Good Daily News...


गुरुवार, 6 जून 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - केंद्र में शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश में बदलाव संभव, मंत्रिमंडल और संगठन में फेरबदल की उम्मीद, संगठन की समीक्षा के बाद कई बदलाव किए जाएंगे, प्रदेश सरकार के मौजूदा 2 मंत्री सांसद चुने गए हैं, दोनों मंत्रियों की जगह नए चेहरों को मिलेगी जगह


➡लखनऊ - प्रमोशन के लिए विभागों को 30 सितंबर तक समय, 30 सितंबर तक अधिकारियों का चयन तय करना होगा, 1 जुलाई से शुरू हो रहा है चयन वर्ष 2024 25, मुख्य सचिव का विभागीय प्रमुख सचिवों को निर्देश


➡लखनऊ - अकबरनगर में फिर शुरू होगा ध्वस्तीकरण अभियान, कुकरैल रिवर फ्रंट के लिए 2 एसटीपी नए बनाए जाएंगे, अकबरनगर में प्रस्तावित एसटीपी की क्षमता बढ़ेगी, अकबरनगर में 2 शिफ्टों में चलेगा ध्वस्तीकरण अभियान


➡गाजियाबाद - वसुंधरा सेक्टर 1 में सोसाइटी के AC में लगी आग, AC लगातार चलने की वजह से लगी आग, धमाका, दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, सुरक्षा के मद्देनजर एलपीजी कनेक्शन काटा गया


➡आगरा - 2 वाहनों की टक्कर में एक चालक घायल, ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, आगरा में खंदौली इलाके का मामला


➡बदायूं - आंधी तूफान की वजह से व्यक्ति की मौत, 3 घायल, घायलों को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, थाना सिविल लाइन के सोभनपुर का मामला


➡बदायूं - आंधी में उड़कर आए टीन से कटकर वृद्ध की मौत, बिल्सी थाना क्षेत्र के सिद्धपुर चित्रसेन का मामला


➡जौनपुर - इनामीपुर में बच्चों के विवाद में गोलीबारी, युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती, सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के इनामीपुर की घटना


➡रायबरेली - तेज रफ्तार ट्रक और कार में टक्कर, हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर घायल, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंगा पुल की घटना


➡बिजनौर - बाबा साहेब की मूर्ति के साथ छेड़छाड़, शरारती तत्वों ने मूर्ति को पहनाई चुनरी, चूड़ी, मूर्ति से छेड़छाड़ से दलित समाज में आक्रोश, बिजनौर विकास भवन परिसर का मामला


➡बिजनौर  - जमीनी विवाद के चलते युवक की हत्या, रिश्तेदारों ने जमीनी विवाद में हत्या की, मारपीट में एक अन्य युवक गंभीर घायल, थाना नहटौर के मोहल्ला ईदगाह की घटना


➡बागपत - सात साल की मासूम बच्ची की हत्या, मकान के पीछे पड़ा मिला बच्ची का शव, दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की आशंका, बिनौली थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना


➡फर्रुखाबाद - घरेलू विवाद में परिजनों ने किशोर की पिटाई की, किशोर को अधमरा छोड़कर भाग गए थे दबंग, गांव में स्कूल के पास बेहोशी की हालत में मिला, पिता ने गंभीर हालत में सीएचसी में कराया भर्ती, कोतवाली कायमगंज के रायपुर खास का मामला


➡फर्रुखाबाद - घरेलू कलह में व्यक्ति ने आत्महत्या की, पत्नी से झगड़े के बाद ट्रेन से कटकर दी जान, कायमगंज क्षेत्र के सीओ ऑफिस के पास का मामला


➡सुल्तानपुर - हार के बाद फेसबुक पर मेनका गांधी का पोस्ट, सुल्तानपुर की जनता का जनादेश स्वीकार- मेनका, सुल्तानपुर से जीते प्रत्याशी को बधाई- मेनका गांधी


➡लखीमपुर - धौरहरा से सपा के आनंद भदौरिया ने जीत दर्ज की, मंत्री लोकेंद्र सिंह अपनी विधानसभा मोहम्मदी भी हारे, भाजपा प्रत्याशी को मोहम्मदी में नहीं दिला पाए वोट, कसता विधायक सौरभ सिंह सोनू के गढ़ में सपा जीती


➡बरेली- उधार के 8 लाख रुपए वापस मांगने पर अतुलराज की गोली मारकर हत्या का मामला, अदालत ने गुरप्रीत कोर को सुनाई उम्रकैद की सजा, 14 मार्च 2017 को भुता थाना क्षेत्र के कटरा पट्टी गांव में हुई हत्या


➡ललितपुर - हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक, खेत से लौटते समय बाइक पर गिरे तार, युवक झुलसे, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया भर्ती, महरौनी कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव की घटना 


➡हापुड़ - एसपी का लापरवाह दारोगा पर एक्शन, एसपी ने पिलखुआ में स्थित कस्बा चौकी इंचार्ज दारोगा रंजीत सिंह को सस्पेंड किया, विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसपी ने की कार्रवाई


➡फतेहपुर - नीट की परीक्षा पास कर बेटी ने नाम किया रोशन, खुशी साहू को नीट की परीक्षा में मिले 626 अंक, फतेहपुर के एकारी गांव की रहने वाली है खुशी साहू, हाईस्कूल परीक्षा की टॉपर रही हैं खुशी साहू


➡दिल्ली - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दिल्ली में मौजूद, अखिलेश यादव के आवास रामगोपाल यादव पहुंचे, बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता आवास पर पहुंचे, एसटी हसन भी अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे, अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी


➡दिल्ली - यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा, आज शाम 5 बजे दिल्ली पहुंचेंगे सीएम योगी, नतीजों के बाद सीएम योगी का पहला दिल्ली दौरा, कल बीजेपी संसदीय दल की दिल्ली में होगी बैठक, बैठक में शामिल होने दिल्ली आ रहे सीएम योगी


➡दिल्ली - 8 जून को PM पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, एनडीए नेताओं ने पीएम मोदी को नेता चुना, कल BJP संसदीय दल के नेता चुने जाएंगे मोदी, कल बीजेपी के सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया गया, BJP शासित राज्यों के सीएम, डिप्टी CM बुलाए गए, कल BJP मुख्यालय में BJP संसदीय दल की बैठक, कल होने वाली बैठक में मोदी को नेता चुना जाएगा, तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी


➡उत्तराखंड - उत्तराखंड में जल्द हो सकते हैं निकाय चुनाव, निर्वाचन आयोग किसी भी दिन चुनाव की घोषणा करेगा, राजनीतिक पार्टियां जल्द प्रत्याशियों के नाम तय करेंगी


➡उत्तरकाशी - सहस्त्रताल ट्रैक पर 9 ट्रैकरों की मौत, 13 की बची जान, 11 ट्रैकरों को एयरलिफ्ट कर ले गई रेस्क्यू टीम, 2 ट्रैकरों को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई, कर्नाटक,महाराष्ट्र से 22 ट्रैकर्स का दल फंसा था, मौसम खराब होने के चलते रास्ता भटके थे ट्रैकर्स


➡देहरादून - पहाड़ी जिलों में आज बारिश, ओलावृष्टि के आसार, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान, राजधानी दून में अगले 2 दिन तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।


Share:

आज का राशिफल


      


 *06 जून 2024 , बृहस्पतिवार


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा। परिवार व स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी बढिया कम्पनी में साक्षात्कार के लिए बुलावा आयेगा। हल्की थकान रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग का सहयोग मिलता रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेमी से उपहार मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका चंचल स्वाभाव कुछ लोगो को पसंद आयेगा। आज आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। अगर आप वाहन खरीदने का योजना बना रहें तो थोड़ा रुक जायें। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। आज आपको आय के नये स्त्रोत प्राप्त होंगे । आज बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। माता के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मलित होंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। पिता के साथ आज आपके रिश्तें और मजबूत होंगे। पिछली कंपनी का अनुभव आज काम आयेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप परिवारवालों के साथ समय बितायेंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है । टेन्ट हाउस का व्यवसाय करने वाले लोगो के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है । कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिए खान-पान का खास ख्याल रखने की जरुरत है। आज धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पूराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का अवसर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हो। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन ना हो इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। प्रेमी का रिश्ता परिणय में बदल सकता है । जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा । आपके व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। आज भाई बहन के साथ गेम्स खेल कर समय बिताएंगे। माता के सेहत में सुधार होगा ।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदा दिलाने वाला होगा। इस राशि की महिलाएं आज कोई उद्योग शुरू कर सकती है, जिसमे जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या के कारण आज आप सोच विचार में रहेंगे। साथ ही समस्यायों का हल निकालने के लिए प्लान भी बनायेंगे। आज आपके पड़ोसी आपसे आर्थिक सहायता लेंगे। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है । प्रेमी के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने की योजना बना रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेमी अपने साथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी । साथ ही आज आपको परिवार की जरूरतों का भी ख्याल रखने की जरुरत है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। कार्यालय में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए आस-पास के लोग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते में और मजबूती आयेगी। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक समस्य आज दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपको अपने गुरू की मदद से आपके करियर को नयी दिशा मिलेगी। आप आप अपने कार्यालय का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए आज फॉर्म भरेंगे। आज घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा समय बीतेगा। माता पिता बच्चो को कोई अच्छी सलाह देंगे। छात्रो को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढाने के लिए पिता का सहयोग प्राप्त होगा ।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में सम्मलित होने का मौका मिलेगा । आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। छात्रों को आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कई दिनों से चल रही दोस्ती आज प्यार में बदल सकती है। पारिवारिक समस्यायों का समाधान ढूंढ़ने में आज आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में आज शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में आपकी कड़ी मेहनत को देखते हुए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पहले की हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का आनंद उठा पाएंगे। आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशनियों का हल कुछ हद तक निकलेगा। महिलाएं आज घर के कामो में बिजी रहेंगी, साथ ही बच्चे उनकी सहायता भी करेंगे । काफी समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

Share:

इतिहास की 06 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..



    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक -

     *06  जून  2024*

              *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अमावस्या - 18:09 तक

*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा

*🌠नक्षत्र-* रोहिणी - 20:17 तक

*🌠पश्चात्-* मृगशिरा 

*💫करण-* चतुष्पाद - 07:00 तक

*💫पश्चात्-* नाग

*✨योग-* धृति - 22:08 तक

*✨पश्चात्-* शूल

*🌅सूर्योदय-* 05:22

*🌄सूर्यास्त-* 19:17

*🌙चन्द्रोदय-* नहीं 

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:52 से 12:47

*🤖राहुकाल-* 14:04 से 15:48

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 ज्येष्ठ बदी अमावस्या 18:09 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान - दान - श्राद्धादि की देवपितृकार्ये भावुका ज्येष्ठ अमावस्या , तैल स्पर्श निषेध , पंचगौड़ों का वट सावित्री व्रत का अन्तिम संयम ( बड़ पूजा मरुस्थले ) , सिद्धि योग सूर्योदय से 18:07 तक , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) ,  श्री शनिदेव जयन्ती (ज्येूष्ठ मास की अमावस्या ) , संत श्री ज्ञानेश्वर जयन्ती (ज्येूष्ठ मास की अमावस्या ) , श्री गोपाल चैतन्य महाराज पुण्य तिथि (धारेश्वर) , श्री अजीतनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ मास की अमावस्या ) , आचार्य श्री ज्ञानसागर जी समाधि (जैन , ज्येष्ठ मास की अमावस्या) , आर्यिका श्री वृषभमति जी समाधि (जैन ,ज्येष्ठ मास की अमावस्या ) , छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक  दिवस (1674 , तारीखानुसार) , श्री अरविन्द केजरीवाल जन्म दिवस , श्री सुनीलदत्त जयन्ती , श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई जयन्ती , श्री वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर स्मृति दिवस , श्री देवराज उर्स स्मृति दिवस , विश्व कीट दिवस ( विश्व कीट जागरूकता दिवस) , रूसी भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र) व घल्लूघारा दिवस पंजाब (ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी)।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी प्रतिपदा 16:47 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत आरम्भ , श्री गंगा दशाश्वमेघ स्नान प्रारम्भ।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*देवताभ्यः     सुमनसो* 

        *यो ददाति नरः शुचिः ।*

 *तस्य तुष्यन्ति वै देवा-* 

        *स्तुष्टाः पुष्टिं ददत्यपि ।।* 

       ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९६

*अर्थात् 👉* 

         _जो मनुष्य पवित्र होकर देवताओं को फूल चढ़ाता है, उसके ऊपर सब देवता संतुष्ट होते और उसके लिये पुष्टि प्रदान करते हैं।_

🌹


*6 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1520 – फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किये।

1674 – शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक और साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की।

1727 – पहला बॉक्सिंग टाइटल लंदन में हुआ जहां जेम्स फिग ने नेड सटन को मात दी।

1744 - फ्रांस और पर्शिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।

1752 – भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए थे।

1761 -  शुक्र का पारगमन हुआ जिसे पृथ्वी के 120 स्थानों से देखा जा सकता था। मिखाइल लोमोनोसोव को वीनस का माहौल पता चला।

1808 – नेपोलियन के भाई जोसफ को आज ही के दिन स्पेन का राजा बनाया गया था।

1831 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन संपन्न।

1882 – न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया।

1916 – अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।

1919 – फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1926 – मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी। 

1936 – एविएशन गैसोलिन का पहली बार वाणिज्यिक तौर पर उत्पादन हुआ।

1944 – नाजी सेना के फायरिंग दस्ते ने 96 कैदियों को मार डाला।

1944 – अलास्का एयरलाइंस का संचालन शुुरु।

1967 – इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।

1972 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफाेंग पर बमबारी की, जिसमें हजारों लोग मारे गये।

1975 – दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन।

1981 – बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई।

1994 – वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी इतिहास की सर्वाधिक 501 रन की पारी खेली।

1995 - पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।

1997 - बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने 'बिस्टेक' नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।

1999 – भारतीय टेनिस जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

2001 - शाही पर गोलियाँ दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं, प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही का प्रेस में बयान।

2002 - इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।

2005 - ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।

2007 - दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।

2008 - कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया।

2008 - अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया।

2010 - 109 पुरुषों की फ्रेंच ओपन: राफेल नडाल ने रॉबिन सोडरलिंग को (6-4, 6-2, 6-4 से) हराया।

2019 - आरबीआई ने कर्ज (अल्पावधि उधारी दर / रेपो रेट ) 0.25 सस्ता किया।

2020 - दो आतंकी हमलों में 14 अफगान सैनिकों की मौत , कमांडर समेत पांच आतंकी ढेर हुए।

2021 - HSBC ने दिग्गज बैंकर हितेंद्र दवे को भारत में अपना नया चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया।

2022 - ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन पार्टीगेट मामले में अविश्वास प्रस्ताव 63 वोटों से जीते।

2022 - भारतीय सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-4 मिसाइल का  ओडिशा के चांदीपुर में स्थित एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड पर सफल परीक्षण किया।

2022 - मंगोलिया में भारत सहित 16 देशों की सैन्य टुकड़ियों के बहुराष्ट्रीय शांति अभ्यास - एक्‍स खान क्वेस्ट-2022 की शुरूआत हुई।

2023 - भारत की जी-20 अध्यक्षता वाली स्वास्थ्य कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक का समापन हुआ।

2023 - भारतीय नौसेना ने पानी के अन्‍दर लक्ष्‍य को भेदने के लिए स्‍वदेश में निर्मित भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र का सफल परीक्षण किया।


*6 जून को जन्मे व्यक्ति👉*


1699 - आलमगीर द्वितीय - 16वाँ मुग़ल बादशाह था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया।

1829 - ह्यूम, ए. ओ. - एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी थे। 

1879 - उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय - भारत की आज़ादी के लिये संघर्ष करने वाले क्रान्तिकारियों में से एक थे।

1881 - गिरिधर शर्मा नवरत्न - हिंदी भाषा के साहित्यकार थे।

1884 -शौक़ बहराइची, प्रसिद्ध शायर।

1891 - मास्ति वेंकटेश अय्यंगार - 'कन्नड कहानी के प्रवर्तक' और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे।

1901 - सुकर्णो - इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।

1902 - एनी मसकैरिनी - संविधान सभा की सदस्य थीं।

1919 - राजेन्द्र कृष्ण- हिन्दी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार।

1924 - सोमप्पा रायप्पा बोम्मई -  कर्नाटक के भूतपूर्व 11वें मुख्यमंत्री थे।

1929 – अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक के रूप में मशहूर हुए सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) जिले में हुआ था।

1936 - डी. रामानायडू, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता।

1939 - गुरबचन सिंह रंधावा - भारत के प्रसिद्ध एथलीट।

1945 - टी. सेनका आव - भारतीत राज्य नागालैंड के वरिष्ठ पत्रकार हैं।

1946 - रघुवंश प्रसाद सिंह - बिहार की राजनीति में ख़ासा प्रभाव रखने वाले राजनीतिज्ञ थे।

1955 - वेद प्रकाश शर्मा- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार।

1957 - पशुपति कुमार पारस - भारतीय राजनीतिक दल 'लोक जनशक्ति पार्टी' के राजनीतिज्ञ ।

1968 - अरविंद केजरीवाल - दिल्ली के सातवें / वर्तमान मुख्यमंत्री तथा भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।


*6 जून को हुए निधन👉*


1957 - रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे - दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे।

1967 - कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह - सामाजिक कार्यकर्त्ता।

1982 - डी. देवराज अर्स - कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे।

1982 - वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर - पुदुचेरी के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।

1986 - मास्ति वेंकटेश अय्यंगार - 'कन्नड कहानी के प्रवर्तक' और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे।

2020 - पूर्व फुटबॉलर ई. हमसाकोया का मल्लापुरम के अस्पताल में कोविड-19 वायरस से निधन हो गया।

2021 - मशहूर गायक सईद साबरी (85) का जयपुर में हार्टअटैक से निधन हो गया।

2022 - डोमिनिक गणराज्य के पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन मंत्री ऑरलैंडो जॉर्ज मैरा (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

2023 - वरिष्ठ गुजराती पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक विद्युत ठाकर (93) का निधन हुआ।

2023 - फ्रांसीसी चित्रकार फ्रांकोइस गैमे गिलोट (101) का निधन हुआ।


*6 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री शनिदेव जयन्ती (ज्येूष्ठ मास की अमावस्या )।

🔅 संत श्री ज्ञानेश्वर जयन्ती (ज्येूष्ठ मास की अमावस्या )।

🔅 श्री गोपाल चैतन्य महाराज पुण्य तिथि (धारेश्वर)।

🔅 श्री अजीतनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ मास की अमावस्या )।

🔅 आचार्य श्री ज्ञानसागर जी समाधि (जैन , ज्येष्ठ मास की अमावस्या)।

🔅 आर्यिका श्री वृषभमति जी समाधि (जैन ,ज्येष्ठ मास की अमावस्या )।

🔅 छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक  दिवस (1674 , तारीखानुसार)।

🔅 श्री अरविन्द केजरीवाल जन्म दिवस।

🔅 श्री सुनीलदत्त जयन्ती।

🔅 श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई जयन्ती।

🔅 श्री वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर स्मृति दिवस।

🔅 श्री देवराज उर्स स्मृति दिवस।

🔅 विश्व कीट दिवस ( विश्व कीट जागरूकता दिवस)।

🔅 रूसी भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र)।

🔅 घल्लूघारा दिवस पंजाब (ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻


Share:

बुधवार, 5 जून 2024

यूपी में चुनाव की हैरान करने वाली बातें, भाजपा के बड़े चेहरे हारे चुनाव,अयोध्या में भी हुई हार,विपक्ष की बल्ले-बल्ले

 



लखनऊ।उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आ चुके हैं।यूपी में इस बार भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। 2019 के चुनाव के मुकाबले इस बार भाजपा को 29 सीटों का बड़ा नुकसान हुआ है। भाजपा 62 से घटकर 33 सीटों पर आ गई है। भाजपा का वोट शेयर भी 8.63% घटकर 41.37% हो गया है। इंडिया गठबंधन में शामिल सपा-कांग्रेस के वोट शेयर में पिछले चुनाव से लगभग दोगुना उछाल आया है। सपा को 33% जबकि कांग्रेस को 9% वोट मिले हैं। 2019 में सपा और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, तब सपा को 18% और कांग्रेस कांग्रेस को 6% वोट मिले थे।


यूपी में सपा को 37, बीजेपी को 33, कांग्रेस को 6, रालोद को 2, अपना दल (एस) को एक सीट मिली है। इसके अलावा एक सीट आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर ने जीती है।इस बार यूपी ने कम महिलाओं को संसद में भेजा। 2014 में 13, 2019 में 11 और इस बार केवल 7 महिलाएं सांसद बनीं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इस बार लोकसभा चुनाव में बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं। अखिलेश ने सपा को अब तक की सबसे बड़ी जीत दिलाई है। सपा को 2019 में 5 सीट मिली थीं, 2024 में 37 सीट पर जीत दर्ज की।सपा ने अपने इतिहास में लोकसभा में कभी भी इतनी सीट नहीं जीती थी।


*भाजपा को 29 सीटों का नुकसान*


यूपी में 5 साल में भाजपा ने 8.63% वोट शेयर गंवा दिया।जिससे 29 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। सबसे ज्यादा फायदे में सपा-कांग्रेस है। 2019 में सपा का वोट शेयर 18.1% था, जो बढ़कर 33.59% हो गया।कांग्रेस को 2019 में सिर्फ 6.4% वोट मिला था। 2024 में कांग्रेस को 9.46% वोट मिले। 2009 के बाद यह कांग्रेस का सबसे अच्छा प्रदर्शन माना जा सकता है। भाजपा के बाद नुकसान उठाने वाली दूसरी पार्टी बसपा है। 2019 में बसपा का वोट शेयर 19.4% था।बसपा ने 10 सीट जीती थी। सिर्फ 5 साल में बसपा का जनाधार तेजी से गिरा। इस बार चुनाव में बसपा को सिर्फ 9.39% वोट मिले।


*पीएम मोदी की जीत का मार्जिन घटा*


वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव जीतने का मार्जिन 2014 और 2019 से कम रहा। मोदी 1 लाख 52 हजार 513 वोट से जीते हैं, जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को 4 लाख 60 हजार 457 वोट मिले। 


*11 में से 7 केंद्रीय मंत्री चुनाव हारे*


मोदी सरकार के 11 मंत्री यूपी से चुनावी मैदान में थे,जिनमें से 7 चुनाव हार गए।सबसे बड़ा उलटफेर अमेठी में हुआ। अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को गांधी परिवार के सेवक किशोरी लाल शर्मा ने बुरी तरह से हराया। 2019 में राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने 55 हजार वोट से हराया था, जबकि किशोरी लाल शर्मा ने 1 लाख 67 हजार वोटों से स्मृति ईरानी को हराया है। मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्र टेनी, चंदौली से महेंद्र नाथ पांडेय, जालौन से भानु प्रताप वर्मा, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति और मोहनलालगंज से कौशल किशोर भी चुनाव हार गए।


*योगी सरकार के 2 मंत्री भी हारे*


योगी सरकार के दो मंत्री भी चुनाव हार गए है। रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को राहुल गांधी ने 3 लाख 90 हजार वोट से हराया। मैनपुरी से जयवीर सिंह को भी डिंपल यादव ने 2 लाख 21 हजार वोट से हराया।पीलीभीत में पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद और हाथरस से अनूप वाल्मीकि चुनाव जीत गए हैं।


*मेनका और निरहुआ हारे*


9 बार की सांसद मेनका गांधी सुल्तानपुर से चुनाव हार गईं। सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद ने मेनका गांधी को 43 हजार वोट से हराया।आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ चुनाव हार गए। 2022 के उपचुनाव में निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव का हराया था। इस बार धर्मेंद्र ने 1 लाख 61 हजार वोट से निरहुआ को हराया है। कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह ने 1 लाख 43 हजार वोट से जीत गए। मेरठ से रामायण धारावाहिक में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल महज 10 हजार वोट से चुनाव जीते हैं।


*सैफई परिवार के सभी प्रत्याशी जीते* 


सैफई परिवार से लोकसभा चुनाव में 5 प्रत्याशी उतरे थे। सभी चुनाव जीत गए हैं। कन्नौज में अखिलेश यादव ने भाजपा के सुब्रत पाठक को 1 लाख 70 हजार वोट से हराया। मैनपुरी में डिंपल यादव ने मंत्री जयवीर सिंह को 2.21 लाख से हराया। आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय और बदायूं से आदित्य यादव चुनाव जीत गए।


*इंडिया गठबंधन के 5 मुस्लिम प्रत्याशी जीते*


इंडिया गठबंधन ने 6 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था। सपा ने 4 और कांग्रेस ने 2 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था। इनमें 5 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। अमरोहा में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले सांसद दानिस अली 28 हजार वोट से हार गए। सहारनपुर से इमरान मसूद, गाजीपुर से अफजाल अंसारी, कैराना से इकरा हसन, संभल से जियाउर्रहमान बर्क, रामपुर से मोहिबुल्लाह नदवी चुनाव जीत गए हैं।


*कांग्रेस के 17 में से 6 प्रत्याशी जीते*


यूपी में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ी कांग्रेस को फायदा हुआ। कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 2019 में कांग्रेस सिर्फ रायबरेली की सीट जीत पाई थी।रायबरेली से सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी।एक समय कांग्रेस का गढ़ रही इलाहाबाद में 40 साल बाद कांग्रेस ने जीत हासिल की। 1984 में कांग्रेस के टिकट पर आखिरी बार अमिताभ बच्चन ने जीत दर्ज की थी। सहारनपुर से इमरान मसूद, बाराबंकी से पूर्व केंद्रीय मंत्री पीएल पुनिया का बेटा तनुज पुनिया, सीतापुर से राकेश राठौर ने भी जीत दर्ज की है।


*राजभर और संजय निषाद के बेटे हारे*


सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे और एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर घोसी से चुनाव हार गए। सपा प्रत्याशी राजीव राय ने अरविंद को एक लाख 62 हजार वोट से हराया है।निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद संतकबीर नगर से 92 हजार वोट से हार गए। सपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद ने प्रवीण को हराया।


*रालोद 2 सीटें जीती, अनुप्रिया 1 सीट हारी*


चुनाव से ठीक पहले अखिलेश यादव से गठबंधन तोड़कर एनडीए में शामिल जयंत चौधरी फायदे में रहे हैं।सीट शेयरिंग में रालोद को दो सीटें बिजनौर और बागपत मिली थी। बिजनौर से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान 37 हजार वोट से चुनाव जीते।चंदन ने सपा प्रत्याशी दीपक को हराया। बागपत से रालोद के राजकुमार सांगवान ने अमरपाल को 1 लाख 69 वोटों से हराया। अपना दल (एस) की मुखिया अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से चुनाव जीत गईं, लेकिन रॉबर्टसगंज से अपना दल (एस) प्रत्याशी रिंकी कोल 1 लाख 29 हजार वोट से चुनाव हार गईं।


*बसपा के सभी 79 प्रत्याशी हारे*


बसपा मुखिया मायावती ने 2024 चुनाव अकेले लड़ा था। मायावती 79 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और सभी हार गए। बसपा की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक भी सीट पर बसपा दूसरे नंबर पर भी जगह नहीं बना पाई है। 2019 में मायावती ने सपा के साथ चुनाव लड़ा था, तब मायावती को 10 सीटें मिली थीं, जबकि 2014 में मोदी लहर में मायावती ने अकेले चुनाव लड़ा था, तब भी वह शून्य पर सिमट गई थी।


*नोएडा से महेश शर्मा को मिली बड़ी जीत*


नोएड से भाजपा प्रत्याशी महेश शर्मा ने यूपी में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। महेश शर्मा ने सपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह नागर को 5 लाख 59 हजार वोट से हराया। सबसे छोटी जीत हमीरपुर के सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह लोधी की रही। कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को महज 2629 वोट से हराया।


*फैजाबाद से 55 हजार वोटों से हारी भाजपा* 


नतीजों में भाजपा को कई झटके लगे हैं, लेकिन फैजाबाद का परिणाम सबसे चौंकाने वाला रहा है।अयोध्या के जिस राम मंदिर को भाजपा ने पूरे देश में मुद्दा बनाया था, वहां 10 साल बाद भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह 55 हजार वोटों से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद से हार गए।

Share:

देश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार




 *चुनावी नतीजों से ठोकर के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 2300 अंक चढ़कर 73300 हजार के पार बंद


*1* NDA गठबंधन: मीटिंग कुछ देर में, अमित शाह, नीतीश और नायडू भी पहुंचे; 8 जून को शपथ ले सकते हैं मोदी


*2* नरेंद्र मोदी ने PM पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर, बने रहेंगे कार्यवाहक प्रधानमंत्री


*3* 'जीते हम हैं, उछल दूसरे रहे', PM पद से इस्तीफे के बाद नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन


*4* 8 जून को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, मोदी तीसरी बार बनेंगे PM


*5* हार और जीत तो राजनीति का हिस्सा, आखिरी कैबिनेट बैठक में बोले नरेंद्र मोदी


*6* किंगमेकर नीतीश की डिमांड- कम से कम 4 कैबिनेट मंत्री पद, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा


*7* नवीन पटनायक ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा, ओडिशा में 24 साल बाद BJD राज खत्म; भाजपा पहली बार अकेले सरकार बनाएगी


*8* I.N.D.I.A ब्लॉक: सरकार बनाएंगे या विपक्ष में बैठेंगे, आज शाम को तय होगा, TDP-JDU पर भी चर्चा संभव; शरद बोले- सारे फैसले आज होंगे


*9* अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत भी बढ़ाई


*10* महाराष्ट्र में डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने ली हार की जिम्मेदारी, बोले – संगठन मजबूत करूंगा


*11* मध्य प्रदेश में CM मोहन ने रचा इतिहास, आजादी के बाद पहली बार सभी 29 सीटों पर BJP का कब्जा


*12* डोटासरा बोले- बीजेपी के 24 निकम्मे दिल्ली बैठे रहते थे, पढ़ते थे मोदी चालीसा, चार-चार लाख वोट से जीतने वाले 30-30 हजार के मार्जिन पर आ गए


*13* उत्तरकाशी में ठंड से 5 ट्रैकर्स की मौत, 4 अभी भी फंसे, 13 का रेस्क्यू किया गया; मौसम खराब होने से ऑपरेशन में दिक्कत।


Share:

I.N.D.I.A. का ‘खटाखट’ वाला पैसा लेने पहुंची महिलाएं, कांग्रेस भी नहीं समझ पा रही




लखनऊ।

  लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में गारंटी कार्ड जारी कर महिलाओं को एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी।‌ कांग्रेस सरकार बनाने के लिए बहुमत भले ही अभी तक जुटा नहीं पाई हो, लेकिन इसको लेकर अब हलचल शुरू हो गई है। नतीजे आने के बाद बुधवार सुबह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं गारंटी कार्ड लेकर पहुंच गईं।

Share:

उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये गये निर्देशों का हो अक्षरश: पालन- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश

 



देवरिया(सू0वि0) 05  जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वाधान में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में बीरू कुमार बनाम उ0प्र0 शासन दिनांक 13.05.2024 के प्रकरण में मा0 उच्च न्यायालय द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया को दिये गये निर्देशो के पालन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवरिया मनोज कुमार तिवारी के द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में निरुद्ध ऐसे बन्दी जिनकी जमानत मा0न्यायालय के द्वारा हो चुकी है, तथा रिहाई इस कारण से नही हो पायी, क्योकि उनके द्वारा जमानत आदेश की शर्त के अनुपालन में बंधपत्र अथवा प्रतिभू मा0 न्यायालय में दाखिल नही की गयी, कारागार अधीक्षक को ऐसे बन्दियों का विवरण तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया, तथा समय-समय पर ऐसे बन्दियों की सूची तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक के द्वारा 08 बन्दियों की सूची प्रदान की गयी। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अनुरोध किया गया, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवरिया द्वारा कारागार अधीक्षक को ऐसी कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया जिससे मा0उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये आदेश का पालन समयावधि में किया जाना सुनिश्चित किया जा सकें, तथा इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकी जा सकें।

  इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से, जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, डिप्टी जेलर आदित्य कुमार, न्यायालय कर्मी व जेल वार्डन उपस्थित रहें।


Share:

7 जून को बीजेपी और एनडीए की संसदीय दल की बैठक होगी

 ब्रेकिंग



दिल्ली।

सूत्रों के हवाले से बड़ी ख़बर, 7 जून को बीजेपी और एनडीए की संसदीय दल की बैठक होगी।




पीएम मोदी को बीजेपी और एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना जाएगा फिर पीएम का संबोधन होगा।


उसके बाद पीएम एनडीए सहयोगियों के साथ राष्ट्रपति से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। अगले दिन 8 जून को शाम को शपथ ग्रहण होगा।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - चुनाव में बागी विधायकों का नहीं दिखा कोई असर, राकेश प्रताप सिंह ने सपा से बगावत की BJP अमेठी हारी, मनोज पांडे ने सपा से बगावत की BJP रायबरेली हारी, राकेश पांडे ने अंबेडकरनगर में बगावत की BJP वहां भी हारी, अभय सिंह ने सपा से बगावत की अयोध्या में बड़ी हार, MLA विनोद चतुर्वेदी ने बगावत की जालौन में BJP हारी, पूजा पाल ने सपा से बगावत की कौशांबी में भी BJP हारी, पल्लवी पटेल के विरोध का कौशांबी में नहीं दिखा असर, नारद राय भाजपा में गए, बलिया में सपा की जीत हुई.


➡लखनऊ  - शटरिंग कारोबारी के घर चोरी का खुलासा, बंद घर में 4 चोरों ने डाला था डाका, ठाकुरगंज पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार, श्याम तिवारी,आशीष गौतम,इकबाल,अनूप सैनी अरेस्ट, 10 लाख के ज्वैलरी और 35 हज़ार कैश बरामद , ठाकुरगंज के कृष्णावती कॉलोनी में हुई थी चोरी.


➡उत्तर प्रदेश-भारत समाचार ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया , काउंटिंग के दिन भारत समाचार नंबर 1 चैनल, 1 करोड़ दर्शकों ने यूट्यूब पर भारत समाचार देखा , लोकसभा चुनाव परिणाम और उसके पीछे की कहानी, सटीक विश्लेषण,समग्र दृष्टिकोण वाली कवरेज की धूम, तब तक एक-एक कप चाय और बोला जाए?.


➡लखनऊ-मायावती ने सतीश चंद्र मिश्रा को तलब किया, BSP महासचिव सतीश मिश्रा मायावती आवास पहुंचे, लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार पर रिपोर्ट मांगी, बीएसपी के लोकसभा प्रत्याशियों की पूरी रिपोर्ट मांगी, पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त नेताओं की रिपोर्ट मांगी.


➡लखनऊ-सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर का बड़ा बयान, बीजेपी गठबंधन की यूपी में हार पर बोले राजभर, संविधान और आरक्षण ने हमें फेल कर दिया-राजभर, बीएसपी के वोट सब चले गए साइकिल पर- राजभर, हमारे वोट झूमकर बीजेपी को मिले-राजभर, घोसी से बेटे की हार ने ओपी राजभर को दुखी कर दिया, आज NDA की बैठक में भी राजभर को नहीं बुलाया गया.


➡कानपुर  - केडीए जोन 3 के केशव नगर में अवैध निर्माण, जेई-सुपरवाइजर की मिलीभगत से चल रहा निर्माण, दबंग बिल्डर रंजीव जेटली करवा रहा अवैध निर्माण, मानकों के विपरीत हो रहा अवैध निर्माण, केडीए ज़ोन-3 के केशव नगर W-ब्लॉक LIG 36 का मामला.


➡अयोध्या - पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने एक्स पर पोस्ट किया, अवधेश प्रसाद की जीत पर ट्रोल कर रहे लोगों को जवाब दिया, ये जीत प्रभु श्रीराम एवं बजरंगबली की जीत- पवन पांडे, जो इस विजय के खिलाफ वो रामविरोधी हैं- पवन पांडे, ये जीत प्रभु श्रीराम के विचारों की जीत है - पवन पांडे, सोनू निगम जैसे चाटुकार को बताना चाहता हूं- पवन पांडे, BJP ने अयोध्या में एयरपोर्ट के नाम पर जमीन ली- पवन, उनका सही मुआवजा नहीं दिया,लोगों ने संघर्ष किया- पवन, रामपथ के नाम पर मकान, दुकान तोड़ दिए गए- पवन, सरकार ने उनका मुआवजा भी नहीं दिया - पवन पांडे, पवन पांडे ने सोनू निगम को सत्ता का चाटूकार कहा, श्रीराम की जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ा - पवन.


➡मैनपुरी- संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, परिजनों ने ससुरालीजनों पर लगाया आरोप,अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते हत्या की , मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र की घटना.


➡बहराइच - सरयू नदी में डूबकर झांकी कलाकार की मौत,बौंडी घाट के सरयू नदी में डूबकर हुई मौत ,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा , थाना बौंडी क्षेत्र के सरयू घाट का मामला.


➡बुलंदशहर - रास्तों पर हुए जलभराव के विरोध में घेराव, अधिशासी अधिकारी के दफ्तर का किया घेराव, जल निकासी की समस्या के समाधान की मांग, समाधान की मांग को लेकर पहुंचे कॉलोनीवासी, नाला निर्माण के कारण जलभराव की समस्या, सिकंदराबाद नगर पालिका के ईओ से मिले, छासियावाड़ा के कॉलोनीवासी हो रहे हैं परेशान.


➡रायबरेली - हार के बाद दिनेश प्रताप सिंह जनता से हुए नाराज, एक वर्ष तक अब मैं अवकाश पर रहूंगा- दिनेश, शनिवार,रविवार मेरा जनता दरबार रहेगा स्थगित- दिनेश, अब राहुल गांधी जनता के सुख दुःख में हों शामिल- दिनेश, मैं अब परिवार के दायित्वों का करूंगा निर्वहन- दिनेश, अयोध्या में बीजेपी प्रत्याशी की हार पर दिया बयान, बीजेपी को इस पर ध्यान देने की जरूरत- दिनेश, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं दिनेश प्रताप सिंह.


➡रायबरेली - संदिग्ध हालत में किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की हालत बिगड़ी, किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जगतपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर की घटना.


➡अमेठी - नव निर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा पहुंचे दिल्ली, किशोरी लाल ने सोनिया, राहुल गांधी से मुलाकात की, सोनिया, राहुल, प्रियंका से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा ने मंत्री स्मृति ईरानी को हराया.


➡वाराणसी - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान, काशी की जनता ने दिखा दिया- अजय, काशी में झूठ की राजनीति नहीं चलेगी- अजय, मैं काशी की जनता का धन्यवाद देता हूं- अजय, राहुल गांधी 4 लाख से चुनाव जीते हैं- अजय, यूपी में अब कांग्रेस मजबूत हो रही है- अजय राय.


➡प्रतापगढ़-सपा से सांसद बने एसपी सिंह पटेल का बयान, जनता के आशीर्वाद से सांसद बना- एसपी सिंह पटेल , सड़कें दुरुस्त कराना प्राथमिकता- एसपी सिंह पटेल, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी चरम पर है- पटेल , चुनाव में प्रदेश की समस्याओं को उजागर किया- पटेल, बीजेपी सरकार ने कोई काम नहीं किया- एसपी सिंह पटेल.


➡संभल - सफाई कर्मचारी ने चार लोगों पर लगाया आरोप, बाइक सवार चार लोगों पर लगाया हमले का आरोप, हमले में सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से हुआ घायल, घायल ने दूसरे पक्ष पर लगाया फायरिंग का आरोप, बहजोई कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बहजोई का मामला.


➡दिल्ली - 7 जून को NDA संसदीय दल की बैठक होगी, 7 जून को दोपहर 2 बजे NDA संसदीय दल की बैठक, नरेंद्र मोदी NDA दल के नेताओं को संबोधित करेंगे, बैठक में संसदीय दल का नेता चुना जाएगा, आज राष्ट्रपति को नरेंद्र मोदी ने इस्तीफा सौंपा, प्रधानमंत्री पद से नरेंद्र मोदी ने इस्तीफा दिया, राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार किया, कार्यवाहक PM बने रहेंगे, शपथ होने तक कार्यवाहक PM बने रहेंगे नरेंद्र मोदी, 8 जून को PM पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी- सूत्र.


➡दिल्ली - NDA की बैठक से पहले जेडीयू ने बड़ी मांग की, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की, आज शाम दिल्ली में एनडीए नेताओं की बैठक है, बिहार के सीएम नीतीश कुमार दिल्ली में मौजूद हैं, केसी त्यागी ने विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की,‘विशेष राज्य के दर्जे के बिना बिहार का विकास असंभव. 


➡दिल्ली - सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का बयान, जनता में आक्रोश था उसी का परिणाम है-रामगोपाल, चुनाव से पहले हमारा मज़ाक बनाया जा रहा था- रामगोपाल, प्रयागराज के आसपास की सारी सीटें बीजेपी हारी है-रामगोपाल, बीजेपी को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए-प्रोफेसर रामगोपाल, समाजवादी पार्टी यूपी में बड़ी पार्टी है-प्रोफेसर रामगोपाल, देश में तीसरे नंबर की पार्टी बन गयी है-रामगोपाल, बीजेपी की जन विरोधी नीतियां हमें जीत दिलाई-रामगोपाल, अखिलेश यादव का करिश्माई नेतृत्व ने हमें जीत दिलाई, भगवान राम ने बीजेपी को पूरे देश में दंड दिया-रामगोपाल, भगवान राम का दुरुपयोग किया है-प्रोफेसर रामगोपाल.


➡दिल्ली - अमेठी में जीत के बाद दिल्ली पहुंचे किशोरी लाल, किशोरी लाल शर्मा ने गांधी परिवार से मुलाकात की, जीत के प्रमाण पत्र के साथ दिल्ली पहुंचे केएल शर्मा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से मुलाकात, किशोरी लाल को गांधी परिवार ने जीत की बधाई दी.


➡दिल्ली- 7 जून को NDA के घटक दलों की बैठक होगी,7 जून को दोपहर 2 बजे NDA नेताओं की बैठक ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए नेताओं से मिलेंगे ,अमित शाह, जेपी नड्डा भी मीटिंग में होंगे  शामिल, 8 जून को PM पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी- सूत्र.


➡दिल्ली- BJP सूत्रों के हवाले से खबर, 8 जून को शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी- सूत्र, 8 जून को शाम में शपथ ग्रहण समारोह- सूत्र.


➡दिल्ली - पीएम नरेंद्र मोदी ने इस्तीफा सौंपा, राष्ट्रपति से मिलकर पीएम मोदी ने इस्तीफा सौंपा, नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफा स्वीकार किया, शपथ होने तक कार्यवाहक पीएम बने रहेंगे मोदी.


➡टिहरी गढ़वाल UPDATE - सहस्त्रताल ट्रैक पर फंसे ट्रैकिंग दल का मामला, ट्रैकिंग दल की खोजबीन राहत बचाव कार्य जारी, टिहरी जिला प्रशासन लगातार राहत कार्य में जुटी, टिहरी के घनसाली से SDRF टीम की गई रवाना, वन विभाग की टीम को भी रवाना कर दिया गया, रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर एक्टिव मोड पर है, उत्तरकाशी जिला प्रशासन से समन्वय किया जा रहा, हादसे में 4 लोगों की मौत,10 लोगों को बचाया गया.


➡देहरादून - विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम ने किया वृक्षारोपण, सहस्त्रधारा रोड स्थित सिटी पार्क में वृक्षारोपण किया, आम जनता से भी वृक्षारोपण करने की अपील की, पानी का जलस्तर गिरता नजर आ रहा है-सीएम धामी, हम सभी पर्यावरण दिवस पर संकल्प लेना चाहिए-सीएम, सरकार जल्द ही जल संरक्षण बोर्ड का गठन करेगी-धामी,।

Share:

एयरपोर्ट पर 12 घंटे रनवे बंद, 20 हजार यात्री परेशान




 लखनऊ ।


एयरपोर्ट पर क्रेन खराब होने से हवाई यात्रा पर असर 

84 फ्लाइटें निरस्त और 12 फ्लाइटों को किया डायवर्ट

कल टर्मिनल 3 के निर्माण में लगी क्रेन खराब हो गई

लखनऊ आने-जाने वाली 84 फ्लाइटों को निरस्त किया

इस दौरान करीब 20 हजार यात्री परेशान हुए

एयरपोर्ट टर्मिनल यात्रियों से ठसाठस भरा रहा

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का मामला।

Share:

लोकसभा चुनावों में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टियों द्वारा जीती गई सीटों की संख्या इस प्रकार है-




चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट के अनुसार, लोकसभा चुनावों में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टियों द्वारा जीती गई सीटों की संख्या इस प्रकार है-

बीजेपी - 240

कांग्रेस - 99

समाजवादी पार्टी - 37

तृणमूल कांग्रेस - 29

डीएमके - 22

तेलुगु देशम पार्टी - 16

जेडी(यू) - 12

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) - 9

एनसीपी (शरद पवार) - 8

शिवसेना - 7

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) - 5

वाईएसआरसीपी - 4

आरजेडी - 4

सीपीआई(एम) - 4

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग - 3

आप - 3

झारखंड मुक्ति मोर्चा - 3

जनसेना पार्टी - 2

सीपीआई (एमएल) (लिबरेशन) - 2

जेडी(एस) - 2

विदुथलाई चिरुथैगल काची - 2

सीपीआई - 2

राष्ट्रीय लोक दल - 2

नेशनल कॉन्फ्रेंस - 2

यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल - 1

असम गण परिषद - 1

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) - 1

केरल कांग्रेस - 1

रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी - 1

एनसीपी - 1

वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी - 1

जोराम पीपुल्स मूवमेंट - 1

शिरोमणि अकाली दल - 1

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी - 1

भारत आदिवासी पार्टी - 1

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा - 1

मरूमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम - 1

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) - 1

अपना दल (सोनेलाल) - 1

आजसू पार्टी - 1

एआईएमआईएम - 1

निर्दलीय - 7

Share:

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस्तीफा सौंपा





 दिल्ली ।

राष्ट्रपति से मिलकर पीएम मोदी ने इस्तीफा सौंपा

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफा स्वीकार किया

शपथ होने तक कार्यवाहक पीएम बने रहेंगे मोदी।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡️लखनऊ - अखिलेश यादव और राहुल गांधी की यूपी में सुपरहिट जोड़ी, अखिलेश यादव के मंडल ने कमंडल को पलटा, समाजवादी पार्टी यूपी में 37 सीटें जीतने में कामयाब, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 6 सीटें जीतीं, पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी की बड़ी लहर, रॉबर्ट्सगंज से लेकर फैजाबाद तक सपा की एकतरफा जीत, मुख्यमंत्री योगी अपना किला बचाने में कामयाब, अवध में राहुल गांधी की जबरदस्त लहर थी, सीतापुर से लेकर इलाहाबाद तक कांग्रेस जीती, पश्चिम में सहारनपुर की सीट कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीती, पश्चिम में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को घेरा, मुरादाबाद से लेकर जालौन तक की सीटें सपा ने जीती, कैराना और मुजफ्फरनगर में भी सपा का परचम, मेरठ और एनसीआर इलाके में बीजेपी का दबदबा कायम, बुंदेलखंड में झांसी छोड़ सभी सीटें बीजेपी हारी, बांसगांव में कांग्रेस महज 3 हजार वोटों से हारी, यूपी में अखिलेश और राहुल की खटाखट जीत


➡️लखनऊ - यूपी में सपा की 6 सीटों पर कुर्मी समाज के प्रत्याशी जीते, यूपी में बीजेपी की 1 सीट पर कुर्मी समाज के प्रत्याशी जीते, यूपी में अपना दल से 1 सीट पर कुर्मी समाज के प्रत्याशी जीते, खीरी से सपा के उत्कर्ष वर्मा 34329 वोटों से जीते, अंबेडकरनगर से सपा के लालजी वर्मा 137247 वोट से जीते, श्रावस्ती से सपा के रामशिरोमणि वर्मा 76673 वोट से जीते, प्रतापगढ़ से सपा के शिवपाल सिंह पटेल 66206 वोट से जीते, फतेहपुर से सपा के नरेश उत्तम पटेल 33199 वोटों से जीते, बांदा से सपा के कृष्णा पटेल 71210 वोटों से जीतीं, फूलपुर से बीजेपी के प्रवीण पटेल 4332 वोटों से जीते, मिर्जापुर से अपना दल से अनुप्रिया पटेल 37810 वोटों से जीतीं


➡️लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन,पीएम मोदी समेत सभी नेताओं ने दी बधाई ,यूपी की प्रगति के लिए काम कर रहे योगी- PM ,गरीबों-वंचितों को सशक्त बना रहे योगी - PM , अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल ने बधाई दी, विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी बधाई दी


➡️पटना - एक ही फ्लाइट से नीतीश, तेजस्वी दिल्ली के लिए रवाना, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना, बिहार सीएम नीतीश कुमार NDA की बैठक में शामिल होंगे, तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, एक ही फ्लाइट से पटना से दोनों नेता दिल्ली के लिए रवाना


➡️लखनऊ - यूपी में समाजवादी पार्टी को 34 प्रतिशत वोट, कांग्रेस को यूपी में 9.46 प्रतिशत वोट मिले, यूपी में बीजेपी को 41.37 प्रतिशत वोट ही मिले, यूपी में बीजेपी को 9 प्रतिशत से ज्यादा वोटों का नुकसान, मायावती के भी 9 प्रतिशत वोट उड़ गए


➡️लखनऊ - सीएम योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन, BSP अध्यक्ष मायावती ने जन्मदिन की बधाई दी, मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर CM को बधाई दी


➡️लखनऊ - चंद्रशेखर चबूतरा पर सीएम का जन्मदिन मनाया, केक काटकर सीएम योगी का 52वां जन्मदिन, पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने केक काटकर मनाया जन्मदिन, चंद्रशेखर चबूतरा स्थित दारुलशाफा पर आयोजन 


➡️लखनऊ - राजीव राय ने घोसी चुनाव जीतकर बड़ा संदेश दिया, बहुत बड़े अंतर से राजभर को राजीव राय ने हराया, अब वो घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं, राजीव राय को पांच लाख से भी ज्यादा वोट मिले, अरविंद राजभर को 3.40 लाख वोट मिले, पहली बार भूमिहारों ने समाजवादी पार्टी को वोट किया, सिर्फ घोसी ही नहीं, काशी, गाजीपुर, बलिया तक वोट किया, सलेमपुर और देवरिया कुशीनगर तक वोट किया, भूमिहार इस बार बीजेपी से दूर हो गया


➡️लखनऊ  - सपा कार्यालय,अखिलेश के आवास पर लगाई गई होर्डिंग,‘जननायक धरतीपुत्र के लाल ने कर दिया कमाल’ लिखा है, जीत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं ने लगाई होर्डिंग, अखिलेश यादव की फोटो के साथ लगाई गई कई होर्डिंग, अखिलेश यादव को जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने दी बधाई


➡️लखनऊ - कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं, महिलाओं को बांटे जा रहे हैं कांग्रेस गारंटी कार्ड, कांग्रेस ने 1 लाख सालाना देना का किया है वादा, कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में किया है वादा, गरीब परिवार की महिलाएं पहुंची कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस मुख्यालय में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया जारी, चुनाव खत्म होते ही रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया जारी है, रजिस्ट्रेशन के जरिए महिलाएं कर रही हैं एंट्री, रजिस्ट्रेशन के दिया जा रहा कांग्रेस का गारंटी कार्ड


➡️लखनऊ - उत्तर प्रदेश में कुर्मी बिरादरी में बड़ा उलटफेर, समाजवादी पार्टी से 6 कुर्मी प्रत्याशी जीते, बीजेपी से सिर्फ 2 कुर्मी प्रत्याशी चुनाव जीत पाए, अपना दल से अनुप्रिया पटेल किसी तरह जीत पाईं, सपा ने 11 कुर्मी प्रत्याशी इस चुनाव में उतारे थे, BJP से पंकज चौधरी, छत्रपाल गंगवार ही जीत पाए, सपा से लालजी वर्मा, नरेश उत्तम पटेल चुनाव जीते, सपा से कृष्णा पटेल, एसपी सिंह पटेल,उत्कर्ष वर्मा जीते


➡️लखनऊ - मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी का बयान, चुनाव में बीजेपी के परिणाम पर बोले मंत्री दानिश, NDA तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है- दानिश, यूपी में जो उम्मीद थी वैसा परिणाम नहीं आया-दानिश, शीर्ष नेतृत्व इसकी समीक्षा करेगा- दानिश आज़ाद, यूपी में कम सीट मिलने पर विचार किया जाएगा-दानिश, विपक्ष को जीत पर उत्साहित नहीं होना चाहिए-दानिश


➡️सहारनपुर - सड़क किनारे अज्ञात युवक का मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना गंगोह क्षेत्र के गंगोह तीतरों रोड की घटना


➡️रायबरेली - बेखौफ दबंगों ने बुजुर्ग की जमकर पिटाई की, पेड़ में रस्सी से बांधकर बुजुर्ग को जमकर पीटा, बेहोशी की हालत में बुजुर्ग को झाड़ियों में फेंककर फरार, बुजुर्ग को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया, रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के ब्राह्मण खेड़ा का मामला


➡️जालौन - लापता किशोर की बेतवा नदी में डूबने की आशंका, नदी के किनारे मिले किशोर के जूते और कपड़े, कल अचानक घर से लापता हो गया था किशोर, गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश जारी, आटा थाना क्षेत्र के ग्राम ददरी का मामला


➡️अयोध्या - अयोध्या से सपा के अवधेश प्रसाद पासी चुनाव जीते, अयोध्या जीतकर सपा ने BJP को स्तब्ध कर दिया, लल्लू सिंह वैसे अपनी हार का कारण स्वयं हैं, आरक्षण पर उनका दिया बयान उनके गले पड़ गया, चुनाव में अयोध्या का दलित लामबंद हो गया, जनरल सीट पर पासी प्रत्याशी उताकर दांव चला, पासी प्रत्याशी उतारकर अखिलेश ने बड़ा दांव चला था, बीजेपी अखिलेश के इस समीकरण को भांप नहीं पाई, अयोध्या को लेकर पार्टी अति आत्म विश्वास में थी, दलित पिछड़ा समाज एक प्लेटफार्म पर आ गए, अयोध्या की हार बीजेपी के लिए देश में बड़ा झटका है, अवधेश पासी ने इस चुनाव नारा चलाया था, न मथुरा, न काशी,अयोध्या में अवधेश पासी, ये नारा उनके लोगों के बीच काफी चला था


➡️फतेहपुर  - तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पर गिरकर डंपर की चपेट में आने से मौत, घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार, पति के साथ बाइक से जा रही थी महिला, मलवा थाना क्षेत्र के कोटिया रोड की घटना


➡️फतेहपुर - चुनाव परिणाम को लेकर सपा, भाजपा समर्थक भिड़े, CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने से रोकने पर विवाद, विरोध करने पर दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, शिकायत लेकर चौकी गए युवक का मोबाइल छीना, चौकी इंचार्ज पर भी बदसलूकी, मारपीट का आरोप, बकेवर थाना क्षेत्र के लाल बक्सरा गांव का मामला


➡️झांसी  - ऑटो चालक का शव मिलने से हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की घटना


➡️सहारनपुर - दबंग ने घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती, नकुड थाना क्षेत्र के छापुर गांव की घटना 


➡️फर्रुखाबाद  - फर्रुखाबाद में अनियंत्रित होकर डंपर पलटा, डंपर पलटने से ड्राइवर ट्रक में ही दबा, कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को निकाला बाहर, ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से हुआ घायल, कायमगंज क्षेत्र के लुधैईया का मामला


➡️उन्नाव - उन्नाव में युवक की निर्मम हत्या से हड़कंप, धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या, हत्यारों ने हत्या कर कुएं में फेंका युवक का शव, क्रेन की मदद से शव को कुएं से निकाला गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अजगैन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे का मामला


➡️कन्नौज - कन्नौज पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, अखिलेश ने कलेक्ट्रेट से जीत का प्रमाण पत्र लिया, अखिलेश यादव ने जीत का सर्टिफिकेट रिसीव किया, थोड़ी देर में कन्नौज सपा कार्यालय पहुंचेंगे अखिलेश, सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करेंगे


➡️फर्रुखाबाद - फर्रुखाबाद में पति-पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ,जहरीला पदार्थ खाने से पति-पत्नी की हुई मौत  ,गृह क्लेश के चलते दंपति ने खाया जहरीला पदार्थ , कायमगंज क्षेत्र के पपड़ी मिल्किया का मामला


➡️बुलन्दशहर- गुलावठी, बीबीनगर, स्वाट टीम की गोकशों से मुठभेड़,दो अलग-अलग क्षेत्रों में चार गोकशों से हुई मुठभेड़ ,पुलिस की गोली लगने से घायल हुए चार गोकश  ,4 तमंचे, 2 बाइक, गोकशी के  उपकरण बरामद, बीबीनगर और गुलावठी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़


➡️रायबरेली- अपनी हार के बाद बोले मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, यह राहुल गांधी की नहीं सपा की जीत है- दिनेश,राहुल अकेले पंजे पर चुनाव लड़कर देख लें- दिनेश ,मैं अखिलेश यादव जी को बधाई देता हूं -  दिनेश,सपा यूपी में एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरी- दिनेश , ‘इस जीत में सोनिया,राहुल, प्रियंका का रोल नहीं है’


➡️बुलंदशहर - बहन पर कमेंट का विरोध करना भाई को पड़ा भार, विरोध करने पर भाई पर जानलेवा हमला किया गया, आरोपी ने पीड़ित की कनपटी पर किया ज़ोरदार वार, रिश्तेदार, पड़ोसी बताये जा रहे हैं पीड़ित और आरोपी, बुलंदशहर के सिकंदराबाद के बकर-कसाबान का मामला


➡️पीलीभीत - बरखेड़ा क्लीनिक पर छापेमारी का मामला, मौके पर उपकरण या सामान नहीं मिला- सीएमओ, बिना कुछ मिले कैसे कार्रवाई की जाएगी- सीएमओ, वायरल फोटो, वीडियो पुराने बताए जा रहे- सीएमओ, बरखेड़ा में स्वास्थ्य विभाग ने की थी छापेमारी


➡️बुलन्दशहर-  राशन घोटाले में DSO,डिप्टी RMO सस्पेंड ,सप्लाई इंस्पेक्टर, मार्केटिंग अफ़सर भी सस्पेंड  ,अफसरों से सांठगांठ कर राशन का घोटाला किया , भाजयुमो जिलाध्यक्ष के पिता समेत 7 पर FIR, राशन माफियाओं ने  बाजार में बेच दिया था राशन, जांच में शासन की टीम ने पकड़ी थी गड़बड़ी


➡️बागपत- युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कंप, आम के बाग की रखवाली करने गया था युवक , युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, खेकडा थाना क्षेत्र रटोल गांव की घटना


➡️अलीगढ़ - दबंगों ने युवक की लात-घूसों से की पिटाई, युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, मामूली बात को लेकर दबंग ने युवक को पीटा, अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके की घटना


➡️दिल्ली - आम आदमी पार्टी को आवास देने का मामला, दफ्तर संचालन करने के लिए आवास देने का मामला, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्णय लेने का दिया आदेश, 6 हफ़्ते के भीतर निर्णय लेने का आदेश दिया, दिल्ली HC ने केंद्र को फैसला लेने का आदेश दिया, दिल्ली में पार्टी संचालन जारी रखने के लिए फैसला लें-HC, AAP एक आवास की हकदार है-दिल्ली हाईकोर्ट


➡️दिल्ली - RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बैठक बुलाई, अपने दोनों जीते उम्मीदवारों को दिल्ली बुलाया, बागपत, बिजनौर सीट पर RLD प्रत्याशी जीते हैं, दोनों नेताओं से जयंत दिल्ली में करेंगे मुलाकात


➡️दिल्ली - यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन, सीएम योगी आदित्यनाथ का आज 52वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी, CM योगी यूपी के विकास के लिए काम कर रहे- PM, पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर CM को बधाई दी


➡️दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वृक्षारोपण किया, प्रधानमंत्री ने बुद्ध जयंती पार्क में पौधारोपण किया, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षारोपण किया,‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान की शुरुआत की, पीएम ने विश्व को हरा रखने का संकल्प लिया, पीएम ने लोगों से पेड़ लगाने की अपील की


➡️दिल्ली - सूत्रों के हवाले से खबर, NDA की बैठक के बाद राष्ट्रपति से मिलने जाएंगे PM, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार के साथ मिलने जाएंगे- सूत्र, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी साथ जाएंगे - सूत्र, राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे


➡️दिल्ली - AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बयान, आज इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे-संजय, बैठक के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे-संजय, बीजेपी छोटे दलों को तोड़ लेती है-संजय सिंह, उद्धव ठाकरे की पार्टी को बीजेपी ने तोड़ा-संजय 


➡️दिल्ली- पीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक शुरू , पीएम मोदी को सभी मंत्री धन्यवाद करेंगे, PM मोदी मंत्रियों का आभार व्यक्त करेंगे


