Good Daily News...


शनिवार, 8 अगस्त 2026

इतिहास की 08 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...


                

               ॐ श्रीगणेशाय नम:

             🙏शुभप्रभातम् जी🙏


 


     *आज दिनांक 👉*

     * 08 अगस्त 2026*

                 *शनिवार*

 *नई दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* श्रावण 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* दशमी - 14:01 तक

*🗒पश्चात्-* एकादशी 

*🌠नक्षत्र-* रोहिणी - 16:52 तक

*🌠पश्चात्-* मृगशिरा 

*💫करण-* विष्टि - 14:01 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* ध्रुव - 09:01 तक

*✨पश्चात्-* व्याघात

*🌅सूर्योदय-* 05:46

*🌄सूर्यास्त-* 19:07

*🌙चन्द्रोदय-* 25:32

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - 27:49 तक

*🌛पश्चात्-* मिथुन 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* 11:59 से 12:53

*🤖राहुकाल-* 09:06 से 10:46

*🎑ऋतु-* वर्षा

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 श्रावण बदी दशमी 14:01 तक पश्चात् एकादशी शुरू , विघ्नकारक भद्रा 14:00 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 16:52 तक , बुध पुष्य नक्षत्र में 07:17 पर , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , श्री कुंथुनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , श्रावण कृष्ण दशमी) ,  बैंक अवकाश (द्वितीय शनिवार) श्री त्रिभुवन नारायण सिंह जयन्ती , श्री वुलिमिरि रामालिंग स्वामी जयन्ती , श्री दिलीप नारायण सरदेसाई जयन्ती , श्री सिधवनहल्ली निजलिंगप्पा पुण्य दिवस व भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस / 'अगस्त क्रांति दिवस' (84वाँ)।_* 

*_🔅कल रविवार को 👉 श्रावण बदी एकादशी 11:07 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , कामदा / कामिका एकादशी व्रत सबका , द्विपुष्कर योग / राजयोग 11:06 से 14:44 तक , गुरु पूर्व में उदय 21:54 पर (तारा शुद्ध) , रविव्रत (जैन) व विश्व आदिवासी दिवस।_* 


*🎯आज की वाणी👉*


*चिन्तया  जायते  दुःखं*

         *नान्यथा हेतुना किल।*

*तया हीनः सुखी शान्तः*

         *सर्वत्र   गलितस्पृहः ॥*

*भावार्थ👉*

              _चिंता से ही दुःख उत्पन्न होते हैं किसी अन्य कारण से नहीं, ऐसा निश्चित रूप से जानिए, चिंता से रहित होकर सुखी, शांत और सभी इच्छाओं से मुक्त हो जाता है।_


*8 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1509 – विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी हुई।

1549 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1605 – फीनलैंड के शहर ओलू की स्थापना स्वीडन के राजा चार्ल्स नवम ने की।

1609 – वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया।

1700 – डेनमार्क और स्वीडन में शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

1763 – वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कैनेडा, पेरिस समझौते के आधार पर फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।

1771 -  इंग्लैंड में हॉर्शम में पहला रिकॉर्ड शहर क्रिकेट मैच खेला गया।

1786 – अमेरिकी कांग्रेस ने चांदी के डॉलर और मुद्रा के लिए दसमलव प्रणाली को स्वीकार किया।

1788 -  पहली बार 1614 के बाद से, फ्रांस के राजा लुई XVI मई 1789 में पहली बार सम्पदा-सामान्य बैठक बुलाई जाने के लिए सहमत हुए।

1839 -  बीटा थिता पिई ऑक्सफ़ोर्ड, ओहियो में स्थापित की गई।

1864 – जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई।

1876 – थॉमस अल्वा एडिशन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया।

1887 -  अंतोनियो गज़मैन ब्लैंको वेनेजुएला ने फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में अपनी अवधि पूरा किया।

1899 – ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया।

1900 – बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई।

1919 – रावलपिंडी की संधि में ब्रिटेन ने अफगानिस्तान को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी।

