देवरिया 25 जुलाई । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी हैं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों (सेक्टर ऑफिसर, जोनल ऑफिसर, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी-Ⅰ, मतदान अधिकारी-II, मतदान अधिकारी-III एवं अन्य सम्बन्धित कार्मिक) हेतु ऑनलाइन इलेक्शन पर्सनल डिप्लॉयमेंट सिस्टम (EPDS Application) से संबंधित डेटाबेस का विवरण जनपद देवरिया में वर्तमान में अवस्थित कुल 2,781 मतदेय स्थलों की संख्या के आधार पर जनपद देवरिया में कार्यरत कुल कार्मिकों की संख्या / उनका वेतन ग्रेड पे / श्रेणी का विभागवार आकलन की कार्यवाही अग्रसर है।
जिलाधिकारी ने जनपद देवरिया के समस्त कार्यालयाध्यक्ष / विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि वे आयोग के निर्देशों के अनुपालन में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों के विवरण से सम्बन्धित डेटा/सूचना (सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष / विभागाध्यक्ष के अधीनस्थ कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण) जिला निर्वाचन कार्यालय, देवरिया के https://forms.gle/wVGm66upNtGcuJtE9 गूगल फॉर्म लिंक पर समस्त भारत सरकार / राज्य सरकार के कार्यालयाध्यक्ष / विभागाध्यक्ष एवं बैंक, बीमा / इंश्योरेंस कम्पनियों के ब्रांच हेड अपने अधीनस्थ कार्यरत कार्मिकों का विवरण दिनांक 28 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से भरवाने का कष्ट करें।
समस्त कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष का व्यक्तिगत उत्तरदायित्व है कि कार्मिकों का विवरण भरते समय यह सुनिश्चित कर लें कि किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का विवरण प्रेषित किए जाने से छूटा नहीं है, अन्यथा की स्थिति में संबंधित कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जाएगी।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें