*तहसील दिवस में शिकायतकर्ता ने लेखपाल पर लगाया मिलीभगत का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग*
रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर में आयोजित तहसील दिवस के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब ग्राम सभा रामचक निवासी राणाप्रताप सिंह ने जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को प्रार्थना पत्र सौंपकर सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जे और फर्जी आख्या लगाए जाने का गंभीर आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने राजस्व विभाग के एक लेखपाल की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
शिकायत में बताया गया है कि उनके पूर्व प्रकरण (क्रमांक 300960/04/41 दिनांक 07.02.2026 एवं 300960/06/53 दिनांक 21.02.2026) पर की गई कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही। आरोप है कि हल्का लेखपाल ने मौके की वास्तविक स्थिति को नजरअंदाज कर गलत आख्या प्रस्तुत की, जिससे कथित अतिक्रमण की जांच प्रभावित हुई। यह भी कहा गया है कि विवादित मार्ग हिस्से में दीवार खड़ी होने से आपातकालीन आवागमन बाधित हो रहा है। शिकायतकर्ता ने लेखपाल की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। तहसील दिवस में उठा यह मामला राजस्व विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें