार्थ👉*

         _सच्चाई , खूबसूरती , शास्त्रज्ञान , विद्या, उत्तम कुल , शील , पराक्रम , धन , शौर्य , और वाक्पटुता - ये दस गुण स्वर्ग पाने के अर्थात् समस्त ऐश्वर्य पाने के समान हैं, अर्थात इन गुणों से सम्पन्न व्यक्ति यहीं पर स्वर्ग सुख भोग रहा है ।_


*3 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1790 - लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।

1796 - बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।

1824 - अंग्रेज़ों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।

1828 - एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए। 

1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी (कन्फर्म कर लें )।

1910 - फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।

1912 - तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।

1948 - पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत हुई।

1959 - भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1967 - भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।

1967 - इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।

1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।

1975 - लाओस गणराज्य घोषित।

1984 - भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।

1989 - रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।

1994 - ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।

1999 -  चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।

2000 - विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित ।

2000 - आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।

2001 - गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट।

2002 - यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।

2004 - पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय में मोनिका की अर्जी खारिज। 

2004 - ईराक में पुलिस थानों पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत।

2004 - भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।

2008 - मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

2012 - फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

2019 - संसद में दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव (केंद्र शासित प्रदेशों का विलय) विधेयक, 2019 पारित।

2019 - भारत बायोटेक इंटरनेशनल कंपनी ने रोटावायरस वैक्सीन का नया संस्करण रोटावैक-5डी लॉन्च किया।

2019 - सूडान की फैक्ट्री में एलपीजी ब्‍लास्‍ट, 18 भारतीयों समेत 23 लोगों की मौत और 130 से अधिक घायल हो गए।

2020 - भारत और अमरीका ने बौद्धिक संपदा अधिकार के क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए।

2020 - संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा का दो दिन का विशेष अधिवेशन शुरू हुआ।

2021 - तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं की जबरन शादी पर रोक लगाई।

2022 - राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 और 2022 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये।

2022 - बंगलुरु में वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी और खनन क्षेत्र में अवसरों पर निवेशक सम्मेलन आयोजित किया गया।

2023 - इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर स्थित माउंट मारापी ज्वालामुखी विस्फोट के कारण 3 किमी ऊपर हवा में विस्फोट हुआ, जिससे 23 लोगों की मौत हो गई।

2023 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।

 

*3 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1509 - कर्नाटक में प्रसिद्ध कन्नड़ संत कवि और संगीतकार कनकदास।

1882 - नंदलालबोस - भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार ।

1884 - राजेन्द्र प्रसाद - भारत के प्रथम राष्ट्रपति ।

1888 - रमेश चन्द्र मजूमदार, प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार।

1889 - खुदीराम बोस - स्‍वतंत्रता सेनानी ।

1903 - यशपाल - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक ।

1913 - शिवनारायण श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।

1937 - विनोद बिहारी वर्मा - भारतीय भाषाविद।

1957 - रमाशंकर यादव 'विद्रोही' - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।

1973 - अरूप बसक - भारत की राष्ट्रीय टेबल टेनिस टीम के कोच।

1982 - मिताली राज - टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला ।


*3 दिसंबर को हुए निधन👉*


1971- लांस नायक अल्बर्ट एक्का, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

1979 - मेजर ध्यानचंद- भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी।

1982 - विष्णु डे - एक बांग्ला साहित्यकार ( ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित )।

1999 - विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन ।

2011- देव आनंद - फ़िल्म अभिनेता और निर्माता।

2016 -बेकल उत्साही का वास्तविक नाम शफ़ी खाँ लोदी था।वे एक कवि, लेखक और राजीनीतिज्ञ थे।

2020 - मसाला किंग कहे जाने वाले MDH के मालिक धर्मपाल गुलाटी का हृदय गति रुक जाने के कारण  निधन हुआ।

2021 - अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी क्लाउड हम्फ़्रे (77) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच सोनी हॉलैंड (84) का निधन हुआ।

2023 - कनाडाई संगीतकार माइल्स गुडविन (75) का निधन हुआ।


*3 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 कुंभलगढ़ महोत्सव पूर्ण।

🔅 कवि श्री कनकदास जयन्ती।

🔅 श्री राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती।

🔅 श्री खुदीराम बोस जयन्ती।

🔅 लांस नायक अल्बर्ट एक्का ( लब्ध परमवीर चक्र ) शहीदी दिवस।

🔅 श्री देवानंद स्मृति दिवस।

🔅 मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस।

🔅 भौपाल गैस त्रासदी दिवस।

🔅 विश्व दिव्यांग दिवस।

🔅 राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस।

🔅 सेंट फ्राँसिस जेवियर पुण्यतिथि (सेंट फ्राँसिस जेवियर फीस्ट , गोवा)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

सोमवार, 2 दिसंबर 2024

देश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार





*1* महाराष्ट्र में CM कौन? पवार ने कटाया दिल्ली का टिकट, कुछ ही देर में  अजित पवार दिल्ली रवाना,शिंदे बीमार और बेटे ने लिख दी 'मन की बात'


*2* एकनाथ शिंदे बोले- लोग चाहते हैं कि मैं CM बनूं, भाजपा ने किया पर्यवेक्षकों के नाम का एलान


*3* महाराष्ट्र: निर्मला सीतारमण और विजय रुपाणी पर्यवेक्षक नियुक्त, 4 दिसंबर को विधायक दल की बैठक


*4* कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज ठाणे में ही रहेंगे। उन्होंने अपनी सभी बैठकें रद्द कर दी हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी खराब सेहत को जिम्मेदार ठहराया है। इस बीच खबर है कि अजित पवार आज दिल्ली में रहेंगे। यहां वे कई अहम बैठकें कर सकते हैं।


*5* क्या अब सब ऑल इज वेल? एकनाथ शिंदे ने आज फिर टाल दीं सारी मीटिंग, अजित पवार निकल रहे दिल्ली


*6* केंद्र में मंत्री ही बन जाता, पर सत्ता की चाह नहीं; डिप्टी सीएम पर बोले एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत


*7* संसद में आज 'साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखेंगे PM मोदी: विपक्ष का लोकसभा-राज्यसभा में अडाणी मुद्दे पर हंगामा, दोनों सदन 3 दिसंबर तक स्थगित


*8* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम चार बजे 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखेंगे। प्रधानमंत्री इस फिल्म को संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में देखेंगे। इस दौरान कैबिनेट के कई मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी साथ रहेंगे


*9* संसद में मुद्दों को लेकर INDIA गठबंधन में मतभेद: TMC बैठक में नहीं गई, कहा- कांग्रेस सिर्फ अडाणी पर अटकी, हम अन्य मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं


*10* यूपी से किसानों का दिल्ली मार्च, बॉर्डर पर 3KM जाम: 5 हजार किसान संसद का घेराव करेंगे; RAF, वज्र वाहन तैनात; ड्रोन से निगरानी


*11* लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए', विरोध प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की किसान नेताओं को हिदायत


*12* भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को, पुरी बीच पर होगा भव्य आयोजन; जल, थल और नभ में दिखेगा अदम्य साहस


*13* नौसेना प्रमुख बोले- 26 राफेल, 3 पनडुब्बियों की डील जल्द, अगले साल तक हर महीने 1 जहाज नौसेना में शामिल होगा, 62 जहाज का निर्माण जारी


*14* गमछा बांधकर UPSC पढ़ाने वाले ओझा सर AAP में शामिल: दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं, BJP-कांग्रेस से मांग चुके लोकसभा टिकट


*15* फेंगल तूफान-तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में लैंडस्लाइड: मकानों पर गिरी 40 टन की चट्टान, 7 लोग लापता; कृष्णागिरी में भारी बारिश से बसें-कारें बह गईं


*16* शुरुआती झटकों के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 24300 के करगया पार।

*17*.श्रावस्ती -श्रावस्ती महोत्सव की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन 


➡जिले में 6 से 9 दिसंबर तक चलेगा श्रावस्ती महोत्सव 


➡DM के नेतृत्व में तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप 


➡श्रावस्ती महोत्सव में CM योगी भी हो सकते हैं शामिल

  

*18*अलीगढ़ ---संभल हिंसा के विरोध में एएमयू में छात्रों ने किया प्रदर्शन


➡संभल हिंसा में शासन व प्रशासन को बताया जिम्मेदार


➡AMU छात्रों ने कहा हिंसा में मारे गए लोगों को मिले इंसाफ


➡कार्रवाई की मांग को लेकर प्रॉक्टर को दिया ज्ञापन 


➡अलीगढ़ के एएमयू में किया गया प्रदर्शन

 *19*सुप्रीम कोर्ट ने EC से प्रति मतदान केंद्र मतदाता संख्या बढ़ाने के फैसले के खिलाफ याचिका पर जवाब मांगा


◆ कोर्ट ने हलफनामा तीन सप्ताह के भीतर दाखिल किया जाए


◆ "किसी भी मतदाता को इससे वंचित नहीं रखा जाना चाहिए"- पीठ ने कहा

 *20*सीतापुर

➡अधिकार सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस सांसद


➡प्रशासनिक अफसरों की कार्यशैली के विरोध में कार्यक्रम


➡सांसद ने अफसरों पर कार्य न करने का लगाया आरोप


➡यह अधिकारी सीएम की नहीं सुनते है-राकेश राठौर


➡तो ये अधिकारी जनता की क्या सुनेंगे


➡अधिकार सम्मेलन में हजारों लोगों की भीड़ पहुंची


➡सांसद ने अफसरों को कार्यशैली सुधारने की दी चेतावनी

  *21*लखनऊ

➡पूर्व जज की बेटी को फर्जी IAS बनकर शोहदा कर रहा परेशान


➡फर्जी IAS बनकर पहले बढ़ाई नजदीकियां, अब दे रहा धमकी


➡शादी का बना रहा दबाव,परिवार खत्म करने की दी धमकी


➡शोहदे पर युवती की एडिट फोटो वायरल करने का आरोप


➡चिनहट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, जांच पड़ताल में जुटी

  *22* बरेली  - बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर


➡युवक की मौके पर मौत, एक राहगीर हुआ घायल

➡घटना ले समय सड़क पार कर रहे चुन्ने हुआ घायल

➡चुन्ने को इलाज के लिए निजी अस्पताल के कराया भर्ती 

➡पुलिस जे शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

➡भोजीपुरा थाना क्षेत्र के राममूर्ति मेडिकल कालेज की घटना.

  *23*बांग्लादेश में पत्रकार से बदसलूकी!

दिग्गज महिला पत्रकार को कट्टरपंथियों ने घेरा! 

इंडियन एजेंट बताकर टूट पड़े, बुलानी पड़ी पुलिस।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक महिला पत्रकार को भीड़ ने घेर लिया और कुछ देर तक बंधक बनाकर रखा।पुलिस ने उसे भीड़ के बीच से बचाया, यह घटना शनिवार को कवारन बाजार इलाके में उस समय घटी, जब टीवी की प्रतिष्ठित हस्ती मुन्नी साहा एक मीडिया कंपनी के ऑफिस से निकल रही थीं।

भीड़ ने मुन्नी साहा पर भारतीय एजेंट और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का समर्थक होने का आरोप लगाया।

Share:

बांग्लादेश में शांति सेना भेजी जाए', CM ममता ने केंद्र को दिया प्रस्ताव; UN से हस्तक्षेप की अपील

 


बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में मौजूदा हालात के मद्देनजर वहां विशेष शांति सेना भेजे जाने की वकालत की है। सोमवार को विधानसभा में बोलते हुए ममता ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह बांग्लादेश मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में उठाए। उन्होंने केंद्र से वहां शांति सेना भेजे जाने के लिए संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप करने की अपील की।

Share:

अमर शहीद सम्मान यात्रा पहुंची सुल्तानपुर,हुआ भव्य स्वागत



 सुल्तानपुर।

अमर शहीद सम्मान यात्रा पहुंची सुल्तानपुर,हुआ भव्य स्वागत। भीमराव अंबेडकर,चंद्रशेखर आजाद समेत क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। प्रजापति समाज,आदिवासी और अनुसूचित जाति के वीर क्रांतिकारी को भी शामिल किया जाए शहीद सूची में। सभी अमर शहीदों की प्रतिमाएं दिल्ली संसद भवन में लगाई जाए। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अनुसूचित जाति और प्रजापति की भी रही बड़ी भूमिका। इंग्लैंड के गजेटियर से मंगाया जाए शहीदों का नाम,शामिल हो एनसीईआरटी पुस्तक में। 14 वर्षीय के रामचंद्र विद्यार्थी को सबसे कम उम्र के शहीद के नाते दिया जाए भारत रत्न।

Share:

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अधिक मामलो को चिन्हित कर करे निस्तारित - मनोज कुमार तिवारी

 


  देवरिया, (सू0वि0), 02 दिसंबर 2024 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा  प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा मा0जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त विभागों के साथ दीवानी न्यायालय के सभागार कक्ष में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी। 

       सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी  द्वारा समस्त विभागों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक वादों का चिन्हाकन कर निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि समस्त विभाग चिन्हित किये हुये मामलें को संदर्भित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मामलों को लोक अदालत के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण करना सुनिश्चित करे उन्होने समस्त सबंधित विभाग के प्रतिनिधियों को लोक अदालत की सफलता हेतु एक साथ आगे आने का आह्वान किया। सचिव द्वारा समस्त विभागों को निर्देशित करते हुये कहा गया आप जनपद के विभिन्न स्थानों पर बैनर, होर्डिंग, पम्पलेट एवं हैण्डबिल के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करें जिससे  राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सकें। 