➡️दिल्ली- आई सेंटर में आग लगने से मचा हड़कंप ,दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी , दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर की घटना 


➡️दिल्ली - नीतीश कुमार पटना से दिल्ली के लिए रवाना, चंद्रबाबू नायडू दोपहर 3 बजे दिल्ली पहुंचेंगे, आज दिल्ली में एनडीए के नेताओं की बैठक


➡️देहरादून  - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर में करेंगे वृक्षारोपण, आज सुबह 10 बजे वृक्षारोपण करेंगे सीएम धामी, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम, सुबह 11.30 बजे सीएम पहुंचेंगे देहरादून सिटी पार्क, सिटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे वृक्षारोपण, दोपहर 12 बजे सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचेंगे सचिवालय, सीएम धामी शासन के उच्च अधिकारियों की लेंगे बैठक, जल संरक्षण,वृक्षारोपण अभियान-2024 के संबंध में बैठक


➡️देहरादून - विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने पौधारोपण किया, पौधारोपण कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की


➡️UPDATEउत्तरकाशी - सहस्त्रताल ट्रैक रुट पर फंसे ट्रैकर्स का मामला, ट्रैकर्स को निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी, वायु सेवा सुबह ही सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही, रेस्क्यू कर नटीन हेलीपैड में पहुंचाए गए 6 ट्रेकर्स, सभी बेंगलुरु कर्नाटक के निवासी बताए गए हैं, इन सभी 6 लोगों की स्थिति ठीक बताई जा रही है


➡️UPDATE उत्तरकाशी  - खराब मौसम के चलते ट्रैकिंग दल भटका रास्ता, सहस्त्रताल ट्रैक पर 4 ट्रैकर्स की मौत, 18 लोग अभी भी फंसे,लोकेशन की गई ट्रेस, SDRF की 2 टीमें रेस्क्यू के लिए रवाना हुईं


➡️टिहरी गढ़वाल- सहस्त्रताल ट्रैक पर फंसे ट्रैकिंग दल का मामला, ट्रैकिंग दल की खोजबीन राहत बचाव कार्य जारी,टिहरी जिला प्रशासन लगातार राहत कार्य में जुटी , टिहरी के घनसाली से SDRF टीम की गई रवाना, वन विभाग की टीम को भी रवाना कर दिया गया ,रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर एक्टिव मोड पर है ,उत्तरकाशी जिला प्रशासन से समन्वय किया जा रहा , हादसे में 2 लोगों की मौत,8 लोगों को बचाया गया 


➡️उत्तरकाशी से बड़ी खबर, खराब मौसम के चलते ट्रैकिंग दल भटका रास्ता, सहस्त्रताल ट्रैक पर 4 ट्रैकर्स की मौत, 18 लोग अभी भी फंसे, लोकेशन की गई ट्रेस, SDRF की 2 टीमें रेस्क्यू के लिए रवाना

Share:

लोकसभा महासंग्राम 2024 में सभी खुश




*NDA* खुश है कि उसने 272 पार कर लिया है ।


*इण्डिया गठबंधन* खुश है, कि उसने बीजेपी को अकेले 272 नही लाने दिया ।


*16 से 12 पर आने के बाद भी* नीतीश खुश हैं, कि वो गेमचेंजर हैं।


*चंद्रबाबू नायडू* भी खुश हैं कि वो 3 से 13 पर आ गए ।


 *सपा खुश है* कि वो पिछले 4 चुनावों (2014,2017,2019,2022) बाद यूपी में नंबर 1 की पार्टी बनी।


*कांग्रेस* भी खुश है, कि अमेठी ,रायबरेली से आगे बढ़ी।

 

*EVM खुश है, कि उस पर कोई दाग, धब्बा नहीं लगा।

Share:

यूपी में 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीती...

 लखनऊ।  



 सहारनपुर से इमरान मसूद 64542 वोट से जीते  सीतापुर से राकेश राठौर 89641 वोट से जीते  रायबरेली से राहुल गांधी 390030 वोट से जीते  अमेठी से केएल शर्मा 167196 वोट से जीते  इलाहाबाद से उज्ज्वल रमण 58795 वोट से जीते  बाराबंकी से तनुज पुनिया 215704 वोट से जीते

Share:

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 33 लोकसभा सीटें जीती

 लखनऊ।





➡अमरोहा से कंवर सिंह तंवर 28670 वोट से जीते


➡मेरठ से अरुण गोविल 10585 वोटों से जीते


➡गाजियाबाद से अतुल गर्ग 336965 वोट से जीते


➡मथुरा से हेमामालिनी 293407 वोटों से जीतीं


➡गौतमबुद्धनगर से महेश शर्मा 559472 वोट से जीते


➡हाथरस से अनूप वाल्मीकि 247318 वोट से जीते


➡बुलंदशहर से भोला सिंह 275134 वोटों से जीते


➡आगरा से एसपी सिंह बघेल 271294 वोट से जीते


➡फतेहपुर सिकरी से राजकुमार चाहर 43405 वोट से जीते


➡बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार 34804 वोटों से जीते


➡पीलीभीत से जितिन प्रसाद 164935 वोटों से जीते 


➡हरदोई से जयप्रकाश रावत 27856 वोटों से जीते


➡उन्नाव से साक्षी महाराज 35818 वोटों से जीते


➡लखनऊ से राजनाथ सिंह 135159 वोट से जीते


➡फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत 2678 वोटों से जीते


➡कानपुर से रमेश अवस्थी 20968 वोटों से जीते


➡अकबरपुर से देवेंद्र सिंह 44345 वोटों से जीते


➡झांसी से अनुराग शर्मा 102614 वोटों से जीते


➡वाराणसी से पीएम मोदी 152513 वोटों से जीते


➡कैसरगंज से करण भूषण 148843 वोट से जीते


➡डुमरियागंज से जगदंबिका पाल 42728 वोट से जीते


➡बहराइच से आनंद कुमार 64227 वोटों से जीते


➡महराजगंज से पंकज चौधरी 35451 वोट से जीते


➡गोरखपुर से रवि किशन 103626 वोट से जीते


➡कुशीनगर से विजय कुमार 81790 वोट से जीते


➡देवरिया से शशांकमणि त्रिपाठी 34842 वोट से जीते


➡बांसगांव से कमलेश पासवान 3150 वोटों से जीते


➡गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह 46224 वोटों से जीते


➡फूलपुर से प्रवीण पटेल 4332 वोटों से जीते


➡भदोही से विनोद बिंद 44072 वोटों से जीते


➡अलीगढ़ से सतीश गौतम 15647 वोटों से जीते


➡शाहजहांपुर से अरुण सागर 55379 वोट से जीते


➡मिश्रिख से अशोक रावत 33406 वोटों से जीते 



Share:

उत्तर प्रदेश में 37 सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की





 लखनऊ।

कन्नौज से अखिलेश यादव 170922 वोटों से जीते

मैनपुरी से डिंपल यादव 221639 वोट से जीतीं

आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव 161035 वोटों से जीते

गाजीपुर से अफजाल अंसारी 124861 वोटों से जीते

कैराना से इकरा हसन 69116 वोटों से जीतीं

मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक 24672 वोटों से जीते

रामपुर से मुहिबुल्ला 87434 वोटों से जीते

मुरादाबाद से रुचिवीरा 105762 वोटों से जीतीं

संभल से जियाउर्रहमान बर्क 121494 वोट से जीते

फिरोजाबाद से अक्षय यादव 89312 वोट से जीते

आंवला से नीरज मौर्य 15969 वोटों से जीते

खीरी से उत्कर्ष वर्मा 34329 वोटों से जीते

बदायूं से आदित्य यादव 34991 वोटों से जीते

धौरहरा से आनंद भदौरिया 4449 वोटों से जीते

मोहनलालगंज से आरके चौधरी 70292 वोट से जीते

सुल्तानपुर से रामभुआल निषाद 43174 वोट से जीते

प्रतापगढ़ से शिवपाल सिंह पटेल 66206 वोट से जीते 

इटावा से जितेंद्र कुमार दोहरे 58419 वोट से जीते

जालौन से नारायण अहिरवार 53898 वोट से जीते

बांदा से कृष्णा पटेल 71210 वोटों से जीतीं

फतेहपुर से नरेश उत्तम पटेल 33199 वोटों से जीते

कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज 103944 वोटों से जीते

बस्ती से राम प्रसाद चौधरी 100993 वोट से जीते

फैजाबाद से अवधेश प्रसाद 54567 वोट से जीते

अंबेडकरनगर से लालजी वर्मा 137247 वोट से जीते

श्रावस्ती से रामशिरोमणि वर्मा 76673 वोट से जीते

लालगंज से दारोगा प्रसाद सरोज 115023 वोट से जीते

संतकबीरनगर से पप्पू निषाद 92170 वोट से जीते

घोसी लोकसभा से राजीव राय 162943 वोट से जीते

बलिया से सनातन पांडेय 43384 वोटों से जीते

जौनपुर से बाबूसिंह कुशवाहा 99335 वोटों से जीते

मछलीशहर से प्रिया सरोज 35850 वोटों से जीतीं

चंदौली से चौधरी बिरेंद्र सिंह 21565 वोटों से जीते

रॉबर्ट्सगंज से छोटे लाल 129234 वोटों से जीते

एटा लोकसभा से देवेश शाक्य 28052 वोटों से जीते

सलेमपुर से रमाशंकर राजभर 3573 वोटों से जीते

Share:

आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है NDA

 


18वीं लोकसभा के नतीजों में बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं। 


BJP बहुमत के आंकड़े से 32 सीट पीछे रह गई। 


इस बीच अब सरकार बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 


NDA आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है। 


इसके लिए BJP ने अपने घटक दलों की बैठक बुलाई है। 


वहीं, राष्ट्रपति भवन में शपथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 


आम लोगों के लिए आज से 9 जून तक के लिए राष्ट्रपति भवन बंद कर दिया गया है।

Share:

भव्य राम मंदिर बनवाकर भी भाजपा अयोध्या हार गई ?

 



*जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे,भाजपा का दुर्ग ढह गया..


*22 जनवरी 2023 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करवाकर इसे चुनावी मुद्दा बनाया..


*सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के सिर जीत का सेहरा जनता ने सजा दिया।


उत्तर प्रदेश की जिस लोकसभा सीट पर भाजपा की हार ने सबको चौंकाया है वो सीट अयोध्या-फैजाबाद सीट हैं। जी हां वो ही अयोध्या नगरी जहां पर भाजपा ने भव्य राम मंदिर बनवाया और पूरे चुनाव में दावा करते रहे कि पूरे देश की जनता कह रही जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे,लेकिन अयोध्या सीट पर भाजपा का दुर्ग ढह गया और इस चुनाव में अयोध्या समाजवादी पार्टी की हो गई है। अयोध्या सीट से सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को 56,934 वोटों से हराकर अयोध्या-फैजाबाद सीट पर फतेह हासिल कर ली है।भाजपा ने भले ही 22 जनवरी 2023 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करवाकर इसे चुनावी मुद्दा बनाया चुनाव के पहले और चुनाव के दौरान राम मंदिर पर जमकर राजनीति हुई लेकिन यहां की जनता से भाजपा को सिरे से नकार दिया और इंडिया गठबंधन में शामिल सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के सिर जीत का सेहरा सजा दिया। अयोध्या में भाजपा की हार के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर क्या वो खास वजहें थी जिनके कारण भव्य राम मंदिर बनवाकर भी भाजपा अयोध्या हार गई ?

