Good Daily News...


मंगलवार, 8 जून 2021

भिवंडी शहर पुलिस ने पकड़ा चोरों का गिरोह लाखों रुपये का माल भी जब्त


भिवंडी।। वैश्विक महामारी कोरोना काल में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है आऐ दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रो में वाहन चोरी, घरफोडी, डकैती और राहजनी जैसे संगीन अपराध होने की घटनाएं घटित हुई है.जिसे देखते हुए भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने सभी पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चोरों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश जारी किया है.इसी क्रम में शहर पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुभाष कोकाटे के मार्गदर्शन में शहर पुलिस ने चोरों को एक गिरोह पकड़ कर इनके द्वारा दिये गये कई अंजाम का खुलासा किया है.इसके साथ गिरफ्त में आऐ अमन सुलतान मोमीन (19) निवासी समदनगर,जैद अब्दुल खालीक अन्सारी ( 23) निवासी इस्माइलपुरा और मायकल (19) के पास से अभी तक 5 लाख 64 हजार रुपये कीमत के मुद्देमाल भी बरामद किया जा चुका है।

पाइप लाइन पर हुए राहजनी व मोबाइल चोरी का खुलासा:
17 मार्च 2021 को अरिहंत सिटी निवासी जगदीश हीराजी देसले (32) पाईप लाइन रोड़ से ताडाली जकात नाका पैदल जा रहे थे.इसी दरमियान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आऐ दो युवकों ने लकड़ी के डंडे से जान से मार देने की धमकी देकर उनके जेब से 10 हजार 600 रुपये कीमत मोबाइल छिन कर फरार हो गये थे.इस घटना की शिकायत देसले ने शहर पुलिस थाना में दर्ज करवाया था.जिसकी जांच पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण, सहायक पुलिस आयुक्त किसन गावीत और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुभाष कोकाटे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक (गुन्हे) अजय कांबले तथा उनकी टीम कर रही थी.जांच के दरमियान गुप्त सूचनादारों से मिली सूचना पर मोबाइल चोरी करने वाला अमन तथा एक साथीदार की जानकारी मिली.जिसके बाद अमन को भिवंडी से गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार आरोपी के पास से 4 लाख 70 हजार रुपये कीमत मोबाइल जब्त :
गिरफ्त में आया अमन नामक आरोपी से पूछताछ करने पर ताडाली जकात नाका के लिए पाइप लाइन मार्ग से पैदल जा रहे जगदीश हीराजी देसले से मोबाइल छिनौती की बात कबूल कर लिया.जिसे न्यायालय में हाजिर करने के बाद न्यायधीश ने पुलिस हिरासत में भेज दिया.इसी दरमियान सख्ती से पूछताछ करने पर अन्य जगहों से और 36 मोबाइल चोरी व छिनौती करने की बात कबूल किया.जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है.इसके साथ पाईप लाइन पर हुई छिनौती में इस्तेमाल की गयी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गयी है.36 मोबाइल की‌ कीमत 4 लाख 70 हजार सहित एक मोटरसाइकिल कुल 5 लाख 10 हजार रुपये कीमत के मुद्देमाल बरामद किया गया है।

फ्लिपकार्ड कंपनी के गोदाम तोड़ कर कपड़े चोरी का भी खुलासा :
एक अन्य चोरी के गुनाह में जैद अब्दुल खालीक अंसारी व मायकल नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करने पर फ्लिपकार्ड कंपनी के गोदाम को‌ तोड़ कर शर्ट,पैंट,शर्ट पीस, कोट, लैपटॉप कवर, मोबाइल कवर, फेस शिल्ड, एलसीडी स्टैंड आदि कुल 54 हजार रुपये कीमत के मुद्देमाल जब्त किया गया है इसके साथ गिरफ्तार चोर और कहां कहां चोरी किया है इसकी जांच पुलिस कर रही है. इसके साथ ही अभी दो आरोपी फरार है जिनकी भी तलाश पुलिस उप निरीक्षक दिलीप किणी व उनकी पुलिस टीम कर रही है. इस प्रकार की जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुभाष कोकाटे ने दी है।
Share:

भिवंडी में 960 कप सिरप सहित मॅफडिन (एमडी) नामक मादक पदार्थ जब्त


भिवंडी।। भिवंडी में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री होने के कारण युवा वर्ग नशे के लत से शिकार हो रहे है.जिस पर अंकुश लगाने तथा युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए भिवंडी पुलिस ने अनेकों बार जागरूकता अभियान सहित नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालो के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया है.इसी क्रम में शांतिनगर पुलिस नशे में उपयोग की जाने वाले कप सिरप सहित मॅफेड्राॅन ( एमडी) की बड़ी खेप को जब्त कर इस काला कारोबार में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी में नशाखोरों द्वारा खांसी में इस्तेमाल होने वाला कप सिरप व एमडी गोलियाँ का सेवन भारी मात्रा में किया जा रहा है.जिसके कारण इस लत के शिकार युवक विभिन्न प्रकार के आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है।
       
एक गुप्त सूचनादार द्वारा शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शितल राउत को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति कप सिरप तथा नशे की गोलियाँ बेचने के लिए आ रहे है.जिसकी जानकारी उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए इन‌ पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस निरीक्षक ( गुन्हे) नितीन पाटिल के नेतृत्व में पुलिस उप निरीक्षक रवींद्र पाटिल,निलेश जाधव, सहायक पुलिस उप निरीक्षक भोला शेलेके, पुलिस हवलदार रवींद्र चौधरी,पुलिस नाईक सुशील इथापे,रिजवान सैय्यद,तुषार वडे,प्रसाद काकड, पुलिस सिपाही किरण मोहिते,दीपक सानप,अमोल इंगले,किरण जाधव ,रवि पाटिल,श्रीकांत पाटिल आदि पुलिस बल के साथ खंडूपाडा परिसर स्थित बाबा होटल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति अशरफ इजाज अहमद अन्सारी को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली.तलाशी के दौरान उसके बैग से 240 - Phencyrex कफ सिरप के बाटल व Acan - 1 नामक बटन गोली के पैकेट बरामद हुई.आरोपी से कड़ी पूछताछ के दरमियान उसके पास से कुल 960 बोतल कप सिरप बरामद किया गया।
   
एक दूसरी घटना में भादवड पोगांव पाइप लाइन मार्ग से मॅफड्रिन ( एमडी) की खेप ले जा रहे व्यक्ति की सूचना मिली थी. शांतिनगर पुलिस ने जाल बिछाकर ‌ संदिग्ध व्यक्ति मोहम्मद अली इरशाद अली कुरेशी निवासी ठाणे (वर्तकनगर ) को‌ गिरफ्तार कर उसके पास से 36 हजार रुपये कीमत के 18 ग्राम मॅफड्रिन नामक मादक पदार्थ जब्त कर लिया है. शांतिनगर पुलिस ने दोनों कार्रवाई में कुल 06 लाख 44 हजार रुपये कीमत के मुद्देमाल जब्त किया है.बतादें कि यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण, सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शितल राउत, पुलिस निरीक्षक किरणकुमार काबाडी के मार्गदर्शन में किया गया तथा दोनों आरोपियों को‌ गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर करने की प्रकिया शुरू की गयी है. इस प्रकार की जानकारी एक पत्रकार परिषद के दरमियान भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने दी है।
Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789