Good Daily News...


शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

बाइक हादसे में महिला की मौत, दो बेटियां घायल

 



पति और बेटियों के साथ मायके जाते समय तिवई गांव के पास हादसा

देवरिया। जिले में बाइक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बेटियां घायल हो गईं। दुर्घटना तिवई गांव के पास हुई। महिला अपने पति और बेटियों के साथ बाइक से मायके जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।       जहां चिकित्सा  के दौरान महिला रमता देवी (45)की मौत हो गई, खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। दोनों घायल बेटियों रोशनी (8),मोटकी (6) का महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार के साथ मायके जा रही महिला की असमय मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बाइक हादसे में महिला की मौत, दो बेटियां घायल

  पति और बेटियों के साथ मायके जाते समय तिवई गांव के पास हादसा देवरिया। जिले में बाइक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बेटियां घ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789