1941 – नाज़ी जर्मनी के सैनिकों ने सोवियत संघ पर आक्रमण के तीन महीने बाद लेनिन्ग्राड का परिवेष्टन कर लिया।

1942 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।

1945 – सोवियत संघ ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी टूमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए।

1947 – पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।

1950 -  फ्लोरेंस चाडविक ने 13 घंटे, 22 मिनट इंग्लिश चैनल में तैरने का रिकॉर्ड बनाया।

1954 – फ़िलीपीन की राजधानी मनीला में दक्षिण पूर्वी एशिया के संयुक्त सुरक्षा समझौते सीटो पर हस्ताक्षर हुए।

1956 – बेल्जियम के मेरीसिनेल्ले की खदान में आग लगने और विस्फोट से 26 श्रमिकों की मौत हुई।

1963 -  इंग्लैंड के बकिंघमशायर शहर में ट्रेन डकैती हुई।

1967 – दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।

1967 – आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

1973 -  दक्षिण कोरियाई राजनीतिज्ञ किम डेए-जुंग को केसीआईए ने टोक्यो में अपहरण किया गया।

1988 – अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।

1988 – ईरान और इराक के बीच आठ वर्षों तक चले संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की गई।

1990 – इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सददाम ने घोषणा की कि उसने कुवैत को 19वें प्रांत के रुप में अपने देश का भाग बना लिया है।

1991 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्यता को मंजूरी दी।

1994 – इजरायल और जॉर्डन को जोडने वाले (लिंक) रोड़ खुला।

2002 - ताइवान आज़ाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा।

2003 - पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया।

2007 - एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री बने।

2004 - इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इन्कार किया।

2004 - जापान ने चीन को पराजित करके एशिया कप फ़ुटबाल जीता।

2013 – पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।

2019 - राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने श्री नानाजी देशमुख (मरणोपरांत), डॉ. भूपेन्‍द्र कुमार हजारिका (मरणोपरांत) और श्री प्रणब मुखर्जी को ‘भारत रत्न’ अलंकरण प्रदान किए।

2019 - विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआइ) को अपने दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के लिए निलंबित कर दिया ।

2019 - राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक, 2019 को मंजूरी दी।

2020 - श्री गिरीश चंद्र मुर्मू ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में पदभार संभाला।

2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी स्मृति और दर्शन समिति में, राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र- स्वच्छ भारत मिशन पर एक संवाद एवं अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया।

2021 - तोक्‍यो ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

2022 - राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर मेले में भगदड़ से 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत हुई , कई घायल।

2022 - राज्यसभा ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को विदाई दी।

2022 - इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनी।

2022 - भारतीय सेना ने हिम ड्रोन-ए-थॉन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

2022 - 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रान्ज मेडल के साथ भारत ने किया कामनवेल्थ गेम्स 2022 का सुखद समापन।

2023 - न्यायमूर्ति तालापत्र ने उड़ीसा उच्च न्यायालय के 33वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

2023 - संसद ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2023 को राज्यसभा की मंजूरी के साथ पारित कर दिया।

2023 - राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग विधेयक 2023 को संसद की मंजूरी मिली व विधेयक राज्यसभा में पारित हुआ।

2023 - केरल समान नागरिक संहिता के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला पहला राज्य बना।

2023 - भारत-वियतनाम संयुक्त व्यापार उप-आयोग (जेटीएससी) की पांचवीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।

2024 - जापान में भूकंप के तेज झटके, 7.1 की तीव्रता से हिली धरती।

2024 - भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरा ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीता।

2025 - बिहार के सीतामढ़ी स्थित पुनौराधाम में लगभग ₹883 करोड़ की लागत से बनने वाले भव्य माँ जानकी मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास हुआ।


*8 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*


1904 - त्रिभुवन नारायण सिंह - भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