        इस बैठक में मुख्य रूप से  बी0एस0एन0एल0, वाट माप, सेवायोजन, कृषि, श्रम, वन विभाग, आबकारी,परिवहन, नगरपालिका, तथा अन्य विभाग  के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Share:

फाइलेरिया मरीजों वितरित किया एमएमडीपी कीट, बताया गया व्यायाम का तरीका

 


देवरिया। 02 दिसंबर 2024 फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पथरदेवा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेमरी से सम्बंधित फाइलेरिया मरीजों को सोमवार को पंचायत भवन पर पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म  (पीएसपी) के सहयोग से एमएमडीपी प्रशिक्षण व किट वितरित किया गया। मरीजों को फाइलेरिया बीमारी, उससे बचाव के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सीएचओ द्वारा डेमो देकर फाइलेरिया प्रभावित अंगों की साफ -सफाई व्यायाम के माध्यम से हाथीपांव की सूजन को कम करने और फाइलेरिया रोग प्रबंधन की जानकारी दी गई। 13 फाइलेरिया मरीजों को फाइलेरिया मरीज कार्ड के साथ 12 दिन की खुराक भी दी गई।

         कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक नवीन प्रकाश भारती ने कहा कि कहा कि पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म (पीएसपी) के सदस्य रोगी हितधारक मंच सहयोग कर फाइलेरिया मरीजों की खोज और उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिलाने में सहयोग करें और हाईड्रोसील के मरीजों को चिन्हित कर उन्हे सर्जरी के लिए तैयार करें।  फाइलेरिया निरीक्षक अनिल पाण्डेय फाइलेरिया के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि 

 फाइलेरिया बीमारी क्यूलेक्स मच्छर फाइलेरिया संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटता है तो उसे भी संक्रमित कर देता। लेकिन संक्रमण के लक्षण पांच से 15 वर्ष में उभरकर सामने आते हैं। इससे या तो व्यक्ति को हाथ-पैर में सूजन की शिकायत होती है या फिर अंडकोष में सूजन आ जाती है। महिलाओं को स्तन के आकार में परिवर्तन हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसका कोई समुचित इलाज उपलब्ध नहीं है, लेकिन शुरूआत में रोग की पहचान होने पर इसे रोका जा सकता है। संक्रमित होने के बाद मरीजों को प्रभावित अंगों की सफाई सहित अन्य बातों को समुचित ध्यान रखना जरूरी होता है। 

           सीएचओ अनुराधा सिंह ने कहा कि एमडीए अभियान के तहत पांच साल तक लगातार साल में एक बार दवा का सेवन करने से इस बीमारी का जोखिम कम किया जा सकता है। सीएचओ ने फाइलेरिया रोग प्रबंधन के लिए डेमो देकर फाइलेरिया के कारण शरीर में सूजन और अंगों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। छह तरीके के व्यायाम का डेमो देकर फाइलेरिया प्रभावित अंग की सूजन को कम करने की जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम और प्रभावित अंगों की उचित साफ-सफाई से इस बीमारी के संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने मरीजों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें एमएमडीपी के इस्तेमाल के फायदों के संबंध में भी बताया गया। 

         कार्यक्रम के पीएसपी के सदस्य ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महावीर प्रसाद,  संगिनी इंदू देवी, आशा कुसमावती देवी, इसरावती देवी, मंजू, भारती देवी, अहिल्या देवी, आंगनबाडी नीलम राय, मंजू देवी,  फाइलेरिया मरीज जब्बर प्रसाद, अक्षयबर राय, गुलाब अली,  सीफार के प्रतिनिधि सहित बीएसडब्लूयू राकेश, फाइलेरिया मरीज व ग्रामीण मौजूद रहे।


Share:

बच्चों को जरूर पिलाये पोलियो की खुराक:डीएम

 


*8 दिसंबर को बूथ डे, 1769 बूथ पर पिलायी जाएगी पोलियो की दवा*


*0-5 आयु वर्ग के पांच लाख बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक*


*डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न*


*देवरिया, (सू0वि0) 02 दिसंबर, 2024।* जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में पल्स पोलियो अभियान के लिए जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा जिले में 8 से 16 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत जिले में पांच वर्ष की उम्र तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। अभियान के पहले दिन 8 दिसंबर को बूथ पर दवा पिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे कुछ देशों में पोलियो अब भी है। लिहाजा इसके फिर से लौटने की आशंका बनी रहती है। इसी वजह से पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी हालत में इसे अपने देश में पुनः न लौटने दिया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न होने दें और अपने 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक अनिवार्य रूप से पिलाये। डीएम ने कहा कि दो बूंद पोलियो की खुराक हर साल पिलाये जिससे देश को पोलियो पर मिली जीत बरकरार रह सके। डीएम ने कहा कि पहले दिन पल्स पोलियो की दवाई से वंचित रहने वाले बच्चों को अगले दिन से  घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दवा पिलाई जायेगी। 

         सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि अभियान के दौरान करीब पांच लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी । अभियान के संचालन के लिये कुल 1769  बूथ बनाये गये है।  इसी प्रकार 115 ट्रांजिट बूथ और 45 मोबाइल टीमें भी बनाई गई है। सुपरविजन के लिए 326 सुपरवाइजरों की डयूटी लगाई गई है। अभियान के दौरान  जिले के 0 से 5 वर्ष तक के  बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

         इस मौके पर सीडीओ प्रत्यूष पांडेय जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके सिन्हा, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, डीपीएम पूनम, डब्ल्यूएचओ व यूनिसेफ के प्रतिनिधि सहित अन्य विभाग के लोग मौजद रहे।

Share:

जिलाधिकारी ने विजेताओं को किया सम्मानित

 


देवरिया, (सू0वि0) 2 दिसंबर। एचआईवी/एड्स जागरूकता सप्ताह के समापन पर सोमवार को विकास भवन सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में जागरूकता कार्यक्रम एवं बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने जागरूकता अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया।

           कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एचआईवी/एड्स एक गंभीर बीमारी है, लेकिन सही जानकारी और सावधानी बरतकर इससे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा, इस कार्यशाला का उद्देश्य केवल लोगों को जागरूक करना ही नहीं, बल्कि एचआईवी/एड्स से जुड़े मिथकों को भी दूर करना है। हमारा प्रयास है कि युवा जागरूक होकर समाज में बदलाव लाएं।

           मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश झा ने बताया कि इस बार की थीम के तहत जनपद में 167 एचआईवी संक्रमित माताओं के बच्चों को एचआईवी संक्रमण से बचाया गया। उन्होंने कहा कि जिले में एचआईवी जांच और इलाज की मुफ्त सुविधा उपलब्ध है।

          कार्यक्रम के दौरान सीएमओ ने बताया कि जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों में पोस्टर प्रतियोगिता, संगोष्ठी, और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के जरिए बच्चों और युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति संवेदनशील बनाया गया। कार्यशाला में विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि जागरूकता अभियान में पंचायती राज, आईसीडीएस, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का संवेदीकरण किया गया। इन विभागों ने मिलकर जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई।

         इस दौरान सीडीओ प्रत्यूष पाण्डेय, डीपीएम पूनम, उपेंद्र दत्त तिवारी, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Share:

गौआश्रय के पशुओं को ठंड से बचाव हेतु दिया निर्देश -पशुचिकित्साधिकारी डा० अरविंद वैश्य

 



देवरिया। जनपद के सभी गौआश्रयों में पशुओं को ठंड से बचाव हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अरविन्द वैश्य ने सभी खंड विकास अधिकारी,अधिशासी अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया है कि गौआश्रयों पर समुचित व्यवस्था कर लें। इसी क्रम में विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत संचालित अस्थाई निराश्रित गौआश्रय स्थल बलटिकरा का पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने रविवार को निरीक्षण किया। ठंड से बचाव हेतु गौआश्रय स्थल को तिरपाल से ढका मिला। रात्रि में पशुओं को काऊ कोट अवश्य पहनाने हेतु निर्देशित किया।भूसा,साईलेज व कॉन्सेंट्रेट राशन भरपूर मात्रा उपलब्ध मिला। सभी पशुओं का टैगिंग किया गया है। अलाव जलाने का भी निर्देश दिया। गोबर के बदले किसानों से पराली लेने के लिए कहा गया। सभी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं बीमार पशु का उपचार किया गया।

Share:

धार्मिक स्थलों पर बाल विवाह रोकने के लिए सजग रहे धर्मगुरु: डीएम

 


*बिना आयु प्रमाणपत्र के न कराये विवाह*


*बाल विवाह रोकने के लिए जिलाधिकारी ने की अपील*


*देवरिया (सू0वि0) 2 दिसंबर।* बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने धार्मिक स्थलों पर बाल विवाह को रोकने के लिए सभी धर्मगुरुओं और धार्मिक स्थल संचालकों से सजग रहने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि बिना आयु प्रमाण पत्र देखे धार्मिक स्थल पर विवाह न कराये। धर्मगुरुओं की सजगता से बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

       जिलाधिकारी ने कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह में किसी भी प्रकार की भागीदारी एक गंभीर अपराध है। बाल विवाह केवल एक कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर गहरा प्रभाव डालता है।

         जिलाधिकारी ने धार्मिक स्थलों पर बिना विधिक आयु प्रमाण पत्र के विवाह न कराए जाने की अपील की। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं से आग्रह किया कि विवाह से पहले वर-वधू के आयु प्रमाण पत्रों की जांच सुनिश्चित करें। साथ ही, बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए धार्मिक स्थलों पर दीवार लेखन और अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करें।

        जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ प्रकरणों में जागरूकता की कमी के कारण बाल विवाह संपन्न हो जाते हैं। ऐसे मामलों को रोका जा सकता है, बशर्ते समुदाय सजग हो। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बाल विवाह से संबंधित किसी भी जानकारी को प्रशासन तक अवश्य पहुंचाएं। समाज के हर वर्ग को इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।



*बाल विवाह की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर*


जिलाधिकारी ने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सीयूजी नंबर 7052097681,  अध्यक्ष बाल कल्याण समिति-8299541747, संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई-9452274299, जिला परिवीक्षा अधिकारी-9795094880, बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी (अपर जिलाधिकारी प्रशासन)-9454416254, पुलिस अधीक्षक-9454458032 एवं जिलाधिकारी देवरिया-9454417543 के नंबर पर बाल विवाह से जुड़ी सूचना दी जा सकती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसी सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Share:

नोएडा में किसान और पुलिस में संग्राम, किसान दो बैरियर तोड़कर दिल्ली के ओर बढ़ रहे है

 



किसान दिल्ली जाना चाहते हैं। पुलिस उन्हें दिल्ली की सीमा में घुसने नहीं नहीं देना चाहती। 


किसान जमीन का मुआवजा और रोजगार की मांग को लेकर आंदोलित है। लंबे वक्त से ग्रेटर नोएडा इलाके में प्रदर्शन चल रहे थे। प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा आज किसानों ने दिल्ली का रुख किया।

Share:

गिनी में फुटबॉल मैच के दौरान 100 लोगों से अधिक मरे ,रेफरी के विवादित फैसले के बाद फैंस के बीच खूनी खेल


 गिनी के दूसरे सबसे बड़े शहर एन'जेरेकोर में रविवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में दर्जनों लोग मारे गए, अस्पताल के सूत्रों ने एएफपी को बताया, जिसमें सामूहिक नरसंहार के दृश्य बताए गए।


एक डॉक्टर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, "अस्पताल में जहां तक ​​नज़र जाती है, शव पंक्तिबद्ध हैं। अन्य लोग हॉल में फर्श पर पड़े हैं। मुर्दाघर भरा हुआ है।"

Share:

राहुल गांधी हाजिर हों, सावरकर पर टिप्पणी मामले में अदालत ने खुद पेश होने को कहा

 


राहुल गांधी पर हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदार सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।

  इस मामले में 4 अक्टूबर को ज्वाइंट सिविल जज और न्यायिक मैजिस्ट्रेट अमोल शिंदे की अध्यक्षता में एमपी/ एमएलए कोर्ट में सुनवाई की गई थी, जिसके बाद राहुल गांधी को पेश होने के लिए कहा गया था। इसके लिए 23 अक्टूबर को समन जारी किया गया था। हालांकि, राहुल गांधी कोर्ट में पेश नहीं हुए। उन्होंने कहा कि उन्हे इस बारे में समन किसी प्रकार से नहीं मिल पाया है। इसके बाद उन्हें फिर से समन भेजा गया और 2 दिसंबर को पुणे की एमपी/ एमएलए कोर्ट में पेश के लिए कहा गया। इसके लिए आज राहुल गांधी पुणे की कोर्ट में पेश होंगे।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- कांग्रेस दफ्तर से निकले अजय राय, संभल जाने के लिए निकले अजय राय, पीएल पुनिया समेत कई नेता जा रहे संभल, कांग्रेस दफ्तर पर भारी संख्या में पुलिस तैनात,संभल जाने की मांग पर अड़े कांग्रेसी नेता, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय को घेर रखा है, पुलिस सरकार के दबाव में है - अजय राय, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिसकर्मियों ने रोका, कार्यकर्ताओं को पुलिस वाहन में लाद रही पुलिस,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग हटाई


