Good Daily News...


बुधवार, 13 मई 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वन एवं पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न

 


*वृक्षारोपण लक्ष्य समय से पूर्ण करने एवं पौधों के संरक्षण पर दिया जोर*


  देवरिया 13 मई । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वन एवं पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों एवं विभागवार लक्ष्य निर्धारण की समीक्षा की गई।

         जिलाधिकारी ने इस वर्ष के वृक्षारोपण लक्ष्य को विभिन्न विभागों में आवंटित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि केवल वृक्षारोपण ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

        उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें, तभी योजनाओं की वास्तविक प्रगति दिखाई देगी। जिलाधिकारी ने विकास एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर वृक्षारोपण हेतु उपयुक्त स्थलों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

         जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वृक्षारोपण के लिए बड़े एवं उपयुक्त स्थलों का चयन किया जाए, जहां अधिक संख्या में पौधे लगाए जा सकें। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के बाद उनके संरक्षण के लिए पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, जिससे पौधों की जीवित रहने की दर बेहतर हो सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में नर्सरियों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में उद्यान विभाग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्याप्त संख्या में गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराए जा सकें।

       बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारीगण, वन विभाग के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं नगर पालिका तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

थाना रुद्रपुर के निरीक्षण के पश्चात , एसपी ने नगर में किया पैदल मार्च

  *प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश  देवरिया। रुद्रापुर पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789