1908 - सिद्धेश्वरी देवी - शास्त्रीय संगीत गायिका।

1915 - भीष्म साहनी, भारतीय लेखक।

1921 - वुलिमिरि रामालिंगस्वामी, भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक।

1940 – अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित क्रिकेटर दिलीप नारायण सरदेसाई का गोवा के मडगांव में जन्म हुआ।

1941 - लता देसाई - गुजरात की एक डॉक्टर जिन्होंने 1980 में अपने पति डॉ. अनिल देसाई और कुछ दोस्तों के साथ मिलकर सोसाइटी फॉर एजुकेशन वेलफेयर की स्थापना की।

1942 - पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर।

1948 - कपिल सिब्बल - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ।

1949 - प्रसन्न आचार्य - बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य।

1952 - रामचंद्र सुधाकर राव - एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

1955 - राजीव महर्षि भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक तथा संयुक्त राष्ट्र में बॉर्ड ऑफ ऑडिटर के अध्यक्ष बने।

1975 - जन बार्ला - भारत के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री (2019) बने।

1994 - साइखोम मीराबाई चानू एक भारतीय भारोत्तोलन खिलाड़ी (ओलंपिक एथलीट)।


*8 अगस्त को हुए निधन👉*


1948 – जर्मनी के संगीतकार रिचर्ड एश्ट्रोविस का निधन हुआ।

2000 - सिधवनहल्ली निजलिंगप्पा एक वरिष्ठ कांग्रेसी राजनेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

2017 - ग्लेन ट्रैविस कैंपबेल एक अमेरिकी गायक, गिटारवादक, गीतकार, टेलीविजन होस्ट औरु अभिनेता थे।

2020 - पूर्व कांग्रेस नेता और तेलंगाना से आठ बार सांसद रहे नंदी येलैया (85) का निधन हुआ।

2021 - बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम श्याम (63) का लंबी बीमारी के बाद मुम्बई में निधन हुआ।

2023 - स्पेनिश प्रोफ़ेशनल रोड रे‍सिंग साइकिल चालक 

फेडरिको मार्टिन बहामोंटेस (95) का निधन हुआ।

2023 - प्रसिद्ध कलाकार, क्यूरेटर और कला कार्यकर्ता लिब्बी न्यूमैन (100) का निधन हो गया हुआ।

2023 - अमेरिकी संगीतकार सिक्सटो रोड्रिग्ज़ (81) का निधन हुआ।

2023 - साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म डायरेक्टर सिद्दीकी (63) का निधन हुआ।

2023 - मलावी अर्थशास्त्री व वित्त मंत्री गुडाल गोंडवे (86) का निधन हुआ।

2024 - मैक्सिकन फुटबॉल मिडफील्डर जॉर्ज रोड्रिगेज (56) की इवांस सिंड्रोम से मृत्यु हुई।

2024 - अमेरिकी डू-वॉप गायक और गीतकार मौरिस विलियम्स (86) का निधन हुआ।

2024 - बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेब भट्टाचार्य (80) का निधन हुआ।

2024 - राजस्थान के सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा (65) का हार्ट अटैक से निधन हुआ।


*8 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री कुंथुनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , श्रावण कृष्ण दशमी)।

🌟 बैंक अवकाश (द्वितीय शनिवार)।

🌟 श्री त्रिभुवन नारायण सिंह जयन्ती।

🌟 श्री वुलिमिरि रामालिंग स्वामी जयन्ती।

🌟 श्री दिलीप नारायण सरदेसाई जयन्ती।

🌟 श्री सिधवनहल्ली निजलिंगप्पा पुण्य दिवस।

🌟 भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस / 'अगस्त क्रांति दिवस' (84वाँ)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी 🌻


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

BJP ने क्षेत्र प्रभारियों व मोर्चा प्रभारीयों की घोषणा की...

  लखनऊ-। *BJP ने क्षेत्र प्रभारियों  की घोषणा की......!!* राम प्रताप सिंह चौहान पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी। गीता शाक्य ब्रज क्षेत्र, शंकर लोध...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789