Good Daily News...


रविवार, 22 नवंबर 2026

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान नहीं हो सकी

 

*



सदर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर मिला शव, जीआरपी पहचान कराने में जुटी

देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर शनिवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब एक बजे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। आसपास मौजूद लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। उसने टी-शर्ट और लोवर पहन रखा था।

युवक के पास एक मोबाइल फोन भी मिला है, लेकिन वह लॉक होने के कारण उससे कोई जानकारी नहीं मिल सकी। फिलहाल युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है, हालांकि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

जीआरपी ने मृतक की तस्वीर और जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों से पहचान कराने में मदद मांगी है। पुलिस युवक की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

रुद्रपुर ब्लॉक में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस व कर्मचारी

  देवरिया। रुद्रपुर विकास खंड परिसर में रविवार शाम करीब 6:30 बजे अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगो...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789