➡लखनऊ- कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अजय राय,संभल जाने से रोकने पर धरने पर बैठे अजय राय, कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठे,संभल जाने की जिद पर अड़े अजय राय,कई कांग्रेसी नेता हिरासत में लिए गए,पुलिस वाहन में ईको गार्डन ले जाया जाएगा


➡लखनऊ- युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात , कार से अगवा कर 150 किमी तक घूमते रहे आरोपी , जांच के नाम पर 2 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया केस , सुल्तानपुर रोड पर गैंगरेप का युवती ने लगाया आरोप, पीजीआई पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है, 8 नामजद कुछ अज्ञात लोगों पर पुलिस ने केस लिखा


➡लखनऊ - सेवा अस्पताल के पास लगा लंबा जाम, जाम में फंसे लोग, सैकड़ों वाहन जाम में फंसे,सैरपुर के सेवा अस्पताल के पास का मामला


➡लखनऊ- योगी कैबिनेट की कल लोक भवन में बैठक,3 दिसंबर की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव , 16 दिसंबर से प्रस्तावित शीतकालीन सत्र को लेकर भी प्रस्ताव,. कल 12 बजे लोक भवन में होगी कैबिनेट की बैठक , बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर


➡लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, संभल में सपा के सांसद-विधायक की लड़ाई- केशव,सपा ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख दिए- केशव,मैं कहता हूं सपा को 5-5 करोड़ देना चाहिए- केशव, सपा-कांग्रेस के लोग राजनीति कर रहे हैं - केशव मौर्य


➡लखनऊ- महापौर सुषमा खर्कवाल को फिल्म दिखाना पड़ा महंगा, फिल्म दिखाने का बिल तैयार, CFO ने पेमेंट से किया इनकार, मेयर, पार्षद, और नगर निगम अफसरों ने फिल्म देखी थी,‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म सभी को दिखाई गई थी ,CFO ने कहा, फिल्म देखने पर भुगतान का प्रावधान नहीं, 200 टिकट और स्नैक्स का पेमेंट 46 हजार रुपए


➡लखनऊ- किसान पथ पर अचानक कार पलटने से हादसा ,अनियंत्रित कार डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा गिरी ,हादसे में यात्री बाल-बाल बचे , सरोजिनी नगर के गहरू के पास किसान पथ पर हादसा


➡नोएडा- पूर्व IAS मोहम्मद मुस्तफा की बेटी ने आत्महत्या की, रिधा मुस्तफा ने 29वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की, सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में JP टाउनशिप सोसाइटी की घटना


➡बरेली- काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर पथराव से हड़कंप, मुरादाबाद से बरेली आ रही थी काशी विश्वनाथ ट्रेन, काशी विश्वनाथ चलती ट्रेन पर फेंके गए पत्थर, काशी विश्वनाथ ट्रेन के B1 कोच का शीशा टूटा, ट्रेन के बरेली स्टेशन पहुंचने पर दर्ज कराई शिकायत, बरेली-रामपुर RPF खुराफातियों की तलाश में जुटी, बरेली में धनेटा फाटक के पास की घटना


➡लखनऊ- कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना का बयान, संभल की सच्चाई छुपाने का प्रयास कर रही सरकार- आराधना , BJP लाशों पर राजनीति करने का प्रयास कर रही- आराधना,कांग्रेस नेता संभल में पीड़ितों से मिलने जा रहे हैं- आराधना


➡मेरठ - गैंगस्टर अमित मिरिंडा को कमजोर पैरवी के चलते जमानत, सरेंडर के चंद दिन बाद ही जेल से बाहर आया अमित मिरिंडा, मिरिंडा के बाहर आते ही गुर्गों ने शुरू किया आत्मसमर्पण,25 हजार का इनामी मोनू हाइडिल पुलिस को चकमा दे सरेंडर, शास्त्रीनगर कोठी कब्जा कांड में फायरिंग का आरोपी है हाइडिल,गैंगस्टर मिरिंडा पर हत्या, रेप, रंगदारी, हथियार तस्करी के केस,अमित मिरिंडा पर सत्ताधारी नेता और पुलिस की मेहरबानी जारी


➡मथुरा-थाना रिफाइनरी पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, बदमाश कपूर और समीर के पैर में लगी गोली, 3 शातिर लुटेरों को रिफाइनरी पुलिस ने किया गिरफ्तार,घायल बादमशों का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, कब्जे से 2 तमंचा, 8 कारतूस, 9000 रुपए बरामद


➡एटा - खेत में पानी लगा रहे किसान को सांप ने काटा हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,थाना कोतवाली देहात के गांव नगला गलू की घटना


➡मुजफ्फरनगर- गंग नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव , पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, भोपा थाना के बेलड़ा गांव की नहर पटरी का मामला


➡अयोध्या- ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, रेल की पटरी के किनारे मिला व्यक्ति का शव, कोतवाली नगर के हैदरगंज रेलवे क्रॉसिंग का मामला


➡इटावा- बहुचर्चित पेस मेकर घोटाले का मुख्य आरोपी बर्खास्त, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉ समीर सर्राफ बर्खास्त , समीर सर्राफ पर मरीजों को नकली पेसमेकर लगाने का आरोप, यूनिवर्सिटी की कार्य परिषद की बैठक में लिया गया फैसला, कुलपति की अध्यक्षता में बर्खास्त करने का फैसला,18 सदस्यों ने मुख्य आरोपी की बर्खास्तगी पर मुहर लगाई , आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों से नाजायज वसूली का आरोप, करीब 1 करोड़ की अनावश्यक वस्तुओं की खरीद में घोटाला, पिछले साल समीर को गिरफ्तार किया गया था


➡नोएडा - आज संसद का घेराव करने की तैयारी में किसान,नोएडा में किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगी, महामाया फ्लाईओवर से दिल्‍ली के लिए निकलेंगे किसान,ग्रेटर नोएडा से नोएडा तक भारी पुलिस फोर्स की तैनाती,काफी समय से प्राधिकरण मुख्यालय पर चल रहा था प्रदर्शन,यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचे, ट्रैफिक को लेकर भी पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, नए कृषि कानून के तहत मुआवजे की मांग कर रहे किसान, 10% प्लॉट, नए भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने की मांग 


➡अमेठी- सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के आग्रह पर हुआ इलाज, मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से मरीजों का हुआ इलाज, गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के 4 दर्जन से अधिक मरीजों का इलाज, MLA राकेश प्रताप सिंह ने दिलाए 66 लाख 34 हजार 375 रूपए 


➡लखीमपुर- जिला योजना की बैठक आज आयोजित की जाएगी,प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में होगी बैठक,28 विभागों ने बैठक को लेकर प्रस्ताव सौंपा ,पुराने परिव्यय पर ही चर्चा होने की संभावना


➡दिल्ली- मशहूर शिक्षाविद् अवध ओझा ने AAP ज्वाइन की,अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की, अवध ओझा ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की, अरविंद केजरीवाल ने अवध ओझा को सदस्यता ग्रहण कराई, अवध ओझा आम आदमी पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका में रहेंगे , अवध ओझा दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं, अवध ओझा की ज्वाइनिंग पर बोले अरविंद केजरीवाल,अवध ओझा के आने से शिक्षा मजबूत होगी- केजरीवाल,राष्ट्र निर्माण में शिक्षा का अहम योगदान- केजरीवाल, शिक्षा क्षेत्र में ओझा जी अहम भूमिका निभाएंगे- केजरीवाल, पार्टी जो आदेश देगी वो काम करुंगा - अवध ओझा,शिक्षा शेरनी का दूध है जो पीयेगा वही दहाड़ेगा- ओझा, अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त करता हूं- अवध ओझा,‘राजनीति में आकर शिक्षा के लिए काम करने का मौका मिला’, अवध ओझा की ज्वाइनिंग पर बोले मनीष सिसोदिया, करोड़ों युवाओं के चहेते हैं अवध ओझा - मनीष सिसोदिया


➡दिल्ली- ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखेंगे पीएम मोदी, आज शाम 4 बजे फिल्म देखेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म देखेंगे पीएम।


Share:

देश, विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार





*बांग्लादेशी अधिकारियों ने इस्कॉन के दर्जनों सदस्यों को भारत में प्रवेश करने से रोका : मीडिया रिपोर्ट

*जंग से चमकी हथियार कंपनियों की किस्मत, साल भर में बिक गए 632 अरब डॉलर के आर्म्स

*बाबा बागेश्वर को हत्या की धमकी: परवाना ने हरिहर मंदिर के बयान को गोल्डन टेंपल से जोड़ा; विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख बोले- 48 घंटे में गिरफ्तार करें

*ज्ञानवापी मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा

*नोएडा के किसानों का आज दिल्ली कूच, बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

*फडणवीस का नाम फाइनल, आज या कल विधायक दल की बैठक में लगेगी अंतिम मुहर, BJP नेता का दावा

 *अमेरिका: राष्ट्रपति पद छोड़ने से पहले जो बाइडेन ने अपने बेटे हंटर के सभी आरोप माफ किए-

'उम्मीद है लोग समझेंगे एक पिता ने यह फैसला क्यों लिया...', बेटे को अपराधों से दोषमुक्त कर बोले राष्ट्रपति बाइडेन

   अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का यह फैसला उनके उसे वादे पर यूटर्न है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए अपने शक्तियों का इस्तेमाल नहीं करने की बात कही थी।

*IIT कानपुर के छात्रों से बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़- पराली जलाने की समस्या का समाधान खोजें

*भारत को बांग्लादेश के साथ व्यापार बंद करना चाहिए: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

*RSS प्रमुख मोहन भागवत के जनसंख्या वाले बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या वो औलाद पैदा करो स्कीम निकालेंग ?

 *ट्रंप ने डॉलर के विकल्प की तलाश करने वाले देशों को चेतावनी दी है - उनका कहना है कि अगर ब्रिक्स के देश दूसरी करेंसी का समर्थन करेंगे तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी

*कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने कहा, “गल्फ एयर की मैनचेस्टर जाने वाली उड़ान आखिरकार आज 4 बजकर 34 मिनट पर रवाना हुई, जिसमें फंसे हुए भारतीय यात्री तथा अन्य लोग सवार थे। दूतावास की टीम उड़ान के रवाना होने तक जमीन पर मौजूद थी।”

*संभल में हिंसा के बाद बाहरी लोगों की एंट्री बंद, प्रशासन ने 10 दिसंबर तक लगाई रोक

*IMD ने केरल में रेड अलर्ट जारी किया,आज भारी बारिश की जताई आशंका

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'पीएम इंटर्नशिप स्कीम' की शुरुआत करेंगे

*राज कुंद्रा की आज ईडी के सामने पेशी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

 *किसानों का दिल्ली कूच: राजधानी की सीमाओं पर लगे बैरियर; कई रूट डायवर्ट - किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर बैरियर लगा दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस और गौतमबुद्ध नगर पुलिस चेकिंग कर रही है।

*यूपी बीजेपी संगठन में बदलाव-आज से बदलाव की होगी शुरूआत।अब जल्द मिलेंगे नए प्रदेश अध्यक्ष।मिशन 2027 के हिसाब से बदलाव

Share:

फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के पश्चात कुवैत एयरपोर्ट पर फंसे यात्री के मदद के लिए पहुंची भारतीय दूतावास की टीम


मंबई से इंग्लैंड के मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरने वाले कई भारतीय यात्री गल्फ एयर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद कुवैत एयरपोर्ट पर 13 घंटे से अधिक समय के लिए फंस गए।


सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कई यात्रियों को एयरपोर्ट अधिकारियों से बहस करते देखा जा सकता है।

Share:

इंटर्नशिप स्कीम' की करेंगे शुरुआत, आज पीएम नरेन्द्र मोदी

 



केंद्र सरकार ने 'पीएम इंटर्नशिप योजना' आज से शुरू करने जा रही है। PM मोदी इसकी शुरुआत करेंगे। बता दें कि देश की टॉप 500 कंपनियों में अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के मौके दिए जाएंगे। इसमें 5 हजार रुपए प्रत्येक माह इंटर्नशिप भत्ता और 6 हजार रुपए एकमुश्त दिए जाएंगे। रोजगार के अवसरों के लिए 12 महीनों का अनुभव मिलेगा।

Share:

प्रयागराज में महाकुंभ मेला नाम से नया जनपद, प्रदेश का 76वां जिला घोषित




प्रयागराज।

*प्रयागराज का महाकुंभ क्षेत्र नया जनपद घोषित

*उत्तर प्रदेश सरकार ने नया जिला घोषित किया 

*यह उत्तर प्रदेश का 76वां जिला होगा

*महाकुंभ मेला जनपद के नाम से जाना जाएगा 

*कुंभ मेले के विशेष आयोजन को लेकर जिला घोषित

*इस नए जिले में प्रयागराज के 67 गांव शामिल

* तहसील - सोरांव, सदर, करछना, फूलपुर के गांव शामिल।

Share:

रविवार, 1 दिसंबर 2024

देवरिया दौरे पर 3 दिसंबर को आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

 

देवरिया, (सू0वि0), 01 दिसंबर 2024 ।  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य 3 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर देवरिया आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

        प्राप्त संशोधित प्रोटोकॉल के अनुसार, उपमुख्यमंत्री 03 दिसंबर को पूर्वाह्न 11:40 बजे देवरिया पहुंचेंगे। इसके बाद वह 11.55 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, देवरिया में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। अपराह्न 01.05 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत वह जनपद की विकासशील और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

           अपराह्न 03:40 बजे श्री मौर्य ग्राम पडरी बाजार, थाना खुखुंदू, तहसील सलेमपुर में श्री रतनाकर जी (संगठन मंत्री, भारतीय जनता पार्टी) के आवास पर आयोजित भागवत कथा में सम्मिलित होंगे। इसके बाद अपराह्न 04:00 बजे वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।


Share:

देश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार

 




*मध्य प्रदेश के शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने इससे बचा लिया, लेकिन कई समर्थक और पुलिसकर्मी इसमें घायल हो गए हैं

* जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री सिंधिया शनिवार को शिवपुरी के दौरे पर थे. यहां पर वह दोपहर में ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करने के लिए शिवपुरी सेलिंग पहुंचे थे. वहां जैसे ही सिंधिया झील पर पहुंचे तो मधुमक्खियों का एक झुंड अचानक से भड़क गया. उन्होंने तुरंत वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया

 *रायबरेली: मिल एरिया थाने की पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी फास्टर उर्फ अंकित सिंह को किया गिरफ्तार ।

*अभियुक्त पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

*बताया जा रहा है कि 27 नवंबर को प्रशांत यादव का अंकित सिंह पूर्व फास्टर ने ऑफिस में जबरदस्ती घुसकर उनसे रंगदारी मांगते हुए चल रहे सारे कार्य का ठेका उन्हें देने के लिए धमकाया गया 

*वादे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की तो पुलिस ने दबिश के दौरान अभियुक्त को थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया।

  *WATCH सतारा: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "अभी मेरी तबीयत अच्छी है। मैं यहां पर आराम करने आया था। चुनाव में बहुत भाग दौड़ हो गई थी। मैंने एक में दिन 8-10 सभाएं की थी। मैंने 2-2.5 साल के कार्यकाल में कोई छुट्टी नहीं ली थी। सरकार जनता के आवाज वाली सरकार है। मेरा समर्थन सरकार के साथ है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो कहेंगे उसे मेरा पूरा समर्थन है। हमारे तीनों दलों में समन्वय है।"

  *शनिवार (30 नवंबर) की रात को मुन्नी साहा नाम की एक प्रमुख हिंदू पत्रकार को बांग्लादेश के ढाका शहर के कारवान बाजार से पुलिस ने गिरफ्तार किया। रिपोर्ट के अनुसार, जनता टॉवर में एक मीडिया कार्यालय से बाहर निकलने के बाद पीड़िता को भीड़ ने घेर लिया, मुन्नी पर भीड़ ने हमला भी किया। भीड़ ने उसे घेर लिया, उसका रास्ता रोक दिया और उसके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की। इसके तुरंत बाद, पुलिस को बुलाया गया और शनिवार रात करीब 10 बजे साहा को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे तेजगांव पुलिस स्टेशन ले जाया गया और फिर ढाका मेट्रोपॉलिटन डिटेक्टिव ब्रांच के कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया।

*एकनाथ शिंदे बोले- सीएम उम्मीदवार का फैसला कल होगा, मैंने बिना शर्त भाजपा नेतृत्व को दिया समर्थन

*आंध्र प्रदेश की नायडू सरकार का बड़ा फैसला- वक्फ बोर्ड को किया भंग

*'तीन बच्चे होने चाहिए...' मोहन भागवत के बयान पर सियासी संग्राम, कांग्रेस और ओवैसी ने उठाए सवाल

 *‘कम से कम तीन बच्चे तो होना ही चाहिए’... संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया लोकसंख्या शास्त्र का हवाला।

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में कहा, 'जनसंख्या में गिरावट चिंता का विषय है। जनसंख्या घटने से समाज लुप्त हो जाता है।’

 *बांग्लादेश में भारतीय बस पर हमला, यात्रियों को धमकाया', त्रिपुरा के मंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

*हिंदू नेता चिन्मय दास की जमानत याचिका पर 3 दिसंबर को सुनवाई, लगा है राजद्रोह का आरोप

*कमर्शियल सिलेंडर के दाम फिर बढ़ाए गए, इस बार 16.50 रुपए बढ़े सिलेंडर के दाम

सिर्फ 5 महीने में 174.50 रु. का रिकॉर्ड बढ़े दाम

• 1 अगस्त: 8.5 रुपए

• 1 सितंबर: 39 रु.

• 1 अक्टूबर: 48.5 रु.

• 1 नवंबर: 62 रु.

• 1 दिसंबर: 16.5 रु.

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - PWD विभाग के प्रमुख बनाए गए संजय प्रताप सिंह , हेड ऑफ डिपार्टमेंट के साथ एक और चार्ज भी मिला, यूपी में PWD विभाग मुख्यमंत्री योगी के पास है, मुकेश चंद्र शर्मा प्रमुख अभियंता ग्रामीण सड़क बने


➡लखनऊ- लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को बड़ी सफलता, लखनऊ पहुंचे 2 यात्रियों से लाखों की सिगरेट बरामद , फ्लाइट संख्या IX194 से दुबई से आए थे दोनों यात्री, यात्रियों की नियमित जांच के दौरान सिगरेट बरामद, स्कैनिंग के दौरान एक्स-रे मशीन द्वारा दर्शाया गया था, लगभग 3.40 लाख रुपए की सिगरेट बरामद की गई.


➡लखनऊ-2 दिसंबर को कांग्रेस का डेलीगेशन जाएगा संभल, पीड़ितों से मिलकर दर्द को साझा करेंगे कांग्रेस नेता, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जाएगा डेलीगेशन, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भी सम्भल पहुंच सकते हैं 


➡लखनऊ- 2 दिसंबर को सपा का डेलीगेशन जाएगा संभल, पीड़ितों से मिलकर दर्द को साझा करेंगे कांग्रेस नेता, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जाएगा डेलीगेशन, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भी सम्भल पहुंच सकते हैं 


➡मिर्जापुर- जेट्रोफा पौधे का बीज खाने से 7 बच्चों की हालत बिगड़ी, उल्टी दस्त की शिकायत होने पर पहुंचाया अस्पताल, खेलते समय मीठा फल समझ कर खा लिए थे बीज, राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा इलाज, राजगढ़ थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव का मामला.


➡मुजफ्फरनगर-मजिस्ट्रेट की गाड़ी बीच सड़क पर हुई खराब, पुलिस कर्मियों ने खराब गाड़ी में लगाए धक्के, जाम में फंसे बाइक सवारों में जमकर मारपीट, मारपीट के दौरान 1 बाइक सवार ने मारे हेलमेट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, खतौली कोतवाली के जानसठ पुल का मामला


➡कुशीनगर - जमीन विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, मारपीट की घटना में तीन लोग हुए घायल , खड्डा थाना क्षेत्र बसडिला गांव की है घटना


➡आजमगढ़ - आजमगढ़ में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस के सामने युवक की हत्या कर दी गई, हत्या की वारदात जिला अस्पताल के सामने हुई, पुलिस और गार्ड की मौजूदगी में हत्या की गई, जिला अस्पताल में ही युवक की मौत हो गई, मारपीट में घायल अनिरुद्ध राय की हुई मौत , जिला चिकित्सालय का CCTV फुटेज आया सामने, पुलिस और गार्ड के सामने अनिरुद्ध को पीटा गया, आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र का मामला


➡मथुरा - सांसद हेमा मालिनी अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दिखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, फिल्म देखने के बाद सांसद हेमा मालिनी का बयान, गोधराकांड की हकीकत सामने लाई गई-हेमा मालिनी, हेमा मालिनी ने द साबरमती रिपोर्ट की तारीफ की, इस घटना के तथ्यों को छुपाया गया था-हेमामालिनी


➡शामली - यूपी बीजेपी अध्यक्ष का संभल हिंसा पर बड़ा बयान, सपा के राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा-भूपेंद्र, ‘सपा राजनीतिक रोटियां सेकने को लोगों को भड़का रही’, भाजपा माननीय कोर्ट के आदेशों के साथ खड़ी है-भूपेंद्र, सपा की राजनीति के कारण संभल में यह स्थिति-भूपेंद्र, योगी सरकार 27 करोड़ लोगों को सुरक्षा दे रही-भूपेंद्र


➡बरेली- बदायूं के व्यापारी से हुई बीच बाजार 2 लाख की लूट, बाइक सवार 5 बदमाशों ने दिया लूट की घटना को अंजाम, लूट के बाद भागते हुए बदमाश सीसीटीवी में हुए कैद, एसपी सिटी, सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर, भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा बाजार की घटना.


➡फर्रुखाबाद  - खेत में मेढ़ के विवाद को लेकर दबंगों ने की मारपीट, दबंग की मारपीट से दंपति गंभीर रूप से हुआ घायल , पीड़ित ग्रामीणों को बुलाकर दिखा रहा था मेढ़, दबंगों ने आकर किया गाली गलौज, जमकर मारपीट, दम्पति को घायल अवस्था में सीएचसी में कराया भर्ती, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के लुधैया गांव का मामला.


➡फिरोजाबाद - अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 बच्चे बाल-बाल बचे, कार में सवार थे 5 लोग, बिजली के खंभे से टकराई कार, पब्लिक ने घेरा, मौके पर पहुंची थाना दक्षिण पुलिस थाने ले गई , थाना दक्षिण क्षेत्र के कोटला मोहल्ला का मामला


➡आगरा- तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, 10 साल की बच्ची और महिला की मौत, बाइक चालक व्यक्ति हादसे में बाल-बाल बचा, हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार , ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर लगाया जाम, थाना ताजगंज गुतला गांव के पास हुआ हादसा.


➡गाजीपुर - लुटेरी दुल्हन गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार, गैंग की 5 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार, यूपी के अलावा हरियाणा-राजस्थान में करते थे लूट, शादी का झांसा देकर लूट की घटना अंजाम देते थे, करीमुद्दीनपुर थाने की पुलिस ने की गिरफ्तारी


➡अमेठी- संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला अज्ञात नवजात शिशु, शिशु के रोने की आवाज सुन पहुंची महिलाओं ने बच्चों को बचाया , सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिशु को भेजा सीएचसी जगदीशपुर, भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र की गाई मऊ जंगल का मामला।

Share:

बीच सड़क लगा लाशों का ढेर, मौत ने चीखने तक का मौका नहीं दिया


 


श्रावस्ती। जिले में नेशनल हाईवे-730 पर मोहनीपुर तिराहे के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ऑटो से टकरा गई। हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने छह घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में यातायात नियमों की अनदेखी और चालकों की लापरवाही ने शनिवार पांच की जान ले ली। किसी ने बेटा खोया, किसी ने भाई तो किसी ने पति और पिता। पांच मौत के बाद चार गांवों में सन्नाटा पसर गया है।


जा रहे थे पिता का इलाज कराने

इकौना के जयचंद पुर कटघरा के मजरा पांडेयपुरवा निवासी लल्लन के पिता सूबेदार की तबीयत खराब है। शनिवार को वह पिता की दवा और कृषि बीज आदि लेने के लिए वह पिता के साथ टैंपो से इकौना के लिए निकले थे। शाम जल्दी घर लौटने का वादा कर घर से निकले लल्लन कभी न लौटने वाले सफर पर चले गए। मौत की सूचना के बाद जहां परिजन अस्पताल की ओर तो ग्रामीण उनके घर सांत्वना देने दौड़ पड़े। घटना में सूबेदार भी घायल हो गया।

Share:

मनचलों ने महिला सिपाही को जमीन पर गिराकर पीटा,वायरल वीडियो


 


मुरादाबाद । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला सिपाही से इरफान और सलीम नाम के युवकों ने की सरेराह छेड़छाड़ और मारपीट घटना का CCTV वीडियो वायरल हुआ है, तहरीर के अनुसार महिला सिपाही अमरीन कही जा रही थी रास्ते में युवक ने लड़की को रोककर उससे अपनी बाइक स्टार्ट करने के लिए बोला मना करने पर मारपीट करने लगे, मनचलों ने लड़की का सर नाली में घुसाया, पेट और सर पर चोटे आई, लड़की के पुलिस में होने की जानकारी मिलने पर शोहदे भाग खड़े हुए पुलिस FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

Share:

संभल मामले पर खरगे ने कहा कि भाजपा का कहना है कि वहां पहले मंदिर था अब मस्जिद है। मस्जिद के नीचे मंदिर है


संभल।

मोहन भागवत ने 2022 में कहा था- हर मस्जिद में शिवालय ढूंढने का काम ना करें. आपके (भाजपा) लोग ऐसा बोलते हैं फिर भी आप यह करते हैं।

 1947 से पहले धार्मिक स्थलों की यथास्थिति रखने के लिए 1991 में कानून बनाया गया, लेकिन उसको भी नहीं मान रहे है. कानून भी आप बनाते हो तोड़ते भी आप हो।

ताजमहल मुसलमान ने बनाया उसको भी जाकर तोड़ो। लाल किला भी मुसलमान ने बनाया वह भी तोड़ दो। हैदराबाद में किला है वह भी तोड़ दो। सब कुछ ऐसे ही खत्म कर देंगे क्या हम लोग।

Share:

Featured Post

डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, समय पर परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  देवरिया, 07 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों एवं सांसद निधि के कार्य प्रगतियों की समीक्षा की। इस ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789