Good Daily News...


गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

मेरे सपनों का भारत–2047’ कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव


 ‘

रुद्रपुर देवरिया। सेवा संकल्प अभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत–2047’ विषयक भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में इण्टरमीडिएट कॉलेज कन्हौली की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में इण्टरमीडिएट की छात्रा अंकिता सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 11 की छात्रा लकीधर द्विवेदी ने चतुर्थ स्थान हासिल किया।

वहीं, ‘मेरे सपनों का भारत’ विषयक भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 9 की छात्रा मोनी यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के प्रधानाचार्य  रामप्रसाद जी, अध्यापक राजेश कुमार शर्मा, सर्वेश कुमार दूबे,उमंग सिंह व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी व अभियान के प्रभारी विमलेश कुमार  ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।  प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति-कौशल तथा विकसित भारत के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

यूपी पुलिस को ही भंग कर देंगे: सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, जांच के तरीके पर जताई नाराजगी

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कड़ी नाराजगी जताई। एक मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस संजय क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789