Share:

पूर्वांचल की सियासत का बदला रंग,भगवा से हुआ लाल,सपा ने 13 में 10 सीटों पर दर्ज की जीत

 


लखनऊ।पूर्वांचल के सियासी नक्शे का रंग मंगलवार को बदल गया।पूर्वांचल की सियासत का रंग भगवा से लाल हो गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद भगवा छाया था।समाजवादी पार्टी ने 13 में 10 सीटें जीतीं हैं। 13 सीटों में भारतीय जनता पार्टी ने दो पर जीत दर्ज की है।


पीएम मोदी ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को पराजित किया है।इस बार चुनाव में पीएम के जीत का अंतर कम हुआ है। पीएम ने वाराणसी से लगातार तीन बार चुनाव जीतने के शंकर प्रसाद जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। देश के दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं जो एक संसदीय सीट से तीसरी बार सांसद चुने गए।यह रिकॉर्ड अभी तक पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम था। नेहरू फूलपुर से लगातार तीन बार सांसद चुने गए थे।


भदोही से डॉ. विनोद कुमार बिंद ने जीत दर्ज की है। एनडीए में शामिल अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर से जीत दर्ज की है।बाकी सभी 10 सीटों पर सपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।


आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव और लालगंज से दरोगा प्रसाद सरोज ने जीत दर्ज की है।गाजीपुर में सपा से अफजाल अंसारी ने जीत दर्ज की है।घोसी में सपा से राजीव राय ने जीत दर्ज की है।राजीव राय ने सुभासपा के मुखिया ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को पराजित किया है। 


बलिया का सांसद पहली बार कोई ब्राह्मण बना है।सपा से सनातन पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के बेटे राज्यसभा सांसद नीरज शेखर सिंह को पराजित किया है।यहां नारद राय भी ऐन वक्त पर भाजपा में आए मगर भाजपा को उसका कोई फायदा नहीं मिला।राबर्ट्सगंज में सपा से छोटेलाल खरवार ने जीत दर्ज की है। जौनपुर में सपा से बाबू सिंह कुशवाहा ने जीत दर्ज की है।


मछलीशहर (सुरक्षित) लोकसभा से सपा से युवा प्रत्याशी अधिवक्ता प्रिया सरोज ने जीत दर्ज की है। 25 वर्षीय प्रिया पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थीं।सलेमपुर से सपा से रमाशंकरु राजभर ने जीत दर्ज की है।केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय हैट्रिक लगाने में असफल रहे।महेंद्रनाथ पांडेय चंदौली से चुनाव हार गए। महेंद्रनाथ पांडेय को सपा से बिरेंद्र सिंह ने पराजित किया है।


भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 2022 के उपचुनाव में सपा के धर्मेंद्र सिंह यादव को पराजित किया था, लेकिन इस बार चुनाव में निरहुआ हार गए।गाजीपुर से भाजपा ने पारसनाथ राय को चुनावी मैदान में उतारा था। पारसनाथ राय को पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का करीबी भी कहा जाता है, लेकिन पारसनाथ राय हार गए।

Share:

इंडिया गठबंधन भी चल रही सियाची चाल,प्रधानमंत्री का पद भी देकर सत्ता में आने को आतुर

 



आज अभी तक जो स्थिति है वह इस तरह है।


NDA -288

INDIA - 235

OTHER -20


  इंडिया गठबंधन को सरकार बनाने के लिए मात्र 37 सीट चाहिए जिसमें अन्य 20 सीटों में से अधिकांश INDIA गठबंधन से वैचारिक समानता है।


बाकी चंद्रबाबू नायडू या नितीश कुमार में से बस किसी एक को साथ लाने कि ज़रूरत है , प्रधानमंत्री पद देकर इसे संभव बनाया जा सकता है।


एक आया तो दूसरा अपने आप आ जाएगा।

Share:

उत्तर प्रदेश संसदीय क्षेत्रो के चुनाव परिणाम


   


उत्तर प्रदेश संसदीय क्षेत्रो के चुनाव परिणाम

Share:

देश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार

 .                 



*बुधवार, 05 जून 2024 


🔸NDA का महानगरों में जोरदार प्रदर्शन, ‘इंडिया' गठबंधन का ग्रामीण इलाकों में मिली कामयाबी 


🔸 'तीसरी बार एनडीए की सरकार बनना तय, देश बड़े फैसलों का अध्याय लिखेगा', गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद बोले PM मोदी


🔸INDIA गठबंधन ने नीतीश कुमार को दिया उप-प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर


🔸'ये लड़ाई संविधान बचाने की थी, हमने देश को दिया नया विजन', चुनावी नतीजों पर राहुल गांधी का बड़ा बयान


🔸नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें PM मोदी, यही इस चुनाव का संदेश है: कांग्रेस


🔸Lok Sabha Chunav Result LIVE : राहुल गांधी छोड़ सकते हैं वायनाड सीट, प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा, सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर


🔸1962 के बाद तीसरी बार रिपीट हुई कोई सरकार, BJP ने अकेले जीती INDIA से ज्यादा सीटें : PM मोदी


🔸नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के चलते 9 जून तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन


🔸स्मृति ईरानी समेत 19 केंद्रीय मंत्री हारे:कंगना रनौट- अरुण गोविल जीते, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को 8.21 लाख वोटों से जीत मिली


🔸NEET UG 2024 रिजल्ट जारी:तय डेट से 10 दिन पहले ही आए नतीजे, टॉपर्स की नामों की घोषणा अभी बाकी


🔸नासिक में एयरफोर्स का सुखोई क्रैश:खेत में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित; ओवरहॉलिंग के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के पास था विमान


🔸आज हो सकती है NDA और विपक्षी गठबंधन की बैठक; सरकार बनाने का दावा भी कर सकते हैं पेश


🔸LS Polls: लगातार तीसरी जीत पर दुनिया भर के नेताओं ने PM मोदी को दी बधाई, भारतीय लोकतंत्र की तारीफ की


🔸शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 4389 अंक टूटकर 72,079 और निफ्टी 1379 अंक गिरकर हुआ बंद


🔹घटिया फील्डिंग ने नेपाल का काम किया खराब, रोमांचक मैच में नीदरलैंड्स ने 6 विकेट जीता मैच


🔹T20 World cup 2024 : ENG vs SCO मुकाबला बारिश के कारण रद्द।


           

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - शेयर बाजार धड़ाम, लखनऊ वालों के 7600 करोड़ डूबे, शेयर में 20 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई, सरकारी बैंक, पावर, डिफेंस आदि सेक्टरों के शेयर में गिरावट, एग्जिट पोल के भरोसे सोमवार को चढ़ा शेयर बाजार, मंगलवार को मतगणना शुरू होते ही धड़ाम हो गया, इससे लखनऊ के निवेशकों के 7600 करोड़ डूब गए, निवेशकों ने सोमवार को 3500 करोड़ रुपये कमाए थे, ट्रेडिंग व स्टॉक से करीब 3500 करोड़ रुपये कमाए थे


➡लखनऊ - सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया पोस्ट, यूपी में इंडिया गठबंधन की जन-प्रिय जीत-अखिलेश, दलित-बहुजन के भरोसे की भी जीत है-अखिलेश, संविधान को बचाने के लिए संघर्ष किया है-अखिलेश, ये PDA के रूप में मजबूत गठजोड़ की जीत है-अखिलेश, ये नारी के मान और महिला-सुरक्षा के भाव की जीत है-अखिलेश, ये नवयुवतियों-नवयुवकों के सुनहरे भविष्य की जीत है-अखिलेश, ये किसान-मज़दूर-कारोबारियों-व्यापारियों की जीत है-अखिलेश, ये सकारात्मक राजनीति की जीत है-अखिलेश यादव, ये मन के सच्चे और अच्छे लोगों की जीत है-अखिलेश, ये INDIA की टीम और PDA की रणनीति की जीत है-अखिलेश


➡लखनऊ - एयरपोर्ट पर 12 घंटे रनवे बंद, 20 हजार यात्री परेशान, एयरपोर्ट पर क्रेन खराब होने से हवाई यात्रा पर असर, 84 फ्लाइटें निरस्त और 12 फ्लाइटों को किया डायवर्ट, कल टर्मिनल 3 के निर्माण में लगी क्रेन खराब हो गई, लखनऊ आने-जाने वाली 84 फ्लाइटों को निरस्त किया, इस दौरान करीब 20 हजार यात्री परेशान हुए, एयरपोर्ट टर्मिनल यात्रियों से ठसाठस भरा रहा, चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का मामला


➡लखनऊ - 7 केन्द्रीय,यूपी सरकार के दो मंत्रियों को मिली मात, नरेंद्र मोदी,राजनाथ सिंह,अनुप्रिया पटेल चुनाव जीतीं, पंकज और एसपी बघेल भी लोकसभा चुनाव जीते, कई केन्द्रीय मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,संजीव बालियान चुनाव हारे, अजय मिश्रा टेनी,महेंद्र नाथ पांडेय भी चुनाव हारे, साध्वी निरंजन ज्योति,कौशल किशोर,भानु प्रताप वर्मा हारे


➡लखनऊ - अखिलेश यादव आज सुबह कन्नौज रवाना होंगे, सुबह 10.30 बजे लखनऊ से कन्नौज जाएंगे, लोकसभा कन्नौज सीट का सर्टिफिकेट लेंगे, रिटर्निंग ऑफिसर,डीएम से लेंगे सर्टिफिकेट, कन्नौज सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देंगे, शाम 4 बजे दिल्ली रवाना होंगे अखिलेश यादव 


➡लखनऊ - बाबू सिंह कुशवाहा का राजनीति में पुनर्जन्म हो गया, उनका समय बदल गया,वो अब जौनपुर के सांसद हैं, कृपा शंकर सिंह को हराकर वापस मुख्य धारा में आए, बाबू सिंह कभी मायावती के आंख कान और जुबान थे, फिर घोटालों में फंसे तो बुरी तरह उलझे रहे बाबू सिंह, बाबू सिंह कुशवाहा का कैरियर लगभग खत्म हो गया था, लेकिन कुशवाहा ने कोशिश जारी रखी,निराश नहीं हुए, सबसे ताकतवर उम्मीदवार को हराकर विजय प्राप्त किया


➡लखनऊ - राजीव राय ने घोसी चुनाव जीतकर बड़ा संदेश दिया, बहुत बड़े अंतर से राजभर को राजीव राय ने हराया, अब वो घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं, राजीव राय को पांच लाख से भी ज्यादा वोट मिले, ओम प्रकाश राजभर को 3.40 लाख वोट मिले, पहली बार भूमिहारों ने समाजवादी पार्टी को वोट किया, सिर्फ घोसी ही नहीं, काशी, गाजीपुर, बलिया तक वोट किया, सलेमपुर और देवरिया कुशीनगर तक वोट किया, भूमिहार इस बार बीजेपी से दूर हो गया


➡लखनऊ - बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बड़ा बयान, नतीजों के बाद मायावती की पहली प्रतिक्रिया, बीएसपी का भयंकर नुकसान हुआ- मायावती , जिन अन्य जातियों को टिकट दिया उन्हे वोट नहीं मिला, अब सोच समझकर  ही टिकट बाटेंगे- मायावती, मुसलमानों, पिछड़े समाज के उम्मीदवारों पर सवाल उठाए, मायावती को यूपी के नतीजों से बहुत बड़ा झटका, आत्म मंथन और समीक्षा के लिए तैयार हैं- मायावती, मेरी अपनी जाति ने बीएसपी को वोट किया-मायावती, हालांकि मायावती के इस दावे में आंकड़े उनके साथ नहीं, मायावती की अपनी जाति के वोट 3 हिस्से में बंट गए


➡रायबरेली - संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, रेलवे ट्रैक पर दो धड़ों में मिला व्यक्ति का शव, ट्रेन से कटकर मौत की जताई जा रही आशंका, बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावा क्रासिंग की घटना


➡अमरोहा  - चुनाव हारने के बाद दानिश अली का बयान, हमारे अंदर कुछ कमी रही होगी- दानिश अली, इसलिए जनता ने हमें नहीं चुना- दानिश अली, इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया- दानिश, बीजेपी के कंवर सिंह तंवर ने दानिश अली को हराया


➡वाराणसी - वाराणसी में मनाया गया सीएम योगी का जन्मदिन, मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर की गई विशेष पूजा, मां गंगा की पूजा कर किया गया दुग्धाभिषेक, मां गंगा से सीएम योगी की दीर्घायु की कामना की


➡फतेहपुर - दो युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा, बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा, फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला


➡जौनपुर  - 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, बदमाश प्रशांत सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पिछले 7 साल से वांछित चल रहा था, जौनपुर के खेतासराय थाना इलाके की घटना


➡लखीमपुर  - 15 साल बाद खीरी, धौरहरा दोनों सीटों पर सपा का कब्ज़ा, खीरी से उत्कर्ष वर्मा और धौरहरा से आनंद भदौरिया जीते, दो-दो बार के भाजपा सांसदों को उत्कर्ष, आनंद ने हराया


➡कौशाम्बी - देश के सबसे युवा सांसद बने पुष्पेंद्र सरोज, सबसे कम उम्र के सांसद बने पुष्पेंद्र सरोज, यूपी के कौशाम्बी से युवा सांसद बने पुष्पेंद्र, पुष्पेंद्र सरोज की उम्र 25 वर्ष 3 महीने है, बिहार के समस्तीपुर से जीतीं शांभवी, बिहार की शांभवी 25 वर्ष 11 महीने की हैं, लोजपा रामविलास के टिकट पर जीतीं 


