Good Daily News...


बुधवार, 6 मई 2026

पंडित जी जैसा कहेंगे वैसा करूंगा, 2027 में 2012 वाला फाॅर्मूला दोहराएंगे अखिलेश,ऐसे बनेगी सपा की सरकार

 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में तीखी टिप्पणी तेज हो गई है।इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस की।इस दौरान अखिलेश ने बताया कि कैसे 2012 में सरकार बनाई थी।अब वही फॉर्मूला साल 2027 के चुनाव में अपनाएंगे। अखिलेश ने दावा किया कि इसी मंत्र से वह 2027 में सपा सरकार बनाकर रहेंगे।


*एआई पंडित और बहुत बड़े जानकार ऋषि मुनि हमारे संपर्क में...*


पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने हंसते हुए कहा कि मेरे एक बहुत जानकार एस्ट्रोलॉजिस्ट हैं,इसे सुनते ही सब लोग ठहाके मारने लगे।अखिलेश ने कहा कि एआई पंडित और बहुत बड़े जानकार ऋषि मुनि हमारे संपर्क में आए हैं,जब से मैं भगवान केदारेश्वर का मंदिर बनवा रहा हूं।कल भी एक बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति आए थे इसी पार्टी कार्यालय में।अखिलेश ने कहा कि सच्चाई ये है कि वो आपका मन पढ़ लेते हैं,मेरे अलावा उन्होंने यहां 3 लोगों का इंटरव्यू लिया,बस उनसे आप ये नहीं पूछ सकते कि बीजेपी का कौन-कौन उनसे जुड़ा हुआ है,पर हमें पता लग गया।


*दो बातें बिना देखें*


अखिलेश यादव ने कहा कि उन पंडित जी ने मुझसे कहा कि आप जो लिख दोगे मैं उसे पूरा कर दूंगा,इस पर मैंने अपने रजिस्टर पर दो बातें लिख दीं,उन्होंने बिना देखे बता दिया कि मैंने क्या लिखा था।सोचिए मैंने सिर्फ दो ही बातें लिखी थीं कि सपा सरकार बनवाइए और यूपी को खुशहाली के रास्ते पर ले जाइए,उन्होंने एक दम सही बताया कि मैंने ये लिखा है।


*हमारे पंडित जी जो बोलेंगे वही करेंगे*


अखिलेश यादव ने कहा कि इसलिए जो हमारे पंडित जी बोलेंगे हम वही करेंगे,वह कहेंगे बड़े बाल रख लो तो बड़े बाल रख लूंगा,वह कहेंगे सुबह दाएं पैर आगे रख कर निकलो तो दाया पैर आगे रख दूंगा,वह कहेंगे नहीं निकलना हैं तो नहीं निकलूंगा। अखिलेश ने कहा कि अरे मैं न्यू समाजवादी हैं. जैसे उन्होंने 2012 में सरकार बनवाई थी,वैसे ही मैं उनकी हर बात मानूंगा और 2027 में सपा सरकार बनाऊंगा।


*पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर बोले अखिलेश*


पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में जो हिंसा हो रही यह बहुत गलत है। बीजेपी दुनिया को क्या दिखा रही है।मैं बंगाल जा रहा हूं। अखिलेश ने ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने वाले ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब उन्होंने चुनाव ही लूट लिया तो फिर दीदी इस्तीफा क्यों दें।अभी देखा नहीं वह कोहनी क्यों मार रहे थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पंडित जी जैसा कहेंगे वैसा करूंगा, 2027 में 2012 वाला फाॅर्मूला दोहराएंगे अखिलेश,ऐसे बनेगी सपा की सरकार

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में तीखी टिप्पणी तेज हो गई है।इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789