Good Daily News...


गुरुवार, 7 मई 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


          ॐ श्रीगणेशाय नम:


           🙏शुभप्रभातम् जी


     



     *आज दिनांक 👉*

     * 07 मई 2026*

             *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* पंचमी - 10:17 तक

*🗒पश्चात्-* षष्ठी 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा - 18:46 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढ़ा

*💫करण-* तैतिल - 10:17 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* साध्य - 25:58 तक

*✨पश्चात्-* शुभ

*🌅सूर्योदय-* 05:36

*🌄सूर्यास्त-* 18:59

*🌙चन्द्रोदय-* 24:00

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - 25:27 तक

*🌛पश्चात्-* मकर

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 11:51 से 12:44

*🤖राहुकाल-* 13:58 से 15:38

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी पंचमी 10:17 तक पश्चात् षष्ठी प्रारम्भ , सर्वदोषनाशक रवियोग 18:46 से , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , संत श्री चोखामेला पुण्यतिथि , आचार्य कल्प श्री श्रुत सागर जी महाराज समाधि (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी) , श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती (165वीं) , विश्व एथलेटिक्स दिवस , सीमा सड़क संगठन (BRO) स्थापना दिवस (67वां) , ऑपरेशन सिंदूर दिवस (भारत , 2025) व World AIDS Orphans' Day._*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी षष्ठी 12:25 तक पश्चात् सप्तमी प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 12:22 से 25:13 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 21:20 तक , श्री श्रेयांसनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी) व अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*वृद्धाय   भारतप्ताय* 

    *गर्भिण्यै   दुर्बलाय  च ।* 

*पन्था देयो ब्राह्मणाय* 

    *गोभ्यो राजभ्य एव च ॥* 

         ★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४

*अर्थात् 👉* 

         _ब्राह्मण, गाय, राजा, वृद्ध पुरुष, गर्भिणी स्त्री - दुर्बल और भारपीड़ित मनुष्य यदि सामने से आते हों तो स्वयं किनारे हटकर उन्हें जाने का मार्ग देना चाहिये।_


*7 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1638 – काॅर्नलीस एस गोयर ने मॉरिशस पर कब्जा किया।

1663 – लंदन में ड्रूरी लेन स्थित 'रॉयल' नाम का पहला थियेटर खुला।

1664 – फ्रांस के सम्राट लुई चौदहवें ने ‘वर्साय पैलेस’ का उद्घाटन किया।

1727 – रूस की महारानी कैथरीन प्रथम ने यूक्रेन से यहूदियों को बाहर करने का आदेश दिया।

1748 - फ्रेंच सैनिकों ने ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध में मास्ट्रिच को जीता।

1763 - मुख्य पोंटिआक ने फोर्ट डेट्रॉइट में ब्रिटिश बलों पर हमला करके "पोंटिक का षडयंत्र" शुरू किया।

1771 - शमूएल हर्न ने कनाडा की कॉपर मीन नदी की खोज की ।

1775 – तुर्की राज्य बुकोविना आस्ट्रिया से अलग हुआ। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1785 – फ़्राँसिसी नागरिक जॉन प्येर फ़्राँसुआ ब्लनशार ने अमरीकी नागरिक जॉन जैफ़्रिज के साथ पहली बार एक गुब्बारे में बैठकर इंगलिश चैनल को पार किया।

1800 – अमेरिका में इंडियाना प्रांत का गठन किया गया।

1832 - लंदन की संधि ग्रीस को स्वतंत्र राज्य बनाया, ओटो ऑफ़ विटल्सबैच, बावरिया के राजकुमार को राजा चुना गया। इस प्रकार आधुनिक ग्रीस का इतिहास शुरू हुआ।

1875 - जापान और रूस के बीच सेंट पीटर्सबर्ग की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1875 – सिसली द्वीप के पास जर्मनी का जहाज डूबा, जिसमें 312 लोग मारे गए।

1895 – रूस के पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) नगर में एक इलैक्ट्रिक इंजीनियर अलेक्सान्दर पपोफ़ ने रेडियो की तरह के एक उपकरण का प्रदर्शन किया था।

1907 – बम्बई (वर्तमान में मुबई) में पहली विद्युत ट्राम कार चलाई गई।

1934 – फिलीपींस ने विश्व में सबसे बड़े आकार का मोती प्राप्त हुआ।

1940 – विस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

1945 – सुबह 2 बजकर 41 मिनट पर रैम्स नगर में जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसमर्पण किया। जिसके बाद दूसरा विश्व-युद्ध ख़त्म हुआ।

1952 – इंटीग्रेटेड सर्किट का कॉन्सेप्ट पहली बार जेफ्री डमर ने प्रकाशित किया।

1960 -  भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की स्थापना की।

1973 – अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी ईटानगर बनायी गयी।

1975 – अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के समाप्ती की घोषणा की।

1976 - एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने "टेलीफ़ोन" (दूरभाष) का नाम दिया।

1989 - भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के ख़िलाफ़ ईरानी फ़तवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया।

1999 - स्काटलैंड संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को सफलता।

2001 - पूर्वोत्तर ईरान में बाढ़।

2002 - गुजरात की हिंसा पर अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने गम्भीर चिंता जताई।

2004 - नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफ़ा दिया।

2008 - रूस के पूर्व राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने देश के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली (कन्फर्म नहीं)।

2008 - पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया।

2010 - चिली ओईसीडी का 31 वा सदस्य बना। 

2019 - अमेरिका ने चीन पर व्यापार और सम्बंधित मुद्दों पर वार्ता से पिछे हटने का आरोप लगाया।

2020 - आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में एक निजी पालीमर कंपनी में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत।

2020 - इराक के खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख मुस्तफा अल- काधेमी ने 07 मई 2020 को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली।

2021 - WHO ने चीन के कोविड रोधी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी ।

2021 - चेन्नई एयरपोर्ट पर 100 करोड़ रुपए के हेरोइन के साथ तंजानिया के दो नागरिक गिरफ्तार किए गए।

2022 - इंदौर की दो मंजिला इमारत में लगी भयंकर आग से 7 लोग जिंदा जले व 11 घायल हुए।

2022 - झारखंड स्थित जमेशदपुर के टाटा स्टील प्लांट में जोरदार धमाका हुआ व कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया।

2022 - यूक्रेन के शहर खार्कीव पर कब्जे के लिए रूसी सेना ने बड़े हमले में तीन पुल उड़ाए व अमेरिकी और यूरोपीय देशों के हथियारों का भंडार नष्ट किया।

2022 - मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कार - वाहन की टक्कर में 7 लोगों की मौत व 2 घायल हुए।

2022 - नेपाल के कामी रीता शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

2022 - भारत के पहले क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की पहली ट्रेन को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को सौंपा गया।

2023 - केरल के मलप्पुरम में नाव पलटने से छह बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हुई।

2023 - यूपी के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हुई व लगभग 15 लोग घायल हुए।

2023 - सीरिया को फिर से प्रभावशाली अरब लीग में शामिल कर लिया गया।

2023 - टेक्सास के ब्राउन्सविले में प्रवासियों के समूह पर एक व्यक्ति के कार चढ़ाने से 8 की मौत व कम से कम 10 घायल हुए।

2024 - व्लादिमीर पुतिन ने  रूसी राष्ट्रपति के रूप में अपने पांचवें कार्यकाल के लिए शपथ ली, इस समारोह का कई विश्व नेताओं ने बहिष्कार किया।

2025 - भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी शिवरों के खिलाफ 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की।


*7 मई को जन्मे व्यक्ति👉*


1861 – बांग्ला कवि, नाटककार, दार्शनिक, साहित्यकार और चित्रकार रबींद्रनाथ टैगोर का कलकत्ता में जन्म। टैगोर एशिया के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।

1880 - पांडुरंग वामन काणे - महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित।

1889 - एन. एस. हार्डिकर - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा 'हिन्दुस्तानी सेवादल' के संस्थापक।

1912- पन्नालाल पटेल- गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार थे।

1955 - प्रमोद मुथु हिन्दी फ़िल्मों के एक कलाकार।

1968 - केशव प्रसाद मौर्य - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक।


*7 मई को हुए निधन*


1924 - अल्लूरी सीताराम राजू - प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी

2001- प्रेम धवन, हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार।

2014 - समर्थलाल मीणा - भारतीय राज्य राजस्थान के राजनीतिज्ञ थे।

2020 - कोडावा फैमिली हॉकी टूर्नामेंट के संस्थापक पंडांडा कुट्टप्पा का निधन।

2021 - मशहूर संगीतकार वनराज भाटिया (93) का निधन हुआ।

2021 - वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ।

2022 - दुनिया के सबसे उम्रदराज शतरंज ग्रैंडमास्टर 'यूरी एवरबख' (100) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी डॉन जैन्युअरी (93) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी ओपेरा गायक ग्रेस बम्ब्री (86) का निधन हुआ।

2023 - कनाडाई हॉकी खिलाड़ी विक स्टेसियक (93) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी संगीतकार स्टीव अल्बिनी (61) का निधन हुआ।

2025 - ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से हुई शेलिंग में भारतीय सेना के जवान लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा (32) के शहीद होने की खबर प्रमुख रूप से सामने आई।


*7 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 संत श्री चोखामेला पुण्यतिथि।

🌟 आचार्य कल्प श्री श्रुत सागर जी महाराज समाधि (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी)।

🌟 श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती (165वीं)।

🌟 विश्व एथलेटिक्स दिवस।

🌟 सीमा सड़क संगठन (BRO) स्थापना दिवस (67वां)।

🌟 ऑपरेशन सिंदूर दिवस (भारत , 2025)।

🌟 World AIDS Orphans' Day.


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *07 मई 2026 , बृहस्पतिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी गलत फहमी से बचें। छुपी हुई कुछ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789