➡ललितपुर - दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 5 घायल, 1000 रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट, घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती, तालबेहट कोतवाली क्षेत्र का मामला


➡अलीगढ़  - अलीगढ़ में प्रेमी युगल ने खाया विषाक्त पदार्थ, अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की हुई मौत, प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने खाया विषाक्त पदार्थ, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र की घटना


➡ग़ाज़ियाबाद - क्रॉसिंग रिपब्लिक के ऑफिस में लगी भीषण आग, भीषण आग लगने से बिल्डिंग से निकल रहा धुंआ, क्रॉसिंग रिपब्लिक कंसोर्टियम का है CIPL ऑफिस, दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची


➡दिल्ली - दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय करेंगे वृक्षारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करेंगे, आज सुबह 11 बजे 3/8 राज निवास मार्ग जाएंगे


➡देहरादून - कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सीएम धामी को बधाई दी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से मुलाकात कर दी बधाई, भारतीय जनता पार्टी की हैटिक जीत पर बधाई दी


➡देहरादून - गणेश गोदियाल ने अनिल बलूनी को बधाई दी, कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने दी बधाई, गणेश गोदियाल ने जनता का धन्यवाद किया 


➡देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी का आज का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर में करेंगे वृक्षारोपण, आज सुबह 10 बजे वृक्षारोपण करेंगे सीएम धामी, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम, सुबह 11.30 बजे सीएम पहुंचेंगे देहरादून सिटी पार्क, सिटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे वृक्षारोपण, दोपहर 12 बजे सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचेंगे सचिवालय, सीएम धामी शासन के उच्च अधिकारियों की लेंगे बैठक, जल संरक्षण,वृक्षारोपण अभियान-2024 के संबंध में बैठक।



Share:

आज का राशिफल


 


*दिनांक : 05 जून 2024


🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य सौपे जाएंगे। लापरवाह एवं आलसी स्वभाव के चलते आरम्भ में ये झंझट लगेंगे लेकिन कुछ समय बीतने पर इनमें ही मग्न हो जाएंगे। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक ही रुचि लेंगे इसके बाद का समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आज आप एकबार लिए निर्णय से पीछे नहीं हटेंगे चाहे हानि ही क्यों ना हो। घर में मांगलिक आयोजन होंगे वातावरण आत्मबल देने वाला रहेगा। दिन का कुछ समय पूर्व में किये कार्यों की समीक्षा में बीतेगा इससे संतोष की प्राप्ति होगीं। संध्या बाद मन काल्पनिक दुनिया में खोया रहेगा। परिवार के सदस्य अपनी अनदेखी से उदास रहेंगे। सेहत कुछ समय के लिये नरम बनेगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपका लक्ष्य घर मे सुख के साधनों की वृद्वि करना रहेगा इसमे काफी हद तक सफल भी रहेंगे व्यवसायी वर्ग खर्च करने से पीछे नही हटेंगे आर्थिक स्थिति ठीक रहने और परिजनों के सुख को देखते हुए अखरेगा भी नही। कार्य व्यवसाय में आकस्मिक उछाल आने से व्यस्तता बढ़ेगी पूर्वनियोजित कार्य मे फेरबदल करना पड़ेगा। नौकरी वाले जातको से मितव्ययी व्यवहार के कारण परिजन नाराज हो सकते है। मध्यान के बाद काम से ऊबन होने लगेगी लेकिन आज अतिरिक्त परिश्रम करते है तो कल इसका आश्चर्जनक लाभ देखने को मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा छोटी बातों को अनदेखा करें। सेहत ठीक रहेगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन भी विपरीत फलदायी बना रहेगा। दिन के आरम्भ में ही घर का मंगलमय वातावरण आपकी लापरवाहि अथवा उद्दंड व्यवहार के कारण अशान्त बनेगा। बात बात पर गर्मी दिखाकर मुख्य समस्या से बचने का प्रयास करेंगे। परिजनों से तालमेल बिठाना आज नामुमकिन ही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी स्वयं गलती करेंगे और दोषी अन्य को ठहराएंगे सहकर्मियों अथवा देनदारों से धन को लेकर विवाद गहरा सकता है। मित्र मंडली में भी आपका रुखा व्यवहार रंग में भंग डालेगा। विवेक से काम लें आर्थिक लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल सकते है। आवश्यक कार्यो को छोड़ व्यसन अथवा अन्य व्यर्थ के कार्यो पर खर्च करेंगे। धर्म के प्रति आस्था अन्य दिनों से कम रहेगी।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन लाभदायक होते हुए भी इसका उचित लाभ नही उठा सकेंगे। पूर्व में बनाई योजना के कारण कार्य व्यवसाय की और ज्यादा ध्यान नही दे सकेंगे कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मियों की कमी भी लाभ को सीमित करने का कारण बनेगी फिर भी काम चलाऊ धन किसी ना किसी प्रकार मिल ही जायेगा। मित्र रिश्तेदारी के साथ आज धार्मिक कार्यो के खर्च भी अतिरिक्त करने पड़ेंगे। व्यवहारिकता स्वभाव में दिखावा मात्र ही रहेगी स्वार्थ साधने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे अन्यथा किसी से बात करना भी पसंद नही होगा। आवश्यक कार्य संध्या से पहले पूर्ण कर लें इसके बाद व्यर्थ की गतिविधियों में फंसने के कारण अधूरे रह सकते है। सेहत सामान्य रहेगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप पूर्व नियोजित योजनाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित रूप से कार्य करेंगे परन्तु फिर भी कोई काम अचनाक आने से असुविधा होगी कार्यक्रम में फेरबदल भी करना पड़ेगा। धर का वातावरण आशा से अधिक शांत मिलेगा सभी सदस्य अपने अपने काम मे मस्त रहेंगे लेकिन किसी काम की बोलने पर विपरीत व्यवहार भी कर सकते है। काम-धंधा आज पहले से कुछ मंदा रहेगा धन लाभ के एक दो प्रसंग ही बनेंगे लेकिन खर्च के हिसाब से पर्याप्त नही होंगे। आज आपका मन अनैतिक कार्यो में शीघ्र आकर्षित होगा बचकर रहें वरना बैठे बिठाये नई मुसीबत खड़ी होगी। स्वास्थ्य में पहके से राहत लेकिन पूर्ण ठीक नही रहेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपको धर्म कर्म पूजा पाठ में सम्मिलित होने के सुअवसर प्रदान करेगा। आध्यत्मिक भावना भी बढ़ी रहने से पुण्य और परोपकार के कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे लेकिन आज घरेलू एवं व्यावसायिक कार्यो में ढील देने के कारण गृहस्थ में कलह के साथ ही व्यवसाय से उचित लाभ नही उठा पाएंगे। सहकर्मियों का सहयोग भी आज ना के बराबर रहेगा अधिकांश कार्य स्वयं के बल पर ही करने पड़ेंगे। घर के किसी सदस्य की जिद कुछ समय के लिये परेशानी में डालेगी पूरी होने पर ही वातावरण सामान्य बन सकेगा। सेहत को लेकर आशंकित रहेंगे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज भी परिस्थिति प्रतिकूल रहेगी जल्दी से की कार्य को करने का मन नही करेगा इस कार्य को करेंगे उसमे कोई स्वयंजन ही टांग अडायेगा। शारीरिक रूप से भी कुछ ना कुछ कमजोरी बनी रहेगी महिलाये विशेष ध्यान रखें कमजोरी के कारण हाथ पैर में शिथिलता रहेगी। कार्य व्यवसाय में हानि के डर से आज महत्त्वपूर्ण फ़ैसले लेने से डरेंगे। ज्यादा सोच विचारने के चक्कर मे लाभ के सौदे हाथ से निकल सकते है। धन लाभ आज लेदेकर हो ही जायेगा परन्तु पर्याप्त नही होगा। हित शत्रुओं से सावधान रहें पीठ पीछे अहित कर सकते है। परिजनों की सांत्वना मिलने से राहत अनुभव होगी।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका व्यवहार अनाड़ियों जैसा रहेगा बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देंगे जिससे लोगो मे आपकी छवि खराब हो सकती है। घर मे भी महत्त्वपूर्ण कार्यो को अनदेखा कर बेतुकी बातो पर बहस के लिये तैयार रहेंगे। कार्य व्यवसाय में  कुछ लाभ के अनुबंध हाथ लगेंगे। आज आपको हानि होते होते किसी अनुभवी का  मार्गदर्शन बचा लेगा लेकिन अभिमानी स्वभाव रहने के कारण फिरभी कृतज्ञ नही रहेंगे। धन की आमद किसी ना किसी रूप में अवश्य होगी परन्तु खर्च की तुलना में ना काफी रहेगी। गृहस्थी में शांति बनाए रखने के लिये पूर्व में किये वादों पर कायम रहें टालमटोल करना भारी पड़ेगा। संध्या बाद अकस्मात स्वास्थ्य संबंधित समस्या पनपेगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप पिछले कुछ दिनों से बेहतर अनुभव करेंगे लेकिन आज धन को लेकर कुछ ना कुछ समस्या बनी रहेगी। स्वयं की तुलना अन्य लोगों से करने पर मन हीन भावना से ग्रस्त रहेगा। आज आप मेहनत करने के पक्ष में बिलकुल नही रहेंगे बैठे बिताये लाभ पाने के चक्कर मे छोटे मोटे लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर धन लाभ की संभावनाए बनेंगी लेकिन अंत समय मे निराश ही होना पड़ेगा। लोग मतलब से व्यवहार रखेंगे काम निकलने के बाद भूल जाएंगे। गृहस्थ में भी धन संबंधित अभाव अनुभव होगा मन की इच्छाएं आज कम रखें अन्यथा दुख होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा फिर भी आलस करेंगे। घर मे मंगल कार्य होंगे।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप काम की बातों को छोड़ अनर्गल विषयो में भटकेंगे। दिन के पूर्वार्ध से मध्यान तक आलस्य अधिक रहेगा घरेलू कार्य के साथ पूर्वनियोजित कार्य एक साथ सर पर आने से असुविधा होगी। जबरदस्ती करने पर ही कार्य करने के लिए तैयार होंगे लेकिन एकबार आरम्भ करने के बाद पूर्ण करके ही छोड़ेंगे। परिजन आपके हित के लिये कड़ा व्यवहार करेंगे लेकिन अंदर से हमदर्दी भी रखेंगे। मध्यान के आस-पास किसी से गरमा गरमी हो सकती है यहाँ धर्य और विवेक का परिचय दें अन्यथा मन की इच्छा मन मे ही रह जायेगी। संध्या का समय अपेक्षाकृत शांत रहेगा धार्मिक कार्यो के साथ मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे। स्वास्थ्य स्वयं की गलती से खराब हो सकता है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। आज आप बाहर के लोगो को आचरण में रहने का उपदेश देंगे लेकिन घर मे स्वयं के ऊपर लागू नही करेंगे। परिजन आपसे किसी ना किसी बात को लेकर विरोधाभास रखेंगे। आज आप अपने निर्णय पर ज्याददेर नही टिकेंगे इससे आस-पास के लोगो को खासी परेशानी होगी। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मी अथवा अधीनस्थों पर नाजायज रौब दिखाना अपमानित कराएगा। धन लाभ के लिये किसी की चाटुकारिता करनी पड़ेगी जो आपको पसंद ना होने पर सीमित साधनों से निर्वाह करना पड़ेगा। खर्च आय की तुलना में अधिक रहने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ायेगा। परिजनों की नाराजगी शांति से बैठने नही देगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपके लिये आज की दिनचार्य थोड़ी सुस्त रहेगी लेकिन फिर भी शान्तिप्रद रहेगा। आरंभिक भाग में प्रत्येक कार्य मे आलस्य करेंगे घरेलू कार्यो की टालमटोल से परिजनों को परेशानी होगी बहस भी हो सकती है। काम-धंधे को लेकर आज ज्यादा झंझट में पड़ना पसंद नही करेंगे नौकरी वाले लोग भी आज का दिन शांति से बिताना पसंद करेंगे लेकिन कुछ ना कुछ काम आने से कामना पूर्ति नही हो सकेगी। आज आपको धन की अपेक्षा सम्मान लाभ अधिक मिलेगा। सार्वजनिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। मित्र परिचितों के साथ धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी। सेहत में संध्या बाद नरमी आने लगेगी सतर्क रहें।


Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789