*लंबित मामलों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश*
देवरिया, 03 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज तहसील सलेमपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में समय से पूर्व हीं पहुॅच कर नायब तहसीलदार न्यायालय एवं भूलेख कार्यालय का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी तहसील सलेमपुर में लगभग पूर्वान्ह्न 9.45 पर हीं पहुॅच गये। समाधान दिवस के आयोजन के पूर्व ही जिलाधिकारी ने न्यायालय तहसीदार प्रथम के धारा 34 के दो पत्रावलियों यथा ललनपति बनाम ध्रुवपति व अनिल बनाम देवपूजन तथा नायब तहसीलदार द्वितीय के भी इसी धारा अन्तर्गत के दो पत्रावली निर्मला देवी बनाम शीतल तिवारी व राजवंशी बनाम तुफानी के प्रकरण की कार्यवाही का निरीक्षण कर संबंधित नायब तहसीलदारो को मुकदमें की कार्यवाही त्वरित पारदर्शी निष्पक्षतापूर्ण निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये । उन्होने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर कोई आख्या लंबित न रहे इसका विशेष रुप से ध्यान रखा जाये।
इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील सलेमपुर के भूलेख कार्यालय का भी निरीक्षण किया। पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, सफाई व्यवस्था आदि सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर सहित पूरे कार्यालय में भी साफ सफाई रखे जाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी, तहसीलदार सुशील कुमार राजपूत, नायब तहसीलदार सलेमपुर रविंद्र मौर्य, नायब तहसीलदार भटनी हरि प्रसाद सहित अन्य राजस्व कर्मी आदि उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें